मथुरा

मथुरा। समाजसेवी संस्थान कल्याण करोति द्वारा एडिप योजना के अन्तर्गत निःशुल्क कत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह कल्याणं करोति धाम के प्रागण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि स्वामी महेशानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि मानव मात्र की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है जो भी हमें परमात्मा से मिला है यह उपहार है उपहार को अपने उदार हृदय के द्वारा जितनें जरूरत मन्दों की सेवा कर सकें यह हमारी मानवीयता होगी। इस अवसर पर भागवत भूषण अनुराग कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दीनहीन जनों की सेवा करना परमात्मा की सेवा से कम नहीं है। नगर मजिस्टेंट हेम सिंह ने कहा कि कल्याण करोति संस्था नेत्र ज्योति व विकलांगों की सहायता के लिए निरन्तर कार्य कर रही हैं। संस्थान द्वारा दी गई सेवाओं से अनेकों लोगों को नेत्र रोगों से लाभ मिल रहा हैं। वहीं विकलांग भी विभिन्न उपकरण पाकर इसका लाभ उठा रहें हैं। कार्यक्रम को बीएसए कालेज के प्रचार्य डा. वीरेद्र मिश्रा, जिला प्रोवेशन अधिकारी ओपी यादव, व संस्थान के महासचिव सुनील शर्मा ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की एडिप योजना के तहत डा0 केएल गर्ग मेमोरियल के तत्वाधान में फरह स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति व कल्याण करोति मथुरा में निःशुल्क विकलांग सेवा शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 119 लाभार्थियों को चयनित कर निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किये गये। कार्यक्रम में विजय कुमार अग्रवाल, सम्मेर सिंह, चम्पा लाल, भुवलका, सुर्दशन बेहरा, बीके शुक्ला, आरपी प्रजापति, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहें।

Read More

मथुरा। ब्रजभूमि में नन्हे मुन्हे बच्चों को पहली बार 7 डी थिएटर का आनंद मिलेगा। यह सुविधा अभी आगरा और अलीगढ़ मंडल के किसी भी जिले में नहीं है, लेकिन मथुरा में इसका शुभारंभ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हाईवे प्लाजा में किया। शुभारंभ के दिन ही 7 डी थिएटर बच्चों का आकर्षण का केन्द्र बन गया। मथुरा के ही नहीं आगरा मंडल के पहले 7 डी थिएटर का उद्घाटन शनिवार की अपरान्ह श्रीग्रुप के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने फीता काटकर किया। थिएटर के डायरेक्टर अमित चैधरी ने बताया कि इसके अंदर बैठकर बच्चे 20 मिनट तक 3 डी पिक्चर का आनंद ले सकेंगे, पिच्चर देखने के दौरान बच्चों को महसूस होगा कि वे उस फिल्म में सहभागिता कर रहे हैं। इस थिएटर की विशेषता है कि जिस सीट पर बच्चे बैठेंगे वह हर समय उपर नीचे घूमती हुई दिखाई देगी। उद्घाटन के समय थिएटर के डायरेक्टर अमित चैधरी ने उद्योगपति प्रदीप अग्रवाल का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर योगेन्द्र अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, ताराचंद, राजीव अग्रवाल, माध्व गौतम, अनिल चैधरी, अतुल अग्रवाल सहित हाईवे प्लाजा के दुकानदार और कर्मचारी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। सांसद हेमा मालिनी के व्यवहार से जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता परेशान हैं वहीं उनके सहायक भी हेमा मालिनी से एक कदम आगे हैं। फिल्म स्टार का घमंड हेमा के दिमाग से नहीं उतरा है। सांसद ने एक सैनिक विधवा से जो बदतमीजी की उससे महिला के आंसू निकल आए लेकिन इस सुपरस्टार पर इसका कोई असर नहीं हुआ। ब्रजराज धाम काॅलौनी टाउनशिप निवासी सुनीता देवी पत्नी स्व0 सैनिक हरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह 13 फरवरी शाम पांच बजे राधा अशोक होटल पर हेमामालिनी से आर्थिक मदद हेतु मिलने गई थी, पहले तो उनके सहायक ने मिलने से इंकार कर दिया और कह दिया कि सांसद के पास वक्त नहीं है लेकिन वह इंतजार करती रही’ जब हेमा मालिनी कमरे से बाहर निकली तो मैंने उनका बताया कि ‘मेरे पति सेना में कार्यरत थे, आनंद पर्वत नई दिल्ली यूनिट में ड्यूटी के दौरान उनकी 20 दिसम्बर 2014 को मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार अगले दिन नगला शेरा सौंख में हुआ। यहां सांसद और उनका कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा, मैंने कहा कि मेरे पास तीन बच्चे हैं, और कोई जमीन जायदाद नहीं है। बच्चों का जीवन पालने हेतु सांसद के पास मदद मांगने गई तो उन्होंने साफ मना कर दिया। कहा कि साधारण लोगों से मिलने के लिए मेरे पास समय नहीं है। आपके पति गोली लगने से नहीं मरे हैं, तो मैं क्यों आपके आंसू पोछने आऊं, मेरे प्रतिनिधि को भी आपके पास जाने की कोई जरूरत नहीं है। हेमा मालिनी से ढांढस तो दूर यह कहकर मुझे अपमानित किया कि ‘‘यहां से चली जाओ मेरा दिमाग खराब नहीं करो’’। हेमा मालिनी का यह किस्सा अकेला नहीं है, पार्टी के तमाम लोगों को वह समय समय पर बेइज्जत करती रही हैं। यहां तक कि उनके निजी सहायक भी बदतमीजी से बाज नहीं आते। 

Read More

  ऋषि बोधोत्सव पर वेद मदिंर में 101 कुण्डीय यज्ञ का हुआ आयोजन आर्यजनों ने शहर में निकाली शोभायात्रा मथुरा। शहर के मसानी चैराहा स्थित वेद मंदिर में महर्षि दयानन्द बोधोत्सव के मौके पर 101 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन आचार्य स्वदेश महाराज के ब्रम्हत्व में हुआ। दूर दराज से आये आर्यजनों ने यज्ञ में आहुति प्रदान कर अपने आप को धन्य महसूस किया। यज्ञ पूर्ण होने के बाद आर्यजनों को सम्बोधित करते हुए वेद मदिंर महंत आचार्य स्वदेश महाराज ने ऋषि दयानन्द के जीवन के प्रेरक प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें महर्षि के जीवन को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए और जीवन में महर्षि दयानन्द द्वारा लिखित सत्यार्थ प्रकाश का स्वाध्याय अवश्य करें। श्री आचार्य ने आर्यजनों का आव्ह्ान करते हुए कहा कि अपने बच्चों को संस्कारित करें। बचपन से ही उन्हें चरित्र निर्माण की शिक्षा दें क्योंकि चरित्र निर्माण से ही जीवन का विकास संभव है। दोपहर बाद आर्य समाज मदिंर तिलकद्वार से विशाल शोभायात्रा शहर के आर्य समाज रोड, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, घीया मंडी, चैक बजार, छत्ता बजार, होली गेट होती हुयी आर्य समाज मदिंर पर पूर्ण हुयी। शोभायात्रा में चल रहे आर्यजनों ने शहर को महर्षि दयानन्द के जयकारों से गंुजायमान कर दिया। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत शहरवासियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर आचार्य हरीप्रकाश शास्त्री, आचार्य शत्रुजीत शास्त्री, सत्यप्रिय आर्य, कृष्णवीर शर्मा, नरेन्द्र शास्त्री, कृष्ण गोपाल गुप्ता, कपिल प्रताप सिंह, विपिन बिहारी, ब्रज किशोर आर्य, राम प्रकाश आर्य, उपकार गुप्ता, अर्चना प्रिय, वन्दना प्रिय, हरी सिंह आर्य, सोनू मलिक, अमर चन्द आर्य आदि उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के टाउनशिप में बदमाशों ने एक ज्वैलर्स की दुकान में धावा वोल कर व्यापारी को दुकान में असलाहों के बल पर बन्धक बना लिया और दुकान में रखी लाखों रूपयें कीमत के सोने चादी के आभूषण व नगदी को लूट लिया और व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार सतीश वर्मा निवासी कदम्ब बिहार की टाउन शिप पर श्रीजी मार्कट में ज्वैलर्स की दुकान हैं। रात्रि करीब नौ बजें सतीश दुकान बन्द करने की तैयारी कर रहा था कि तभी चार युवक दुकान में घुस आये और दुकान स्वामी सतीश को असलाह के बल पर कब्जें में कर बन्धक बना लिया तथा दुकान में रखें लाखों रूपयें कीमत के सामान व नगदी को थेले पर भर लिया और व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए वाहनों पर सवार होकर भाग गये। घटना से भयभीत व्यापारी ने बदमाशों के जाने के बाद अपने साथ हुई घटना से अपने पडौसी दुकानदारों को अवगत कराया तथा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर व्यापारी से बदमाशों के हुलिया के बारे में जानकारी कर बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र में वाहन चैकिग भी कराई लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगें हैं। घटना के सन्दर्भ में व्यापारी सतीश ने पुलिस को तहरीर दी है कि बदमाशों करीब 10 लाख रूपयें कीमत का सामान व नगदी को लूट कर ले गये हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। दूसरो को धोखा देने के उद्देश्य से अलग अलग स्थानो से वोटर आई0डी0 कार्ड बनाने के आरोप में नामजद आरोपियो के विरूद्ध न्यायालय के आदेश पर थाना गोविन्द नगर में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। पाली डुंगरा निवासी महताप सिंह पुत्र शिवचरन ने थाना गोविन्द नगर के अंतर्गत 52ए0 राधापुरम स्टेट कालोनी निवासी लक्ष्मी नारायण शर्मा पुत्र दामोदर शर्मा व उसके दो अन्य साथियो द्वारा दूसरो को धोखा देने के उद्देश्य से अलग अलग स्थानो से वोटर आई0डी0 बनवाने तथा बनाने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर थाना गोविन्द नगर में रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

Read More

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के गाॅव अकबरपुर में एक शराबी पति ने नशे की हालत में पत्नी से मामूली बात पर झंगड़ा होंने पर कुल्हाडी से प्रहार कर दिया। जिससें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। गंभीर हालत में उसें अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शराबी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।ं  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव अकबरपुर निवासी शिशुपाल पुत्र देवी सिंह शराब पीनें की आदी है। इसी के चलते उसका अपनी पत्नी से आये दिन विवाद होता रहता था। इसी के चलते विगत रात्रि भी शिशुपाल अत्यधिक शराब का पीकर घर आया तथा पत्नी गुड्डी के साथ किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया इसी झगड़ें के चलते तेश में आकर शिशुपाल के सिर में कुल्हाड़ी दे मारी जिससें गुड्डी गंभीर रूप से घायल हारे गया। महिला की चीख पुकार के लोग घटना स्थल पर आये तब तक शिशुपाल मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने गुड्डी को गंभीर हालत में ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ थोड़ी देर बाद गड्डी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट गुड्डी के पिता पदम सिंह पुत्र लक्खी निवासी साहल नगर थाना खेरागड़ जनपद आगरा ने हत्यारोपी पति के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज करायी्र हैं।

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0 मृदुल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन का गठन भ्रष्टाचार मिटाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, बेरोजगार युवाओं को सगंठित करने, नशा उन्मूलन रोके जाने जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में संगठन द्वारा देश के 14 प्रान्तों में संगठन की इकाईया गठित हो चुकी हैं। लगभग 100 जनपदों से संगठन जुड़ चुका हैं। हजारों युवाओं को अब तक संगठन से जोड़ा गया हैं। संगठन आगामी समय में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाकर स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा जागरूकता, नेत्र चिकित्सा शिविर, पर्यावरण सरक्षण शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित करेगा। जनपद में इसकी कमान पंकज दीक्षित को सौंपी गई हैं जो जनपद में संगठन के अभियान में युवाओं को जोड़ कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगे। उन्होंने बताया कि आगामी समय में संगठन द्वारा विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक, आदि प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी। वार्ता में खेमचन्द्र शर्मा, डा0 कृष्ण अवतार, विवेक निधि, राजेश शर्मा, राजकुमार चैधरी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। सिंडिकेट बैक द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केन्द्र मथुरा ने राया ब्लाक के कारव व नगला दखनी गांव में किसान क्लब के उद्घाटन के अवसर पर केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने किसानों को जन धन योजना व केसीसी एनआरएलएम, बैंको के नई ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा उनकी बैंक से सम्बन्धित समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया। इससे पहले किसान क्लव का उद्घाटन डी0डी0एम0 नाबार्ड मथुरा पंकज कुमार ने किया। इस मौके पर एफ0एल0सी0सी0 केन्द्र के परामर्शक अमित चतुर्वेदी उपस्थित रहकर ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की।  

Read More

मथुरा। अज्ञात चोर थाना राया के गांव धर्मपुरा से एक घर लाखो के जेवरात व अन्य सामान चुरा ले गये। मिली जानकारी के अनुसार थाना राया के अंतर्गत गांव धर्मपुरा निवासी डाक्टर गंगाराम शर्मा के घर में घुसकर अज्ञात चोर अलमारी से जेवरात व कपड़ा चुरा ले गये। थाना हाइवे के अंतर्गत बी 13 मौहल्ला प्रहलाद नगर निवासी अब्बल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह के घर का ताला तोडक़र नामजद आरोपी घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व घरेलू सामान चुरा ले गये। पीडि़त गृहस्वामी ने चोरी के आरोप में अपने भाई सुभाष व उसके दो अन्य साथियो के विरूद्ध थाना हाइवे में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।  

Read More