मथुरा

मथुरा। सोमवार को राया ब्लाक सभागार में नेहरू युवा कंेन्द्र द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यकम में ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केन्द्र सिडिंकेट बैंक के सलाहकारों ने युवाओं व किसान भाईयों को जन धन योजना केसीसी व फसल बीमा व नई ऋण व जमा योजनाओं के लाभ व क्रियान्वयन की जानकारी प्रदान की तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया। इस अवसर पर केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने उपरिथत रहकर युवाओं को बैंकों में खाता खोलने के महत्व व बैंक द्वारा प्रदान किए जा रहे षिक्षा ऋण व फसल ऋण, फसल का बीमा कराने से होने वाले लाभ की जानकारी दी व उनकी समस्याओं का निराकरण किया।  इससे पहले नेहरू युवा केन्द्र के उप निदेशक ओम करन पाण्डेय ने कार्यक्रम का दीप जलाकर विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार, राम खिलाडी शर्मा, आदि मौजूद रहे।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में शासी निकाय की बैठक लेते जिला पंचायत अध्यक्ष चै0 अनूप सिंय एवं उपस्थित अधिकारीगण एवं अन्य  मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि आपसी तालमेल बनाकर शासकीय योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुॅचाकर उनको लाभान्वित करें। आज की बैठक में उन्होंने पूर्व में हुई बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया तथा यह भी समीक्षा की कि पूर्व में दिये गये निर्देशों का कितना अनुपालन किया गया तथा कितने लाभार्थियों को उसका लाभ दिया गया। बैठक में कई विभागीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति की समीक्षा, महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना की प्रगति समीक्षा, इन्दिरा एवं लोहिया आवास योजना की प्रगति समीक्षा में बिन्दुवार समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकरियों को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह योजना के अन्तर्गत महिला समूहों का गठन कर पात्र महिलाओं को ही लाभान्वित किया जाये तथा समय समय पर उनका भौतिक निरीक्षण भी किया जाता रहें ताकि योजना सही ढंग से क्रियान्वित हो सके और उसके लाभ के परिणाम सही ढंग से दिखायी दें। इन्दिरा तथा लोहिया आवास योजना के अन्तर्गत छोटे छोटे मजरों में रहने वाले गरीब परिवारों को भी चिन्हित कर लाभान्वित करें ताकि कोई भी पत्र व्यक्ति शासकीय योजना का लाभ पाने से वंचित न रह सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ शौचालय योजना के अन्तर्गत बनाये जाने वाले शौचालयों को मानक के अनुसार ही बनाया जाये ताकि गन्दा मलवा टेंक से बाहर निकल कर बाहर नालियों में न फैले। महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजा की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जाॅव कार्ड के अनुसार श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराकर शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी भी उन्हें उपलब्ध करायेें ताकि ग्रामीण श्रमिक शहरों की ओर पलायन न करें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सिंचाई विभाग द्वारा नहरों तथा कुलावों की सफाई का कार्य ग्रामीण श्रमिकों से ही कराया जायें ताकि उन्हें गाॅव में ही रोजगार मिल सके और नहरें भी सही ढंग से साफ हो सके ताकि अन्तिम टेल तक पानी पहुॅच सके। बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी एवं अधिशासी निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण आंद्रा वांमसी ने जनपद की पेयजल समस्या पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों से कहा कि खारे पानी वाले ग्रामों को चिन्हित करके स्वच्छ तथा मीेठा पेयजल उपलब्ध कराने हेतु प्रभावी कदम उठायें ताकि आगामी ग्रीष्म ऋतु में आमजनों को पीने के पानी से निजात दिलायी जा सके। उन्होंने यह भी बमाया कि जनपद के खारे पानी के 21 ग्रामों को चयनित कर दिया गया है और आवश्यक कदम शीघ्र उठाये जा रहे है। बैठक में उपस्थित एक सदस्य ने उनका ध्यान टी0टी0एस0पी0 योजना के अन्तर्गत बनायी गयी पानी की टंकियों की ओर दिलाया और बताया कि यह टंकिया पूर्ण रूप से बना दी गयी है तथा प्रधानों को हस्तगत भी करा दी गयी लेकिन किन्ही कारणों वश संचालित नहीं हो रही है इन्हें शीघ्र चालू कराया जायें, इस पर उन्होंने सदस्य को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इनको चालू करा दिया जायेगा। परियोजना निदेशक एवं सचिव जिला ग्राम्य विकास अभिकरण डा0 ए0के0 बाजपेयी ने बैठक का संचालन करते हुए वर्षवार प्रगति की समीक्षा तथा किये गये कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर एम0एल0सी लेखराज सिंह, सांसद एवं विधायकों के प्रतिनिधिगण, बैठक के नामित सदस्यगण, गणमान्य व्यक्ति, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी सहित सभी विभागीय अधिकारी आरदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वांमसी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम नियंत्रण कार्यक्रम, संवेदीकरण एवं समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जायें ताकि आमजन इससे होने वाली बीमारियों के बारे में भलीभाॅति परिचित होकर उससे बच सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि फ्लोराइड युक्त पेयजल के सेवन से यह बीमारी कई प्रकार से उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया कि इसके प्रचार प्रसार के लिये कार्य योजना तैयार की गयी है जनपद में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक किया जायेगा। ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों तथा विद्यालयों में इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराया जायेगा ताकि आमजन सुरक्षित पेयजल प्रयोग उसकी हाॅनियों से बच सके। उन्होंने बताया कि यह बीमारी तीन प्रकार की होती है। जैसे दन्त, नानस्केटल, स्केलेटल (कंकालीय)। उन्होंने यह भी बताया कि पान, सुपारी, तम्बाकू तथा दूषित पेयजल से यह बीमारी पैदा होती है और इससे बचाव ही एक मात्र उपाय है। मुख्य विकाास अधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को भी इस योजना से जोड़कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में कराने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि टी0टी0एस0पी0 योजना के अन्तर्गत बनायी गयी पानी की टंकियों को शीघ्र से शीघ्र चालू कराये  ताकि आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो और इस बीमारी से आमजन को बचाया जा सके। बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने इस योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार स्वास्थ्य विभाग की ओर किया जायेगा ताकि आमजन इस योजना से जागरूक होकर लाभान्वित हो सके इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी विजयकृष्ण दत्ता ग्रूप कैप्टन ने समस्त पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों को अवगत कराया है कि हैडक्वाटर आर्टीलरी सेन्टर पिन 908800 मार्फत 56 सैना डाकघर से प्राप्त सूचना के अनुसार सोल्जर जीडी सोल्जर एसएचजीडी सोल्जर टेªडस मेन की यूनिट हैडक्वार्टर कोटा की भर्ती दिनांक 13 अपै्रल 2015 से 15 अपै्रल 2015 तक हैडक्वाटर आर्टीलरी सेन्टर नासिक रोड केम्प महाराष्ट्र में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के आश्रित विस्तृत जानकारी के लिये जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय मथुरा से सम्पर्क कर सकते है।

Read More

मथुरा। अपर जिला न्यायाधीश तृतीय दिनेश कुमार शर्मा अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि दीवानी न्यायालय परिसर मथुरा में दिनांक 01 अप्रैल 2015 से दिनांक 31 मार्च 2016 तक की अवधि के लिये दीवानी न्यायालय परिसर के 10 न्यायालय कक्षीय भवन में फोटोकाॅपीयर का संचालन दुकान नम्बर 01 तथा पुरानी मुंसफी कम्पाउन्ड (जजेज काॅलोनी) स्थित फोटोकाॅपीयर की दुकान नम्बर 03, जलपान गृह की खुली ठेका नीलामी दिनांक 13 अप्रैल 2015 को अपरान्ह 1ः30 बजे केन्द्रीय कक्ष जिला न्यायालय मथुरा में की जायेगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति एवं प्रतिष्ठान नीलामी की विस्तृत शर्तें किसी भी कार्य दिवस में केन्द्रीय नाजिर के पास या नोटिस बोर्ड से प्राप्त की जा सकती है।

Read More

मथुरा। बहुजन मुक्ति पार्टी की एक बैठक तारसी धनगाॅव में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर प्रवेन्द्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहें। अध्यक्ष के निर्देशन में महाराम सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित करते हुए मथुरा विधान सभा क्षेत्र के लिए ब्रजेश कुमार को अध्यक्ष, श्रीमती मिथलेश कुमार उपाध्यक्ष, मास्टर गफ्फूर साहा महासचिव, मास्टर गोकुल चन्द्र, महासचिव, वीरेन्द्र सिंह सचिव, भगवान सिंह, को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।  वहीं गोवधर््न विद्यानसभा हेतु महेन्द्र प्रताप अध्यक्ष, ललित कुमार उपाध्यक्ष, चैं0 रनवीर सिंह महासचिव, कलूआ भईया महासचिव, मुकेश कुमार सचिव, डा0 विजय सिंह को कोषाघ्यक्ष बनाया गया हैं।

Read More



Mediabharti