रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद सिपाहियों को सलामी देती पुलिस की टुकड़ी एवं एसएसपी मंजिल सैनी व पुलिस के अन्य अधिकारीगण पशु तस्करों का दुस्साहस, पुलिस की जीप में मारी टक्कर, एक दरोगा व एक होमगार्ड की मौत, एक सिपाही घायल मथुरा। जनपद की कानून व्यवस्था को धता बताते हुए बदमाशों ने बीती रात एक बार फिर कानून के रखवालो पर हमला कर राजमार्ग को दहला दिया। गौ तस्करों के इस हमले में एक होमगार्ड की मौके पर ही जबकि एक दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गयी। एक सिपाही अभी भी गम्भीर अवस्था में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना की सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी पुलिस अफसरों और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गयी लेकिन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में नही आ सके। पुलिस पर हमला होने का यहां कोई पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पूर्व भी यहां शराब माफियाओं ने एक सिपाही की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस हवा में हाथ पैर मार रही है लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लग सका। इतना सब होने के बावजूद जनपद पुलिस के आलाधिकारी और प्रदेश सरकार ‘‘जब रोम जल रहा था, तब नीरो बंशी बजा रहा था‘‘ की तर्ज पर मूक दर्शक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद के दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिपोर्टिंग चैकी जैंत क्षेत्र के छटीकरा गोवर्धन मार्ग पर गांव मघेरा में गुरूवार की रात करीब 11ः00 बजे गश्त कर रही पुलिस पिकेट की गाड़ी ने वहां से गुजर रही एक लोडिंग मैक्स पिकअप वैन को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया तो चालक पुलिस के बैरियर को तोड़ भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने जैंत चैकी पर तैनात दरोगा को गाड़ी के हाइवे की तरफ भागने की सूचना दी। चैकी इंचार्ज जैंत ने हाइवे पर तैनात पिकैट को इस संदिग्ध गाड़ी को रोकने व चैकिंग करने का निर्देश दिया। इसी दौरान दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची इस गाड़ी को जैंत पुलिस पिकैट ने रोकने का प्रयास किया, तो चालक वहां लगे स्टापर को तोड़ता हुआ गाड़ी को भगा ले गया। आगे छाता पुलिस ने अपनी सीमा में गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो यहां भी उन्होंने यहीं क्रम दोहराया। अतः में थाना कोसीकलंा की पुलिस पिकैट अजीजपुर पर जब इस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वहां रखे स्टापर को हाइवे पर उछाल दिया और वहां खड़े तीन खाकीवर्दी धारियों को रौंद दिया। जिससे वहां तैनात होमगार्ड घनश्याम पुत्र देवीलाल निवासी गांव जाब तथा प्रोन्नत दारोगा राम वकील यादव पुत्र मनोहर सिंह यादव निवासी नगला इमलिया थाना पिलुआ जनपद एटा हाल निवासी श्याम नगर आगरा तथा एक पुलिस कांस्टेबिल राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी मैक्स पिकअप वैन चालक गाड़ी को सुरक्षित भगा ले जाने में सफल रहा। सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी छाता व कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गयी। पुलिस की कई टीमों को बदमाशों को पकड़ने के लिये लगाया है लेकिन बदमाशो का कोई सुराग तक नहीं लग सका। पुलिस ने मृतक होमगार्ड व प्रोन्नत दरोगा के शव का पंचनामा भर कर उन्हें पोस्र्टमार्टम को भेज दिया। जबकि घायल सिपाही राजीव कुमार का आगरा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस के साथ यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पूर्व ही शराब तस्करों ने भी एक सिपाही की निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस दबिश के दौरान भी पुलिस की मजामत की घटनाऐ ंतो अब जनपद में आम हो गयी है। वाहन चैकिंग के दौरान भी पुलिस के साथ आये दिन हाथापाई होती रहती है। पुलिस के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं से पुलिस का मनोबल गिरता जा रहा है तथा अपराधियों के हौसले बुलन्द हो रहे है। जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जहां खाकी भी सुरक्षित नहीं है वहां आम आदमी भी क्या सुरक्षित रहेगा।
Read More




