मौके पर पहुंचें एसएपी सिटी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण आगरा जनपद में तैनात है सिपाही मथुरा। जनपद में बच्चा गैंग के कारनामें दिन प्रतिदिन वढ़तें ही जा रहें है अभी तक उक्त बच्चा गैंग आमजन को ही अपना निशाना बनाता रहा है लेकिन आज बच्चा गैंग ने एक सिपाही को ही अपना निशान बनाते हुए सिपाही के कपड़ों पर गन्दगी डालकर कर लाखों रूपयें की नगदी को पार कर ले गये। घटना की सूचना मिलतें ही एसएसपी सिटी शैलेन्द्र पांडेय ने घटना स्थल पर पहुंच कर सिपाही से घटना के बारे में जानकारी कर गैंग की तलाश शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार आगरा के पुलिस लाइन में तैनात विजय सिंह है और हाल ही में उसकी पुत्री की शादी है और इसी शादी की बबात विजय सिंह स्टेंट बैंक से पैसे निकाल कर मथुरा जक्शन की ओर जा रहा था कि रास्ते में एक बच्चें ने आकर उससें कहा कि अंकल आपके कपड़ों पर गन्दगी पड़ी हुई हैं। विजय सिंह ने जब अपने कपड़ों की ओर देखा तो उसके कपड़ों पर वास्तव में गन्दगी पड़ी हुई थी। जिस पर विजय सिंह अपने हाथ में लगें वैग को एक एक हैन्ड पम्प के पास रख कपड़ें से गन्दगी साफ करने लगा इसी दौरान बच्चा गैंग के साथी सिपाही विजय सिंह के बैग को पार कर ले गये। सिपाही ने कपड़ों से गन्दगी साफ कर वैग को देखा तो उसके होश उड़ गये। सिपाही ने वैग की आसपास तलाश की लेकिन वैग नहीं मिला तो उसनें घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलतें ही एसपी सिटी, शैलेन्द्र पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर, शहर कोतवाली प्रभारी ककुंवर सिंह यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने सिपाही विजय सिंह ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी कर बच्चा गैंग की तलाश शुरू कर दी हैं। फिलहाल पुलिस ने कई बच्चों को शक के आधार पर हिरासत मे भी लिया हैं। लेकिन समाचार लिखें जाने तक सिपाही के पैसे बरामद नहीं हो सकें।
Read More




