मथुरा

मुंबई। मालाड (पूर्व) में कुरार विलेज में 'नूतन विद्यामंदिर हाईस्कूल' है,जिसको बने २३ वर्ष हो गये है और सरकारी अनुदानित है। इसे 'श्री सरस्वती शिक्षण प्रसारक संस्था' द्वारा चलाया जाता है। जिसके अध्यक्ष डॉ. रमेश गिरी है और सेक्रेटरी सुधाकर वसंत पोयेकर है। यहाँ पर पहली से दसवी तक के हिंदी और मराठी माध्यम की शिक्षा बच्चों को दी जाती है और सरकारी अनुदान मिलने के कारण फीस केवल पांच रुपए से पंद्रह रुपये तक है और जहाँ पर अठारह सौ बच्चे पढ़ते है। लेकिन क्लास रूम की कमी होने के कारण एक क्लासरूम में नब्बे -नब्बे बच्चे बैठते थे। एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा देखने के बाद सामाजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता ने 'नूतन विद्यामंदिर हाईस्कूल' में अपने खर्चे पर पांच नए क्लासरूम बनवाने का फैसला किया और अब बच्चों की सुविधा के लिए स्कूल में नए क्लासरूम का निर्माण शुरू कर दिया गया। जिसके लिए स्कूल के हिंदी माध्यमिक विभाग हेडमास्टर गाजरें एन.बी., मराठी माध्यमिक मुख्याध्यापिका सौ.चौधरी ए.के., विजय सिंह इत्यादि लोगों ने गुप्तजी को धन्यवाद दिया और कहा कि समाज को ऐसे लोगों की बहुत जरुरत है।                      तथा 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता ने कहा," शिक्षण से ही जाति-धर्म के भेद भाव को कम किया जा सकता है। लोगों में प्रेम और दोस्ती की भावना पैदा की जा सकती है। आज दंगे या लड़ाई-झगड़ा की वज़ह लोगों की अज्ञानता है। आज कॉलेज और स्कूल में लोग मिल जुलकर रहते है और जाति और धर्म का झगड़ा नहीं करते है। यदि सभी भारतीय को सही ढंग से शिक्षा मिलेगी तो भारत की एकता और अखंडता बनी रहेगी और देश मज़बूत होगा। इस कारण सभी सामाजिक संस्थाओं से और लोगों से अपील करता हूँ कि वे अपने आसपास के बच्चों को पढने के लिए प्रोत्साहित करे और स्कूलों में बच्चों के लिए जो सुविधांए दे सकते हो यथाशक्ति ज़रूर दे। जिससे हमारा और देश का भविष्य सुनहरा बन सके। "     Sanjay Sharma Raj (P.R.O.)  

Read More

चिकित्सक को नोटिस भेजने की कार्यवाही की उड़ाई जा रही फर्जी अफवाहें  लगातार शिकायतों के बावजूद भी नहीं हो रही झोलाछाप की जांच और कार्यवाही  मथुरा। जनपद भर में तैनात झोलाछाप चिकित्सक लगातार लोगों की जान के साथ बेखौफ होकर खिलवाड़ कर रहे है। लेकिन स्वास्थ्य महकमा कभी भी जन स्वास्थ्य के प्रति सजग ही नहीं होता है। यदि कोई आम आदमी इनके खिलाफ खड़ा होता भी है तो उसे चिकित्सा अधिकारी कभी तबज्जों नहीं देते। ऐसे ही एक झोलाछाप के खिलाफ शिकायतें लेकर दर दर घूम रहे एक वृद्ध की अवस्था पर भी स्वास्थ्य विभाग को तरस नहीं आया और वे उसके आधा दर्जन आवेदनों को रददी की टोकरी में फैंक कर उसे तरह तरह से गुमराह कर चिकित्सक को बचाने में जुटे है। हद तो तब हो गयी जब ऐसी शिकायतों से अजिज आकर उस वृद्ध ने सीएमओं दफ्तर के हर सम्बन्धित कर्मचारी अधिकारियों जमकर खरी खोटी सुनाई। इसके बावजूद भ्रष्टाचार के दलदल में आकण्ठ डूबे सभी कर्मचारी अधिकारी डट कर उस वृद्ध के ताने सुनते रहे। लेकिन उस वृद्ध की परेशानी को भी देखकर न तो उनका उनका दिल पसीजा और न ही वे इतनी ज्यादा खरी खोटी सुनने के बावजूद शर्मशार हुए। सिर्फ ठहाके लगा लगा कर उस वृद्ध को कार्यालय से भगाने का प्रयास करते रहे। मिली जानकारी के अनुसार जनपद के शहर मुख्यालय से मात्र दो मिनट और 2 किलो मीटर दूर स्थित सदर बाजार में पिछले लम्बे समय से ऐसा ही एक झोलाछाप चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य के साथ जमकर खिलवाड़ कर रहा है। सिर्फ अन्दाजे से ही दवाऐं देने वाले इस चिकित्सक ने अपनी दुकान के बाहर डा0 विमल कुमार शर्मा एमबीबीएस पुत्र राधा गोविन्द शर्मा आदि लिखा एक बोर्ड लगा रखा है। इसी बोर्ड की आड़ में ये यहां से अपने काले कारनामों को चला रहा है। यहीं सदर बाजार के निवासी भुवन सक्सैना ने भी एक बार गलती से इससे अपने बुखार के लिये दवाऐं ले ली तो बुखार ने उतरने की बजाय बढ़ना शुरू कर दिया तो उसने एक अन्य दूसरे वरिष्ठ चिकित्सक से परामर्श कर दवा ली तब जाकर उसका बुखार थम सका। लेकिन शिक्षित औैर जागरूक होने के नाते उसने इस चिकित्सक की शिकायतें अधिकारियों से करना शुरू कर दिया। वहीं चिकित्सक अब उनसे दुश्मनी मानने लगा औैर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने के प्रयासों में जुट गया। लेकिन उन्होंने भी हार नहीं मानी और चिकित्सक की सच्चाई को उजागर करने की कमान अब पुत्र के हाथों से छीन कर पिता ने थाम ली। भुवन के पिता चेतन स्वरूप सक्सैना ने भी कई बार इस झोलाछाप चिकित्सक की शिकायतें सीएमओं कार्यालय में की लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी। पीडि़त सक्सैना ने आरटीआई के माध्यम से भी इस चिकित्सक के पंजीकरण और इसकी डिग्रियों की जानकारी जब स्वास्थ्य विभाग से मांगी तो उन्होंने आवेदन पत्र का जबाब देने की बजाय आरोपी चिकित्सक के विरूद्ध नोटिस भेजने की कार्यवाही कर देने का जबाब भेजा। लेकिन मांगने पर भी नोटिस की न तो कोई प्रति उपलब्ध करा सके और न ही विभाग के किसी भी डाक रजिस्टर में उस कथित नोटिस का उल्लेख मिल सका। वहीं आरोपी चिकित्सक ने लगातार शिकायतों को देखकर अब अपने क्लीनिक पर लगा बोर्ड हटा दिया है और एक नया  बोर्ड लगवाया है जिस पर अब उस चिकित्सक की डिग्रियां ही बदल गयी है। उन पर अब बीईएमएस लखनऊ एवं डीवाईएन दिल्ली लिखा बोर्ड लगवा दिया हैै। विगत 24 अप्रैल को पीडि़त श्री सक्सैना ने एक और शिकायती पत्र सीएमओ कार्यालय में दिया। लेकिन यहां से अब सीएमओ का तबादला हो चुका था। उनके स्थान पर अब वहीं वरिष्ठ चिकित्सक कार्यवाहक सीएमओं का पदभार संभाल रहे है जिन पर पूर्व में की गयी शिकायतों की जांच थी और जिन्होने उन शिकायतों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की थी। इस से पीडि़त चेतन स्वरूप सक्सैना ने जमकर सीएमओं दफ्तर के हर सम्बन्धित कर्मचारी अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। इसके बावजूद भ्रष्टाचार के दलदल में आकण्ठ डूबे सभी कर्मचारी अधिकारी डट कर उस वृद्ध के ताने सुनते रहे। लेकिन उस वृद्ध की परेशानी को भी देखकर न तो उनका उनका दिल पसीजा और न ही वे इतनी ज्यादा खरी खोटी सुनने के बावजूद शर्मशार हुए। सिर्फ ठहाके लगा लगा कर उस वृद्ध को कार्यालय से भगाने का प्रयास करते रहे।  सीएमओ कार्यालय में सूचीबद्ध है 5 हजार से अधिक झोलाछाप डाॅक्टर डीलिंग क्लर्क के पर्सनल रजिस्टर से होती है अलग से उगाही जिले में 5 हजार से अधिक आरएमपी और झोलाछाप डाॅक्टर सीएमओ कार्यालय में ऐसे सूचीबद्ध है जो लोगों की जान से खिलवाड़ करने की अनुमति 5 से 10 हजार रूपये तक सलाना पर लेते है और इनकी सारी शिकायतों को सीएमओ कार्यालय से निपटाया जाता है। जिले में झोलाछाप और आरएमपी चिकित्सकों की लम्बी फेहरिस्त है जो गाँव देहात और गली मौहल्लों में में कुकरमुत्तों की तरह चिकित्सा सेवा की आड़ में लेागों से अपनी रोजी रोटी ही नहीं चला रहा बल्कि धन्नासेठ बने बैठे है। अनुभवहीन इन चिकित्सको द्वारा रोगी की कोई जाँच पड़ताल किये बगैर ही अंदाजे में इलाज किया जाता है जिसमें कई बार रोगियों को जाने से हाथ धोना पड़ा है अथवा आर्थिक रूप से वह कंगाली के कगार पर जा पहुँेचे है। इस सबके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जब कोई विशेष घटना होती है तो जाँच के पचडे में फंसाकर ऐसे मामलों को टाल देते है। ऐसा नही है कि झोलाछाप डाॅक्टरों की जानकारी सीएमओ कार्यालय को नही है बल्कि उनके कार्यालय के पास इन सभी के नाम पते और मोबाइल नम्बर का एक अलग रजिस्टर है जिसमें करीब 5 हजार ऐसे झोलाछाप सूचीबद्ध है। सूत्र बताते है कि सूचीबद्ध प्रत्येक झोलाछाप चिकित्सक से उसकी हैसियत के हिसाब से वार्षिक वसूली की जाती है जिसमें 40 फीसदी भागीदारी बाबू व 60 फीसदी सीएमओ की बताई जाती है। सूत्र बताते है कि इस अवैध वसूली का ही कारण है कि किसी भी झोलाछाप डाॅक्टर के खिलाफ की जाने वाली शिकायत को सीएमओ स्तर से बाबू को अग्रसारित कर दिया जाता है और बाबू इस सबकों रजिस्टर के स्तर से निबटवा देते है।

Read More

प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करते ग्राम प्रधान मानपाल सपा नेता मुकेश सिकरवार एवं अन्य  ग्रामीणो को सम्बोधित करते प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया मई जून तक राधाकुण्ड मुखराई मार्ग के नवीनीकरण को दिये दिशा निर्देश गोवर्धन। रविवार को उत्तर प्रदेश शासन के लोक निर्माण बिभाग प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया ने जिलाधिकारी राजेश कुमार सहित जिले के अधिनस्त अधिकारी एवं सपा नेता मुकेश सिकरवार के साथ मथुरा ब्लाॅक के वर्ष 2014-15 के लोहिया गांव का दौरा किया। जहाॅ ग्रामीणें द्वारा लोक निर्माण विभाग सचिव किशन सिंह अटोरिया एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा बाम्सी एवं समाजवादी पार्टी नेता मुकेश सिकरवार का माल्यापर्ण एवं पगडी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तदुपरान्त प्रमुख सचिव ने लोहिया गाॅव मुखराई में कराये गये विकास कार्य एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी व्यक्तियों की जानकारी हैतु प्राथमिक विधालय प्रांगड में चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी। ग्रामीणों ने लोहिया गाॅव मुखराई से जुडे प्रमुख जर्जर मार्ग एवं विधुत तारों की समस्या उठायी। जिसे प्रमुख सचिव ने गम्भीरता से लेते हुए राधाकुण्ड से मुखराई जाने वाले मार्ग का नवीनी करण मई जून तक कराये जाने के निर्देश दिये जिलाधिकारी को दिये और विधवा पैंशन, विकलांग पैशन, वृद्धावस्था पैशन, सस्ते गल्ले, पानी, आरसीसी, नाली निमार्ण, शिक्षा आदि कार्यो पर ग्रामीणों ने सन्तुष्टि जताई। तो वही बिजली की समस्या को लेकर विजली विभाग के एक्चिअन को जल्द से जल्द नये तार लगाये जाने के निर्देश दिये। श्री अटोरिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरा राधारानी की ननिहाल मुखराई से काफी पुराना लगाव है। मैं अधिकारी नही बना तब से मुखराई में आवागमन रहा है। मुखराई के विकास के लिये शासन को अवगत कराया जायेगा और हर सम्भव विकास के लिये मेरा तत्पर सहयोग मुखराई के लिये रहेगा। उन्होंने जिलाधिकारी की तारीफ करते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि मथुरा के जिलाधिकारी राजेश कुमार बृज के विकास के लिये काफी प्रयत्नशील है। ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या हो तो सीधे जिलाधिकारी को अवगत करा सकते है। वही सपा नेता मुकेश सिकरवार ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए सरकार रीति नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि समाजवादी सरकार किसानों की सरकार है। किसानों पर कहर बन कर टूटी बर्षा आॅलावृष्टि से जहाॅ किसान की फसल बर्बादी की सूचना जैसे ही तीन अप्रेल को मथुरा के जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी को भेजी और जितनी राशि की माॅग की गई उतनी ही राशि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों को राहत राशि के रूप में उपलब्ध कराई। वही मुखराई में किसानों को वितरण की गई सहायता राशि की जानकारी देते हुए बताया कि मुखराई में एक एकड वाले किसानों अवतक 70 लाख रूप्ये सहायता राशि के रूप बाॅटी जा चुकी। इस मौके पर प्रमुख सचिव का स्वागत करने के लिये ग्रामीणों को सैलाब उमड पडा और प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वांमसी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 धीरेन्द्र सिंह सचान ,जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक ऐ0के0वाजपेयी सहित विभागीय अधिकारी आदि के अलावा ग्राम प्रधान मानपाल चैधरी, चैहल सिंह, बिजेन्द्र शर्मा, त्रिलोकी, श्याम सुन्दर मास्टर, देवीराम, डा0 भीकम सिंह अटोरिया, माधव पहलवान, भगवत स्वरूप, मुकेश, हरीओम दुवे, रामदत्त मिश्रा, छगन लाल, बिनोद, चरण दास, बृजेश मिश्रा, दीपक, राजेश, अजय जोशी, सतेन्द्र कुमार, प्रदीप मास्टर, ममता मैडम, बालकिशन सींचपाल आदि उपस्थित थे। 

Read More

गोवर्धन। परासौली स्थित सूर कुटी पर सूरदास जी के जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सायं ब्रज साहित्य परिषद की ओर से बधाई कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्थानिय कवि एवं मथुरा के श्याम सुन्दर गोस्वामी, केसी गौड ने काव्यांजली अर्पित की गई। कार्यक्रम में वृन्दावन के कवि अशोक कुमार अज्ञ ने सूर महिमा अर्पित की जाके आंगन हरी खेलत हो, श्याम सुन्दर अकिंचन ने सूरा सौधान पायके, मनवीर मधुर ने सूर सूर है, आगरा की कवियत्री चेतना शर्मा ने बहुत मजबूत था उस वक्त के अनुराग का धागा, राजेन्द्र मोहन त्रिपाठी ने रोटियाॅ आती हैं अपनी महनत से, हाथरस की रूबिया खान ने मेरे बतन को इस तरह बदनाम न करो, टूण्डला के हास्य कवि लटूरी लटठ माननीय मनमोहन का मन चुपके चुपके रोता है, देवकी नन्दन कुम्हेरिया ने सवरस मुरसानी व पदम अलवेला  की हास्य कविताओं से दर्शकों हो हसा हसा कर लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम में सूरदास सम्मान आगरा के राजेन्द्र मोहन ़ित्रपाठी को प्रदान किया गया।कार्यक्रम में द्वाराचार्य श्री राजेन्द्र दास जी महाराज ने सूर पदोंकी गहन व्याख्या करतेे हुए कवियों का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि देवकी नन्दन कुम्हेरिया ने की। व संचालन हरीबाबू ओम ने किया। इस मौके पर गोपाल गोप, जितेन्द्र विमल व अनेकों कवियों ने सूरदास जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अनेकों कविताएं प्रस्तुत की।

Read More

देवसैरस में किसानों को चैक वितरित करते हुए गोवर्धन। ओलावृष्टि के कारण किसानों के हुए नुुकसान की भरपाई के लिए गोवर्धन के गांव देवसैरस में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 37 लाख रूपये के चैक वितरित किये गये। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष गिरधार गोपाल शर्मा, युवजन सभा समाज वादी पार्टी रामकिशन शर्मा प्रधान, वृजभूषण अवस्थी लेखपाल, साधू सिंह कानूनगो, आरडी शर्मा सहित भारी संख्या में ग्रमीण थे।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक कर समीक्षा करते प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया एवं अधिकारीगण मथुरा। लोक निर्माण विभाग एवं आबकारी विभाग उ0प्र0 शासन के प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया की अध्यक्षता में आज कलक्टेªट सभाकक्ष में विकास कार्यों तथा राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होने सर्वप्रथम पिछली बार हुई बैठक में दिये गये निर्देशों तथा निर्धारित किये गये विकास कार्याे की समीक्षा की, तत्तपश्चात जनपद में विभिन्न विभागों तथा कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा शुरू की, जिसमें कोसी नन्दगॅाव बरसाना, मथुरा सौंख मार्ग का चैडीकरण, कोसीकलॅा से कांमा (राजस्थान वार्डर), गोवर्धन कच्ची परिक्रमा मार्ग का चैडीकरण कार्य, छाता गोवर्धन, फरह गोवर्धन, मथुरा सादाबाद, मांट, जाबरा राया शादाबाद मार्ग, बाजना मानागढी, बल्देव जुनसठी, बाजना अहमदपुर के सडक निर्माण एवं मरम्मत एवं सम्पर्क मार्ग शीघ्र पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होने विभिन्न राजकीय कन्या इन्टर काॅलेज, राजकीय इन्टर काॅलेज परखम अडींग, माडल स्कूल सोनई, सिहाना, पाडल, नगरियां, कामर आदि का निर्माण कार्य,  कब्रस्तानों की बाउन्ड्री वाल आदि कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश के साथ माॅर्डन स्कूल कामर,जैंत,नन्दगाॅव, माॅट, चैमुहाॅं, कराहरी, थाना हाईवे में किये जा रहे निर्माण कार्य, जिला चिकित्सालय महिला एवं पुरूष के निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र वृन्दावन, एनएचआरएम के अन्तर्गत कराये जा रहे निमार्ण कार्य, जीआईसी लोहवन तथा अडींग, वृन्दावन में केशीघाट पर पहुचमार्ग के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि निर्माण कार्य समय सीमा के अन्र्तगत शीघ्र पूर्ण करें। इसी प्रकार कृष्ण जन्मभूमि पर बनाये जा रहे पुल निर्माण का कार्य के साथ साथ अन्य स्थानो पर बनाये जा रहे सेतु या पुलों के निर्माण की भी जनकारी ली तथा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। इसी प्रकार सूडा डूडा परियोजन के कार्यो के लिए धनराशि के साथ शीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा गया है। उन्होने यमुना पर बनने वाले पुल के लिए पहुचमार्ग निर्धारित किये बिना निर्माण कार्य पर भारी असन्तोष जाहिर किया। उन्होने समाजवादी पेंशन वितरण योजना वृद्धा, विधवा, विकलांग, छात्रवृत्ति, मिड डे मील वितरण लोहिया ग्रामीण आवास निर्माण कार्य कौशल विकास मिशन योजना, स्वच्छ पेयजल, हैण्डपम्प रिवोर, शौचालय निर्माण आदि की समीक्षा की। वर्ष 2013-14 के ग्रामों का सन्तृप्ती करण की समीक्षा करते हुए ग्रामीण विद्युतीकरण केशीड्रेन, तालाब, जीणोंद्वार, आॅगनवाडी केन्द्रों की स्थापना, प्राथमिक विद्यालय निर्माण कार्य, वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था मनरेगा, निशुल्क बोंरिग, आवसहीन आवास योजना की भी विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों के निर्देश दिये है सभी योजना के कार्य समय से तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जायें। उन्होने 25 लाख से अधिक के निर्माण कार्यो पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सभी कार्य मानक के अनुसार समय सीमा के अंदर ही पूर्ण किये। उन्होंने कृषि अधिकारियों को भी निर्देश दिये है कि किसानो को बीज तथा यूरिया सहित अन्य सभी उपकरण आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा समय से किसानो तक पहुचाने पर विशेष जोर दिया ताकि किसानो को इस संकट की घडी में किसी समस्या का सामना न करना पडे। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि किसानो के खेतो की मृदा परीक्षण भी समय समय पर कराकर किसानो का मार्ग निर्देशन करते रहे ताकि अच्छी फसल किसान को मिल सके। उन्होंने मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारियों को पशुओ का टीकाकरण करने के साथ साथ सिंचाई तथा नहर विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि पशुओं को पीने हेतु पोखर तथा तालाब भरवाना भी सुनिश्चित करे। उन्होंने नहरो की सिल्ट सफाई कराकर अंतिम टेल तक पानी पहुचाने के साथ साथ हैण्डपम्पों की स्थापना तथा उनके रिबोर के कार्य पर भी विशेष ध्यान दिया ताकि गरमी के मौसम में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पूर्ण की जा सके। स्वच्छ शौचालय तथा आवासहिनों को आवा कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के साथ साथ स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाडी केन्द्र, थानो में बैरिक तथा तहसीलो में आवसीय भवन निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के साथ साथ माननीय कांशीराम आवासीय योजना के कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये है। उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्माण कार्यो पर सीधी तथा सतर्क निगांह रखे ताकि निर्माण कार्य समय से तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सकें तथा विकास कार्यो सहित अन्य सभी कार्यो का भी भौतिक सत्यापन भी समय समय पर किया जाता रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मंुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी, अपरजिलाधिकारी वित एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह सहित कार्यदायी संस्थाओ के प्रबंधको सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी तथा परियोजना निदेशक डीआरडीए एके बाजपेई ने किया। 

Read More



Mediabharti