मथुरा

मथुरा । कोसीकलां व गोवर्धन पुलिस ने दो युवकों को असलाह सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना में तैनात उपनिरीक्षक अनिल शर्मा ने बरसाना रोड से गश्त के दौरान साजिद उर्फ गुण्डा पुत्र समसू निवासी दौसेरस थाना गोवर्धन को संदिग्धावस्था में घूमते पकडा। जामा तलाशी में इसके पास से 1 बंदूक 12 बोर व कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा कोसीकलां थाना में तैनात उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह ने गत रात्रि हताना कट एनएच-2 से बलजीत पुत्र बच्चू सिंह निवासी बिरहना थाना कोसीकलां को बंदी बनाया। इसके पास से तमंचा व 315 बोर व 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ। 

Read More

दुनिया के मोस्ट हैंडसम पुरुषों की सूची में बॉलीवुड के सुपर स्मार्ट हीरो ऋतिक रोशन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। बॉलीवुड के तीनों खान को पीछे छोड़ते हुए ऋतिक हैंडसम हीरो की श्रेणी में काफी आगे निकल गए हैं। ऋतिक रोशन 10 जनवरी को 42 साल के हो गए हैं। इस मौके पर आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे है जिस हर कोई नही जानता है। क्या आपको पता है कि ये मोस्ट हैंडसम हीरो ज्यादा डरने पर या परेशान होने पर हकलाने लगता है। ऋतिक रोशन अपने बचपन में फिल्म अभिनेत्री मधुबाला और परवीन बॉबी पर मरते थे। ऋतिक रौशन ने अब तक के अपने अभिनय करियर में एक्शन और रोमांस कई तरह की फिल्में की। इसके साथ ही पिछले कुछ समय से ऋतिक का विवादों से भी नाता हो गया था।   विरासत में मिला ऋतिक को बॉलीवुड से जुड़ी कई बातें विरासत में मिली है। उनके पिता राकेश रोशन फिल्म के निर्माता, निर्देशक और बाबा संगीत निर्देशक है। उनका परिवार पंजाबी हिंदू हैं और उनका जन्म 10 जनवरी 1974 को फिल्मनगरी मुंबई में ही हुआ था।  बचपन से की अभिनय की शुरूआत  एक्टिंग में उतरने की बात कहें तो ऋतिक ने बचपन में ही यह काम शुरू कर दिया था। ऋतिक सबसे पहले एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म आशा (1980), आपके दीवाने (1980) और भगवान दादा (1986) में नजर आए।  कहो ना प्यार से मिला मुख्य अभिनेता का अभिनय  ऋतिक ने एक एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत साल 2000 में आई फिल्म राकेश रोशन की रोमांटिक फिल्म कहो ना प्यार है से की है। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके बाद उनकी कई फिल्में आ चुकी हैं।  सुजैन से की शादी ऋतिक ने संजय खान की बेटी सुजैन खान से दिसंबर सन 2000 में शादी की। सुजैन से ऋतिक के दो बेटे भी हैं जिनका नाम ऋहान और ऋदान है। ऋहान का जन्म 2006 में और ऋदान का जन्म 2007 में हुआ। हालांकि ऋतिक का सुजैन के साथ यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और सन 2014 में सुजैन का तलाक हो गया।  क्यों लेते है स्पीच थैरेपी ऋतिक अपने दाएं हाथ में दो अंगूठे को जिसे वह ज्यादातर फिल्मों में छिपाए रखते हैं। ऋतिक बचपन में बोलते वक्त हकलाते थे जिसके चलते उनके बॉलीवुड करियर पर प्रभाव पड़ सकता था। हलांकि उन्होंने स्पीच थैरेपी के जरिए इसे ठीक कर लिया। आज भी वह इस थैरेपी को अपनाते है क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं वह फिर से हकलाने न लग जाए। काम को लेकर गंभीर है ऋतिक का रवैया ऋतिक अपने काम को बहुत ज्यादा गंभीरता से लेते हैं। उन्हें जैसा रोल दिया जाता है वह अपने शरीर को किरदार के अनुसार ढालते है। एक खबर के मुताबिक उन्होंने एक बार विज्ञापन के लिए अपनी कमर को 4 इंच तक कम किया था। लंदन के एक अखबार ने ऑनलाइन सर्वेक्षण करवाया था और पूछा गया था कि सबसे सेक्सी पुरूष कौन है? एशिया मे सबसे ज्यादा वोट ऋतिक को मिले थे और उन्होंने खान तिकड़ी समेत सभी बॉलीवुड एक्टरों को पछाड़ दिया था। ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म काबिल है। यामी और ऋतिक की बेहतरीन कमेस्ट्री फिल्म में देखने को मिलेगी। इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है और फिल्म में ऋतिक के अलावा यामी गौतम और रोनित रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। काबिल में संगीत राजेश रोशन ने दिया है। यह फिल्म इसी साल 25 जनवरी को शाहरुख की रईस के साथ रिलीज होगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । वनडे सीरीज से पहले मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में खेले गए अभ्‍यास मैच में इंग्‍लैंड ने भारत ए को 3 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की ओर से सैम बिलिंग्‍स ने शानदार 93 रनों की पारी खेली। जेसन रॉय ने 62, अलेक्स हेल्स ने 40 रनों का योगदान दिया। जोस बटलर (46 रन) और एल. डॉसन (41 रन) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।  भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 305 रनों का लक्ष्य इंग्लैंड के सामने रखा था जिसे इंग्लैंड ने 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए। उन्होंने 10 ओवर में 60 रन खर्च हुए 5 बल्लेबाजों को आउट किया जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल है। भारत की ओर से आशीष नेहरा सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। नेहरा ने महज 6 ओवर में 50 रन लुटाए. उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। भारतीय पारी में रायडू चमके... अंबाति रायुडू (100) के शतक और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 68), शिखर धवन (63) और युवराज सिंह (56) के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने इंग्लैंड एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में मजबूत स्कोर खड़ा किया। भारत ए ने निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट पर 304 रन बनाए।  भारत और इंग्लैंड के बीच 15 जनवरी से होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज से पहले इसके बाद एक और अभ्यास मैच खेला जाना है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में इंग्लैंड एकादश के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मनदीप सिंह (8) जल्द ही पैवेलियन लौट गए। इसके बाद धवन व रायुडू ने दूसरे विकेट के लिए 111 रन, रायुडू व युवराज ने तीसरे विकेट के लिए 114 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रायुडू 97 गेंदों पर 11 चौकों व एक छक्के की मदद से 100 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। धोनी ने 40 गेंदों पर आठ चौके व दो छक्के, धवन ने 84 गेंदों पर आठ चौके व एक छक्का तथा युवराज ने 48 गेंदों पर छह चौके व दो छक्के उड़ाए। संजू सैमसन खाता भी नहीं खोल सके, जबकि हार्दिक पांड्या चार रन पर नाबाद लौटे। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली व जेक बॉल ने 2-2 विकेट लिए।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । गूगल के बाद दुनिया का दूसरा सबसे मशहूर सर्च इंजन रहा याहू अपने अंतिम दिनों में है और जल्द ही इसका नाम बदलकर ऑल्टाबा इंक डॉट होने जा रहा है। अगर 4.8 अरब डॉलर की वेराइजन डील हो जाती है तो कंपनी के बोर्ड का साइज भी आधा हो और याहू की कॉरपोरेट आइडेंटिटी भी बदल जाएगी।  घाटे में चल रही याहू अपनी डिजिटल सर्विसेस वेराइजन कम्युनिकेशन को बेचने जा रही है। इसके तहत ईमेल, वेबसाइट्स, मोबाइल ऎप्स और एडवर्टाइजिंग टूल्स वेराइजन को मिल जाएंगे। नए नाम ऑल्टाबा पर याहू से जुडे एक अधिकारी ने बताया कि ये नाम असल में ऑल्टरनेटिव और अलीबाबा को मिलाकर बनाया गया है।  याहू के 10 मेंबर वाले बोर्ड में फिलहाल सीईओ मैरिसा मेयर समेत चार डायरेक्टर हैं। वेराइजन डील के बाद ये सभी बोर्ड से इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि हाल ही में याहू अकाउंट्स की हैकिंग की दो घटनाओं के बाद वेराइजन डील खतरे में पड गई थी। इस हैकिंग में 1 अरब से ज्यादा यूजर्स के अकाउंट से पर्सनल जानकारियां चुरा ली गई थीं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । समाजवादी पार्टी का संग्राम अभी जारी है। मुलायम के नरम रुख के बाद कल अखिलेश उनके मिलने के लिए गए थे। पिता-पुत्र के बीच कल बंद दरवाजे के पीछे करीब पौने दो घंटे तक बाततचीत हुई लेकिन सुलह नहीं हो पाई। मुलायम सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चाहते हैं लेकिन अखिलेश खुद अध्यक्ष बने रहने पर अडे रहे और सुलह की 8वीं कोशिश भी बेकार गई। अब आज मुलायम सिंह दिल्ली पहुंच रहे हैं।  ज्ञातव्य है कि मुलायम सिंह और अखिलेश दोनों गुट दोनों ही सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर अपना अपना दावा ठोका है। चुनाव आयोग के निर्देश पर दोनों गुटों ने अपने एमपी, एमएलए और एमएलसी के समर्थन का हलफनामा चुनाव आयोग को सौंप दिया है। चुनाव नजदीक है और पिता-पुत्र का झगडा सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है।  ऐसे में अब चुनाव चिह्न साइकिल दोनों में से किस गुट को मिलेगा यह तय होना अभी शेष है। ऐसा भी हो सकता है कि चुनाव आयोग इस चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दोनों गुटों को अलग अलग चुनाव चिह्न दे सकता है। समाजवादी सूत्रों के मुताबिक कल अखिलेश यादव के साथ बैठक में मुलायम सिंह ने टिकट बांटने की जिम्मेदारी अखिलेश को देने की बता कही। साथ ही अखिलेश को सीएम का चेहरा बनाने पर भी वे राजी हो गए। अमर सिंह को पार्टी से निकालने की बात पर भी दोनों सहमत हो गए। लेकिन बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर बात अटक गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश ने मुलायम से कहा कि आप अध्यक्ष बन जाइएगा लेकिन ढाई महीने बाद, तब तक चुनाव भी खत्म हो जाएंगे। लेकिन मुलायम सिंह इस बात पर राजी नहीं हुए।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक तरफ अपनी ही पार्टी में मचे घमासान में फंसे हुए हैं, तो दूसरी तरफ वह चुनावों पर भी नजरें लगाए हुए हैं। पार्टी में घमासान के चलते चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा अभी भले न हुई हो, लेकिन दोनों पार्टियों ने मंगलवार को संकेत दिए कि इस सप्ताह के अंत तक दोनों पार्टियां संयुक्त चुनाव प्रचार शुरू कर सकती हैं। इसमें अखिलेश यादव और डिंपल यादव के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का ऐलान प्रियंका गांधी की मौजूदगी में किया जाएगा जो इस बात का भी इशारा है कि इस बार प्रियंका यूपी चुनाव में काफी सक्रिय रहने वाली हैं। अखिलेश खेमे के बड़े नेता जैसे रामगोपाल यादव पार्टी में मचे बवाल और चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग में चल रहे मसले पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं, तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ सीटों के फैसलों पर विचार-विमर्श में लगे हुए हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर अखिलेश राहुल और प्रियंका गांधी से सीधे संपर्क में भी हैं। राहुल गांधी के छुट्टी से लौटने के साथ ही इस गठबंधन की खबरों में तेजी आई गई है।  सूत्रों के मुताबिक, शुरूआत में कांग्रेस ने 140 और रालोद ने 50 सीटों की मांग रखी थी, लेकिन पर्दे के पीछे चल रही बातचीत के अनुसार दोनों पार्टियां कुछ सीटें कम करने को तैयार हुई हैं। अभी तक कोई आखिरी मुहर नहीं लगी है, लेकिन माना जा रहा है कि सपा 300, कांग्रेस 78-80 और बाकी सीटें रालोद को दी जाएंगी। इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि समाजवादी पार्टी में चल रही वर्चस्व की लड़ाई के चलते गठबंधन की घोषणा में देरी हो रही है, क्योंकि अखिलेश चाहते हैं कि पहले यह तय हो जाए कि समाजवादी पार्टी और उसके चुनाव चिह्न साइकिल पर उनका अधिकार है या नहीं। समाजवादी पार्टी के दोनों खेमे पार्टी पर अपना हक जताते हुए चुनाव आयोग गए हैं और उम्मीद है कि 13 जनवरी तक आयोग अपना फैसला सुना देगा। सूत्रों ने बताया कि अगर फैसला अखिलेश के पक्ष में आता है, तो उसी दिन कांग्रेस से गठबंधन का ऐलान कर दिया जाएगा। कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को ‘सेक्युलर ताकतों’ से आग्रह किया कि वे एकजुट हों। आजाद के इस बयान को कांग्रेस-सपा के संभावित गठबंधन के संकेत के तौर पर ही देखा जा रहा है। यहां तक कि यूपी में कांग्रेस की ओर से घोषित की गईं सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने भी यह संकेत दिए हैं कि वह युवा अखिलेश और राहुल के लिए पीछे हटने को तैयार हैं। दोनों तरफ से चल रही तैयारियां यही इशारा करती हैं कि गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियां उत्सुक हैं। पिता मुलायम सिंह के साथ विवाद की शुरुआत के साथ ही अखिलेश ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी थीं। अखिलेश ने शुरुआती बातचीत प्रियंका गांधी के साथ दिसंबर में की थी। उस बातचीत में दोनों पक्षों की ओर से चुनाव में गठबंधन की इच्छा जाहिर की गई थी। राहुल छुट्टियां बिताकर स्वदेश लौट चुके हैं और माना जा हा है कि इस सप्ताह के आखिर तक गठबंधन पर मुहर लग जाएगी। बता दें कि कांग्रेस के गठबंधन को लेकर अखिलेश और मुलायम एकमत नहीं हैं। अखिलेश को लगता है कि कांग्रेस से गठबंधन चुनाव में मदद करेगा जबकि मुलायम ऐसा नहीं मानते। अखिलेश तो यहां तक दावा कर चुके हैं कि अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन होता है तो चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीती जा सकती हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

गोवर्धन । मोदी के कैसलैस सिस्टम अब टटलू लुटेरो को भी रास आने लगा है। नोटबंदी के कारण फिरौती की रकम भी आॅनलाइन करायी जा रही है। परन्तु थाना पुलिस ने टटलू लुटेरों के इस रणनीती तर तलीता लगा दिया है। बैक खातो के द्वारा लुटेरो की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। बैक एटीएम पेटीएम के साथ नैफ्ट आटीजीएस के माध्यम से लोगो को टटलू लुटेरे लूटने का नायाव तरीका इजाद कर रहे है। इसके कारण पुलिस खासी परेशन नजर आ रही है। एक दिन पूर्व ही सोमवार को लुटेरो के चंगुल में फसे कर्नाटक चेन्नई निवासी मुरलीधर, वी कामत और उनके साथी वेंकटाचला जो कि चावल व्यापारी थे। इनको टटलू लुटेरो ने इन्हें अपने चंगुल से मुक्त करने की एवज में 2 लाख रूपये का  मुरलीधर के परिजनो से आरटीजीएस करया तब कही जाकर इन लोगो को मुक्त किया गया। स्नैपडील , ओएक्सएल, एमंजोने फिलिपकार्ड आदि के माध्यम से बहुत कम कीमत का लालच व्यापारियों को लुटने पर बार बार मजबूर करता देखा जा रहा है। क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अवनीश कुमार व थानाध्यक्ष डीएन मिश्र और उपनिरीक्षक अनिल शर्मा के तत्काल फैसला लेने के कारण  टटलू लुटैरे पैसा नकालने में असफल हो सके। बैसे तो टटलू लुटेरों ने सभी व्यापारियों को धमकार और मारपीट कर परिवारीजनो से कर्नाटक से ही दो लाख रूपये का आरटीजीएस अलवर राजस्थान की एचडीएफसी बैंक की शाखा के खाता संख्या 50100183896210 में डलवा लिऐ। तब जाकर टटलूओ ने उन्हें छोडा । लुटेेरो के चंगुल से मुक्त हुए व्यापारियों ने गोवर्धन पुलिस को दी उपनिरीक्षक अनिल शर्मा ने गोवर्धन की एचडीएफसी शाखा से संपर्क कर खाता की जानकारी ली और खाते सीज करवाया। खाते के बारे में जानकारी की तो वह खाता क्षेत्र के ही अरशद पुत्र नब्बा निवासी देवसेरस का था। लेकिन पैसा खाता संख्या 18592191017305 में ट्रांसफर हो चुकी थी। एसआई अनिल शर्मा ने ओबीसी के हेडआफिस में फोन से संपर्क कर खाते को सीज करवा दिया। अभी तक एचडीएफसी के खाते में करीब 2300 हजार और ओबीसी के खाते में दो लाख पांच हजार पांच सौ उन्यासी रूपए मोजूद हैं। पुलिस की सक्रियता ने आरटीजीएस हुए पैसे को बचाने में कामयाबी मिली व टटलूओें की जानकारी भी हो सकी। देखना होगा कि पुलिस और कितने दिनो में व्योपारियों कों हाईटैक लूट की बारदातो पर अंकुश लगा पाती है।

Read More

मथुरा । राष्ट्रीय संत काष्र्णि बालयोगी ब्रह्मानंद महाराज के सानिध्य में श्रीउदासीन काष्र्णि बालयोगी धाम ब्रजानंद बाबा की मढ़ी नगला थाना सौंख खेड़ा में 11 जनवरी से 14 जनवरी तक विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उसके बाद 14 जनवरी को विशाल संत भण्डारा व दरिन्द्र नारायण कम्बल वितरण किया जाएगा। इस संत सम्मेलन में प्रमुख रूप से काष्र्णि जगतानंद जगतगुरूआश्रम वृंदावन काष्र्णि स्वरूपानंद अधिकारी रमणरेती आश्रम, महामण्डेलश्वर स्वामी विश्वात्मानन्द हरिद्वार, जगतगुरू राधामोहन दास गोवर्धन, स्वामी माधव दास कृष्णबलराम मंदिर वृंदावन, काष्र्णि गोविन्दानंद हरिद्वार, स्वामी विनयानंद ऋषिकेश, काष्र्णि आत्मानंद बनारस, काष्र्णि शैलेशानंद गोवर्धन, काष्र्णि सुमेदानंद वृंदावन, काष्र्णि रविन्द्रानंद गोवर्धन, काष्र्णि रामानंद महाराज, स्वामी रमेशानंद हथकोली वाले, स्वामी आत्मनंद जटवार वाले, स्वामी आत्मानंद हामदपुर, स्वामी केशवानंद, स्वामी श्रद्धानंद, रामेश्वरनंद, स्वामी प्रज्ञानंद वृंदावन, भरतानंद वृंदावन, स्वामी प्रकाशानंद, स्वामी चितानंद, स्वामी भूमानंद आदि मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। 

Read More

मथुरा । ऊंचागांव में आयोजित तीन दिवसीय आर्य महासम्मेलन में कुरीति निवारण, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूणहत्या, गुरूडमवाद, अवतारवाद, बहुदेवतावाद, मूर्तिपूजा जैसे तमाम कुचक्रों से निकलकर वैदिक संस्कृति की पुनः स्थापना करने के लिए वक्ताओं ने उपस्थितजनों से आह्वान किया।  इस अवसर पर वेद मंदिर अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज ने कहा कि राष्ट्र निर्माण तभी संभव हो सकेगा जब हम स्वयं का निर्माण करेंगे और हम अपना निर्माण तभी कर सकते हैं जब हम ईश्वर को सर्वज्ञ मानते हुए उस पर अटूट विश्वास करेंगे। आर्योपदेशिका बहिन डा.अर्चना प्रिय आर्य व वन्दना प्रिय आर्य ने कहा कि वंश कभी बेटा-बेटियों से नहीं चला करते करते हैं, वंश हमेशा चरित्र से चला करता है। आदमी का चरित्र ही खत्म हो गया समझो उसका सब कुछ चला गया। आर्योपदेशिका बहिनों ने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि मेरे देश की माताओं तुम्हें दुनिया देख रही है, तुम्हारे ऊपर बहुत बडी जिम्मेदारी है। तुम्हें हर घर को स्वर्ग और हर आंगन को फुलवाडी बनाना है। आचार्य डा.देव शर्मा ने यज्ञ महिमा पर प्रकाश डाला। आर्योपदेशक रामनिवास आर्य व उदयवीर सिंह आर्य ने भजनों के माध्यम से कुरीतियों को त्यागकर वैदिक धर्म के मार्ग पर चलने की बात कही। आचार्य चन्द्रदेव शास्त्री ने कहा कि हमें यदि भारत का पुनरू वैभव लौटाना है तो सत्य सनातन संस्कृति का आश्रय लेना पडेगा। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सत्यप्रिय आर्य प्रधान ने किया। आर्य सम्मेलन में तीनों दिन आचार्य देव शर्मा के ब्रह्मत्व में प्रातःकाल यज्ञ, भजन व प्रवचनों के माध्यम से जनजागरण किया गया। तथा पतंजलि योग समिति के ऋषि कुमार द्वारा योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान लखम सिंह आर्य, मंत्री जयपाल सिंह, कोषाध्यक्ष रनवीर सिंह, विवेक प्रिय आर्य, डा.कपिल प्रताप सिंह, डा.अशोक कुंतल, प्रियव्रत ओम, रनवीर सिंह प्रधान, विपिन आर्य, अरविंद आर्य, प्रमोद आर्य, रामप्रकाश आर्य, ब्रजमोहन सिंह, महीपाल सिंह, हरिओम, ओमवीर प्रधान, कालीचरन चैधरी, रामभरोसी प्रधान, प्यारेलाल, राजवीर सिंह, रतन सिंह आर्य, वीरी सिंह, महेश सिंह सहित बडी संख्या में क्षेत्रीयजनों ने भाग लिया।  

Read More

मथुरा । दुःखी, चिंतित और मनोविकारों से ग्रस्त लोगों के लिए पुस्तकें अमृत के समान होती हैं जिनका सान्निध्य पाकर आदमी अपने दुःख-दर्द और क्लेश सब भूल जाता है। अच्छी पुस्तकें मनुष्य को धैर्य, शांति और सांत्वना प्रदान करती हैं। उत्तम पुस्तकों का अवलम्बन लेना सुखकर होता है। जब हम कोई अच्छी पुस्तक पढ़ते हैं या सत्संग-प्रवचन सुनते हैं तो हमारी इच्छा होने लगती है कि हम भी पुस्तक द्वारा बताये गए मार्ग पर चलें और उत्कृष्ट विचार हमारे मन में अपना स्थान जमाने लगते हैं। एक तरह से अच्छी पुस्तकें हमारा सही मार्ग प्रशस्त करती हैं और उत्तम जीवन जीने का सन्देश प्रदान करती हैं। पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र और हितैषी होती हैं उक्त उद्गार आर.के. एजूकेशन हब के चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल ने मंगलवार को के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल और रिसर्च सेण्टर में जे.पी. हेल्थ साइंस नई दिल्ली द्वारा लगाई गई दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी के शुभारम्भ अवसर पर व्यक्त किए। के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल और रिसर्च सेण्टर की प्राचार्य डा. मंजुला बाई के.एच. ने दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी को काफी लाभदायक बताते हुए कहा कि इससे डाक्टरों और छात्र-छात्राओं को चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ लेखकों के विचारों को आत्मसात करने का मौका मिलता है। जे.पी. हेल्थ साइंस नई दिल्ली के प्रबंधक के.पी. सिंह ने बताया कि इस पुस्तक प्रदर्शनी का उद्देश्य डाक्टरों और चिकित्सा छात्र-छात्राओं को चिकित्सा विज्ञान की आधुनिक पुस्तकों से अवगत कराना है। जे.पी. हेल्थ साइंस की जहां तक बात है इसकी देश भर में नौ ब्रांचें हैं। इसकी एक ब्रांच अमेरिका तथा दूसरी ब्रिटेन में है। पुस्तक प्रदर्शनी के शुभारम्भ अवसर पर प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल, डा. ऊषा वत्स, डा. जयकिशन, डा. विवेक पाराशर, डा. गगनदीप, डा. संजीव अग्रवाल, डा. पीयूष राज, डा. गौरव कुमार, डा. सौरभ गुप्ता, डा. आर.के. अशोका, डा. हर्ष शर्मा, डा. अक्षय कुमार पारिख, डा. मनोज कुमार तिवारी, एन.एस. शशीबाला, शुभम गर्ग, अरुण कुमार, डालचंद गौतम, राजेश कुमार, मेघश्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Read More