मथुरा

चैन की नींद सो रहा है प्रशासन मथुरा। होली के मौके पर मावा की माॅग बढ़ रही हैं। मौसम के बदलाव से दूध का उत्पादन धीमा पड़नें से इस पर्व पर मावा की मारमारी ज्यादा हो रही हैं। शहर में करीब दो दर्जन से अधिक मिठाई की दुकानों और डेयरियों पर सिथेटिक मावा बेचा रहा हैं। माॅग अधिक और उत्पीदन कम होने के हालातों में मावा विक्रेता सक्रिय हो गये हैं। स्वास्थ्य के लिये खतरनाक वस्तुओं की मिलावट होने के कारक भी साबित हो सकती है। होली के मौके पर लोग लजीज व्यजंन मावा से बनाते है खाच तौर पर गुजिया बनाने का महत्व माना जाता हैं। जिससें होलिका का भक्त प्रहलाद की पूजाकर प्रसाद लगाकर लोग गुजिया खाते हैं और मिलनें झुलनें वाले लोगों को भ्ज्ञी प्रेम से गुजिया खिलाते है। खाने वालें को क्या पता है कि जिस गुजिया को वह खा रहा है उसमें मिलाने वाला मावा सिथेटिंक है जो विभिन्न हानिकारण वस्तुओं से तैयार किया गया हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग अपनी गहरी नींद में सोंया हुआ हैं। सबसे अधिक मिलावट मावा जनरंल गंज पानी की टंकी के पास डेरियों पर कुन्तलों की तदाद में विक रहा है अगर जिला प्रशासन इस जहरीलें मावा की विक्री को गंभीरता से लेकर छापामार कार्यवाही करें तो कुन्तलों सिथेटिक मावा पकड़ा जा सकता है और जन स्वास्थ्य को बचाया जा सकता हैं। लेकिन जिला प्रशासन भी किसी वड़ी घटना घटित होने का इन्तजार कर रहा हैं।  

Read More

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के ग्राम नवादा चैराहा पर नामजदों ने एक युवक को लाठी डन्डों से हमला कर मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर भाग गये। घटना की रिपोर्ट पीडि़त के भाई ने नामजदों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद पुत्र नेमसिंह निवासी विसावर थाना सादाबाद हाथरस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रणवीर पुत्र शिव सिंह निवासी आनन्दवन फेंस 2 थाना हाईवें मथुरा ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई रूप सिंह को लाठी डन्डों से हमलाकर मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के राजमार्ग स्थित हाईवे प्लाजा के पास टैम्पों संख्या यूपी 85 जेड 9972 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए 60 वर्षीय खचेर सिंह में टक्कर मार दी जिससें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र विजय कुमार निवासीर बसन्त बिहार थाना हाईवें ने दर्ज कराई हैं।  

Read More

आगरा : ब्रज मंडल हैरिटेज कंजरवेशन सोसायटी के तत्वाधान में बीते कुछ दिन से चर्चा का केंद्र बनी किताब ‘ताज महल या ममी महल…?’ का विमोचन किया गया।  केंद्रीय हिंदी संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी ने किताब का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस किताब ने एक बहस शुरू कर दी है कि मुगल दौर में शवों का संरक्षण होता था या नहीं? उन्होंने कहा कि काफी शोध के बाद लिखी गई इस किताब से ताज से जुड़ा एक नया पहलू सामने आया है। होटल गोवर्धन में आयोजित विमोचन समारोह की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की। किताब के लेखक अफसर अहमद ने कहा कि उनका इस किताब को लिखने का मकसद मुमताज महल की मौत के वक्त हुई उन तमाम गतिविधियों से पर्दा उठाना था जो किसी न किसी वजह से इतिहास में दर्ज नहीं हो सकीं। अहमद के मुताबिक, शाहजहां के दरबारी इतिहासकार ऐसा कर सकते थे क्योंकि उनके सामने सिर्फ वही लिखने की मजबूरी थी जिससे बादशाह की कोई गलत छवि न बने इसलिए मुमताज का दफन किस तरह हुआ, इस पर कोई खास रोशनी नहीं डाली गई। अफसर ने कहा कि मेरे विचार से लोगों को यह जानने का हक है कि मुमताज के दफन का राज क्या है? क्या उसका दफन आम था या फिर बादशाह शाहजहां ने उसे आम लोगों की नजर से छिपाने की कोशिश की थी? इस लिहाज से इस किताब का पाठकों के सामने आना जरूरी है। किताब में मुमताज की मौत के कारणों को बताया गया है। किताब में उस दौर की शाही यात्राओं का भी जिक्र है। इसमें मुमताज की मौत के वक्त के हालात का भी जिक्र है। अमानती दफन की परंपरा क्या थी और उसकी असल हकीकत क्या है... उसपर भी विस्तार से रोशनी डाली गई है। क्या मुगल सिर्फ इस्लामिक रिवाजों को ही मानते थे, इस सवाल का भी जवाब खोजा गया है। मुगल काल में शव को दफनाने के तौर-तरीकों पर भी रोशनी डाली गई है। मुमताज का शव कैसे दफन और संरक्षित हुआ..., यह भी बताया गया है। ताज पर होने वाले सालाना उर्स, ताज महल के निर्माण, उसकी मौजूदा कब्रों का भी विस्तार से इस पुस्तक में जिक्र है।

Read More

मथुरा। कोतवाली वृन्दावन क्षेत्र अंतर्गत बीतीरात करीब दस बजे अज्ञात बदमाशों ने अशोक अग्रवाल के ऊपर फायरिंग की जिससे वह बाल-बाल बच गये। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहराते हुए भाग गये। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि करीब दस बजे बदमाश पत्थर पुरा क्षेत्र में आये और यहां रहने वाले अशोक अग्रवाल पर उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गयी। बताते हैं कि अशोक अग्रवाल पुत्र भगवानदास से कोई जमीनी विवाद का मामला था जिसमें अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की गयी। इस संबंध में अशोक ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

लाखों के जेवरात सहित दो युवक पकड़े वृन्दावन। कोतवाली वृंदावन पुलिस ने दो युवकों को लाखों के जेवरात सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये दोनों शातिर चेन स्नेचर हैं। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अजय पुत्र रनवीर निवासी राजपथ नगर हाईवे और नीरज निवासी मथुरा को पुलिस ने चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार किया, जिनके पास से लाखों रूपये कीमत के आभूषण बरामद हुए हैं। इस घटना को लेकर अजय के पिता रनवीर और उसकी मां विजया देवी वृन्दावन कोतवाली पंहुची और उन्होंने अजय को झूठे मामले में फंसाने का दावा करते हुए कहा कि हम थाने में आत्महत्या कर लेंगे। उनके पास से पुलिस को एक पेट्रोल की बोतल मिली। एसपी सिटी के आदेश पर विजया देवी और रनवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये अजय के माता-पिता का कहना था कि यदि आप लोगों ने हमें यहां आत्मदाह नहीं करने दिया तो हम न्यायालय परिसर में पंहुचकर आत्मदाह करेंगे। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और कोतवाली पुलिस ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी।  

Read More

फरह-कीठम के पास हथियारबंद बदमाशांे ने लूटे 15 के नगदी, जेवर और सामान मथुरा। दिल्ली से मद्रास जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस में सशस्त्र बदमाशों ने एसी कोच में हथियारों के बल पर दर्जनों यात्रियों से 15 लाख रूपये से अधिक की लूट की। फरह और कीठम के मध्य लगभग 25 मिनट तक चैन पुलिंग कर गाड़ी रोककर लूटपाट की गयी। इससे पूर्व भी फरह में ट्रेन लुट चुकी है। यह मामला जीआरपी आगरा में दर्ज हुआ है। तमिलनाडु एक्सप्रेस 2622 दिल्ली से मद्रास जा रही थी तभी कल आधी रात्रि के बाद करीब एक बजे जैसे ही वह फरह-कीठम के बीच पंहुची तभी एसी कोच संख्या एच-1 में डकैतों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। हथियारों से लैस बदमाशों ने ट्रेन में सवार यात्रियों से करीब 15 लाख रूपये से अधिक का सामान और नगदी, जेवर लूट लिये। बताया गया कि बदमाशों ने रेलवे के गेटर नंबर 514 और 515 के बीच दो बार चैन पुलिंग करके ट्रेन को रोका था इस दौरान करीब 20 मिनट तक गाड़ी बीच जंगल में ही खड़ी रही और बदमाशों ने आराम से घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष फरह तेजवीर सिंह ने जानकारी देते बताया कि दिल्ली से एसी कोच में पहले से ही पांच लड़के सवार थे जिन्होंने फरह-कीठम के मध्य कोच में घुसकर चैन पुलिंग की और गाड़ी रूकने पर लूटपाट कर रैपुराजाट स्थित इंजीनियरिंग काॅलेज के पास कूदकर भाग गये। दिल्ली से सवार हुए डकैतों ने चेन्नई के यात्री को बुरी तरह से घायल कर दिया था। इस डकैती के बाद मथुरा की राजकीय रेलवे पुलिस को लगाया गया है। थाना फरह क्षेत्र के गांव कौंह, पौरी और पिपरौठ क्षेत्र में फरह और जीआरपी एसओजी टीम ने दबिश दी। पुलिस ने मथुरा में ही एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।  घायल यात्री को इलाज के बाद दिल्ली भेज दिया गया।  

Read More

मथुरा। मथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीठम से निकट गत रात को हथियारबंद बदमाशों ने किरावली के व्यापारी से लाखों की लूटपाट की गई। लुटेरे स्कर्पियो को भी लूट कर ले गए जिसे बाद में फरह पुलिस ने बरामद कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार किरावली के रहने वाले व्यापारी मुकेश अपनी स्कार्पियो गाड़ी में दिल्ली से सामान लेकर आगरा की ओर जा रहे थे तभी कीठम से करीब दो किमी आगे हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे नगदी और सामान लूट लिया। बदमाश व्यापारी की गाड़ी को भी लूटकर ले गये। व्यापारी ने इसकी सूचना फरह पुलिस को दी जिसके बाद अछनेरा, सिकंदरा और फरह पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते अछनेरा के जंगलों से स्कार्पियो बरामद कर ली लेकिन लूट का माल और अपराधियों तक पुलिस नहीं पंहुच पायी है।

Read More

विश्राम घाट पर पूजन कर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान का शुभारम्भ करते  मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्बोधित स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम को पूरे देश मे आगे बढाने के कार्य में स्वंय सेवक संघ के प्रचारक पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जोशी ने लोगों से आव्हान किया है। मथुरा से इस कार्यक्रम की शुरूआत विश्राम घाट से किया गया। इस अवसर पर यमुना प्रेमी स्वंय सेवको की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विश्राम घाट नदी के तट पर पूजन मुख्य अतिथि संजय जोशी द्वारा किया गया। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं नशा मुक्ति अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सचदेवा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पर्यावरण विशेषज्ञ अजय कुमार सिंह नागपुर से बतौर विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम मेें उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक मुम्बई के सीए अंशुमान चतुर्वेदी थे। इस अबसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग यमुना किनारे मौजूद थे।  

Read More

   परम संत सियाराम दास जी ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ गोवर्धन विद्यापीठ में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती नन्ही छात्राऐं  गोवर्धन विद्यापीठ में देशभक्ति की प्रस्तुति देते नन्हे छात्र  गोवर्धन। गिरिराज धरा में बृज की बाल एवं उनकी छिपी हुई प्रतिभा को उकेरने एवं सामने लाने के क्षेत्र में कार्यरत वृहद आवासीय शिक्षण संस्थान गोवर्धन विद्यापीठ द्वारा विद्यालय का वार्षिकोत्सव इस बार भी रंगारंग कार्यक्रमों और विभिन्न आयोजनों के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कस्बे छाता रोड स्थित गोवर्धन विद्यापीठ के वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ परम सन्त सियाराम दास जी महाराज द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में आगन्तुक अतिथियों का छात्र छात्राओं ने स्वागत किया एवं विभिन्न रंगारंग सांस्कतिक प्रस्तुतियां देकर सभी उपस्थितों का मन मोह लिया।  कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं ने देशभक्ति सांस्कृतिक बृज की लोक कलाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। विद्यालय के छात्रों ने इस मौके पर मोजूद दर्शकों को अपनी प्रतिभा का लोहा मानने पर मजबूर कर दिया। छात्रों की इन विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी आगन्तुकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागतगान की उपस्थिति दी तो छात्राओं ने राजस्थानी लोकनृत्य घूमरौ ष्याम रंग घूमरौ पर नृत्य कर तालियां बटोरीं। बृज लोक कला फाउण्डेशन के कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य एवं बृज संस्कृति पर समां बांधी। विद्यालय के छात्रों ने तिरंगे का स्वरूप धारण कर मंा तुझे सलाम गीत पर नृत्य किया। तो नन्हे बच्चों ने भी सानदार गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ परम सन्त सियाराम दास जी महाराज ने मंच पर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के बारे में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डा0 राजेश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिये विगत भहीने भर से तैयारी की जा रही थी। संस्था द्वारा इस बार मनाये गये वार्षिकोत्सव में संस्था द्वारा पिछले वर्षो में प्राप्त की गयी उपलब्धियों को अभिभावकों के सामने रखने का हमारे छात्रों और विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से प्रयास किया गया है। इसके साथ यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के शैक्षिक स्तर को भी अभिभावकों के समक्ष प्रदर्शित कर उनके विधालय चयन की सार्थकता सिद्ध करने का प्रयास किया गया है। साथ ही आज ये भी स्पष्ट हुआ है कि छात्रों के सर्वांगीण विकास का अद्वितीय क्रम एवं विधालय के शैक्षिक वातावरण पूर्व से भी बेहतर हुआ है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पधारे सन्त शिरोमणि सियाराम दास जी महाराज ने अपने उदबोधन में कहा कि क्षेत्र की ये शिक्षण संस्था वास्तव में बृज की बाल प्रतिभा को उकेरने के साथ ही उन्हें दिशा और गति प्रदान करने का कार्य कर रही है। वास्तव में इस विद्यालय की मेहनत के परिणाम दूूरगामी होगे। संस्थाध्यक्ष सम्भव गौतम ने बताया कि विधालय के वार्षिकोत्सव के माध्यम से एक लक्ष्य कि हमें तो बिना पढ़े को पढ़ाना है, क्यों नहीं पढ़ा नहीं पूछना है का उददेश्य समाज में एक जगरूक आन्दोलन के रूप में फैलाना है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मोहन सिंह, पूर्व प्रधान सोहन लाल शर्मा, जीतेन्द्र पुरोहित, गिरधारी सेठी, आशू अग्रवाल व हरीश शर्मा, बलराम, प्रहलाद, दानबिहारी मुखिया, पंकज खण्डेलवाल, दानीशर्मा, सियाराम शर्मा, हरिओम शर्मा एडवोकेट ओमप्रकाश कौशिक, राधेश्याम, परमानन्द आदि के अलावा सैकड़ों की तादात में अभिभावक एवं क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  

Read More