मथुरा

मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट एवं उप नियत्रंक नागरिक सुरक्षा हेम सिंह ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि नागरिक सुरक्षा निदेशालाय उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त दिशा निर्देंशो के क्रम में दिनांक 25 व 26 अप्रैल 2015 को नेपाल के साथ भारत के कुछ राज्यों में आये भूकम्प की विभीषिका के दृष्टिगत भूकम्प के पूर्व भूकम्प के समय तथा भूकम्प के बाद की स्थिति के सम्बन्ध में स्कूल काॅलेजों के छात्र छात्राओं एवं जन सामान्य को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये गये हैं। तत्क्रम में आज दिनांक 30 अप्रैल 2015 को अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व एवं प्रभारी आपदा प्रबन्धन व नगर मजिस्ट्रेट एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, मथुरा के नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा के स्वंय सेवकों एंव जे0डी0 सिंह, वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक ने माउण्ट हिल एकेडमी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल अजय नगर बल्देव रोड, मथुरा में भूकम्प से बचाव का बृहद प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में धीरेन्द्र कुमार, अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व ने बच्चों को बताया कि आपदाएॅं किस प्रकार की होती हैं। भूकम्प जैसी आपदा जिसकी पूर्व सूचना दे पाना संभव नहीं है किन्तु आपदा के दौरान आप धैर्य न खोऐं बाहर खुले स्थान पर आ जाऐं किसी भी बिल्डिंग की ऊॅचाई से डेढ गुना दूरी बनाकर ही शरण लें यदि तुरन्त बाहर निकल पाना संभव न हो तो दीवार के किनारे किनारे लाइन बनाकर खडे हो जाऐं अथवा टेबिल या तखत के नीचे अपने को छूपा ले।  नगर मजिस्ट्रेट एवं उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा हेम सिंह ने अपने संबोधन में इतने अच्छे आयोजन के लिए प्रबन्धक समिति की। बरखा एंव विशाल वर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा, मथुरा के चीफ एवं डिप्टी चीफ वार्डेन कल्याण दास अग्रवाल की सक्रियता के कारण ही यहा यह सेवा अधिक सक्रिय व जिम्मेदार हैं। इनकी देखरेख में नागरिक सुरक्षा संगठन के डिवीजल वार्डेन चन्द्रशेखर, आईसीओ भारत भूषण तिवारी, स्टाफ अधिकारी गणेश पाल, दीपेश कुमार, रोहित कुमार, जगदीश सिंह आदि ने अपने साथियों के साथ अल्प समय में ही विद्यालय के इण्टर मीडियट के छात्र छात्राओं को बचाव की आपदा कालीन बिधियों से प्रशिक्षित किया और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में फॅसें घायल व्यक्तियों को चेयरनाट की विधि से नीचे उतारा जा सके। साथ ही नगर मजिस्टेªट ने बच्चों को यह भी बताया कि पूर्व भूकम्प के समय एंव भूकम्प के बाद की स्थिति में लिफट का प्रयोग न करें, बिजली के स्विच आॅन या आॅफ न करें। धैर्य बनाएॅ रखें और यदि कोई व्यक्ति कार या कोई अन्य वाहन चला रहे हैं तो सडक के बाई और वाहन को खडा कर दें और सुरक्षित स्थान पर शरण ले लें। इस कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र शर्मा प्रधानाचार्य ने किया और इस अवसर पर शम्भू दयाल, विनय गौड, देवेन्द्र भारद्वाज, योगेश शर्मा, नारायण सिंह, डा0 ललित यादव, राजेश कुमार शुक्ला, दीप्ती अग्रवाल, रिचा शर्मा, कामना चैधरी, गौरव शर्मा, मुकेश शर्मा, डोरी सिंह, अशोक यादव, रामेश्वर सिंह सहित लगभग 1500 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

Read More

मथुरा। उप कृषि निदेशक राकेश बाबू ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम द्वारा बताया है कि जनपद के समस्त कृषक बन्धुओं को सूचित किया है कि सोलर पम्प लेने हेतु इच्छुक कृषकों के आवेदन दिनांक 15 मई 2015 को सांय 5ः00 बजे तक अधोहस्क्षारी कार्यालय में आवेदन प्राप्त किये जायेंगे, और किसान भाईयों से अनुरोध है कि दिनांक 15 मई 2015 की सांय 5ः00 बजे तक कार्यालय में आवेदन जमा करायें साथ ही कृषक बन्धुओं ने अपने आवेदन कार्यालय में जमा करा दिये हैं वे कृषक दिनांक 05 मई 2015 तक बैंक ड्राफ्ट अधोहस्क्षारी कार्यालय में जमा करार्यें।

Read More

मथुरा। समावादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद मथुरा के सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा को तत्काल प्रभााव से हटा दिया हैं। उन्हें क्यों हटाया गया है इसके अभी स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। लेकिन बताया जाता है कि गुरूदेव शर्मा पर कार्यकर्ताओं को सन्तुष्ट नहीं करने तथा पार्टी में गुटवाजी पनपाने के आरोप में मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया हैं। लेकिन गुरूदेव शर्मा के समर्थक ऐसी शिकायतों पर हटायें जाने से इन्कार कर रहें हैं।  वहीं सपा सूत्रों का कहना है कि सपा के जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा अपनी पंकड़ सीधे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से है और इसी का परिणाम है कि जब जब सपा प्रदेश में सतारूण होती है तभी वह अपनी सपा मुखिया से व्यक्तिगत पकड के चलते जनपद के जिलाध्यक्ष पद पर कब्जा कर लेते हैं। सपा नेता गुरूदेव शर्मा की इस पकड़ की वजह से सपा के निष्ठावान कार्यकर्ता व उन्हें बचाने में अपने को अजहस महसूस करते है। गुरूदेव शर्मा के सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद से ही सपा के जुझारू कार्यकर्ताओं का एक गुट सपा से अलग थलग पड़ गया और ऐसे सपा नेताओं ने अपनी मंशा से प्रदेश इकाई को भी अवगत करा दिया। लेकिन सत्ता के पद में चूर सपा की प्रदेश इकाई व सपा मुखिया के नजदीकी सम्बन्ध के चलते सपा मुखिया अपने पद पर जमें रहें। लेकिन जैसे ही प्रदेश में पुनः चुनाव नजदीक आते देख सपा को अब अपने पुराने कार्यकर्ताओं की याद आने लगी। इसी के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रभारी कदम उठाते हुए अब पुरानी शिकायतों पर संज्ञान लेना शुरू कर दिया। इसी के चलते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद के सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा को तत्काल प्रभाव से पद मुूक्त कर दिया हैं। अब देखना यह है कि सपा का अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा इसेकं लिए भी प्रयास शुरू हो गये।

Read More

मथुरा। उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुसलिम एक्सन कमेटी के जिलाध्यक्ष सईद अहमद व जिला जनरल सेकेट्री मेराज अली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मसानी रेलवें स्टेशन स्थित कब्रिस्तान में वफ्फ प्रबन्ध कमेटी द्वारा उ0प्र0 सुन्नी सेन्टर वोर्ड के 29 जनवरी को दुकान बनाने के अनुमति पत्र के निर्देश संख्या एक का उल्लंघन करने का आरोप लगाया हैं। ज्ञापन में कहा है कि प्रबन्ध् कमेटी द्वारा अपने निजी स्वार्थो के चलते कब्रों को मिसमार कर जन भावनाए भड़काने का कार्य किया जा रहा है तथा वफ्फ वोर्ड की अनुमति पत्र का भी उल्लघन किया जा रहा हैं। ऐसे में कब्रिस्तान की भूमि को भूमाफियाओं से बचाना आवश्यक हैं। वफ्फ प्रबन्धक कमेटिया माफियाओं के साथ साठ गाठ कर राजस्व अभिलेखों में हेरा फेरी के चलते अवैध कब्जें कराने में जुटी हैं। जिससें सम्पतियां निरन्तर कम होती जा रही हैं। प्रतिनिधि मंडल ने सरकार से वफ्फ सप्म्पत्तियों के सुरक्षा की माॅग की हैं। 

Read More

बेटी की प्रतिभा और सफलता पर नाज- लक्ष्मी मथुरा। राष्ट्रीय स्तर पर ब्रज का नाम रोशन करने वाली डौली पहलवान पर हमें नाज है। मथुरा की बेटी ने नेशनल कुश्ती में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, इसकी खबर सुनकर खुशी मिली। दूसरी खुशी यह कि प्रतिभाशाली बालिका को सम्मानित करने का मौका मिला है। जनपद के लिए यह गौरव की बात है। यह कहना है पूर्वमंत्री चै0 लक्ष्मीनारायण जी का।  मांट तहसील के विकास खंड अंतर्गत नगला अलिया के पुरुषोत्तम शर्मा की बेटी डौली द्वारा झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सिल्वर मेडल जीतने वाली प्रतिभा का गुरुवार को जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष संग नाड़ी वैद्य हरिओम चतुर्वेदी ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित आनंद धाम परिसर में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पूर्व मंत्री चै0 लक्ष्मी नारायण, वैद्य चतुर्वेदी, बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी के भाई पंकज मोदी के वृंदावन में मेजवान बने आचार्य राम निवास शुक्ल, सूवेदार मेजर विनोद चतुर्वेदी ने डौली पहलवान को पटुका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वैद्य चतुर्वेदी ने कहा कि डौली मेहनत करती रहे एक दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने को मौका दिलवाने में कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम में उम्मेद खलीफा, धीरज चतुर्वेदी, चै0 राजवीर सिंह, इंद्रेश्वर उपमन्यु .कृष्णा नन्द आचार्य, पंकज पाठक आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत गत दस रोज पूर्व खेत पर सो रही एक महिला के साथ छेड़खानी और दुराचार का प्रयास करने वाले आरोपी को आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मीरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार शांति पत्नी छेदालाल गत दस रोज पूर्व अपने खेत पर सो रही थी तभी हरीओम पुत्र बंगाली राम निवासी मेंहदीपुर सुरीर ने उसके साथ छेड़खानी की और दुराचार का प्रयास किया तथा महिला के कानों के टाॅक्स तोड़कर ले गया। घटना की रिपोर्ट महिला के पुत्र कन्हैया लाल ने दर्ज कराई थी जिस पर आज सुरीर कोतवाल संजय जायसवाल ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मीरपुर के पास से पकड़ लिया। पकड़े गये युवक से वृद्धा से लूटी गयी सोने की टाॅक्स बरामद की गयी हैं।

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने श्रम दिवस के अवसर पर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मंत्री जी ने अपने संदेश में कहा कि श्रमिक किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के आधार स्तम्भ होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने श्रम कानूनों में व्यापक सुधार किए हैं जिससे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिले और अधिक रोजगार वाले उद्योगों की स्थापना से अतिरिक्त रोजगार का सृजन हो सके। राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More

मथुरा। दहेज में पचास हजार रूपये न देने पर ससुरालीजन एक विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे हैं। अहिल्यागंज वृन्दावन निवासी लक्ष्मीदेवी पत्नी मुकेश ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसका पति मुकेश पुत्र श्याम सिंह निवासी राधा निवास वृन्दावन आदि चार लोग दहेज में पचास हजार रूपये न देने पर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने निर्देशित किया है कि जनपद के अन्तर्गत आने वाली 81 छाता, 82 माॅट, 83 गोवर्धन, 84 मथुरा एवं 85 बल्देव (अ0जा0) निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के निर्देशन में समस्त मतदेय स्थलों पर सम्बन्धित बी0एल0ओ0 के माध्यम से भी दिनांक 07 अप्रैल 2015 से दिनांक 30 अप्रैल 2015 तक मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक कराये जाने हेतु घर घर सर्वेक्षण किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आवश्यक है कि शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी इसमें लीड लेकर कार्य करें।  उन्होंने निर्देशित किया है कि जनपद में शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में है जो स्वयं कम्प्यूटर के प्रयोग अभ्यस्थ है तथा इनके द्वारा स्वयं ही अपने एवं अपने परिवार के मतदाताओं के आधार नम्बर की फीडिंग की कार्यवाही की जा सकती है। राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों के परिशोधन एवं प्रमाणीकरण सम्बन्धी कार्यक्रम के सम्बन्ध में अपने विभाग के अधीनस्थ कार्यालयी एवं फील्ड स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इस कार्य में सहभागिता हेतु प्रोत्साहित करें। कार्यालय के स्तर पर एक दिन नियत करते हूुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के आधार नम्बरों की फीडिंग के लिये एक कैम्प आयोजित करने पर भी विचार किया जायें। अधिकारी एवं कर्मचारियों के परिवार के अन्य सदस्यों के भी निर्वाचक नामावली के डाटा बेस से आधार नम्बर के लिकिंग करने के लिये किया जा सकता है। आधार कार्ड को मतदाता फोटो पहचान पत्र से दो प्रकार से लिंक किया जा सकता है। एस0एम0एस0 द्वारा अपने आधार नम्बर को मतदाता पहचान पत्र नम्बर से लिंक करने के लिये मोबाइल के मैसेज बाॅक्स में म्ब्प्स्प्छज्ञ टाइप करें। मतदाता पहचान नम्बर टाइप करें (स्पेस) दें, आधार नम्बर टाइप करें तथा 51969 पर भेज दें। आॅन लाइन करने के लिये आधार नम्बर को मतदाता पहचान पत्र नम्बर से आॅन लाइन लिंक करने के लिये वेबसाइड दअेचण्पद पर जायें अथवा बमवनजजंतचतंकमेीण्दपबण्पद पर जाकर छंजपवदंस टवजमतेष् ैमतअपबम च्वतजंस पर जायें फीड योर आधार नम्बर आॅप्शन चुनें अपना नाम आधार नम्बर, मतदाता पहचान पत्र नम्बर, अपना मोबाइल नम्बर अथवा ईमेल आई0डी0 भरकर भेजें।  अधिक जानकारी के लिये जिला निर्वाचन कार्यालय मथुरा से टोल फ्री नम्बर 0565 1950 एवं मोबाइल नम्बर 9454418023 पर सम्पर्क किया जा सकता है तथा टोल फ्री नम्बर 1800 180 1950 पर भी की जा सकती है।

Read More

मथुरा। परम संत काष्र्णि गुरू शरणानंद जी महाराज की प्रेरणा व गोवर्धन के संत सियाराम बाबा के आशीर्वाद से यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 ने अपने जीर्णोद्वार कार्यो के अन्र्तगत यमुुना के घाटों के किनारे बने प्राचीन कुंओं को साफ करने की पहल शुरू कर दी है।  बुधवार को देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने ऐसे कुंओं को चिन्हित किया जो वास्तव में गंदगी के साम्राज्य के कारण अपनी बदहाली पर स्वंय आंसू बहा रहे थे। पूरन कौशिक व खगुल भारद्वाज ने बताया कि मिशन द्वारा चक्रतीर्थ घाट से लेकर सकर कुई व विश्राम घाट तक यमुना के किनारे पडने वाले प्रत्येक कुएं को गंदगी से मुक्त कराने का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के दौरान जीर्णोद्धार टीम कुओं मेें भरी पूजा साम्रगी व मलबे को निकाल रही है। मिशन का उद्ेश्य यमुना के घाटों की सफाई के साथ साथ ब्रज को प्रदूषण मुक्त कराना है। इस दौरान उन्होंने सफाई कार्य में लगी टीम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्य में लगे श्रमिक भी यमुना भक्तों की तरह ही कार्य में लगे हैं और वे दिन प्रतिदिन क्षमता से अधिक कार्य कर इस मुहिम को आगे बढा रहे हंै। गुरूवार को टीम ने छः कुओं को साफ कर उनका शुद्व जल निकाला और भविष्य में उनमें किसी भी प्रकार की गंदगी समाहित न हो इसके लिए लोहे की जालियां लगवाई। कार्यकर्ताओं ने यमुना भक्तों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की गंदगी कुंओं में न डाले जिससे वह प्रदूषित हों। उन्होंने समस्त लोगों से यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 को सफल बनाने में सभी से सहयोग करने की अपील की। टीम में जेके चतुर्वेदी, हरदेवानंद जी महाराज, आनंद बाबा, हरिमोहन, राजीव शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Read More