मथुरा

मथुरा। आर0 कौल ईडी भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लि0 के सौजन्य सें कल्याण करोति मथुरा द्वारा सरस्वती कुन्ड स्थित कल्याण धाम में निःशुल्क विंकलांग सेवा शिविर कृत्रिम अंग एक सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी व सन्त रंगली शरण महाराज तथा बाबा बलराम दास महाराज थे।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री वामसी ने कहा कि कल्याणं करोति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के साथ साथ निरन्तर जरूरतमन्द लोगों की सहायता की जा रही है। जिसमें विकलांगों को भी सहारा मिल रहा हैं। ऐसे कार्यक्रम में शामिल होकर वह अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। संस्था द्वारा किया जा रहा है कार्य अत्यन्त परोपकारी हैं। अगर इसी प्रकार अन्य संस्थाए भी जरूरतमन्दों के काम आये तो हम पीडि़तों की अध्कि लाभ पहुंचा सकते हैं। सन्त रंगीली शरण महाराज ने कहा कि जरूरममन्द के काम आये यही हमारी मानवीयता है जिनकी सेवा हो रही है उनको विंकलाग नहीं समझना चाहिए। कार्यक्रम में सन्त बाबा बलराम दास ने कहा कि दीनहीन की सेवा से बढ़कर कोई बड़ा सेवा कार्य नहीं हैं। कल्याण करोति निरन्तर, इस सेवा में प्रगृित के पथ पर है। सन्त महेशानन्द सरस्वती ने कहा कि पीडित मानव की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा हैं। सुरेश चन्द्र सुपारी वालों ने कहा कि सूवा ही हमारा परम धर्म है हम इसें तन, मन, और धन किसी भी प्रकार से कर सकते हैं। संस्था के महासचिव सुनील शर्मा ने शिविर की समीक्षा करते हुए कहा कि भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लि0 के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में 140 भाईओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें 110 को लाभान्वित करतेक हुए 39 ट्राइ साईकिल, 32 जोड़ें वैशाखी, 25 कैरी पर्स, 12 कृत्रिम पैर, 21 श्रवण यंत्र, 16 हैन्ड स्टील, 5 वाॅकर वितरण किये गये। कार्यक्रम में डा. चन्द्रभान गुप्ता, केएस साहा, एसके जैन, एडीजीएम बीएचवइएल, सरीन शोरावालें, जगदीश प्रसाद मित्तल, कृष्णदयाल, चम्पालाल भुवालिका, चैं0 दीनानाथ अग्रवाल, केजी माहेश्वरी, मुकुट मंणि शर्मा, हरीश लामा, रामनिवास सर्राफ, हरवंश खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेते एडीएम धीरेन्द्र सिंह सचान एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशों के क्रम में नेपाल में आये भूकम्प से प्रभावित लोगों को सहायता राशि या सामिग्री जुटाने के उदद्ेश्य से जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्षों, अधिशासी अधिकारियों, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संगठनों की एक आवश्यक बैठक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।  श्री सचान के आव्हान पर बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्षों, अधिशासी अधिकारियों, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संगठनों एक जुट होकर इस विपदा की घड़ी में प्रशासन को हर सम्भव सहायता राशि तथा सामिग्री शीघ्र ही उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मथुरा जनपद धार्मिक नगरी है तथा यहॅा बहुत ही दयालू प्रवृति के लोग हमेशा से ही बाहर से आने श्रद्धालूओं की तन मन धन से सेवा करते है इसलिये अधिक से अधिक धनराशि या सामिग्री हमें इकटठा करके शीघ्र ही नेपाल भेजनी है ताकि भूकम्प पीडि़तों को उपलब्ध करायी जा सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक खाद्य सामिग्री, दवायें, कपड़े, टेन्ट आदि का सामान तथा अन्य सभी जरूरी चीजें इकटठा करके कलेक्ट्रेट स्थित कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध करादें ताकि शीघ्र ही नेपाल भेजी जा सके। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट हेम सिंह ने भी सभी से दिल खोलकर दान देने की अपील की है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, राजीव अग्रवाल, ललित अरोड़ा, भोला यादव सहित सभी चेयरमैन, व्यापरी संगठनों तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के राया मथुरा मार्ग पर सैयद के पास मिलें डेहरूआ निवासी मजदूर के शव के मामलें ने पुलिस ने हत्या कांड का खुलासें करते हुए मजदूर की हत्या के मामलें में उसकी पत्नी व उसके जीजा को दोषी मानतें हुए जीजा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव डहरूआ निवासी मजदूर जगदीश की हत्या कर शव को सैयद के पास फैक दिया था। जिसमें मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर लेन देन को लेकर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने अपनी जाॅच में जगदीश की हत्या उसकी पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर फरार पत्नी की तलाश शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। बी0एस0ए0 कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नौलाॅजी पुरातन छात्र संगठन दिल्ली एनसीआर चैप्टर द्वारा गत दिवस दिल्ली स्थित स्टार हाइट्स होटल में उद्योग जगत में चुनौतिया विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिल्ली एनसीआर शाखा अध्यक्ष इंजीनियर दलवीर गौतम एवं सचिव इंजीनियर रचित गुप्ता द्वारा माॅ सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन कर किया गया।  गोष्ठी के दौरान विचार व्यक्त करते हुए इंजीनियर दलवीर गौतम ने कहा कि नवीनतम तकनीकियों के बारे में ज्ञानार्जन करते रहना चाहिए जिससे कि कारपोरेट जगत की आवश्यकता के अनुरूप आप कार्य कर सकें। इंजीनियर्स किसी भी उद्योग की रीढ होती है जिसका मानसिक, शारीरिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त होना अति आवश्यक है। विचार गोष्ठी में दर्जनों पुरातन छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बी0एस0ए0 इंजीनियरिंग कालेज मथुरा के रोजगार परक शिक्षा वातावरण की सराहना करते हुए अपनी सफलता का श्रेय कालेज मैनेजमैन्ट व शिक्षकों को दिया। बीएसएसीईटी पुरातन छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर विजय दीक्षित एवं सचिव इंजीनियर आशुतोष दुबे ने बताया कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में तीन हजार से अधिक पुरातन छात्र संगठन के सक्रिय सदस्य के रूप  में अपना निरन्तर योगदान देकर इस संगठन को नई दिशा एवं दशा दे रहे हैं तथा राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर कालेज का नाम रोशन कर रहे हैं। कालेज के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन मट्टोमल अग्रवाल ने पुरातन छात्र संगठन की निरंतर प्रगति पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किये जाने पर बल दिया।

Read More

मुंबई। अभी हाल में रायपुर के बिलासपुर में हुए "बिलासा फिल्म फेस्टिवल- २०१५" में आयी फिल्मों का संछिप्त रूप करके एक प्रीमियर शो मुंबई के फर्स्ट लुक प्रीव्यू थिएटर, अंधेरी(वेस्ट) में रक्खा गया था। जिसमे फेस्टिवेल में आयी फिल्मों से जुड़े लोगों को और कुछ अन्य लोगों को  "बिलासा फिल्म फेस्टिवल" के संचालक कविन्द्र निषाद द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें फिल्म धोखा, आई  कैन, सॉल्ट एंड पीपर, खान गली इत्यादि फिल्मों का एडिटेड रूप दिखाया गया। फेस्टिवेल के संचालक कविन्द्र निषाद ने कहते है,"इस  फेस्टिवेल के जरिये हम लोग विलासा देवी को श्रद्धांजलि देते है, जिनके नाम पर विलासपुर का नाम पड़ा है। इतिहास में उनका  काफी योगदान है। तथा इसके जरिये हम अच्छी फिल्मों को बढ़ावा देते है। जिससे लोग समाज का जागृत करने वाली और उद्देश्यपूर्ण फिल्में बनाये।"    इस कार्यक्रम में किन्नरों पर बनी फिल्म,'खान गली' के निर्माता और निर्देशन निक्की बत्रा ,मज़हर खान के सुपुत्र पदमश्री आचार्य अफसर खान, मायकी राणी कौर, निशा तौफीक, रीमा लागू, सनम, चेतन चुडासामा, हिन्द सागर के दिलीप पटेल, हरिश्वचंद्र राय, चतुर्भुजा पाण्डेय, सुरजीत सिंह, जे.नीलम, नीलेश पल इत्यादि को सम्मानित किया गया। और कार्यक्रम को अपने  हुनर से चारचाँद लगाया एंकर नील पाण्डेय और अजय शर्मा ने। सभी ने किन्नरों पर बनी फिल्म,'खान गली' का काफी सराहा।   

Read More

मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने अपनी विधायक निधि से बैरागपुरा के झण्ड़ा चैराहे से ओपी चतुर्वेदी के मकान तक 160 मी0 लम्बी तथा 6 लाख रू0 की लागत वाली सड़क का लोकार्पण किया। स्थानीय निवासियों ने विधायक का स्वागत करते हुये, सड़क निर्माण पर विधायक प्रदीप माथुर का धन्यवाद दिया तथा बताया कि इस सड़क के निर्माण से उनकी काफी समय से चली आ रही समस्याओं का निराकरण हुआ है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्र का इसी तरह से विकास कार्य कराते रहेगें। उनके साथ उपस्थित जनों में सर्व जितेन्द्र मणि, हेमन्त गौतम, कीर्ति कौशिक, अशोक सभासद, तथा रामभरोसी मौजूद थे।

Read More

वेद मंदिर पर हुआ सत्संग का आयोजन मथुरा। वेद मंदिर पर आयोजित सत्संग में वेद मन्दिर के अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज ने ईशोपनिषद के पहले मंत्र की व्याख्या करते हुये कहा कि सम्पूर्ण सृष्टि को एक सत्ता संचालित कर रही है, जिसका नाम ओइम् है। ईश्वर कण-कण में समाया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन हमें यह आभास हो जायेगा कि ईश्वर हमारे अन्दर है तो हम कोई गलत कार्य नहीं करेंगे। श्री आचार्य ने कहा कि हमें अपने अन्दर की आवाज को सुनना चाहिए। जब हम कोई गलत कार्य करते हैं तो अन्दर से उसे न करने की आवाज हमें सुनाई देती है। उस आवाज को केवल संस्कारवान मनुष्य की समझ सकता है। श्री आचार्य ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रत्येक महीने के अन्तिम मंगलवार को वेद मंदिर में सत्संग का आयोजन हुआ करेगा। सत्संग से पूर्व वेद मन्दिर यज्ञशाला में वेद मंत्रों से यज्ञ किया गया, जिसमें ग्रामीण अंचल से आये श्रद्वालुओं ने आहुति देकर अपने आप को धन्य किया। वेद पाठ गुरूकुल विश्वविद्यालय वृन्दावन के ब्रम्हचारियों द्वारा किया गया। भजनोपदेशक महाशय देवी सिंह आर्य व कुसमलता आर्या के भजनों के माध्यम से महर्षि दयानन्द सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डालते हुये श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आचार्य हरीप्रकाश, आचार्य शत्रुजीत, आचार्य सत्यप्रिय आर्य, भगतसिंह वर्मा, अमर सिंह पौनियां, हरी सिंह आर्य, प्रेम सिंह जादौन, रामबिहारी आर्य, प्रभूूदयाल आर्य, अतुल पहलवान आदि उपस्थित रहे।

Read More

ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल के विद्यार्थियों की एक दिवसीय पिकनिक मथुरा। अमर नाथ शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल के नन्हें मुन्ने बच्चों के लिये एक दिवसीय पिकनिक का आयोजन किया गया है।  बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बड़े ही उत्साह के साथ पिकनिक में भाग लिया। कृृष्णापुरम् बिरला मंदिर पर स्थित ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल के डायरेक्टर डा0 आदित्य कुमार वाजपेयी ने बताया कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के उद्देश्य से इस एक दिवसीय पिकनिक का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों तथा उनके माता पिता ने अमर नाथ विद्या आश्रम में स्थित सभी सुविधाओं से पूर्ण मां चन्द्रावती वाजपेयी तरणताल में तैराकी का आनन्द उठाया। उन्होंने बताया कि तरणताल में छोटे बच्चों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। बच्चों ने जहां तरणताल के पानी में छप छप करके गर्मी को दूर भगाया, वहीं तरणताल के पास ही बने स्कूल पार्क मंे ब्रेक फास्ट व लंच किया। प्रशासनिक अधिकारी डा0 अरूण कुमार ने कहा कि छोटे बच्चे कोमल फूलों की तरह होते हैं, उनके सर्वांगीण विकास के लिये विद्यालय द्वारा समय समय पर मनोरंजक एवं शैक्षणिक पर्यटन की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने पिकनिक में बच्चों के साथ आने के लिये सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अमर नाथ विद्या आश्रम के तरणताल में पधारे सभी ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल के सभी अभिभावकों ने विद्यालय की निदेशिका सोनिका शर्मा द्वारा आयोजित इस पिकनिक की मुक्तकंठ से सराहना की। पिकनिक में ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल निशा इशरानी, स्वीटी, अल्पना, अमृता, प्रियंका, राधिका सहित सभी शिक्षिकायें प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Read More

श्रीकृष्ण गंगा घाट पर आयोजित बैठक में बनाई आगे की रणनीति मथुरा। यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 द्वारा मंगलवार को मिशन के कार्यालय श्री कृष्ण गंगा घाट पर आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने नेपाल व भारत के विभिन्न क्षेत्रों में आए भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिवार को धैर्य धरण करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इसके बाद कार्यकर्ताओें व पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर मिशन की कार्यशैली को और अधिक विस्तृत करने के संबध् में गहनता से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने कहा कि नेपाल में आए हुए भूकंप पीडितों की मदद के लिए सभी ब्रजवासी व समस्त यमुना भक्त हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घडी में सभी वर्ग के लोगों को आगे आकर सहयोग कर स्वंय के भारतीय होने के कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान पं0 अनिल शर्मा ने मिशन की आगे की रूपरेखा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए जीर्णोद्वार कार्य के विषय में जानकारी दी और कहा कि यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 द्वारा कराए जा रहे जीर्णोद्वार कार्यो में दिन प्रतिदिन तेजी आ रही है। समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों से मिल रहे सहयोग के कारण यह मिशन लोगों की सोच से भी तेज चल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि सोमवार को रमणरेती स्थित काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से उनके आश्रम में कार्यकर्ताओं ने मशीनों के माध्यम से यमुना स्त्रोत को निकाला। काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज के आश्रम में भी अब घाटों वाली यमुना का उदय हो चुका है और यह यमुना भक्तों की ही मेहनत है जो यहां पर मां यमुना एक बार फिर से बहती दिखाई दे रही है। त्रिलोकी पंडित व बब्बू पंडित ने कहा कि अन्य घाटों की तरह अब यहां पर भी शीघ्र ही दिव्य शंखनाद महाआरती का आयोजन किया जाएगा और आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम किए जाते रहेंगे जिनके माध्यम से यमुना भक्तों में अपनी मां के प्रति प्रेम जागे और वे इसकी रक्षा के लिए इस कार्य में आगे आकर सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि इस घाटों वाली यमुना पर शीघ्र ही संतों का महास्नान कराए जाने पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है। लपूटी पंडित का कहना था कि यमुना सभी की मां है और इसे बचाना सभी का कर्तव्य है यदि यमुना नहीं रहेगी तो ब्रज नहीं रहेगा और ब्रज नहीं रहा तो ब्रजवासी कहां से रहेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रज के सभी लोग तन मन और अपने संसाधनों के माध्यम से इस कार्य में अपना योगदान देकर पुण्य कमायें। यमुना की सेवा करने से बढकर बड़ा कोई पुण्य नहीं हैं। सभा के अंत में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख नेपाल में आए भूकंप में मारे गए लोगों को अपनी भावभीनी श्रद्वाजंलि दी। बैठक में मीरा गोस्वामी, ऋचा शर्मा, नीलम गोस्वामी, राजेश तिवारी, सावित्री देवी, शालिनी, ऋतु, कृष्णा, मधु, मुकेश ठाकुर, बलराम, आशीष हनुमान जी वाले, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, राकेश शर्मा, मदन मोहन राजपूत, विष्णु पंडित भूरा, अशोक गोस्वामी, मनोज शर्मा, गिरीश शर्मा, पवन, भोला पंडित, देवेन्द्र, दीपक, राजू, पन्नू जैन केशव चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गौकुल रेस्टोरेन्टों के पास कार सवार बदमाशों ने असलाह के बल पर बाइक सवार युवक से मारपीट कर उससें नगदी, मोबाईल, पर्स व अन्य कागजातों को लूट कर ले गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार निवासी सदर निवासी सुमन यादव अपनी बाइक से किसी कार्य से राजमार्ग से शहर होते हुए घर वापस लौट रहें थे कि गोकुल रेस्टोरेन्टों के पास एक कार ने सुमन यादव की बाइक को ओवर टेक कर रोक लिया और असलाह के बल पर उसें साथ मारपीट कर उसके साथ लूटपाट करते हुए करीब 35 हजार रूपयें की नगदी, मौवाइल, पर्स घड़ी व सोने की चैन को लूट कर भाग गये। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़त से बदमाशों के बारे में जानकारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैं।

Read More