मथुरा

क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंच कर खुलवाया जाम गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव पलसों में विद्युत खंभे से करंट लगने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर एवं एसडीएम सदर पहुंच गए तथा लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पलसो निवासी 16 वर्षीय विकास आज घर के बाहर लगे खंभे के निकट से गुजर रहा था, इस दौरान खंभे में आ रहे करंट से झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए शव को बरसाना गोवर्धन मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक जाम खुलवाया नहीं जा सका था।  

Read More

इंटरलाॅकिंग सड़क का लोकार्पण करते चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा व सुजीत वर्मा बल्देव। राज्य वित्त आयोग योजना के अंतर्गत निर्मित दाऊजी मोड हनुमान तिराहा से दांयी तरफ बिरजो शर्मा की दुकान तक इंटरलाॅकिंग सड़क का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा द्वारा नारियल फोड़कर व शिला पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन श्री वर्मा ने कहा कि करीब 30 लाख रूपए की लागत से इस रोड का निर्माण कार्य किया गया है। उनका ध्येय बल्देव का सर्वांगीण विकास कराना है। बल्देव के चहुंमुखी विकास के लिए शासन से भी विशेष पैकेज की मांग की गयी है जिससे कि बल्देव का उसके ऐतिहासिक व धार्मिक स्वरूप के अनुसार विकास हो सके तथा बल्देव की अलग पहचान स्थापित हो। इस अवसर पर युवा सुजीत वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, आचार्य विष्णु महाराज, शैलेन्द्र प्रताप, सुनील पांडे, मनीष, रमेश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  

Read More

वृन्दावन। कोतवाली क्षेत्र के विद्यापीठ चैराह से दो युवक महिला के हाथ में लगें पर्स को छीन कर भाग गये। घटना की रिपोर्ट महिला ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कान्हा माखन कालौनी निवासी श्रीमती प्रमोदनी मिश्रा पत्नी रवि मिश्रा विहारी जी के दर्शन कर घर वापस लौट रही थी कि पीठा पीठ चैराहा पर दो युवक आये और उसके हाथ में लगें पर्स को छीन कर भाग गये। महिला द्वारा शोरगुल करने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये जिन्होंने भागते युवकों को पकड़ें का प्रयास भी किया लेकिन दोनो युवक भीड़ के हाथ नहीं आ सकें। घटना से पीडि़त महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो युवक उसके पर्स को छीन कर भाग गये जिसमें करीब 80 हजार रूपयें की नगदी व अन्य सामान मौजूद था।

Read More

मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा उ0प्र0 राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली का 78वाॅ वार्षिक दो दिवसीय सम्मेलन जनपद के ग्राम उस्फार में सम्पन्न हुआ। जिसमें सभा ने 77वर्ष पूरे कर 78वें वर्ष में प्रवेश करने पर हर्ष जताया। कार्यक्रम में भरतपुर, धौलपुर, अलवर, जयपुर, राजस्थान, पलवल, बल्लभगढ, फरीदाबाद, आगरा अलीगढ़, कासंगज बुलन्दशहर के हजारों प्रतिनिधियो ने भाग लिया। कार्यग्क्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अघ्यक्ष पूर्वकेन्दीय मंत्री व सांसद अमेठी नरेश डा0 संजय सिंह थे। श्री सिंह ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हमें क्षत्रिय समाज में कन्या भू्रण हत्या, दहेज, जुआ शराब, सट्टे तथा मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को समाप्त करना होगा।ं जिससें क्षत्रिय समाज का उत्थान हो सकें और विभिन्न लोगों का पैंसा समाज के युवाओं को शिक्षित करने व उन्हें पालन पोषण के साथ साथ समाज के विकास में काम आ सकें। श्री सिंह ने कहा कि आज के समय में क्षत्रिय समाज को अपनी ताकत को एकत्रित कर आज के राजनैतिक हालातों में अपने गौरवशाली इतिहास को दौहराना होगा। कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. शिवराम गौड़ व उपाध्यक्ष युवा ़क्षत्रिय महासभा, महावीर सिंह रजावत, राष्ट्रीय महासचिव युवा, आरक्षण विरोधी प्रकोष्ठ प्रमुख बीएस त्रिपाठी गौरखपुर, शैलेन्द्र दुबें दिल्ली, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली इन्जी0 एसके सिंह, शशि प्रभा चैहान, रचना सैगर, प्रिया राजपूत, रामवीर सिंेह भदोरिया, ठाकुर सतेन्द्र सिंह, मेघश्याम सिंह, महाराज सिंह, धर्मपाल सिंह सौलकंी, भूमपेन्द्र सिंह राजपूत, अजय सिसोदिया, जितेन्द्र सिंह एवेकेट, नन्दन सिंह, धर्मसिंह नौगाॅव, ब्रजेन्द्र सिंह, अशोक प्र्रताप सिंह, योगेश जादौन, अटल सिंह, मोहन सिंह राजपूत, संयोजक ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूुत महासभा, चन्द्रशेखर सिंह, मुकेश सिकरवार ने सभा को सम्बोधित करते हुए समाज क समान्तरण संगठन के नाम पर समाज विरोधी गद्दारों को सबक सिखाने का आव्हान किया। सम्मेलन में कुरीतियों के खिलाफ संकल्प के साथ अगलें वर्ष के लिए कार्यवाहक के रूप में मोहन सिंह राजपूत को सयांजक खजान सिंह जशावत अध्यक्ष, ठा. रतन सिंह जतीपुरा को सर्वसम्मिति से कोषाघ्यक्षा चुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद संजय सिंह का महामंत्री थानसिंह के नेतृत्व में चैमुहा, अल्लेहपुरी, छटीकरा, आदि क्षेत्रों में विभिन्न कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।  

Read More

मथुरा। जिला कुश्ती संघ अखाड़ा शिवशक्ति के तत्वाधान में स्व0 ठा0 श्री राधेश्याम की तृतीय पुण्य स्मृति में जिला बाल कैसरी, व भीम कैसरी खिताबी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः 10 बजें सुरीर क्षेत्र के गाॅव नगला वढ़ी में किया जा रहा है जिसमें 12 वर्ष से 14 वर्ष के पहलवान, वाल कैसरी तथा 15 से 17 वर्ष के पहलवान भीम कैसरी प्रतियोगिता में भाग लेगे। संघ के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने सभी जनपदों के अखाड़ें खलीफाओं व कुश्ती प्रेमियों से कुश्ती दंगल में पहुंचनें की अपील की हे। उक्त प्रतियोगिता के संयोजक इन्जी0 सीपी ठाकुर होगे।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय ब्रज समाज कल्याण संस्था द्वारा निःशक्त व्यक्ति अधिनियम को लेकर जागरूकता कार्यकम जनपद के ग्राम मुडैसी में किया गया। कार्यक्रम में जन समुदाय के लोगों को अधिनियम 1995 में किये गये निःशक्त व्यक्ति अधिनियम को लेकर जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया। जिससें सामाजिक विभेदीकरण व पक्षपात के प्रति लोगों में जागरूकता आ सकें तथा निराश्रित व विकलांग बच्चों को समान अधिकार मिल सकें। कार्यक्रम में शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत मूक बाधित, दृष्टिहीन, एवं मानसिक रूप से मन्द, 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय, रोजगार प्रशिक्षण, की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। प्रभारी निदेशक विकास वर्मा ने बताया कि सस्था के द्वारा लगभग 100 विकलांग महिलाओं तथा वालिकाओं को व्यवसाय प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार में विस्तापित किया जा चुका हैं। कार्यक्रम में कुं0 रामायाण सिंह, निशा सिंह, हेमन्त मिश्रा, आकाश शर्मा, मोहन लाल, दिनेश कुमार, श्रीमती नीरज, राजरानी, आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

Read More

जंगला तोड़ कर फरार महिला, तीन वर्ष से निरूद्व थी महिला तीन वर्षीय बच्ची का मोह भी नहीं रोक सका पूजा को पुत्री का रो रो कर बुरा हाल मथुरा। शहर कोतवाली अन्तर्गत स्वामी घाट क्षेत्र कुशक गली स्थित नारी निकेतन में निरूद्व युवती भवन स्थित सभी कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गई। उसनें भागनें के लिए अपनी तीन वर्षीय पुत्री का भी मोह नहीं किया उसें वह वहीं छोड कर भाग गई। प्रातः काल इसकी जानकारी नारी निकेतन के कर्मचारियों को हुई तो कर्मचारियों में हडकम्प मच गया। सुरक्षा के लिए मौजूद होमगार्डों ने इसकी सूचना नारी निकेतन की सह अधीक्षिका को दी और निर्देश मिलनें पर फरारी महिला के विरूद्व शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस फरार महिला की तलाश में जुटी हैं। समाचार लिखें जाने तक महिला पुलिस के हाथ नहीं लग सकी। सूचना पारकर प्रशासन के आला अधिकारियों ने नारी निकेतन पहुंच कर घटना स्थल का का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये।  मिली जानकारी के अनुसार पूजा 20 वर्ष कई वर्षो से नारी निकेतन में निरूद्व हैं। उसनें अपनी पुत्री को भी तीन वर्ष पूर्व नारी निकेतन में ही जन्म दिया हैं। बताया जाता है कि काफी समय से पूजा से कोई परिवारीजन भी मिलनें नहीं आया हैं। जिससें वह वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी और किसी तरह वाहर निकलना चाहती थी। सूत्र बताते है कि पूजा ने चार दिन पूर्व नारी निकेतन की अपनी महिला मित्रों से कहा था कि वह बीमारी का बहाना बनाकर किसी दिन चकमा देकर भाग जायेगी और ऐसा हुआ भी पूजा ने गत दिन अपने को बीमार की का नाटक किया। जिस पर पूजा को जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन उसें दिन में ही वापस लोटा कर पुनः नारी निकेतन में दाखिल कर दिया गया। जबकि पूजा की योजना चिकित्सालय में भर्ती होने पर वहाॅ से भाग जाने की थी। इसके वावजूद भी पूजा ने हिम्मत नहीं हारी और जब आज प्रातः दिन निकलनें पर नारी निकेतन में नियद्व सभी महिलाओं को अन्दर ही कमरें से वाहर निकाला गया तोक पूजा गायव मिली। पूजा के गायव होने की जानकारी मिलतें ही सुरक्षा गार्डो में हडकम्प मच गया सभी कर्मचारी भौचक्के रह गये तथा इसकी सूचना सहायक अधीक्षक को दी और दूसरी ओर उसें आसपास के विभिन्न बाजारों में तलाश की गई लेकिन पूजा हाथ नहीं आयी। इसके उपरान्त सहायक अधीक्षक के निर्देश पर पूजा के वियद्व शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। पुलिस मामलें की जाॅच के साथ साथ उसकी तलाश में जुटी हैं। वहीं सूचना पर पहुंचें जनपद के आला अधिकारियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर पूजा को जल्द से से गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। नारी निकेतन के सूत्रों का कहना है कि नारी निकतनें की दीवारे लगभग तीस फीट उंची है और कोई भी सहज ही इन दीवारों के वाहर नहीं जा सकता। जैसा कि जानकारी में आया है कि नारी निकेतन के पीछें के हिस्सें में मात्र एक रोशनदान अवश्य टूटा हुआ है जोकि धरातल से लगभग 25 फीट उचाई पर हैं। उससे निकलनें पर भी पूजा बिना किसी सहयोग से वहा से फरार नहीं हो सकती। आशंका व्यक्त की जा रही है कि भले ही पूजा से मिलनें कोई सरकारी रिकार्ड में नहीं आया हो पर मोवाइल के माध्यम से किसी से सम्पर्क होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। लोगों का कहना है कि नारी निकतनें में विना किसी आदेश के सुविधा शुल्क के चलतें निकेतन में निरूद्व महिलाओं से मिलाई का सिलसिला पुराना है और ऐसे मिलनें वालों का नारी निकेतन में कोई रिकार्ड नहीं होता।  

Read More

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के गाॅव खायरा नहर से पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक युवक का शव तैरता हुआ बरामद किया हैं। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउडेशन द्वारा कृष्णा नगर सिथत बिजलीघर प्रांगण में छत्रपति वीर शिवाजी की 375वीं जयन्ती पर पुष्पाजंेलि सभा का आयोजन लुकेश कुमार राही की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीए नरेन्द्र कुमार सैनी ने वीर शिवाजी के चित्र पर श्रद्वासमन अर्पित कर किया। उन्होंने वीर शिवाजी को भारत का अस्वस्वी प्रतापी, वीर सपूत बताया। कार्यक्रम में नरेन्द्र सैनी, जितेन्द्र सिंह, लुकेश कुमार राही, नवल ठेकेदार, दिनेश मिस्त्री, त्रिलौकी नाथ, उमेश चन्द्र, हरीसिंह रजावत, मन्दों सेठ, चैखेलाल प्रधान, राजू पप्पू, वेनामी ख्यिाली राम, ध्र्मसिंह, रामदास, छोटेलाल, ब्रजेन्द्र, सीताराम, चरन सिंह, मुकीम खान, युद्वपाल महौर आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किय।

Read More

मथुरा। जनपद के महिला थाने में विवाहिता ने ससुरालीजनों के विरूद्व दहेज में कार व पाॅच लाख रूपयें की नगदी नहीं लाने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती शिप्रा गौतम पत्नी अभिषेक पुत्री दानबिहारी निवासी 527 रतन छतरी थाना वृन्दावन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति अभिषेक पुत्र सेंवकराम निवासी 27ए वासुदेव पुरी झोरवाड़ा जयपुर राजस्थान सहित चार अन्य परिजनों ने दहेज में पाॅच लाख रूपयें व एक कार की माॅग पुरी नहीं करने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देना तथा स्त्री धन को भी हड़प लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दहेज लोभी ससुरालीजनों के विरूद्व कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  

Read More