मथुरा

मथुरा। जनपद के दो थाना क्षेत्रों से नामजद युवक नाबालिंग युवतियों को बहला फुसला कर भगा ले गये। घटना की जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने नामजद युवक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र जाटव मौहल्ला निवासी नेत्रपाल सिंह पुत्र कन्नी सिंह अपने पडौसी बिहारी पुूत्र नारायण सिंह की 15 वर्षीय नावालिग युवती से प्रेंस प्रसंग के जाल में फंसा करा बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया। देर साय तक युवती के घर नहीं लोटनें पर परिजनों ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में युवती को भगा ले जलाने की दर्ज कराई हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हैं। दूसरी घटना थाना शेरगढ़ क्षेत्र के ग्राम दालौता निवासी सुखलाल पुत्र पूरन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को दो अज्ञात युवक बहला फुसला कर भाग ले गये। घटना की जानकाराी होने पर परिजनों ने दो अज्ञात युवकों के विरूद्व लडकी भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  

Read More

मथुरा। जनपद में बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। अपराध पर नियंत्रण रखने का दावा करने वाली जनपद पुलिस का खौफ अपराधियों पर बौना साबित हो रहा है। इसी तरह का एक मामला एसएसपी कार्यालय पर सामने आया जिसमें महिला के घर से चोरी करने वाले को पुलिस ने राजीनामा लिखा छोड़ तो दिया ही साथ ही आरोपी युवक ने अपने साथियों संग महिला को कमरे में दवोचकर बारी बारी से रेप किया।  मिली जानकारी के अनुसार थाना जमुनापार क्षेत्र के ईशापुर की रहने वाली महिला रानी (काल्पनिक नाम) जो अपने पति से अलग मायके में ही रह रही है। महिला के घर से पकंज नामक परिचित युवक द्वारा सामान चोरी किया गया जिसे राया पुलिस ने पकड़कर सामान वापस भी दिलाया साथ ही कागज पर हस्ताक्षर ले महिला से राजीनामा लिखा दिया। आज पीडि़त महिला ने एसपी क्राइम अशोक राय से मिल राया पुलिस की सांठ गांठ व राजीनामा की शिकायत कर पंकज पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी पंकज टैम्पू चलाता है साथ ही उसके अज्ञात 5-6 साथी भी उसके साथ बलात्कार की घटना में शामिल रहे है। पीडि़त युवती की व्यथा सुन एसपी क्राइम ने थाना राया पुलिस को न्याय के लिए निर्देशित किया है।

Read More

मथुरा। थाना गोबिन्द नगर क्षेत्र अन्तर्गत बीती रात थाने से मात्र 20 कदम की दूरी पर सनसनी खेज घटना को अन्जाम देते हुए युवा व्यापारी को लूट लिया। उक्त घटना के दौरान बदमाशों ने व्यापारी को हथियारों के बल पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया व अगेूठी व नगदी छीनकर भाग गये।  घटनाक्रम के अनुसार थाना गोबिन्द नगर के चन्द कदम की दूरी पर अरोड़ा स्टूडियों, श्रीजी महाराज प्रोवीजन स्टोर एवं राज इेलेक्ट्रोनिक्स के द्वितीय तल पर स्थित विकास टेªडिंग कम्पनी के नाम से शेयर व्यापारी विकास का आफीस है विगत रात्रि अपना आफिस बन्द कर विकास खंडेलवाल पुत्र मोहनलाल लाल खंडेलवाल अपने घर के लिए चलनें वाला था कि बंगल की दुकानों के ताले चटकाते हुए तीन लोगों को उसनें टोका तो उदन तीनों ने विकास पर तावड़ तोड़ हमला कर लात घूसों से मारपीट कर उससें सोने की अगूंठी व जेव में रखें साढ़ें सात हजार रूपयें की नगदी छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। अपने साथ एकाएक हुई घटन से सन्न युवा व्यापारी तुरन्त 100 नम्बर डायल कर दिया। घटन की सूचना पर आये पुलिस कर्मियों ने मामलें की लीपा पोती करते हुए घायल विकास कों ब्रज चिकित्सा संस्थान में प्राथमिक उपचार कराकर उसके घर पहुंचा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली और घटना को अन्जाम देने वाले युवकों को तलाशना भी मुनासिव नहीं समझा। प्रातः घटना का पता चलनें पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। तब जाकर दोपहर बाद युवक का डाक्टरी परीक्षण कर घटना की तहरीर ली गयी। विगत एक सप्ताह पूर्व इसी थाना क्षेत्र में हुई घटन का भी अभी तक पता नहीं लगा सकी हैं। यही कारण है क्षेत्र में बदमाशों के हौंसलें बुलन्द हैं।  

Read More

मथुरा। जलती होली की विकराल आग के बीच से इस बार भी फालैन गांव में पंडा हीरालाल निकलेगा। बताया गया कि कल सभी ग्रामवासियों द्वारा सभा करके राधे श्याम पंडित के पुत्र हीरालाल उम्र 25 वर्ष को जलती होली के बीच से निकलने हेतु तय किया गया। ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष जलती होली के बीच से फालैन गांव में पंडा निकलता है। इस बार हीरालाल इस आग से होकर गुजरेगा।

Read More

मथुरा नगर पालिका नही उपलब्ध करा रही लक्ष्मी नगर की चिन्हित जमीन मथुरा। प्रदेश के मुख्य सचिव  आलोक रजंन ने जिला अधिकारी मथुरा को ‘राजीव अवास योजना’ एंव ‘आसरा अवास योजना’ के लिये जमीन उपलब्ध कराने के आदेश दियें है। जिससें लक्ष्मी नगर की जमीन पर गरीबों के अवास बनाने की योजना को क्रियान्वयन किया जा सके। नगर विकास अभिकरण मथुरा, डूडा ने मथुरा नगर पालिका मथुरा से लक्ष्मी नगर में जमीन उपलब्ध कराये जाने का अनुरोघ किया था। मगर नगर पालिका परिषद मथुरा ने जमीन उपलब्ध नही कराई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शहरी अल्पसंख्यक बाहुल वास्तियों एंव मलिन वास्तियों के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार एंव उन्हें आवासीय सुविधा उपलब्ध करये जाने के उद्देश्य से नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग द्वारा राज्य नगरीय विकास अभिकरण, उत्तर प्रदेश एंव जिला नगरीय विकास अभिकरण के माघ्यम से चयनित नगरों में निःशुल्क उपलब्ध भूमि पर ‘राजीव अवास योजना’ एवं ‘आसरा आवास योजना’ सहित विभिन्न योजनाये सचांलित की जा रही है। लक्ष्मी नगर में गरीबों के लिये आवास बनाने की योजना है देखना यह है, कि विवादो में घिरी मथुरा नगर पालिका इस योजना के लिये जमीन कब तक उपलब्ध कराती है।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मौर्चा की एक शोक सभा में हाजी इशाक कुरैशी को खिराजें अकीदत पेश की गई। अल्पसंख्यक मौर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष जहीर अब्बास जैद़ी ने हाजी इशांक कुरैशी को मुस्लिम समाज के विकास के लिये हमेंशा अपना योगदान दिया वे समाज के लिये फिंकमन्द रहते थे। भाजपा अल्पसंख्क मौर्चा के प्रदेश मंत्री रियाजूद्दीन राजू ने हाजी इंशाक कुरैशी को उनकी शिक्षा और व्यवसाय में मुस्लिम समाज में शुरु किये गयें फनींचर के काम के प्रवर्तक के तौर पर माना। सभा में उनके परिवार के लोगों को इस दुखः की घड़ी मंे सब्र दे।  

Read More



Mediabharti