मथुरा

        कुन्टलों गुलाल व फूलों की हुई श्रद्धालुओं पर वर्षा, डीएम व एसएसपी रहे मौजूद हुरियारिनों ने जमकर बरसाई हुरियारों पर लाठियां, लाखों श्रद्धालु हुए रंगों में सराबोर विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का विहंगम दृश्य श्रीजी मन्दिर मंे रंगीली होली से पूर्व समाज गायन में युगल नृत्य करते हुरियारे और हुरियारिनें  श्रीजी मन्दिर की रंगीली गली में रंगीली मस्ती से सराबोर श्रद्धाल  श्रीजी मन्दिर में रंगों से सराबोर श्रद्धालु मन्दिर में राधारानी दर्शन को आये भक्तो ंपर गुलाल वर्षा करते हुरियारे  विगत रोज आयोजित लडडू होली में समाज गायन के साथ परम्परागत नृत्य करती एक हुरियारिन मथुरा। श्रीजी धाम बरसाने की विश्व प्रसिद्ध लठामार रंगीली होली आज भारी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के मध्य शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुई। बरसाना की लठामार होली देखनें के लिए कई दिन रोज से देश व विदेश से श्रद्धालुआ का आना प्रारंभ हो चुका था। लेकिन आज ब्रज क्षेत्र के आसपास व देश विदेश सहित लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थल बरसाना पहुंच कर लठामार रंगीली होली का आनन्द लिया। वहीं लठामार रंगीली होली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने कई रोज पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। लेकिन प्रशासन की काफी मशंक्कत के बाद भी बरसाना में आई श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण प्रशासन की सभी व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। जहाॅ दर्जनों महिलाओं की चैन तोड़ी गई वहीं जेबकटों ने भी भीड़ का फायदा उठाकर सैकड़ों श्रद्धालुओं की जेब से पर्स गायव कर दिया। वहीं मनचलों ने भी होरी देखनें आई महिला व युवतियों के साथ जमकार मस्ती की। ब्रज मे होली का विशेष महत्व है इसी महत्व के चलते बरसाना की लठ्ठा मार रंगीली होली देखनें के लिए देश को कोने से ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु आकर लठ्ठा मार रंगीली होली का आनन्द उठातें हैं। आज बरसाना में नन्दगाॅव के हुरियारें तथा बरसानें की हुरियानों ने परम्परागत लठ्ठामार रंगीली होली का कार्यक्रम आयोजित किया किया। बरसाना के प्रमुख श्रीजी मन्दिर पर प्रातः काल से ही होली देखनें के लिए लाखों श्रद्वालुओं का सैलाब उमड़ रहा था। जैसे ही नन्दगाॅव के हुरियारें बरसानें की हुरियारिनों के साथ श्री जी मन्दिर पर होली खेलनें पहुंचे वहाॅ पहलें से लठ्ठा मार रंगीली होली खेलनें के लिए तैयार सैकड़ों महिला हाथों में लाठिया लेकर होली खेलनें के हुरियारों पर लाठिया बरसाना शुरू कर दिया जहाॅ नन्दगाॅव के हुरियारें लाठियों से बचनें के लिए ढाल का प्रयोग कर रहें थे। वहीं श्रीजी मन्दिर व आसपास के क्षेत्र से छत्तों पर चढी हुरियारिनें बाल्टियों में रंग तथा गुलाल उड़ा रही थी। इस अवसर पर मन्दिर प्रबन्ध समिति की ओर से लठ्ठा मार रंगीली होली पर गुलाब व पुष्प वर्षा करने का कार्यक्रम रखा गया था। लठ्ठामार रंगीली होली के दौरान श्रद्धालुओं व होली खेल रहें हुरियारे तथा हुरियारिनों पर गुलाल व पुष्पों की वर्षा की जा रहा थी जिससें पूरा बरसाना कस्वा रंगों व गंुलाल तथा गुंलाब की पंखुडि़यों से अट गया। बादलों में रंगों की अनोखी छठा दिखाई दे रही थी जिससें ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे भगवान श्रीकृष्ण स्वयं आकर हुरियारिनों के साथ होली खेल रहें हो। लठ्ठा मार रंगीली होली के दौरान चारों और से राधा रानी की जयकारेे के गूंज सुनाई के अलावा होरी के रसियों की धुन सुनाई दे रही थी। वहीं इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी मय परिवार मेला स्थल पर पहुंच कर होली का आनन्द उठा रहें थे वहीं वहाॅ की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर रखें हुए थे तथा वहां से पूरी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालें हुए थे। वे समय समय पर दिशा निर्देश भी जारी कर रहे थे। इसके अलावा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक आने जाने वाले पर नजर रखें हुए थे। वही लठ्ठा मार रंगीली होली की बजह से बरसाना जाने वाला मार्ग कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

Read More

कस्बे के बाजारों मंे जूट और कपड़ें के थैले वितरित करते सपा नेता मुकेश सिकरवार एवं अन्य गोवर्धन। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने रविवार को पार्टी के गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मुकेश सिकरवार के नेतृत्व में स्वच्छ ब्रज अभियान के तहत गोवर्धन कस्वे की सब्जी मंडी व मुख्य बाजार में सब्जी विक्रेताओं सहित ग्राहकों को जूट के ठेले वितरण कर पाॅलोथिन मुक्त ब्रज बनाने सन्देश दिया।  स्वच्छ ब्रज अभियान के तहत सपा कार्यकर्ताओ ने पार्टी के गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मुकेश सिकरवार के नेतृत्व में गोवर्धन कस्वे की सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेताओं को जूट के थेले वितरण किये जा रहे है और सब्जी विक्रेताओं के साथ ग्राहकों को भी पोलोथिन मुक्त ब्रज का संकल्प भी दिलाया जा रहा है तो वही समाजवादी कार्यकर्ताओ द्व्रारा पोलोथिन मुक्त बनाने का सन्देश दिया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के गोवर्धन विधान सभा अध्यक्ष मुकेश सिकवार ने अभियान चलाकर लोगों से पाॅलिथिन मुक्त गिरिराज धाम बनाने की मांग की।  

Read More

मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में जन सामान्य के लिए चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओ की जानकारी देने के उद्देश्य से जनपद में एल0ई0डी0 प्रचार वाहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से 07 फरवरी से 11 मार्च तक लगातार शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलो तक प्रचार प्रसार का कार्य सूचना निदेशक आशुतोष निरंजन के नेतृत्व में किया जा रहा है, ताकि पात्र गरीब लोग उन योजनाओं का लाभ उठाकर लाभान्वित हो सके। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अगुवाई में किये जा रहे इस प्रचार प्रसार की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गयी है। सूचना विभाग के माध्यम से होने वाले इस प्रचार कार्य पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में शासन स्तर से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के माध्यम से भेजा गया एल0ई0डी0 प्रचार वाहन व्दारा लगातार जनपद के आमजनो को मा0 मुख्यमंत्री जी व्दारा लागू की गयी जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही हेै। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनपद के ग्रामीण अंचलो तक जा जा कर लाभकारी योजनाओ के बारे में बताया जा रहा है। जादू, कठपुतली, नौटंकी जैसी पार्टियां लगातार इस बात का प्रचार कर रही है कि शासन व्दारा लागू की गयी योजनाओ का लाभ किस प्रकार से आमजन उठा सकता है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि इन्हीं पार्टियों के कार्यक्रमो के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढाओ, स्वास्थ्य, शिक्षा, कुष्ठरोग, कृषि, कौशल विकास, श्रमिक कल्याण, नारी शस्कतीकरण, लैपटाप, निःशुल्क शिक्षा प्रबंधन, सोैर ऊर्जा, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, समाजवादी पेंशन योजना, छात्रवृत्ति, मुफ्त सिंचाई योजना, लोहियाग्रामों के विकास, समाजवादी एम्बुलेंस सेवा, विद्युत आपूर्ति, तथा राजनैतिक पेंशन आदि की जानकारियां लागातार आमजनो तक पहुचायी जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रो के रहने वाले गरीब मजदूर तथा किसान इन योजनाओं की जानकारी कर के उसका भरपूर लाभ उठा सके। नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह की देखरेख में हो रहे इस प्रचार प्रसार कार्य के साथ साथ सूचना कार्यालय के माध्यम से प्रचार साहित्य का निःशुल्क वितरण भी खण्ड विकास अधिकारियों तथा अन्य विभागीय अधिकारियो के माध्यम से कराया जा रहा है। बेटनरी कालेज स्थित ग्राउण्ड पर 19,20,21 फरवरी को आयोजित 03 दिवसीय पशु मेले मे भी आये हुए हजारो किसानो के बीच इस प्रचार साहित्य का वितरण पशुपालन विभाग के माध्यम से किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी का प्रदेश वासियों के नाम भेजा गया संदेश भी जनपद के हजारो किसानों तथा आमजनो तक पहुचाया जा रहा है ताकि शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक के आमजन उनकी नीतियो के बारे में अवगत हो उनसे जानकारी लेकर लाभान्वित हो सके।  

Read More

  गाँव गाँव में पदयात्रा को हो रहा जन सम्पर्क  वृन्दावन छटीकरा रोड स्थित जटावाली माई आश्रम में हुआ विशाल संत सम्मेलन, मथुरा। बल्लभगढ स्थित यमुना रक्षक दल के कार्यालय के शुभारम्भ पर दल के अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के सानिध्य में यमुना मुक्तिकरण हेतु एक महायज्ञ आयोजित हुआ। इसमें सैकड़ों भक्तों ने आहुती डाली। इस मौके पर जयकृष्ण दास ने सभी को शपथ दिलाई कि यमुना शुद्धिकरण के लिये हम 12 मार्च को दिल्ली संसद तक चलेंगे और तब तक आन्दोलनरत रहेंगे जब तक सरकार द्वारा यमुना के लिये कोई सकारात्मक निर्णय नहीं आ जाता। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि यमुना के दूषित जल खेती और जीवन को खत्म कर रहा है। सलाहकार सोहनलाल आचार्य ने कहा कि अबकी बार आर पार की लड़ाई होगी। इस दौरान आरपी सिंह, डोरीलाल वर्मा, रविन्द्र फौजदार, गौरव शर्मा, नरेन्द्र चैधरी, जयपाल शास्त्री, गौरक्षा दल के पुष्पेन्द्र त्यागी, बजरंग दल संयोजक व नमो सेना सचिव दुर्गेश शर्मा, युवा समाज संस्था अजय डागर, जसवंत सैनी, हरिओम व महिला मोर्चा से कविता शर्मा, सुमलेम मलिक, ऋतु राघव व राजवाला आदि उपस्थित थे। यमुना रक्षक दल को संतो एवं विद्वानों द्वारा भी लगातार समर्थन मिल रहा है। आज मंदिर के 11वें पाटोत्सव पर पर ब्रज के विशिष्ट महामण्डलेश्वर एवं संत महंतों का विशाल सम्मलेन हुआ। जिसमें आध्यात्मिक चर्चा के साथ साथ यमुना जी की वर्तमान स्थिति मर विशेष प्रकाश डाला गया। दल के मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र ने तपस्वनी राधिका साधिका जटावाली माई से चर्चा की जटावाली माई ने यमुना आन्दोलन को हर सम्भव मदद व पूर्ण समर्थन दिया। हनुमत् अराधना मण्डल के अध्यक्ष राम कथा वाचक अशोक जी एवं विपिन बापू जी ने सदस्यों सहित आन्दोलन को समर्थन दिया। स्वामी जगदानन्द जी, परमात्मा नन्द जी, वरिष्ठ पत्रकार डाॅ0 गोपाल चतुर्वेदी, रमेश शास्त्री, विहारी लाल आदि संत एवं महन्त उपस्थित थे। यमुना मुक्तिकरण अभियान हेतु यमुना रक्षक दल की टीम गाँव गाँव में जाकर लोगों से मिलकर यमुना की वाहन यात्रा में सम्मिलित होने की अपील कर रहे है। आज जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह, राधाबल्लभ शर्मा, डाॅॅ0 राजवीर सिंह, अजयपाल ठाकुर के नेतृत्व में ब्लाॅक फरह के सायपुर, गड़ाया, जोहरी, बेरी, गरारी, फरह, समसाबाद, गोवर्धन, नरी, अकबरपुर, रनवारी, सनवारी, सहित अनेको गाँवों में यमुना प्रचार रथ एवं गाँवों में पदयात्रा करते हुये यमुना लाओ जीवन बचाओ का जनजागरण किया गया। इस मौके पर सियाराम यादव, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार, भगत सिंह निषाद, पप्पू निषाद, गोवन्द निषाद, सुदामा, वीरेन्द्र सिंह, उपेन्द्र यादव, सोनू ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Read More

गाड़ी पंक्चर करने पर सिपाही सस्पैण्ड करने वाली एसएसपी ने खुद करायी गाड़ी पंक्चर, आखिर अब कौन किसको करेगा सस्पैण्ड  एसएसपी मंजिल सैनी के आदेश पर एक दानघाटी मन्दिर के सामने श्रद्धालु की गाडी पंचर करता पुलिसकर्मी गोवर्धन। सूबे की सपा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल गिरिराज धाम गोवर्धन और यहां संसार भर के कोने कोने से आने वाले करोड़ों श्रद्धालु सरकारी नौकरशाही के शिकार बन रहे है। आस्था, श्रद्धा व भक्ति भावनाओं से ओत प्रोत हजारों किलोमीटर से भी पैदल या गाडि़यों से यहां खिंचे चले आने वाले भक्त जब यहां भारी परेशानियों के बीच कानून के रखवालों के ही शिकार बनते है तो वे यहां से आहत छवि लिये वापिस लौटते है। पुलिस व्यवस्थाओं के नाम पर यहां वर्ष भर होने वाले आयोजनों और त्यौहारों पर हर बार पुलिसकर्मियों को हिदायत दी जाती है कि यहां आने वाले लोग भक्त है और आस्थामय भावनाओं से यहां आते है इसलिये कहीं भी उनके साथ न तो कड़ाई बरती जाये और न ही उन्हें किसी भी बात पर प्रताडि़त किया जाये। जब तक कि वह कोई गम्भीर अपराधी नहीं हो। पूर्व में थाने के एक सिपाही द्वारा एक ऐसे ही श्रद्धालु भक्त की गाड़ी को पंक्चर कर दिया गया था तो उस पर एसएसपी मंजिल सैनी ने उसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया था। लेकिन आज खुद एसएसपी मंजिल सैनी ने ही कस्बे के दानघाटी मन्दिर के सामने खड़ी एक श्रद्धालु की गाड़ी को अपने साथ मौजूद सिपाही द्वारा पंक्चर करा दिया। जबकि खुद एसएसपी की गाडि़यों का काफिला मन्दिर के सामने ही मुख्य रास्ते पर खड़ा हो कर जाम का कारण बना रहा। अब सवाल ये है कि जब उक्त सिपाही द्वारा श्रद्धालु की गाड़ी को पंक्चर किया गया था तो एसएसपी ने उस सिपाही को सस्पैण्ड कर दिया था अब खुद एसएसपी भी एक श्रद्धालु की गाड़ी को पंक्चर करा रही है तो अब कौन किसको सस्पैण्ड करेगा। जबकि गिरिराज धाम में लगने वाले जाम के कारण के बारे में हर किसी को पता है कि इस जाम के लगने को मुख्य कारण थाना पुलिस ही है। थाना पुलिस ने ही कस्बे के डग्गेमार निजी वाहन चालकों से हर माह अवैध चैथ वसूली कर उन्हें कस्बे के कहीं भी किसी भी भीड़ भाड़ वाले मेला क्षेत्र में खड़े होकर सवारियां भरने की इजाजत दे रखी है। इसी का फायदा उठाकर ये डग्गेमार निजी वाहन संचालक बेखौफ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गो के बीचों बीच गाडि़यां खड़ी कर सवारियों भरते है यहां तक कि सड़कों पर इन वाहनों की एक लम्बी लाइन स्थायी रूप से मुख्य मार्गों पर खड़े होकर यातायात को पूरी तरह अवरूद्ध कर देती है। कोई भी वाहन राहगीर वाहन चालक यदि इन्हें हटने को कहता है तो ये डग्गेमार चालक एकत्रित होकर उससे लड़ने मरने को आमादा हो जाते है। एसएसपी महोदया ने श्रद्धालु के उस निजी वाहन को तो अपना निशाना बना कर भेद दिया लेकिन कभी भी उन्होनंे इन डग्गेमार वाहनों के खिलाफ कोई भी कदम क्यों नहीं उठाया क्या थाना पुलिस द्वारा वसूले जाने वाली रकम का कोई हिस्सा ऊपर तक भी पहुंचाया जाता है या फिर उन्होंने यहां के जाम का कोई ठोस निरीक्षण किये बिना ही श्रद्धालु को जाम का दोषी मानकर कानून अपने हाथों में ले लिया। या फिर एसएसपी महोदसा आईपीसी या सीआरपीसी की किसी किताब मंे जाम के कारण बने वाहन को पंक्चर करने का कोई खास कानून पढ़ कर आयी है।  गिरिराज महाराज के दर्शनों को आने वाला हर वीआईपी अपनी गाडियों का काफिला मंदिर के मुख्य द्वारा के मुख्य मार्ग के बीचों बीच खड़ा भगवान के दर्शन करते है क्या ये नियम वीआईपी को रास्ते की सहूलियत तक बरतने को भी कायम नहीं है। विगत रविवार को कस्बे के दानघाटी मंदिर के सामने घटित हुआ ये मामला दिल्ली से दर्शन करने आये श्रद्धालु भक्त की कार का है जो कार मंदिर के निकट खडी कर दर्शन कर रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचा एसएसपी का काफिला मंदिर के ठीक सामने रोड पर ही आकर रूका। अपनी गाड़ी में से उतर कर एसएसपी ने निकट खडी कार को पीआरओ से कह कर कार को पंचर करा दिया।  गिरिराज धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पुलिस जब चाहे तक सख्ती और जब मन चाहे तक नरमी का रूख अपना कर अपनी मनमानी का परिचय देती रहती है। ऐसा तब होता है जब यहां अधिकारी बदलते रहते है। लेकिन कोई भी पुलिस या प्रशासन का अधिकारी यहां के श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुविधा के लिय कोई ठोस कदम नहीं उठाते है। जबकि यहां संसार भर के लोग आते है और किसी भी शहर में वाहन चालकों की गलती के उनके साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जाता है। बल्कि उनकी किसी वाहन सम्बन्धी गलती पर उन्हें चालान काट कर उन्हें थमा दिया जाता है। आखिर अब तक किसी भी अधिकारी ने ऐसी व्यवस्था यहां क्यों लाग नहीं की। क्या वे इस पवित्र धाम में आने वाले भक्तों को सिर्फ ऐसे उत्पीड़न की व्यवस्था देते रहने में खुश है। जबकि यदि अधिकारी चाहे तो यहां भी ऐसी किसी वाहन चालक की गलती पर उनका चालान कर उन्हें सभ्य तरीके से दण्डित कर सकते है  और व्यवस्थाऐं बनाने में सहयोग कर सकते है।

Read More

   रंगारंग फाग महोत्सव के रूप में इन्दौर की भक्तों मण्डली गिर्राज परिक्रमा में होली का धमाच मचाते हुए बरसाने की लठामार होली की तर्ज पर हुरियारों को लठियाती एक युवती  गोवर्धन। गिरिराज धाम में आज इन्दौर के सैकड़ो भक्तों ने गिरिराज महाराज की सप्तकोसिय परिक्रमा लगायी। परिक्रमार्थियों के इस दल में भक्तों ने अबीर गुलाल उडा कर परिक्रमा मार्ग को रंग गुलाल लाल कर दिया। समूची परिक्रमा मार्ग को देख ऐसा लग रहा था कि यहां स्वंय भगवान कृष्ण आज सखाओं के साथ सखियों से होली खेलने आ गये हो। होली पर यहां आयोजित होने वाले सैंकड़ों आयोजनों के बीच आज इन्दौर के इस विशाल भक्त मण्डल ने गिर्राज तलहटी को रंगीला गलियारा बना दिया। भक्तों की परिक्रमा के उमड़ें इस विशाल जन सैलाब के गुजर जाने के बाद भी समूची परिक्रमा की राहें उन्ही की होली की कहानी बयां करती नजर आयी। बृज की होली मेें इन दिनों अबीर गुलाल से हर श्रद्वालु नहाने के लिए बेताब है। नन्दगांव और बरसाना की होली खेलने के बाद अब गिर्राज धाम में उमड़ा हुरियारे भक्तों का सैलाब हर ओर गुलाल ही गुलाल उड़ात हुआ दिखाई दिया। वहीं प्रतिवर्ष की भांति रंगा रंग फाग यात्रा लेकर मध्य प्रदेश के इन्दौर से आये श्री गिर्राज भक्त मण्डल छावनी के भक्तों ने समूूची परिक्रमा में अबीर गुलाल के ऐसे गुबार उड़ाये जिनसे समूची तलहटी के फिजां रंगीली हो गयी। ब्रज की पुरानी कहावत चरितार्था होती दिखाई दी कि उड़त गलाल लाल भये बदरा, और जग होरी पर ब्रज में होरा। भगवान श्री कृष्ण की कीड़ा स्थली में ब्रज यू ंतो होली और लीलाओं के लिए प्रसिद्व है। वहीं कोई भी भक्त ब्रज की होली बरसाना-नन्दगांव गोवर्धन मथुरा और दाऊजी की नही छोड़ना चहाता और ब्रज की होली में सरावोर होने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान एंव उत्तर प्रदेश के कोने कोने से ब्रज में होली खेलने अपने परिवारोें के साथ वैसे तो ब्रज में होली के बाद हुरंगा भी करीब 15 दिनों तक चलता है। ब्रज की अनूठी होली की परंम्परा को निभाने के लिए अपने परिजनों के साथ गिर्राज महाराज की नगरी गोवर्धन में बैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अपने सखाओं के साथ सखियों से होली खेली। इंदौर से आये गिर्राज भक्त मण्डल ने पूरे परिक्रमा मार्ग में ठोल की ताल पर श्रद्वालुओं के साथ जहां अवीर गुलाल उड़ाया तो होली का अनूठा नजारा दिखाई देने लगा कुछ तो परिक्रमार्थी भक्त अपने को बचाने के लिए हाथ में लाठी लेकर किनारे हो गए,तो कुछ भक्तों ने जमकर होली का आनंद उठाया। राधे कृष्ण की भक्ती में ओतप्रोत होते हुए इन्दौर के भक्त गिर्राज परिक्रमा लगा रहे थे। वहीं भक्त एक दूजे को अवीर गुलाल लगाते चल रहे थे राधाकुण्ड गांवर्धन जतीपुरा के सैक्डों भक्तों पर होली का खुमार ऐसा चड़ा की सुबह से लेकर सांय तक अवीर गुलाल में रगे दिखे। वहीं सखियों के रंग रूप में होत प्ररोत भक्त राधे कृष्ण के गयानों पर थिरकते चल रहे थे। इन्दौर के भक्तों ने बताया कि होली से पहले एकादशी पर्व पर सैकड़ों भक्त गिर्राज महाराज की नगरी गोवर्धन में आते हैं। यहां आते ही भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का खुमार चड़ जाता है। सप्तकोसिय परिक्रमा में ऐसा लगता है। कि स्वयं भगवान अवीर गुलाल की वर्षा कर रहे हों।

Read More

रतनकुण्ड क्षेत्र में दहशत भरे सन्नाटे और गमगीन माहौल में तोले बाबा की अंत्येष्टि मथुरा। विगत रोज दिनदहाड़े डैम्पियर नगर क्षेत्र में छौंकापाड़ा निवासी तोले बाबा की हत्या से चैबियापाड़ा क्षेत्र में दहशतभरा सन्नाटा फैला हुआ है। हत्या में नामजद पांचों अपराधियांे की सुरागरसी में पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है लेकिन किसी भी अभियुक्त तक पुलिस नहीं पंहुच पायी है। हत्यारों की तलाश में पुलिस की कई टीम लगायी गयी हैं। शहर कोतवाल कुंवर सिंह यादव ने बताया कि जल्द से जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस बीच आज प्रातः गमगीन माहौल में तोले बाबा की शवयात्रा ध्रुवघाट पंहुची जहां उनके पुत्रों द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया। माहौल में काफी सन्नाटा था। रतन कुण्ड व छौंकापाड़ा क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तोले बाबा के निवास पर पुलिस तैनात की गयी है। चर्चाओं का बाजार क्षेत्र में थम नहीं रहा है। हमलावरांे को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। तोले बाबा के बहनोई राकेश चतुर्वेदी निवासी नीमगली ने इस संबंध में राकेश उर्फ रंगा, मुकेश उर्फ बिल्ला, कामेश्वर उर्फ चीनी, नीरज, प्रदीप उर्फ गुगुला, नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी तक ये पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इनके आत्मसर्पण करने की अफवाह चैबिया पाड़ा में कल से फैल रही है लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। पूरे क्षेत्र में तनाव भरा माहौल व्याप्त है। कभी भी कोई अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस के बड़े अधिकारियों की अब इस घटना के बाद कड़ी नजर है। पल-पल की जानकारी के लिए क्षेत्र में पुलिस के कर्मचारी घूम रहे हैं। स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पूरे मामले पर गंभीरता बरते हुए हैं और उन्होंने अधीनस्थों को आदेश दिया है कि इस पर कड़ी निगरानी रखी जाये। फायर की खबर पर दौड़ीं एसएसपी मथुरा। आज शहर के चैबियापाड़ा क्षेत्र के नगला पायसा में फायरिंग होने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी स्वयं गाड़ी लेकर चैबिया पाड़ा पहुंच गयीं लेकिन वहां जाकर पता चला कि किसी ने हवाई फायर किया था जिससे लोगों में दहशत फैल गयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं था। शरारती तत्व माहौल को बिगाड़ने में लगे हैं जिनकी पुलिस को जानकारी मिलनी चाहिए।   

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा राया क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला धीमा के ग्रामीण आज वृन्दावन परिक्रमा देने जा रहे ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पलट गया जिससे उसमें सवार दर्जनों लोग घायल हो गये जिनमें से कई लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार राया के नगला धीमा, नया बाग और बेसवां के ग्रामीण स्वराज ट्रैक्टर पर सवार होकर राया से वृन्दावन परिक्रमा देने के लिए जा रहे थे तभी यमुना एक्सप्रेस वे पानीगांव कट पर तेजगति और अनियंत्रित होने के चलते ट्रैक्टर पलट गया जिससे उसमें सवार दर्जनों लोक उसके नीचे दब गये और बुरी तरह घायल हो गये। क्षेत्रीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को सीधा कर ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया। इस हादसे में कृष्णकांत पुत्र ज्वाला प्रसाद, विकास पुत्र सतोष, पंकज पुत्र योगेश, राहुल पुत्र सतीश, जितेन्द्र पुत्र बंगाली बाबू, संजय पुत्र रामनिवास, सतेन्द्र पुत्र रिषी निवासीगण नगला भीमा सहित अन्य ट्रैक्टर सवार गंभीर रूप से जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

Read More

मथुरा। थाना छाता अंतर्गत ग्राम खायरा में गत दिन नीली बत्ती लगाकर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार होकर चार बदमाशों ने अंकित शौकीन पुत्र जुगेन्द्र सिंह निवासी पोल नं. 43 न्यू शिव मंदिर कापायाना छावला नई दिल्ली की इनोवा गाड़ी सं. डीएल 3सी 0762  तथा मोबाइल सैमसंग व नोकिया एवं 14 हजार 550 रुपए, दो अंगूठी, एक चैन, तीन जोड़ी सोने की झुमकी लूट कर भाग गए। बताया गया कि दिल्ली निवासी यह लोग ब्रज में दर्शन करने के लिए आए थे। जिनसे लूट हुई है। गाड़ी में परिवार की महिलाएं और पुरुष बैठे थे। बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर गाड़ी को रूकवाया था।

Read More

वृन्दावन परिक्रमा देने जा रहे थे मोपेड और ट्रैक्टर सवार दुर्घटना में नाती की मौत, बाबा गंभीर मथुरा। थाना व कस्बा राया से अपनी मोपेड पर सवार होकर वृन्दावन परिक्रमा देने जा रहे बाबा-नाती को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे नाती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा बाबा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बल्देव रोड राया निवासी महावीर प्रसाद अपने नाती निशान्त उर्फ मानू 12 वर्ष पुत्र बबलू के साथ अपने घर से वृन्दावन की परिक्रमा देने के लिए अपनी बिक्की पर सवार होकर चले थे। रास्ते में पानीगांव चैकी के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बिक्की में टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार महावीर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये तथा उनके नाती मानू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस भी पंहुच गयी लेकिन तब तक ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक को लेकर भाग चुका था। इस संबंध में मृतक के घरवालों ने उसका पोस्टमार्टम नहीं करवाया है और समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी है।  

Read More