मथुरा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की हाल ही में रिलीज फिल्म ऐ दिल है मुश्किल थी। फिल्म में ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती और शायरी से सबको दीवाना कर दिया। लेकिन अब खबरें आ रही है कि ऐश्वर्या राय जल्दी ही छोटे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। ऐश्वर्या के छोटे पर्दे पर डेब्यू करने के उनके फैसले को आलोचक काम की कमी से जोड़कर देख रहे हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या के ससुर अमिताभ बच्चन ने भी छोटे पर्दे पर कौन बनेगा करोड़पति शो किया था। जिसमे अमिताभ को आपार सफलता मिली थी। बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की तरह ऐश भी छोटे पर्दे पर एक रिएलिटी शो करती नजर आएंगी। लेकिन अब यह देखना होगा कि क्या ऐश्वर्या अमिताभ की तरह सफलता हासिल कर पाएंगी या नहीं। फिलहाल ये तो आने वाला समय ही बताएगा। आई खबर के अनुसार टीवी चैनल स्टार प्लस पर जल्द ही एक नया रिएलिटी शो दिल है हिन्दुस्तानी लॉन्च हो रहा है। जिसमें ऐश्वर्या जज की भूमिका निभाएंगी। ऐश के अलावा इस शो में करन जौहर, शालमली खोलगड़े और शेखर रवजियानी जैसे सिंगर भी नजर आएंगे। हालांकि शो के विषय में यह विश्वसनीय जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह किस तरह का शो होगा।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में आज फिर हंगामा हो रहा है। विपक्ष की मांग है कि नोटबंदी पर चर्चा के बाद वोटिंग हो। ज्ञातव्य है कि नोटबंदी पर लोकसभा में नियम 193 के तहत चर्चा तय की गई है। गौरतलब है कि इस नियम के तहत चर्चा के बाद वोटिंग का कोई प्रावधान नहीं है। जबकि कांग्रेस की मांग है कि नियम 184 के तहत नोटबंदी पर चर्चा हो और चर्चा के बाद वोटिंग हो।    सोमवार को राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। ज्ञातव्य है कि विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन से ही दोनों सदनों का कामकाज बाधित हो रहा है।    विपक्ष लगातार नोटबंदी पर हंगामा कर रहा है। वहीं विपक्ष की मांग है कि सदन में नोटबंदी पर ऐसे नियम के तहत चर्चा की जाए जिसमें वोटिंग का प्रावधान हो। साथ ही चर्चा के दौरान पीएम मोदी को सदन में उपस्थित रहने की भी विपक्ष मांग कर रहा है।  वहीं आज सरकार संशोधितम टैक्सेशन बिल राज्यसभा में पेश करेगी। यह मनी बिल है, ऐसे में अगर यह बिल राज्यसभा में पास नहीं भी होगा तब भी यह प्रभाव में आ जाएगा। इससे पहले विपक्ष ने आज सुबह 9.30 बजे बैठक बुलाई।    कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर दोनों सदनों में मौजूद रहने को कहा। कांग्रेस मनी बिल का विरोध कर रही है ऐसे में बिल पेश होने पर सोमवार को राज्यसभा में जबर्दस्त हंगामे के आसार है।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । क्रिकेट में विकेटकीपर का रोल काफी अहम होता है। विकेट के पीछे खड़े विकेटकीपर की राय को कोई भी कप्तान हल्के में नहीं लेता। भारतीय इतिहास में कई ऐसे विकेटकीपर रहे हैं जिन्होंने खेल पर अपना अलग ही प्रभाव छोड़ा है। इनमें सबसे पहला नाम भारत की मौजूदा सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का आता है।    धोनी ने क्रिकेट को धर्म माने जाने वाले इस देश में विकेटकीपिंग की नई परिभाषा लिखी। उन्होंने विकेटकीपर के लिए बल्ले के अलावा अपने बल्ले से इस पद की योग्यता को और बढ़ा दिया। धोनी को भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल टेस्ट विकेटकीपर माना जाता है और आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं।    2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी ने कुल 90 टेस्ट मैच खेले हैं और 256 कैच के साथ 38 स्टंपिंग की हैं जोकि किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा किए गए सबसे ज्यादा शिकार हैं। धोनी टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर हैं। उन्होंने टेस्ट में 38.09 की औसत से कुल 8,249 रन बनाए हैं जोकि भारतीय टेस्ट विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन हैं। टेस्ट में धोनी ने कुल छह शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं। धोनी के बाद 1983 में पहली बार विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे सैय्यद किरमानी का नाम आता है। आंकड़ों के लिहाज से वे टेस्ट क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे सफल विकेटकीपर हैं। किरमानी ने भारत के लिए 88 मैच खेले हैं और 160 कैच तथा 38 स्टंपिंग की हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दो शतक और 12 अर्धशतक भी दर्ज हैं। किरमानी ने 27.04 की औसत से 2,759 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 102 रन हैं। किरमानी के बाद किरन मोरे का नाम तीसरे नंबर पर आता है। किरन मोरे ने भारत के लिए कुल 49 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में कुल 130 शिकार किए हैं जिसमें 110 कैच और 20 स्टंपिंग शामिल हैं। हालांकि मोरे टेस्ट में शतक नहीं लगा पाए। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 73 है। उन्होंने 25.70 की औसत से कुल 1285 रन बनाए हैं, जिसमें सात अर्धशतक शामिल हैं।  किरन मोरे के बाद नयन मोंगिया को भारत का चौथे नंबर का सबसे सफल विकेटकीपर माना जाता है। मोंगिया ने अपने देश के लिए कुल 44 टेस्ट मैच खेले हैं और 99 कैचों के साथ आठ स्टंपिंग से कुल 107 शिकार किए हैं। मोरे की छांव में रहे मोंगिया के नाम टेस्ट में एक शतक और छह अर्धशतक दर्ज हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 152 रन है।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

चेन्नई । तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की हालत गंभीर बनी हुई है। जयललिता को अचानक रविवार की शाम को दिल का दौरा पड़ा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जयललिता को आईसीयू में एक्सट्रा कॉरपोरियल मेमब्रेन हार्ट असिस्टेंस डिवाइस पर रखा गया है। लंदन से डॉ रिचर्ड बील से ओपोलो के डॉक्टरों ने सलाह ली है। इस बीच अपोलो ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया है, जिसमें उनकी हालत अभी भी नाजुक बताई गई है। उन्हें ECMO और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। इस बीच तमिलनाडु के लिए कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस सेवा रोकी गई है। तिरुवन्नामलाई के पास बस पर पथराव की घटना सामने आई है। साथ ही चेन्नई में ट्रैफिक पुलिस ने अपोलो हॉस्पिटल जाने वाले रास्ते को बंद किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हम लगातार अस्पताल के संपर्क में हैं। एम्स से 4-5 डॉक्टरों की एक टीम चेन्नई भेजी जाएगी। पार्टी प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने बताया कि जयललिता की सोमवार सुबह दो बजे से चार बजे के बीच एनजियोप्लास्टी की गई है। हाई अलर्ट पर फोर्स--- जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जयललिता की हालत के बारे में जानकारी दी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि जब भी राज्य सरकार को लगेगा कि वो कानून व्यवस्था को संभालने में सक्षम नहीं हैं तो केंद्र उनकी मदद को तैयार है। हम खुद फोर्स नहीं भेज सकते, जब तक कि मांग नहीं की जाती। वहीं नेल्लोर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गई है। केरल-तमिलनाडु सीमा के निकट सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय पुलिस थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बंगलुरु के संवेदनशील क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अम्मा को दिल्ली लाया जाए-- एआईएडीएमके सांसद शशिकला पुष्पा ने जयललिता के इलाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अम्मा को दिल्ली लाएं। उन्होंने चेन्नई में चल रहे उनके इलाज में गड़बड़ी की बात भी कही। अस्पताल के बाहर जुटे समर्थक-- अस्पताल के बाहर भारी संख्या में उनके समर्थक जुट गए हैं। अपोलो अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीआरपीएफ की टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हैदराबाद और बंगलुरु में भी सीआरपीएफ की 5 टीमें अलर्ट पर रखी गई हैं। अस्पताल के बाहर उमड़ी भीड़ को काबू में रखने के लिए तमिलनाडु सरकार ने पैरा मिलिट्री फोर्स की मांग की है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी अपोलो के चेयरमैन से बात की। अस्पताल में ही कैबिनेट की बैठक की गई। सोमवार को सभी अन्ना विश्वविद्यालयों में होने वाली परीक्षाएं कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगीं, जो कि पहले खबर थी की उन्हें कैंसिल किया गया है। ढाई महीने से अस्पताल में भर्ती-- जयललिता पिछले 73 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। जयललिता की तबीयत बिगडऩे के तुरंत बाद तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव मुंबई से चेन्नई लौटे और अपोलो अस्पताल पहुंचे। इससे पहले रविवार दिन में ही जयललिता के पूरी तरह से ठीक होने की खबर आई थी। डॉक्टरों ने कहा था कि सीएम जयललिता ने अपनी सामान्य दिनचर्या शुरू कर दी है और जल्द ही घर लौट आएंगी।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में आज फिर हंगामा हो रहा है। विपक्ष की मांग है कि नोटबंदी पर चर्चा के बाद वोटिंग हो। ज्ञातव्य है कि नोटबंदी पर लोकसभा में नियम 193 के तहत चर्चा तय की गई है। गौरतलब है कि इस नियम के तहत चर्चा के बाद वोटिंग का कोई प्रावधान नहीं है। जबकि कांग्रेस की मांग है कि नियम 184 के तहत नोटबंदी पर चर्चा हो और चर्चा के बाद वोटिंग हो।    सोमवार को राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। ज्ञातव्य है कि विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन से ही दोनों सदनों का कामकाज बाधित हो रहा है।    विपक्ष लगातार नोटबंदी पर हंगामा कर रहा है। वहीं विपक्ष की मांग है कि सदन में नोटबंदी पर ऐसे नियम के तहत चर्चा की जाए जिसमें वोटिंग का प्रावधान हो। साथ ही चर्चा के दौरान पीएम मोदी को सदन में उपस्थित रहने की भी विपक्ष मांग कर रहा है।  वहीं आज सरकार संशोधितम टैक्सेशन बिल राज्यसभा में पेश करेगी। यह मनी बिल है, ऐसे में अगर यह बिल राज्यसभा में पास नहीं भी होगा तब भी यह प्रभाव में आ जाएगा। इससे पहले विपक्ष ने आज सुबह 9.30 बजे बैठक बुलाई।    कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर दोनों सदनों में मौजूद रहने को कहा। कांग्रेस मनी बिल का विरोध कर रही है ऐसे में बिल पेश होने पर सोमवार को राज्यसभा में जबर्दस्त हंगामे के आसार है।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

सैकडों की संख्या में ग्रामीणों ने क्षेत्राधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन मथुरा।  छाता बरसाना चैराहे पर गत दिन 30 नबम्बर की रात्रि को लगभग 6 बजे हुए एक्सीडेन्ट में एक युवक की मौत हो गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर परिजनों व ग्रामीणों ने छाता बरसाना के दोनो तरफ के हाईवे पर घन्टांे जाम लगा दिया था। जिसको पुलिस प्रशासंन के आला अधिकारियों ने काफी मसक्कत के बाद जाम को खुलवाया। उक्त घटना के सन्दर्भ में एस.एस.आई प्रदीप कुमार द्वारा 18 नामजद तथा 150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। जिसकी जानकारी 3 दिसम्बर को समाचार पत्रों के माध्यम से ग्रामीणों को हुई जिसमें कुछ निर्दोष लोगों के नाम लिखाये जाने से ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में आक्रोश पैदा हो गया। जिसको लेकर सैकडो की संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि थाने पहुॅचें।कोतवाली प्रभारी जी.सी तिवारी के न मिलने पर सभी लोग एकत्रित होकर क्षेत्राधिकारी योगेश पाठक एवं उपजिलाधिकारी गुलाबचन्द से मिलकर निर्दोष लोगों के नाम हटाये जाने की मांग की। इस मौके पर  प्रताप चैधरी ने कहा कि मौके की स्थिति देखकर लोग एकत्रित होते गये और जाम जैसे हालत पैदा हो गये। और आपसे वार्ता करने के बाद जाम खोल दिया गया। वही दूसरी ओैर युवा नेता दिगम्बर सिंह ने कहा कि हाईवे जाम में दर्ज की गई प्राथमिकी को निरस्त किये जाने की मांग की और बरसाना चैराहे पर अन्डर पास बनवाये जाने की मांग की ताकि ऐसी अप्रिय दुर्घटनाओं से बचा जा सकें। इस मौके पर प्रताप चैधरी, मुकेश, भगतसिंह, राजू, लीला, इकराम, लेखराज, लटटू, यामीन, मोहनश्याम, ब्रजभूष्ण, दिलीप, सन्जू, नत्थी, राजेन्द्र सिंह, ओमी, प्यारेलाल, चन्दनसिंह, अर्जुन सिंह, प्रकाश आदि।   

Read More