देरी तथा लापरवाही क्षम्य नहीं होगी- जिलाधिकारी राजेश कुमार
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होने लोहिया ग्रामो का संतृप्तीकरण, ग्रामीण विद्युतीकरण, गलियों में सी0सी0 रोड, स्वच्छ पेयजल, आॅगनवाड़ी हेतु भवन, स्वच्छ शौचालय, निःशुल्क बोरिंग, कौशल विकास, वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति, समग्र ग्रामों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने, महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, इन्दिरा आवास, लोहिया आवास योजना, पेंयजल हेतु हैन्डपम्पों की रीवोर, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन तथा निर्मल धारा योजना में किये गये तथा कराये जा रहे विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की। अच्छे कार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छूटे हुए शेष सभी विकास कार्य शीध्र से शीध्र पूर्ण करें ताकि शासन द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों का लाभ आमजन को मिल सके। उन्होने स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उददेश्य से जल निगम द्वारा किये जा रहे रीवोर कार्य की धीमी प्रगति तथा कब्रस्तान की बाउन्ड्रीवाल निमार्ण में की जा रही घोर लापरवाही पर कडा रूख अपनाया है। जल निगम के कार्यों पर सीधी निगरानी रखने तथा रिर्पोट उपलब्ध कराने हेतु जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होने अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं को कडे निर्देश देते हुए कहा कि कार्य को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करें साथ ही जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को चेतावनी देते हुए निर्देश दिये हैं कि कार्यदायी संस्थाओं से प्रस्ताव लेकर उनका समय से भुगतान करें अन्यथा की स्थिति में शासन तथा विभाग को कार्यवाही के लिए लिखा जायेगा। ग्रामीण अवस्थापना विकास निधि से वित्तपोषित परियोजनाओ की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा में कस्तूरबा गाॅधी बालिका विद्यालय, राजकीय हाई स्कूलों के भवन निर्माण, माॅडल स्कूल, भण्डार गृहों के निर्माण, राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज के भवन निर्माण, स्वास्थ केन्द्रों के भवन निर्माण को शीघ्र्र पूर्ण करके हस्तगत कराने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिये है। उन्होंने स्वास्थ बीमा कराने, स्कूलों में कैम्प आयोजित कर विद्यार्थियों के स्वास्थ परीक्षण कराने के भी निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होने हथकरघा बुनकरों के श्रमिक कार्ड बनाने, कौशल विकास में रोजगार उपलब्ध कराने, समय से राशन वितरण, पशु टीकाकरण कराने, वन तथा उद्यान विभाग द्वारा लगाये पौधौं की उचित देखभाल करने, सदर, सुरीर, थाना हाईवे की बैरिकों में किये जा रहे निर्माण कार्य, वृन्दावन तथा सुरीर में स्वास्थ केन्द्रों के निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होने सभी अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं को कडे निर्देश दिये हैं कि आपसी सामंजस्य स्थापित कर सभी निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें लेकिन लापरवाही अथवा निर्माण कार्यो में देरी क्षम्य नही होगी। उन्होने लो0नि0वि0 द्वारा कोसी, नन्दगाॅव, बरसाना, आशागढ़ी के सडक तथा सम्पर्क मार्ग निर्माण, सेतु निगम द्वारा शहजादपुर, चुरमुरा घाट, वृन्दावन परिक्रमा मार्ग, कृष्णापुरी चैराहे पर किये जा रहे कार्यो की भी सघन समीक्षा की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामंसी, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी तथा परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 बाजपेई तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Read More