मथुरा

गोवर्धन के एसबीएल काॅलेज में उ0प्र0 शासन द्वारा ब्रज लोक नृत्य में यश भारती से सम्मानित गीतांजलि शर्मा का स्वागत करते डायरेक्टर नंद किशोर शर्मा एड0 व अन्य गोवर्धन। बरसाना रोड स्थित श्री बाबूलाल महाविद्यालय में देश विदेश की सुविख्यात कलाकार उत्तर प्रदेश शासन की ओर से ब्रज लोक नृत्य में यश भारती से पुरस्कृत गीतांजलि शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का शुभारंभ अतिथि गीतांजलि शर्मा एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर नंद किशोर शर्मा एड. ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी। स्वागत के क्रम में ब्रज का नाम रोशन करने वाली गीतांजलि शर्मा का डायरेक्टर नंद किशोर शर्मा ने स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र एवं गिरिराज जी की प्रतिमा भेंटकर किया। स्वागत में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यश भारती से पुरस्कृत गीतांजलि ने कहा कि आज के विद्यार्थी देश के आने वाला कल का भविष्य हैं। पढ़ाई के साथ साथ जिस क्षेत्र में जाना सुनिश्चित करें। उसके लिए कर्मठता के साथ मेहनत करें। मेहनत के साथ सफलता अपने आप स्वतः ही आ जाएगी। जिंदगी के प्रत्येक लक्ष्य को कंप्टीशन की तरह लें। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनको यह मुकाम हासिल होगा। सम्मान समारोह में डायरेक्टर नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी गोवर्धन की रहने वाली गीतांजलि शर्मा से प्रेरणा ले, जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेश के अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर ब्रज लोक कला की प्रस्तुति देकर समस्त ब्रजवासियों का मान बढ़ाया। अभी हाल में इनको उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यश भारती पुरस्कार में नगद रूपये व स्मृति चिन्ह व अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता महेश चंद अग्रवाल ने की। इस मौके पर थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह यादव, संस्थापक खेमचंद शर्मा, प्राचार्य डॉ0 अशोक कुमार शर्मा, उप प्राचार्य महेश चंद अग्रवाल, नीरज सिंघल, धीरज कौशिक, पंकज कौशिक, मनीषा जैंन, श्रुति शर्मा, माधव शर्मा, आरके वर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, योगेन्द्र गोयल आदि थे।  

Read More

मथुरा। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के नेत्तृव में चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजना तथा आमजनों के लिए किये जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुचाने के उदद्ेश्य से सूचना एंव जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 के निदेशक आंशुतोष निंरजन के निर्देशन में एक वीडियों एल0ई0डी0 प्रचार वाहन तथा संास्कृतिक, जादू कार्यक्रमो के माध्यम से जनपद के शहरी तथा ग्रामीण अंचलों में 07 फरवरी से लगातार योजनाओं की जानकारी प्रसारित करायी जा रही है।  जिलाधिकारी राजेश कुमार के देखरेख में कराये जा रहे प्रचार प्रसार वाहन 12 फरवरी से लगातार 01 माह तक प्रदेश शासन की उपलब्धियों व योजनाओं का सजीव प्रसारण जनपद के शहरी तथा ग्रामीण अंचलों में किया जा रहा है। शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का सकारात्मक संदेश आमजन तक पहुचे इसके लिए वीडियों एल0ई0डी0 वाहन द्वारा 1090, महिला हेल्प लाइन आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे, एग्रीकल्चर, समाजवादी पेंशन, स्वास्थ के अतिरिक्त आमजनों के हित में किये जा रहे कार्य तथा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जायेगी ताकि आमजन उनसे अवगत हो उनका लाभ उठा सकें। यह प्रचार वाहन लगातार एक माह तक विभिन्न स्थानों पर जा जाकर शासन द्वारा लागू की गयी जानकारी प्रसारित करता रहेगा।

Read More

जनपद भर में जमकर हुई नकल, नकल माफिया हावी चैमुंहा से पकड़ा गया मुन्ना भाई पुलिस की गिरफ्त से छूट भागा अड़ीग के एक इंटर कालेज में जान जोखिम में डाल दीवार फांद कर नकल देने का प्रसाद करता नकल मफिया एवं दूसरे चित्र में एक कालेज में खिडकी से सामूहिक नकल देते नकल माफिया मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के प्रथम दिन ही शासन प्रशासन के नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने के दावे फेल नजर आये। जनपद भर के शहर और देहात क्षेत्र के कालेजों में जान जोखिम में रखकर नकल माफिया नकल देते नजर आये। नकल रोकने के लिए उडन दस्ता भी नजर आया। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रथम पाली में हाईस्कूल की एवं द्वितीय पाली में इण्टर मीडिएट की आयोजित की जा रही हैं। जनपद भर के करीब करीब सभी परीक्षा केन्द्रों पर पहले दिन से ही नकल का कारोबार बखूबी चला। देहात क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों पर नकल माफिया पहले से ही सक्रिय हो जाते हैं। देहात क्षेत्रों में कालेज पहले दिन से ही जमकर नकल हुई। नकल माफिया खिडक़ी व दरवाजों से नकल के कागजों को फेंक रहे हैं। कई बार नकल कराते समय कई लोग घायल हो गये। पुलिस प्रशासन को भी शांति व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।  पुलिस की गिरफ्त से भागा मुन्ना भाई जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कस्बा चैमुंहा के सर्वोदय इण्टर काॅलेज में चल रही बोर्ड परीक्षाओं में सुबह की पहली पाली की हाईस्कूल की परीक्षा में एक वेदराम नामक मुन्ना भाई दूसरे परीक्षार्थी चेतराम के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। पुलिस जब पकड़े गये मुन्ना भाई को पकड़ कर ले जा रही थी तभी आरोपी मुन्ना भाई पुलिस की पकड़ से छूट कर भाग निकला।

Read More

मथुरा। श्रीमती अमृता देवी गुरू दयाल सिंह चैरिटेबिल एजूकेशनल सोसायटी द्वारा आशा हाॅस्पीटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जहाॅ चिकित्सकों ने रिफाइनरी के गाॅव सेरसा में सैकडों गरीबों को निःशुल्क चिकित्सा प्रदान की। शिविर के आरपी सिंह ने बताया कि उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। शिविर में आरपी सिंह सोलंकी, डा0 आशा सोलंकी, डा0 जयपाल, रानी तिवारी, मुकेश, वैष्णवी शर्मा आदि का सहयोग रहा।

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की एक बैठक डेम्पीयर नगर में नारायण सिंह धनगर की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी पंचायत चुनाव जोरदारी के साथ लड़ेगी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 सीएल धनगर ने कहा कि जनपद में पार्टी को मुख्यधारा में लाने के लिए कार्यकर्ता रातदिन पार्टी की रीति नीति को पहुंचानें का कार्य करें। उन्होंने बताया कि दो अप्रेंल को पार्टी का स्थापना दिवस अहिल्यावाई होल्कर पार्क में मनाया जायेगा। बैठक में पिन्टू धनगर, जगदीश धनगर, आदि ने पार्टी को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह धनगर ने जगदीश कुमार धनगर को जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। बैठक में सुरेश धनगर, राजपाल धनगर, पप्पू उर्फ मोहित वाल्मीकि, वीरेन्द्र कुमार धनगर, सतेन्द्र पाल सिंह, अजय वाल्मीकि, कमल सिंह धनगर, प्रेम सिंह धनगर, हरिओम धनगर, देवी सिंह सैनी, हेमन्त माहौर, मौहन सिंह धनगर, राकेश कुमार धनगर आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। जिला सैनिक कल्याण एंवम पुर्नवास अधिकारी ने अवगत कराया है, कि आर्मी बाॅयज स्पोर्टस कम्पनी 11 गोरखा रायफल्स रेजीमेन्टल सेन्टर लखनऊ से प्राप्त सूचना के अनुसार 24 फरवरी से 27 फरवरी तक 11 गोरखा रायफल्स रेजीमेन्टल सेन्टर लखनऊ कन्टोमेंन्ट, लखनऊ में 11 से 14 वर्ष तक (अधिकतम आयु 16 वर्ष) के आयु के बच्चे बच्चों को शूटिंग, फूटबाॅल एंवम बाॅक्सिंग के लिये चयन किया जायेगा, जिससे बच्चे राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के योग्य बन सकें। इन बच्चों को छठवीं से दसवीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा, स्पोर्टस किट प्रति वर्ष, मैडीकल एंवम एक्सीडेन्टल कवर को शामिल करते हुए बीमा कवरेज आदि की सुविधायें दी जायेगी। इच्छुक बच्चे दिनांक 24 फरवरी को 11 गोरखा रायफल्स रेजीमेंन्टल सेन्टर लखनऊ कन्टोमेंन्ट, पर प्रातः 6ः00 बजे उपस्थित हों।

Read More



Mediabharti