मथुरा

22 को फिर दिल्ली के छूटेगें पसीने , यमुना भक्त जायेगें दिल्ली सरकार को अन्तिम सन्देश देने  यमुना को ब्रज में वापस लाने के लिये यमुना भक्त अपनी तैयारियाँ पूरी कर चुके है। अब आर या पार की लड़ाई का मन बना चुके यमुना मुक्तिकरण अभियान के यमुना भक्तों द्वारा सरकार को अन्तिम सन्देश देने के लिये 22 फरवरी 2015 को दिल्ली जन्तर-मन्तर पर विशाल यमुना संकल्प जनसभा आयोजित की जा रही है । जिसमें हजारों की संख्या में ब्रजवासी, यमुना भक्त, एवं पुष्टिमार्गिय वैष्णव भाग लेगे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने बतााया कि यमुना भक्त ‘ अब की बार यमुना की धार ’ ध्येय वाक्य लेकर तैयारियों में जुटे हुये है। इस बार यमुना भक्त बिना यमुना जल लिये पीछे नहीं हटेगें। सरकार को अन्तिम सन्देश देने के लिये कि 15 मार्च से पहले यमुना भक्तों की मांग मान यमुना को मुक्त करें वरना 15 मार्च को होने वाला आन्दोलन निर्णायक आन्दोलन होगा। उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि ‘यमुना संकल्प जनसभा’ 22 फरवरी को जन्तर मन्तर दिल्ली में 11ः30 से 4 बजे तक आयोजित की जायेगी जिसमें ब्रज से भी भारी संख्या में ब्रजवासी और यमुना भक्त भाग लेने पहुॅचेगें। इसके साथ साथ अभियान के दिल्ली व हरियाणा के कार्यकर्ता और हजारों पुष्टिमार्गिय वैष्णव भाग लेने दिल्ली पहुॅचेगें।  यमुना मुक्तिकरण अभियान में ब्रजवासियों, यमुनाभक्तों के साथ साथ अभियान को समर्थन देने व इस मुहिम में सहभागिता करने 24 फरवरी को स्टार वन चैनल पर आने वाले शो लाफ्टर चैलेन्ज के स्टैण्डअप काॅमेडियन अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय वृन्दावन पहुॅचेगें। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने बताया कि अभियान को समर्थन और उसमें सहभागिता करने के लिये लाफ्टर चैलेन्ज के मशहूर कलाकार प्रताप फौजदार, खयाली और दीपक सैनी जी 24 फरवरी को अभियान के कार्यलय आकर अभियान को समर्थन व अपने हास्य कौशल द्वारा ब्रजवासियों को यमुना मुक्तिकरण संदेश देंगें व 15 मार्च की यात्रा में भी सम्मलित होकर पदयात्रियों का उत्साह बढायेगें।  15 मार्च की तैयांरियो में यमुना भक्तों ने झोंकी ताकत  15 मार्च 2015 की पदयात्रा को सफल बनाने के लिये यमुना भक्तों द्वारा पूरी शक्ति झोंक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह जी के नेतृत्व में एक टीम 22 फरवरी के दिल्ली जंतर-मंतर को सफल बनाने के लिये गांवो गांवो प्रचार प्रसार किया जा रहा है । उनके द्वारा हसनपुर, लेखी, बसवा, पीडूकी, रामगढ़, जटौली,  बनचारी , डकौरा, में जन संपर्क कर 15 मार्च की पदयात्रा में भारी संख्या में सहभागिता करने का आवह्न किया गया। अभियान के राधाकिशन पंडित जी के  नेतृत्व में सन्तों द्वारा अभियान के प्रचार रथ के द्वारा संकेत, ब्रजवारी, आजनौंख, गाजीपुर, रनवारी, छाता  आदि गांवो मे संकर्प किया गया। अभियान के फरह ब्लाक में ठा. गिरधारी लाल के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ के माध्यम में कई गांवो जनसंपर्क और प्रचार सामग्री वितरित की गई। अभियान में गोवर्धन ब्लाक में मानमन्दिर के संत किशन दास जी के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ द्वारा भी गोवर्धन के दर्जनों गांवों में प्रचार कर अभियान की प्रचार सामग्री बांटी गयी और पदयात्रा में चलने का आवह्न किया गया। वहीं मथुरा में पंकज चतुर्वेदी के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ द्वारा विश्राम घाट, चैबिया पाड़ा, होलीगेट , विकासबााजर क्षेत्र में  जन संपर्क कर लोगो से 15 मार्च की पदयात्रा में सहभागिता का आवह्न किया गया।   

Read More

गोविन्द मठ वृन्दावन से रवाना हुआ यमुना प्रचार रथ, आचार्य प्रवर ए.एस. विज्ञानाचार्य जी ने दिखाई हरी झण्डी आचार्य प्रवर ए.एस. विज्ञानाचार्य जी परम सानिध्य में एवं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में 11 मार्च से मथुरा से दो हजार वाहनों के साथ बल्लभगढ़ तक वाहन यात्रा एवं 12 मार्च को प्रातः 9 बजे से लाखों यमुना भक्तों के साथ दिल्ली संसद भवन तक होने वाली पदयात्रा के प्रचार प्रसार एवंज न जागरण के लिये आज दिनांक 20 फरवरी को आचार्य जी ने रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रथ के साथ लोकगीत गायक सियाराम यादव के साथ भजन गायक, लोकगीत गायक एवं ब्रजरसिया गायको की टीम साथ ही रवाना हुई जो कि पूरे प्रदेश, जिले एवं गाँव-गाँव जाकर जन जागरण एवं प्रचार-प्रसार करेगी।। यह सभी गायक गीतों के माध्यम से यमुना की पीडा़ बयां करेगी। नरी एवं तरौली में हुई यमुना रक्षक दल की बैठक, चलाया गया जन जागरण  जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह की अध्यक्षता में ग्राम नरी में एवं राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया की अध्क्षता में ग्राम तरौली में यमुना रक्षक दल की बैठक हुई जिसमें 11 मार्च से होने वाली विशाल वाहन यात्रा एवं 12 मार्च से लाखों यमुना भक्तों एवं ब्रजवासियों के साथ बल्लभगढ़ से होने वाली पदयात्रा का आह्वान किया गया। बैठक के उपरान्त ही पूरे गाँव में प्रचार-प्रसार के साथ जन जागरण अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया एवं जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह ने कहा कि यमुना आन्दोलन को कमजोर करने वालों को ब्रजवासी कभी क्षमा नहीं करेंगे, निजी स्वार्थ के लिये बन रहें हैं अलग-अलग गुट। यमुना रक्षक दल 5 वर्षों से चला रहा है यह अभियान, ब्रजवासी इस बात को भली-भांती से जानते हैं। आगे उन्होने कहा कि सभी ब्रजवासियों को 11 मार्च के इस आन्दोलन में निःस्वार्थ भाव से बढ़-चढ़ कर भाग लेना होगा। ब्रजवासियों के सहयोग से ही यमुना की अविरलता पुनः वापस आयेगी। सभी ब्रजवासियें ने माँ यमुना के जयकारे लगाते हुये यमुना रक्षक दल एवं 11 मार्च से चलने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में आज दिनांक 20 फरवरी को छाता में निकट हाईने वाई-पास पर यमुना रक्षक दल कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय उद्घाटन समारोह में छाता के सभी यमुना भक्त उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रवीण चैधरी को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर रमेश सिसौदिया, डाॅ0 राजवीर सिंह, अजयपाल पाल सिंह, भरत सिंह, मूला मास्टर, हरि सिंह, मुनेन्द्र यादव, सन्नी कौशिक, मूलचन्द्र तौमर, सोभाराम प्रधान, सियाराम यादव, मुकेश शर्मा, मदनलाल गौतम, प्रमनाराण, प्रेम सिंह, सुरेन्द्र बहादुर, भरत उपस्थित थे। एक हजार संत देंगे यमुना रक्षक दल का साथ वृन्दावन गोपाल बाग आश्रम में हुई संतों की बैठक। जिसमें सैकड़ों संत उपस्थित थे। सभी संतों ने  यमुना रक्षक दल द्वारा 11 मार्च से होने वाले वाहन यात्रा में ंभाग लेने का समर्थन दिया। बलराम दास महाराज, बालमुकुन्द शास्त्री, लोचन दास महाराज, प्रज्ञनानन्द महाराज एवं स्वामी स्वतन्त्रतानन्द महाराज ने कहा कि यमुना के इस आन्दोलन में एक हजार साधु-संत बढ़-चढ़ भाग लेंगे।

Read More

    आचार्य प्रवर ए0एस0 विज्ञानाचार्य जी के परम सानिध्य में एवं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में 11 मार्च 2015 को यमुना मुक्ति व शुद्धि के लिये मथुरा से बल्लभगढ़ तक होने वाली वाहन यात्रा एवं 12 मार्च 2015 को बल्लभगढ से दिल्ली संसद भवन तक की पदयात्रा के विषय में आज दिनांक 18 फरवरी को मथुरा राधानगर पार्क में युवा मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें सभी युवा वर्गाो से यमुना के इस आन्दोलन में भाग लेने की अपील की गई। यमुना रक्षक दल राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि 11 मार्च को मथुरा से हजारों यमुना भक्त वाहनों द्वारा बल्लभगढ़ पहुँचेंगे तथा 12 मार्च को लाखों की संख्या में यमुना भक्त दशहरा ग्राउण्ड बल्लभगढ़ से पदयात्रा करते हुये दिल्ली संसद भवन के लिये कूच करेंगेे। प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष आशाीश गोस्वामी ने कहा कि यमुना की दुर्दशा ब्रज में अत्याधिक खराब हो चुकी है, करोड़ों लोगों की आस्था यमुना से जुड़ी हुई है। यमुना की अविरल धारा को ब्रज में लाने के लिये सभी युवाओ को एकजुट होना है एवं माँ यमुना को मुक्त एवं शुद्ध कराना है, इसलिये सभी को मिलकर 11 मार्च से प्रारम्भ होने वाली इस आन्दोेलन में सब को बढ़- चढ़ कर भाग लेना होगा। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसोदिया, मथुरा नगर अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शरद वर्मा, मुनेन्द्र कुमार यादव, हरि सिंह, विवेक शर्मा, सागर अरोड़ा, आशीश शर्मा, शिवकुमार यादव, ललित गौतम, प्रण्य, प्रवीण चैधरी, दिनेश चैधरी, अरूण शर्मा, संजय पण्डित, नितेश बंसल, दिव्यांग आदि उपस्थित थे।   दिनांक 19 फरवरी को छटीकरा में यमुना रक्षक दल का कार्यालय का उद्घाटन होगा, राष्ट्रीय महससचिव रमेश सिसादिया ने जानकारी देत हुये बताया कि कल से यमुना रक्षक के 2 प्रचार रथ प्रचार-प्रसार के लिये रवाना होगा। 

Read More

        अब यमुना मुक्त हो, शुद्ध हो यह नारा अब ब्रज को गुंजायमान मान कर रहा है जिसकी गूँज अब ब्रज से बाहर जाने लगी। यमुना भक्तों द्वारा भरी जाने वाली हुंकार अब दिल्ली की राजनीती के कान खडे करने लगी है। ब्रज का प्रत्येक ब्रजवासी और यमुनाभक्त ब्रज के मनोहारी घाटों पर यमुना के जल के हिलारेें देखना चाहता है । इसके लिये अब ब्रज पुनः उठ खड़ा हुआ है और श्री मान मन्दिर, श्री मद् पुष्टि मार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक यमुना मुक्ति के लिये पदयात्रा की जायेगी। आगामी पदयात्रा की सरकार को धमक सुनाने व सरकार को सतर्क करने की अब ब्रजवासी और यमुना भक्त शुद्ध यमुना जल लिये बिना नही हटने वाले है इसलिये सरकार यमुना के लिये सोचना और करना पड़ेगा। दिनांक 18 फरवरी बुधवार को यमुना मुक्तिकरण द्वारा गोकुल से दिल्ली तक ‘संकल्प’ वाहन रैली निकाली गयी। जिसका उद्देश्य सरकार को आगाह करना है कि 15 मार्च को यमुना भक्त का अथाह समुद्र यमुना मुक्त कराये बिना नहीं लौटेगा। समय रहते सरकार यमुना के लिये प्रभावी और कारगर कदम उठाये।  अभियान की वाहन रैली बुधवार प्रातः 7ः30 बजे गोकुल से प्रारम्भ हो अभियान के केन्द्रीय कार्यालय वृन्दावन पहुॅची जहाॅ से सभी गाडियाॅ एकत्रित हो सुबह 10 बजे दिल्ली के लिये रवाना हुये। असीम उत्साह और उमंग के साथ यमुना भक्त जय यमुना मैया के नारे लगाते हुये आगे बढने लगे। वाहन रैली ज्यों ज्यों दिल्ली की ओर बढती गयी काफिले में गाडियों की संख्या भी बढने लगी। किलोमीटरों लम्बी सैकड़ो वाहनों की कतार एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। वाहन रैली का मार्ग में ब्रजवासी एवं यमुना भक्तों द्वारा जोरदार स्वागत कर वाहन रैली में लोग सम्मिलित भी हुये। वाहन रैली का अकबरपुर में राधेश्याम भगत एवं चन्द्रभान द्वारा स्वागत कर रैली में सम्मिलित हुये, इसके बाद छाता में मुन्ना मार्केट वालों द्वारा एवं विरेन्द्र सिंह जी, कोसीकलाँ में वाहन रैली का सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया जिनमें वीर बहादुर सिंह की पूरी टीम प्रमुख जो वाहन यात्रा में सम्मिलित हो आगे दिल्ली की ओर बढे़, आगे होडल में भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष केशव देव सिंह, धर्मदेव जी द्वारा वाहन रैली का स्वागत कर अपने वाहनों के काफिले के साथ दिल्ली के लिये रवाना हुये। वाहन रैली में सबसे आगे यमुना रथ उसके बाद अन्य गाडिया फिर मुख्य संचालन रथ एवं उसके बाद फिर सैकड़ो गाडियों का काफिला यमुना भक्तों की सुसज्जित वाहन सेना का आभास करा रहा था। इस अद्भुत नजारे को देख लोग स्वतः ही हाथ जोड़ नमन कर रहे थे।  अभियान के पदाधिकारियों द्वारा संचालन रथ से मार्ग मे सभी क्षेत्रवासियों को 15 मार्च 2015 की यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के विषय में अवगत कराते जा रहे थे।  मितरौल में चल रहे 108 गांव के भोज में उपस्थित सभी सरपंचो और लोगो ने वाहन यात्रियों को किया भव्य स्वागत होडल से आगे वाहन रैली दिल्ली की ओर बढी तो मार्ग में मितरौल में आयोजित 108 गांव के भोज कार्यक्रम में उपस्थित 108 गांव की पाल के सरपंच अरूण जेलदार जी द्वारा वाहन रैली का स्वागत किया गया इसके साथ ही उन्होने यमुना मुक्तिकरण अभियान को अपना समर्थन देते हुये कहा कि यमुना की समस्या से दक्षिणी हरियाणा भी बुरी तरह प्रभावित है हम पूरी तरह से आपके साथ है। भोज में उपस्थित हजारों हरियाणा वासियों को मंच से सम्बोधित करते हुये सभी ग्रामवासियों से 15 मार्च की यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया। मंच से सम्बोधित करते हुये अभियान के संरक्षक गोकुल के पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री पंकज बाबा महाराज ने कहा कि यमुना से आप और हमारी आस्था और जीवन दोनो ही जुड़े है जिसके लिये हम सभी संघर्ष कर रहे आप सब से भी आवह्न है कि आप सब भी 15 मार्च को आन्दोलन में भाग ले अभियान को गति प्रदान करे। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधकान्त शास्त्री द्वारा अभियान के विषय में सभी को अवगत कराया और 15 मार्च को पदयात्रा में चलने की अपील की।  इसके बाद वाहन रैली दिल्ली की ओर सैकड़ो वाहनो के काफिले के साथ रवाना हुयी। वाहन रैली की इस धमक ने प्रशासन के कान खडे कर दिये और इस वाहन रैली में दिल्ली के राजनीति में यमुना को लेकर अब हलचल पैदा कर दी है।  इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक सुनील सिंह, राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ, पूज्य मनीष बाबा, अभियान के प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी, अभियान के संगठन मंत्री कुंवर नरेन्द्र सिंह, डीपी चतुर्वेदी, राज शर्मा, उद्दयन शर्मा, पंकज चतुर्वेदी, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मुख्य रूप से सम्मिलित रहे। 

Read More

मंत्री भगवत शरण गंगवार का स्वागत करते चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, सुजीत वर्मा व विभोर गौतम बल्देव। कस्बा बल्देव के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम संबोधित ज्ञापन प्रदेश के लघु उद्योग, निर्यात एवं प्रोत्साहन मंत्री भगवत शरण गंगवार को बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से बल्देव के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व से अवगत कराते हुए बल्देव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार से विशेष पैकेज की मांग की गयी है। जिसके अंतर्गत बल्देव में राजकीय महाविद्यालय, स्टेडियम, चिकित्सालय, बस स्टैंड आदि के साथ क्षीर सागर के सौंदर्यीकरण की मांग उठायी गयी है। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सपा नेता विभोर गौतम, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, आचार्य विष्णु महाराज, मनीष बंसल आदि मौजूद रहे।

Read More

बल्देव। ब्रजराज का विश्वविख्यात हुरंगा 7 मार्च को होगा। लेकिन इस बीच मंदिर प्रांगण में होली के रंग बसंत पंचमी से ही देखे जा सकते हैं। प्रतिदिन समाज गायन के साथ गुलाल वर्षा से भक्त आनंदित हो रहे हैं। श्री दाऊजी महाराज के सम्मुख विशेष वाद्य यंत्रों के साथ कल्याण देव वंशज पांडे समाज के लोग सुबह-शाम समाज गायन कर रहे हैं। साथ ही मंदिर प्रबंध समिति द्वारा हुरंगा को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गयी हंैं।

Read More

बल्देव। कस्बा मंे आमीन खां की स्मृति में 25 फरवरी से क्रिकेट टूर्नामंेट का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी आयोजकों ने दी है।  

Read More

बल्देव। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा परीक्षा से दो दिन पहले मथुरा जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को बदला गया है। जिसके अंतर्गत श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटलौनी का नया केंद्र व्यवस्थापक रामप्रकाश सिंह को बनाया गया है।   

Read More

छाता क्षेत्र की सडके बनवाने को सडको पर उतरे ग्रामीण छाता तहसील दिवस में डीएम, एसएसपी फरियादे सुनते हुऐं व नरेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सडको की मरम्मत की मांग को लेकर प्रर्दशन करते ग्रामीण छाता। बुधवार को छाता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डीएम राजेश कुमार ने की। इस दौरान 120 शिकायते दर्ज हुई जिनमें से एक का भी निस्तारण नही हो सका। एक सप्ताह ने अंदर सभी शिकायतो के निस्तारण करने के आदेश डीएम ने अधिरकारियों को दिये हैं। तहसील दिवस में समाजसेवी नरेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में सैकडो ग्रामीणो ने कोसी, शेरगढ एवं छाता शेरगढ तथा अन्य जर्जर पडी सडको की मरमत कराये जाने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रर्दशन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा तथा चेतावनी दी यदि शीघ्र खराब सडको की मरम्मत नही करायी गई तो आंदोलन किया जायेगा। डीएम ने समस्या को गंभीरता से सुना और पीडब्लूडी के अधिकारियो को बुलाकर सडके मरम्मत कराने के निर्देश दिये। वही राष्ट्रीय राज ग्राम प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष अनीता वर्मा के नेतृत्व में छाता तहसील के ग्राम प्रधानो ने वीडीओ छाता पर अभद्व विवहार किये जाने की शिकात की और आरोप लगाया कि खण्ड विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा के मस्ट रोल जारी नही किये जा रहे। प्रधानों का शोषण किया जा रहा हैं जिससे प्रधानों में रोष व्याप्त हैं। वीडीओं के तवादले की मांग की गई हैं। वही नगर के मुस्लिम समाज के लोगो ने पूर्व चेयरमैन चै0 जगपाल सिंह के नेतृत्व में कब्रिस्तिान हेतु जमीन आवंटित करने की मांग की। इसके अलावा जल निगम, पुलिस, राजस्व, बिजली, पीडब्लूडी, समाज कल्याण, नगर पंचायत, नगर पालिका, रोडवेज, सिचांई आदि विभागे की 120 शिकायते दर्ज हुई। इस मौके पर एसएसपी मंजिल सैनी, एसडीएम सुरेन्द्र सिंह, सीओ एके श्रीवास्तव, सीएमओं, सीडीओ, वीडीओं एसडीओं आदि सभी अधिकारी मौजूद थें।  

Read More

मथुरा। एक स्कूली बस व निजी बस की भिडंत में कई बच्चे घायल हो गये। घायल बच्चो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह बरसाना नंदगांव मार्ग स्थित गांव संकेत में स्कूली बच्चो से भरी एक बस निजी बस से जा भिड़ी। नतीजन कई बच्चे घायल हो गये। बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजी बस श्रद्धालुओ से भरी हुई थी। कुछ श्रद्धालुओ के भी घायल हो जाने की खबर है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घायल बच्चो को कोसी के स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात समाजवादी एबूलेंस बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। परिणाम स्वरूप बस के चालक समेत दो लोग घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना हाइवे के अंतर्गत नरहौली पुल के समीप समाजवादी एम्बुलेंस सेवा की बस संख्या यू0पी0 85 ए0जी0 0284 जयगुरूदेव मंदिर के समीप स्थित पैट्रोल पम्प से डीजल लेने जा रही थी तभी ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बस का चालक संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। परिणाम स्वरूप बस का चालक ब्रजेश कुमार निवासी फिरोजाबाद व कन्नौज निवासी चिकित्सक कृष्णकांत गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  

Read More