मथुरा

बीमा कम्पनी का चैक बाउंस होने पर होगी कड़ी कार्रवाई- शिवपाल सिंह यादव शिवपाल यादव ने की बीमा कम्पनियों द्वारा बाॅटे धन की समीक्षा  बीमा कम्पनियों के अधिकारियांे के साथ बैठक करते लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव लखनऊ। उ0प्र0 के लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता एवं राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि दैवीय आपदा से प्रभावित जिलों में तत्काल जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक संयुक्त टीम गठित कर ली जाये। उन्होंने कहा कि गठित टीम में बीमा, कृषि, बैंक एवं सचिव महाप्रबंधक सहकारिता को शामिल किया जाये। श्री यादव ने कहा कि टीम पीडि़त किसानों के खेत में जाकर सर्वे करके एक सप्ताह के अन्दर रिर्पोट भेजे। श्री यादव आज लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस, लखनऊ, में सहकारिता, राजस्व, कृषि एवं बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके किसानों को बीमा कम्पनियों द्वारा बाटे गये क्लेम की समीक्षा कर रहे थे। राजस्व मंत्री ने बीमा कम्पनियों द्वारा बाॅटी गई धनराशि को अपर्याप्त बताते हुए सख्त निर्देश दिये कि पीडि़त किसानेां को अविलम्ब 25 प्रतिशत धनराशि वितरित कर दी जाये। उन्होंने कहा कि यदि कहीं से भी चेक बाउंस की शिकायत मिलती है तो सम्बन्धित बीमा कम्पनी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई  की जायेगी। श्री यादव ने कहा कि बहुत सी जगहों पर दुबारा हुई बारिस का सर्वे अभी तक बीमा कम्पनियों द्वारा नही किया गया है। वहां पर टीम भेजकर अविलम्ब सर्वे करा कर पीडि़त किसानों को मुआवजा बांटा जाये। श्री यादव ने बीमा कम्पनियों को निर्देश दिये कि किसानों से जो बीमा फार्म भराया जाये वह अनिवार्य रूप से हिन्दी में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान को अंग्रेजी की जानकारी न होने से बीमा की शर्तो को जान नही पाते है और बीमा कम्पनिया उनका गलत इस्तेमाल करती है और किसानों को दौड़ाती है तथा समय से बीमा राशि नही देती है। उन्होंने बीमा कम्पनियों को निर्देश दिया कि बीमा क्लेम की सूचना 48 घंटे से बढ़ाकर एक सप्ताह किया जाये। श्री यादव ने कहा कि फसलों के कटने के बाद हुई बारिस से फसलों का नुकसान अधिक हुआ है और अभी तक बीमा कम्पनियों द्वारा न तो सर्वे किया गया और न ही बीमा की राशि किसानों को वितरित की गयी। श्री यादव ने बीमा कम्पनियों को सख्त निर्देश दिये यदि उन्होंने अपने आचरण में सुधार  नही लाये तो उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। बैठक में प्रमुख सचिव राजस्व, प्रमुख सचिव सहकारिता, कृषि विभाग के अधिकारी एवं बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जनपद में पेयजल संकट गहराने लगा है। गांव, देहातों में तमाम हैण्डपम्प बेकार अवस्था में पड़े हुए हैं। जल निगम के अधिकारियों का ध्यान इन हैण्डपम्पों को सही कराने की दिशा में नहीं हैं और न ही जन प्रतिनिधि ही इस तरफ ध्यान दे रहे हैं। जिसकी वजह से देहाती क्षेत्रों में पानी का संकट गहरा रहा है। जहां तक कि देहाती क्षेत्रों में पोखर और तालाबों का पानी धीरे धीरे कर सूख रहा है। मई और जून के महीने में पशुओं के पेयजल की समस्या भी गहरा जाएगी, लेकिन प्रशासन का ध्यान इन पोखर तालाबों में पानी भरवाने की तरफ नहीं है।

Read More

मथुरा : लगभग चार वर्ष में बनकर तैयार हुआ ओवरब्रिज विधिवत लोकार्पण के बिना ही ध्वस्त होने लगा है। पिछले महीने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस पुल का लोकार्पण करना था। व्यस्त कार्यक्रम के चलते इसका लोकार्पण अधर में लटक गया था। पुल का एक हिस्सा नीचे आ गिरा है जिससे कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन इस ओवरब्रिज के निर्माण की कलई अवश्य खुल गई।

Read More

गोवर्धन। देश भर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केन्द्र गोवर्धन धाम के परिक्रमा मार्ग स्थित गांव जतीपुरा इन दिनों भयंकर गंदगी की चपेट में है। विगत दिनों यहां आये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौरे के दौरान यहां जिला प्रशासन ने भारी पैमान पर साफ सफाई और स्वच्छता कार्य कर कस्बे को पूरी तरह गन्दगी मुक्त कर दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री के यहां से लौटते ही शासन प्रशासन के आला अफसरों के साथ नेताओं, जन प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी मुंह मोड़ लिया है। जिससे अब यहां गन्दगी का आलम दुश्वार होता चला जा रहा है।   विदित हो कि विगत दिनों गिरिराज धाम के कस्बा जतीपुरा में सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां आ कर एक जीर्णोद्धारित कुण्ड का लोकार्पण किया था। जिससे यहां की फिजाऐं चारों ओर से महकने लगी थी और गन्दगी तो मानों जैसे समूल नष्ट ही हो गयी थी। लेकिन मुख्यमंत्री के यहां से वापिस लौटते ही यहां पहले से भी ज्यादा बदतर हालात बन गये है। अब यहां शासन प्रशासन के आला अफसरों के साथ साथ नेताओं, जन प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी मुंह मोड़ लिया है। ग्राम पंचायत व प्रशासन का यहां की सफाई की ओर बिलकुल ध्यान नहीं है। चारों तरफ गंदगी का आलम दिखायी देता है। जिससे यहां के वाशिंदे काफी परेशान हैं। यहां के प्रमुख मुखार बिन्द मंदिर का मुख्य मार्ग गंदगी की चपेट में है। दुकानदारों की लापरवाही के कारण रास्ते में ही दौना पत्तल पड़े दिखायी देते हैं। मार्ग पहले से ही अतिक्रमण की चपेट में है ऊपर से रास्ते में पड़ी गंदगी ने परिक्रमार्थियों का निकलना दूभर कर रखा है। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु बृज में आत्म शांति के लिये आते हैं परंतु गंदगी का नजारा देखकर उनके दिन में वेदना होती है। गांव वासियों का कहना है कि सफाई कर्मी महीने में एक दो दिन आता है। वह कई बार लोग यहां के ग्राम प्रधान श्याम लाल से शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इससे भी बुरा हाल है पूर्व माध्यमिक विद्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग का। मार्ग के किनारे गंदगी के ढैर लगे पड़े हैं। जबकि यहां हर महीने लाखों वैष्णव गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना के लिये आते है। जतीपुरा में लगभग एक दर्जन वीआईपी गैस्ट हाउस हैं। लेकिन सफाई के नाम पर चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखायी देती है।

Read More

दिल्ली से विजयी होकर लौटे कई छात्रों का स्कूल में हुआ जोरदार सम्मान चरूकला ग्लोबल स्कूल में छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते पूर्व मंत्री श्याम सुन्दर शर्मा एवं चेयरमैन मुरारी लाल शर्मा गोवर्धन। भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थली में उनकी संस्कृति और कलाओं को जीवन्त बनाये रखने के मकसद से स्थापित किये गये चरूकला ग्लोबल पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने विगत दिनों दिल्ली मंे आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारी स्तर पर पदक जीते। विजेता छात्रों के सम्मान को आज स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री और मांट क्षेत्र के विधायक पं0 श्याम सुन्दर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि पहुंच कर छात्रों को प्रशस्ति पत्र पुरूस्कार एवं सम्मान वितरित किया। उन्होंने छात्रों को मंच पर बुलाकर प्रमाण पत्र एवं मेडल आदि प्रदान किये। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा के विधान सभा अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार ने भी छात्रों की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व मंत्री श्याम सुन्दर शर्मा, चरूकला ग्लोबल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन मुरारी लाल शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में इस मौके पर माधव पहलवान, भगवत प्रधान, श्याम सुन्दर मास्टर, जगदीश शर्मा, हरीश, संजय शर्मा, देवीराम, रामकिशन प्रधान, लक्ष्मीकान्त मिश्रा, ब्रजमोहन आदि लोग उपस्थित थे।  

Read More

सांसद हेमा मालिनी सहित प्रदेश स्तरीय कई नेता रहेगे मौजूद मथुरा। भाजपा किसानो की मुआवजे की लड़ाई को निर्णायक स्तर तक लड़ने का तय कर चुकी है इस के लिए प्रथम चरण में गाव गांव जनसम्पर्क व् किसान समागम के बाद अपनी सांसद हेमा मालिनी को किसानो के लिए संघर्ष को मैदान में उतार दिया है इसी क्रम में आगामी 23 अप्रैल को राया ब्लाक के ग्राम अनोडा मे विशाल किसान पंचायत के माघ्यम से किसानो से सीध संबाद स्थापित करेंगी उनके साथ किसान हितैषी प्रदेश भाजपा महामंत्री पंकज सिंह किसानो के दुःख दर्द को सुन समझ कर प्रदेश व् रास्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे। कस्बा राया में पत्रकार वार्ता करके किसान पंचायत के विषय बिंदु पर जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, प्रणत पाल सिंह, अजय कुमार पोइया ने बताया की 23 अप्रैल को प्रातः 11 बजे किसानो की बर्बादी व् किराये व् बटाई पर खेती हर को समस्या व ऋण की समस्या, भूमि अधिग्रहण बिल व मृतको को मुआवजा आदि बिन्दुओ पर चर्चा व् बिमर्श होगा इस वार्ता में डीएन गौतम, रमेश आर्य, रामकिशन पाठक, मेघ श्याम सिंह, केपी सिंह, राकेश बंसल, सतपाल, माधव, पुलकित, सुधीर सारस्वत, बलवीर सिंह, मोहित अग्र्रवाल, मुकुल नितिन दिवाकर, संजय लवानिया, विनोद, मुकेश पाठक, कालीचरण, सुनील चैधरी, हरिओम चैधरी, महावीर सिंह, गौरव बंसल, संजय गोयल, मूली शर्मा आदि थे।

Read More

मथुरा। वक्फ संपत्ति पर निर्माण कार्य के दौरान भूमाफियाओं द्वारा व्यवधान डालने व जमीन पर कब्जा करने के प्रयास के विरोध में वक्फ के पदाधिकारियों ने एसएसपी व डीएम को पत्र देकर नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी इलाका पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न किए जाने की जानकारी देते हुए उनकी गिरफ्तारी के निर्देश देने की मांग की है। वक्फ पदाधिकारियों के अनुसार नामजद आरोपियों की रिट उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने भी खारिज कर दी है। जिससे बौखलाएं ये भूमाफिया अब निर्माण कार्य का विरोध कर जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में हैं। वक्फ कमेटी नम्बर 77 व 865 मथुरा के सचिव सैय्यद मशकूर अली एवं उपाध्यक्ष जहीर खांन द्वारा जिलाधिकारी व एसएसपी को भेजे रजिस्टड पत्र में कहा है कि कमरूद्दीन, माशूक अली व अजीज अहमद एवं अब्दुल सत्तार निवासीगण मथुरा वक्फ कब्रिस्तान बिसातियान पर कब्जा करने को अमादा हैं। वक्फ पदाधिकारियों द्वारा लखनऊ मुख्यालय से मिली अनुमति के बाद इस कब्रिस्तान पर बाउण्ड्रीवाल आदि का निर्माण कराया जा रहा था, तो इन लोगों ने झगड़ा करते हुए काम रूकवा दिया। जिसकी रिपोर्ट थाना गोविन्द नगर में नामजद दर्ज कराई गई, लेकिन इलाका पुलिस उक्त भूमाफिया आरोपियों को गिरफ्तार करने में रूचि नहीं ले रही। उक्त पदाधिकारियों का कहना है कि इन लोगों ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रिट याचिका सं. 15883/2015 कमरूद्दीन आदि बनाम स्टेट आॅफ यूपी द्वारा प्रमुख सचिव वक्फ उत्तर प्रदेश व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सुन्नी सेण्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ व सैय्यद मसकूर अली आदि के विरुद्ध दायर की थी, जो सुनवाई के दौरान 26 मार्च2015  को खारिज कर दी गई। मसकूर अली आदि ने जिलाधिकारी से उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश थाना गोविन्द नगर पुलिस को देने की गुहार की है।  

Read More

मथुरा। वृन्दावन में बंदरों के आतंक के चलते छत से गिरकर हुयी महिला की मौत के बाद भी जिला प्रशासन बंदरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। शहर में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बंदरों के भय के कारण लोगों का राह चलना भी दूभर हो गया है। पूर्व में नगर पालिका द्वारा चलाये गये बंदरों पकड़ों अभियान ने शुरू में ही दौड़ पकड़ी थी। लेकिन अब उनके इस अभियान की हवा निकल गई है। बंदर पकड़ने की तरफ नगर पालिका प्रशासन का कोई भी अध्किारी ध्यान नहीं दे रहा है। इन बंदरों ने करीब दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वहीं इन बंदरों के काटने से पूर्व में कई व्यक्ति की मौत हो चुकी है। गली मौहल्लों में जहां लोगों का जाना आना अधिक रहता है। आज के समय में बंदरों की इतनी अध्कि संख्या बढ़ गई है कि लोगों की जगह गली मौहल्लों में बंदरों की फौज ही देखने को मिल सकती है। यदि कोई भी व्यक्ति अपने घर के बाहर कदम भी रखता है तो बंदरों काटने के डर से वह हाथ में लकड़ी या डण्डा लेकर निकलते हैं। ये बंदर आये दिन लोगों से उनके सामान तथा घरों में से कोई न कोई चीज ले जाकर नुकसान करते रहते है।  

Read More

मथुरा। जनपद के युवा क्रिकेट खिलाडियों की राष्टीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान द्वारा परिसर मे अषर क्रिकेट एकादमी का फीता काटकर व नारियल फोडकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एडीएम धीरेन्द्र सिंहं सचान नंे अपने सम्बोधन मे कहा कि अषर गुु्रप द्वारा जनपद के युवाओं मे क्रिकेट को बढावा देने के लिये जो अषर क्रिकेट एकादमी आरम्भ की गई है उसकी जितनी भी सराहना की जायें कम है। इससे पूर्व श्री सचान द्वारा यमुना महारानी के तैल चित्र के सामने दी प्रज्वलन किया। उद्घाटन समारोह को सम्बोध्ति करते हुये अषर गुु्रप के सीएमडी बीके चतुर्वेदी ने कहा कि खेल स्वाथ्य एवं चरित्र का ही निमाणर््ा नही करते अपितु युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहिचान दिलाने मे खेलों का अनूंठा योगदान होता है। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि अषर क्रिकेट एकादमी का मुख्य उददेश्य क्रिकेट प्रेमियों मे छिपी खेल प्रतिभा को विकसित कर उसे राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय मंच दिलवाने का प्रयास है। उन्हें अकादमी के खिलाडियों से जोर देकर कहा कि वे क्रिकेट खेल को विकसित करने के लिये जी तोड मेहनत करें फाइनेंस की व्यवस्था की जिम्मेदारी उनकी है। अषर क्रिकेट एकादमी के फाउन्डर एवं कंम्पनी के डायरेक्टर मनोज पाठक ने अपनें स्ंाम्बोधन मे कहा कि अषर क्रिकेट एकादमी के वर्तमान कोच बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षक जेपी नोटियाल क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच है। भविष्य मे आवश्यकता पडने पर और भी प्रशिक्षक नियुक्त की जा सकते है। अषर क्रिकेट एकादमी को मुम्बई की बडी क्रिकेट एकेडमी से अटैच किया गया है ताकि जनपद मे बेहतरीन प्रर्दशन करने बाले खिलाडियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिलवाने के बाद राष्ट्रीय व अर्तराष्ट्रीय क्रिकेट मे उतारा जा सके। इस मौके पर एडीएम मथुरा राजेश कुमार, जयदीप सिंह, केके पाठक एडवोकेट, कोमल सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, यज्ञदत्त चतुर्वेदी, राहुल गोेस्वामी, विनीत चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, हेमंत शर्मा, रवि अग्रवाल, लालाराम सिसौदिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र से अगवा की गई किशोरी की तलाश में पुलिस ने आज को सुरीर के गांव शीशागढ़ी में दबिश दी। जहां किशोरी तो नहीं मिली, लेकिन उसकी बरामदगी के लिए आरोपी के एक रिश्तेदार को पुलिस अपने साथ ले गई।  फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र से एक किशोरी को करीब एक माह पहले पड़ोसी युवक सोनू पर अगवा कर ले जाने का आरोप है। इस आरोपी युवक की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी के लिए रसूलपुर पुलिस ने जम्मू समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। थाना रसूलपुर के उप निरीक्षक अर्जुन सिंह और बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में आई पुलिस ने किशोरी की तलाश में रविवार को सुरीर के गांव शीशागढ़ी में आरोपी युवक के एक रिश्तेदार के घर में दबिश दी। जहां किशोरी तो नहीं मिली, लेकिन किशोरी की बरामदगी को पूछताछ के लिए आरोपी के रिश्तेदार को अपने साथ ले गई है।

Read More