मथुरा

मथुरा। थाना कोसी क्षेत्र के मौहल्ला लाला राम में विगत दिवस सदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत के मामलें में पुलिस ने पडोसियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया तो मामला हत्या का निकला। जिस पर पुलिस ने परिजनों से कड़ाई से की गई पुछताछ में परिजनों ने युवती की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्यारे दम्पत्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना कोसी क्षेत्र के लालाराम पेंच निवासी राकेश शर्मा की पुत्री की सोमवार को सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिस पर मौहल्लें के ही कैलाश चन्द्र पुत्र परसादी लाल ने पुलिस को सूचना दी की राकेश पुत्री की मौत नहीं हुूई बल्कि उसकी हत्या हुई हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  युवती की हत्या नशीला पदार्थ खिलाने के बाद गला दवा कर होना पाया गया। जिस पर पुलिस ने युवती के पिता राकेश शर्मा पुत्र तेजपाल शर्मा व उसकी पत्नी श्रीमती चन्द्रा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ की तो दम्पत्ति ने अपनी पुत्री की नीद की गोली खिलाने के बाद बेहोशी की हालत में गला दवाकर करना स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री का उसके घर में किराये पर रह रही गुड्डी के भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते वह एक बार घर से भी भाग कर शादी करने का प्रयास किया लेकिन परिजन उसें बहला फुसला कर तथा शादी का रजामन्दी का झांसा देकर घर ले आये और उसके बाद उसें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी माॅ बाप को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। घटना को लेकर मौहल्लें में तरह तरह की चर्चाए व्याप्त हैं।

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के कस्बा मांट में छत्त पर चढ़ कर कार्य कर रहें युवक की हाईटेशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों व ग्रामीणों शव को सडक पर रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया।  मिली जानकारी के अनुसार आगरा ऊटगिरी निवासी 18 वर्षीय श्यामू पुत्र स्व0 रनवीर सिंह छाहरी में किसी तरह मजदूरी आदि कर अपने परिवार का लालन पालन करता था। आज प्रातः श्यामू अपने घर की छत्त पर टहल रहा था तभी वह घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में शव को सडक पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंेची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र के एमुना एक्सप्रेस वे पुल संख्या 135 पर विगत दिनों अधिवक्ता अविनाश दुबे से हुई लूट के मामलें में पुलिस ने सर्विसलांस के सहयोग से  सतीश कुमार पुत्र रामनरेश निवासी मैदुआ थाना बल्देव को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से लूटा गया मौवाइल फोन 1 हजार रूपयें व एक तंमचा व कारतूस बरामद किये हैं। पकड़ें गये अभियुक्त ने बताया कि 8 मार्च को उन्होंने अपने साथी अजय पुत्र सुरेश निवासी नगला भूड़ा, बल्देव, सतीश पुत्र सोरन सिंह निवासी नगला खरगा थाना बल्देव मथुरा के साथ मिलकर लूट की घटना को अन्जाम दिया था। पुलिस फरार चल रहे बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र की रंग जी चैकी क्षेत्र स्थित रंग जी मन्दिर के पास एक 24 वर्षीय युवक बबलू ने ग्रह कलह से तंग आकर कमरें में लगें पखें के हुक से फासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण का शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हें।

Read More

मथुरा। विश्व हिन्दू परिषद मथुरा द्वारा छत्ता वाजार स्थित प्राचीन रामचन्द्र मन्दिर में राम जन्मोंत्सव राम नवमी के उपलक्ष्य में मनाया गया। जिसमें प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में गोकुलेश गौतम, आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, माधव गर्ग, माधव मंगल, उमेश गर्ग, रामजी दास सर्राफ, अमर सिंह वर्मा, हजारीलाल खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

Read More

शिक्षा का अधिकार मेले में उपस्थित अतिथिगण एवं छात्र छात्राऐ गोवर्धन। सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को आरटीई मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्यातिथि गोवर्धन नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सरोज शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व बीआरसी हरस्वरूप शर्मा, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रधान आन्यौर मुकेश कौशिक, प्रधान महमदपुर दिनेश कौशिक रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत एनपीआरसी श्याम सुन्दर शर्मा ने की। चेयरमैन श्रीमती सरोज शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मेले में विभिन्न विधालयों से उपस्थित बालिकाओं द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागत गान, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ, बाल श्रम आदि कार्यक्रमों पर मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। मेले में बाबूलाल मिश्रा द्वारा बाल शिक्षा का अधिकार एवं रजनी शर्मा द्वारा शिक्षा, विनोद पाराशर द्वारा आरटीई एक्ट पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने हेतु आग्रह किया गया। मेले में रामबाबू, राजकुमार चैधरी, विजय, पुनेन्द्र वार्डन जयमाला, मनोज शर्मा, बलवीर सिंह आदि उपस्थित थे। मेले का संचालन विनोद दीक्षित प्रधानाध्यापक ग्राम हरीपुरा द्वारा किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया। एबीआरसी बलवीर सिंह द्वारा की गयी मेले की व्यवस्थाओं को आगन्तुकों द्वारा सराहा गया।      

Read More

मथुरा : वैसे तो किसान को 'अन्नदाता' कहा जाता है लेकिन जब उसी अन्नदाता पर कोई आपदा आती है तो उसकी न कोई नेता सुनता है और न प्रशासन। किसानों के लिए आने वाली राहत में भी मोटा 'खेल' खेलकर अपना पेट भरने वाले अधिकारियों का ही भला होता है। 

Read More

सतपाल मथुरा : वैसे तो किसान को 'अन्नदाता' कहा जाता है लेकिन जब उसी अन्नदाता पर कोई आपदा आती है तो उसकी न कोई नेता  सुनता है और न प्रशासन। किसानों के लिए आने वाली राहत में भी मोटा 'खेल' खेलकर अपना पेट भरने वाले अधिकारियों का ही भला  होता है। मथुरा के गरीब और मजबूर किसानों के वोट बटोरकर रिकॉर्ड मतों से जीतकर संसद की दहलीज तक पहुंची हेमामालिनी को अब उन  किसानों से शायद कोई सरोकार नहीं है जो प्रकृति की मार से कराह ही नहीं रहे बल्कि अबतक जनपद में आधा दर्जन से अधिक अपनी जान भी दे चुके हैं। इस विषम परिस्थिति में सहानुभूति तो दूर वर्तमान सांसद एक तरह से उनके सीने पर 'मूंग' दलने का काम कर रही हैं... नृत्य-संगीत  का रंगारंग कार्यक्रम "मथुरा महोत्सव" आयोजित करके...। किसान मर रहे हैं, उनके घरों में चूल्हे तक नहीं जल रहे हैं और यहां मौज मस्ती का पूरा इंतजाम हो चुका है। सांसद अपनी दोनों  पुत्रियों के साथ अपने कला कौशल को देश-विदेश के रईसजादों को दिखाने के लिए तैयार हैं। मथुरा महोत्सव के नाम से यह कार्यक्रम  संभवतः 11-12 अप्रैल को वृन्दावन के अक्षयपात्र परिसर में होगा। सूत्रों की मानें तो इस उत्सव के आयोजन के पीछे उद्देश्य बिल्डर समुदाय द्वारा देश-विदेश के रईसों को आमंत्रित कर अपने फ्लैट्स की बुकिंग करना है और सांसद हेमामालिनी के कार्यक्रम के जरिये ग्राहकों को आकर्षित करना है। कुल मिलाकर ब्रज के सांस्कृतिक कार्यक्रम  की आड़ में धनाढ्यों की एक "बिजनेस मीट" है। इसे मोटे मुनाफे का एक 'सुनियोजित' तरीका माना जा रहा है। दूसरी ओर जहां किसानों की इस दशा के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए पड़ोसी राज्य राजस्थान की सरकार ने प्रदेश में होने वाले सभी  सरकारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है वहीं, मथुरा जनपद में इस तरह के आयोजनों का औचित्य समझ से परे है। इधर, ब्रज क्षेत्र के किसानों में इस आयोजन को लेकर सुगबुगाहट अब शुरू हो गई है। कई संगठनों ने मथुरा महोत्सव के बहिष्कार का फैसला किया है। फिलहाल आयोजन की तैयारियां जारी हैं।

Read More

संसदीय क्षेत्र में हो रहे महिलाओं के दुव्र्यवहार पर की चिता व्यक्त सौख चेयरमैन का कार्य सराहा, बृज को साफ सुधरा बनाने की अपील की संसदीय क्षेत्र मथुरा में महिलाएं सुरक्षित रहें और बृज भूमि को साफ और सुन्दर रहे। अपने व्यक्त में यह कसक व्यक्त कर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने सोमवार को कस्बा में हो रहे शुद्व पेयजल योजना का लोकापर्ण किया। सांसद सीेधे लोकापर्ण के लिए गयी और मशीन में एटीएम डालकर योजना का शुभारम्भ किया। तदउपरान्त विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद हेमामालिनी ने मंच से नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा के कार्य की सराहना की और बृजवासियो से सम्पूर्ण बृज को आदर्श क्षेत्र बनाने की अपील की। मंच से उन्होने महिलाओं के साथ हो रहे दुव्र्यवहार पर चिंता व्यक्त की और भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर भी किसानों की संसद में उठाने की बात कही। इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने शुद्ध पेयजल योजना के बारे में विस्तार से बताया और आगामी योजनाओं का खाका भी खींचा। उन्होने मंच से ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। एडीएम वित्त और राजस्व धीरेन्द्र सचान ने कहा कि सभी नगर पंचायत अध्यक्षों का दायित्व बनाता है  कि वह इस  तरह की योजनाओं को मूर्त रूप दें। उन्होने पालीेथिन का प्रयोग न करने की अपील भी उपस्थित जनसमूह से की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मथुरा मनीषा गुप्ता, सुबोध यादव, रामकिशन अग्रवाल, रामनाथ बंसल, जगपाल सिंह, बलरामसिंह, दाउजी, भगवत रूहेला, रोहिताश्व वर्मा, सौनू अग्रवाल, सुधीर बाबू अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, राजेश चैधरी, खेमचंद, उधम सिंह, प्रेमसिंह माहौर, छीतो सिंह, सुभाष अग्रवाल, अभय बंसल, संजू बंसल, गिरीश चोैधरी, महादेवी वर्मा, बीना वर्मा, सारिका वर्मा, राजकुमार चैधरी, साकेत अग्रवाल, मोहन लाल शर्मा, देवेश सोनी, बृजविहारी, रमाशंकर वर्मा, धीरज वर्मा, आदि उपस्थित थे। संचालन भूपेन्द्र शर्मा ने किया।  

Read More

शिव परिवार की मूर्ति स्थापना से पूर्व नगर भ्रमण के दौरान  गोवर्धन। कस्बे के प्राहित पायसा मौहल्ले मंे विगत रोज ब्रजेश्वर महादेव जी और उनके परिवार की मर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का अयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। अप्राण मूर्तियों के साथ नगर परिक्रमा करने के उपरान्त विधि विधान से नवीन निर्मित मन्दिर में हुई शिव परिवार कह मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चार प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी देर रात तक चला।  कस्बे के प्रमुख समाजसेवी सुरेन्द्र नाथ शर्मा के प्रण के अनुसार विगत रोज गिरिराज महाराज की धरा पर कस्बे के सघन बस्ती क्षेत्र पुराहित पायसा मौहल्ले में इस मन्दिर की स्थापना की गयी। प्रातः काल शिव परिवार की सभी मूर्तियों पार्वती गणेश कार्तिक नन्दी आदि के साथ नगर भ्रमण किया गया। उसके उपरान्त मन्दिर में आकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भोजन प्रसादी का दौर देर रात तक चला। भण्डारे की व्यवस्थाऐं ठा0 तेजपाल सिंह एवं सचिन शर्मा द्वारा नियंत्रित की गयी।

Read More