मथुरा

8 फरवरी को को लगेगा निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर, आगरा-मथुरा से आएंगे डाॅक्टर, जांच और दवा वितरण दस फरवरी को निषक्तजनों के चेहरों पर बिखेरेंगे मुस्कान, आएंगे सांसद, लोकसेवा अध्यक्ष और संघ विचारक ग्यारह फरवरी को बलिदान दिवस पर होगी श्रद्धांजलि सभा, आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री  दीनदयाल धामः एकात्ममानववाद के पुरोघा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम में रविवार, यानि आठ फरवरी को सेवा और सुश्रुषा का मेला लगेगा। आगरा-मथुरा से आने वाले चिकित्सक रोगियों की जिज्ञासाओं का निदान करेंगे। धाम में दस फरवरी को सांसद, लोक सेवा आयोग अध्यक्ष और संघ के विचारक, शिाक्षाविद् निशक्तजनों को उनकी जरुरत के कृत्रि़़म अंग और अन्य उपकरण भेंटकर उनके चेहरों पर खुशियां विखेरेंगे, तो ग्यारह फरवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और केंद्रीय मंत्री श्रद्धांजलि सभा में अपने विचारों को व्यक्त करेंगे, मौका होगा महामानव के बलिदान दिवस का।  पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पर शुक्रवार दोपहर आयोजित पत्रकार वार्ता में स्मारक समिति के मंत्री डाॅ. रोशन लाल ने बताया, अंत्योदय के उपासक दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम में 8 फरवरी की सुबह 10 बजे से निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित होगा, शिविर में कान, नाक, गला और महिला- बाल रोगों से जुड़े चिकित्सकों के अलावा शुगर, हड्डी, आंख और दांत रोगों का निदान होगा। फीजिशियन और अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे। दस फरवरी मंगलवार सुबह 11 बजे फतेहपुर सीकरी के सांसद चै. बाबूलाल, लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डाॅ. प्रदीप जोशी और विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम निशक्तजनों को उनकी जरुरत के कृत्रिम अंग, टाईसाइकिल, कैलीपर्स, पैर, श्रवण यंत्र समेत अन्य उपकरण भेंट करेंगे। यह कार्यक्रम कल्याणं करोति, म्थुरा के सौजन्य से आयोजित होगा।  मेला समिति के महामंत्री अशोक कुमार टैंैंटीवाल ने बताया, ग्यारह फरवरी को महामानव के बलिदान दिवस पर सेवा केंद्र स्थित मधुकर सभागार में दोपहर सवा बजे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव कुमार बालियान अपने रुप से विचार रखेंगे।  इस मौके पर प्रकल्प प्रमुख महेश दीक्षित ने बताया, श्रद्धांजलि सभा में संघ के प्रांत प्रचारक दिनेशजी भी मौजूद रहेंगे।  स्मारक समिति अध्यक्ष जयप्रकाशजी, उपाध्यक्ष बांकेबिहारी माहेश्वरी, स्मृति महोत्सव समिति के अध्यक्ष विधायक जगन प्रसाद गर्ग, प्रदीप गोस्वामी, श्रवण मिश्र, डाॅ. रमेशपाल सिंह और कार्यक्रम संयोजक नवीन मित्तल ने आसपास के जनपदोें के अलावा क्षेत्रीय नागरिकों से दीनदयाल धाम में आयोजित मानव सेवा के तीन दिनों के इस कार्यक्रम में सेवा, सुश्रुषा के साथ यहां मौजूद रहकर पं. दीनदयाल उपाध्याय को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।   

Read More

उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा तथा लोहिया ग्रामों के संतृप्तिकरण समीक्षा में में ग्रामीण विद्युतीकरण, आन्तरिक गलियों में सी0सी0 रोड, समग्र ग्रामों में स्वच्छ पेयजल, आॅगनवाड़ी केन्द्रों हेतु भवन निर्माण, स्वच्छ शौचालय, निःशुल्क बोरिंग, कौशल विकास योजना, वृद्धावस्था, विकलांग, छात्रवृत्ति, मिड-डे-मील, समाजवादी पेंशन, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति, समग्र ग्रामों को सम्पर्क मागों  से जोड़ने, महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना, इन्दिरा आवास योजना, पेंयजल हेतु हैन्डपम्पों के रिबोर तथा नये की स्थापना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन तथा निर्मल धारा योजना में किये गये तथा किये जा रहे विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा में अच्छे कार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छूटे हुए शेष सभी विकास कार्य इस माह के अन्त तक आवश्यक रूप से पूर्ण करें ताकि शासन द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों का लाभ आमजन को मिल सके।  उन्होंने लोहवन में बन रहे माध्यममिक विद्यालय के भवन को मय बिजली तथा सीनेटरी कार्य सहितपूर्ण करके हस्तगत कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये। बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में फर्नीचर तथा विद्यार्थियों के सोने हेतु तख्त शीघ्र खरीद कर स्थापित करने के भी निर्देश दिये। कब्रिस्तानों की बाउन्ड्रीवाल शीघ्र पूर्ण कराने, खाद्य सुरक्षा गारन्टी अधिनियम के तहत किये जा रहे कार्यों को ए0आर0 कोपरेटिव द्वारा शीघ्र पूर्ण करने, किसान मेला / प्रदर्शनी तथा कृषि क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यों को भी पूर्ण करने हेतु कहा गया। पाइप पेयजल योजना की समीक्षा के साथ-साथ ग्रामीण अवस्थापना निधि से वित्तपोषित परियोजनाओं की समीक्षा भी की गयी। जिलाधिकारी ने आगामी होली के त्यौहार के अवसर पर जनपद में होने वाली भीड़भाड के मदद्ेनजर आयोजन स्थलों तक जाने हेतु खराब सड़क को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिये है ताकि आवागमन में श्रृद्धालूओं को परेशानी न उठानी पड़े।  मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी ने विकास कार्यों में किये जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देने के साथ-साथ समय सीमा के अन्तर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। इस अवसर पर बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी तथा परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 बाजपेई ने किया तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More

स्वरोजगार परक प्रशिक्षण प्रशिक्षार्थी को जीवन की नयी दिशा प्रदान करते है यह विचार सिंड आर सेटी, एवं नाबार्ड के 10 दिवसीय निशुल्क डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्द्याटन अवसर पर मुख्य अतिथी राज्य परियोजना समन्वयक चन्द्रप्रकाश गुप्ता मथुरा जनपद के आर्दश ग्राम रावल मे व्यक्त किये। उन्होने युवाओ को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की उपयोगिता के बारे मे बताते हुए कहा कि अगर युवाओं सही समय पर कैरियर सम्बधी मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण मिल जाये तो जीवन जीने की सही राह मिल जाती है। आगामी समय मे संस्था मे मधुमक्खी पालन, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, सिलाई एवं डेस डिजायनिंग, ठाकुर जी की पोशक आदि कार्यक्रम फरवरी मध्य मे चलाऐ जाएगे। मथुरा जनपद के युवक-युवतियाॅ अपना पजीेकरण 05662-241020 पर करवा सकते है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान निशुल्क भोजन की व्यवस्था है।  

Read More

सब टीवी के लोकप्रिय एलियन काॅमेडी सिरीज ‘बड़ी दूर से आये हैं‘ में एक एलियन परिवार की रोमांचक और हास्य से भरपूर कहानी दिखाई गई है। यह एलियन परिवार धरती पर इंसानों के बीच अपनी जगह तलाष रहा है और मानवीय स्वभाव एवं व्यहार की पेचीदगियों को सीखने के लिए प्रयासरत है।   सनषाइन काॅलोनी एक नये सदस्य का अपनी काॅलोनी में स्वागत करने के लिये तैयार है। इस नये रहवासी का नाम है जसविन्दर गार्डेनर, जोकि शो में कुकू की भूमिका निभायेंगी। कुकू बेहद प्यारी है और सनषाइन में हर कोई उस पर और उसके व्यक्तित्व पर फिदा है। वह वसंत घोटाला ऊर्फ सुमीत राघवन को पसंद करती है। वह इतना दिलो-जान से चाहती है कि हर समय उसके बारे में जाने का प्रयास करती रहती है और अक्सर मिस्टर घोटाला के साथ फ्लर्ट (छेड़छाड़) भी करती है।  इस शो में अपनी एंट्री के बारे में बताते हुये जसविन्दर गार्डेनर ऊर्फ कुकू ने कहा, ‘‘बड़ी दूर से आये हैं के कलाकारों के साथ काम करते हुये मुझे बेहद खुषी हो रही है। मैं सब टीवी पर नजर आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। जब मुझे यह आॅफर मिला, तो मैं इस तरह के प्रतिष्ठित और मनोरंजक शो का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हुई। काॅमेडी एक ऐसी शैली है, जिसमें आपको हर दिन कुछ नयी और हंसाने योग्य हरकतें करनी होती है।‘‘ सब टीवी के बड़ी दूर से आये हैं, में सनषाइन के नये सदस्य कुकू से मिलिये।  देखते रहिये, ‘बड़ी दूर से आये हैं‘ सोमवार से शुक्रवार, रात 9ः30 बजे सिर्फ सब टीवी पर!!  

Read More

यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण एवं हथिनी कुण्ड से जल छोडे जाने की मांग को लेकर लोगों में जागरूकता चलाई जा रही है। आज दिनांक 7 फरवरी को यमुना रक्षक दल ने गाँव-गाँव जाकर जन सम्पर्क अभियान के साथ साथ प्रचार प्रसार किया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने फरह के बेरई गाँव में, महासविच रमेश सिसादिया ने नोयडा में, विशन स्वरूप ने माट में, राधेश्याम सिसोदिया ने अकबरपुर एवं छाता में जाकर जनसम्पर्क अभियान एवं 11 मार्च को निकलने वाली यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण की पदयात्रा का आह्वान किया।  यमुना की अविरल धारा को ब्रज में पुनः लाने के गाँव-गाँव जाकर लोगों से मिलें एवं प्रचार-प्रसार किया। वहीं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने नारायण पुर एवं परखम गाँव का दौरा किया। नारायण पुर गाँव में पाया गया कि वहाँ पानी के कारण 2 लोगों को कैंसर का रोग है एवं पूरे गाँव के लोगों को घुटने में दर्द इत्यादि है। ग्राम प्रमुख लोचन सिंह ने बताया कि इस गाँव में मुख्य समस्या पानी की है। दूषित जल के कारण लोगों में अनेकों रोग उत्पन्न हो रहे हैं।  आगामी 9 फरवरी को होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक यमुना रक्षक दल द्वारा गोविन्द मठ वृन्दावन में 9 फरवरी सोमवार को प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जायेगी। जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, नगर एवं ग्राम अध्यक्ष आदि उपस्थित होंगे।   

Read More

यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण एवं हथिनी कुण्ड से जल छोडे जाने की मांग को लेकर लोगों में जागरूकता चलाई जा रही है। आज दिनांक 7 फरवरी को यमुना रक्षक दल ने गाँव-गाँव जाकर जन सम्पर्क अभियान के साथ साथ प्रचार प्रसार किया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने फरह के बेरई गाँव में, महासविच रमेश सिसादिया ने नोयडा में, विशन स्वरूप ने माट में, राधेश्याम सिसोदिया ने अकबरपुर एवं छाता में जाकर जनसम्पर्क अभियान एवं 11 मार्च को निकलने वाली यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण की पदयात्रा का आह्वान किया।  यमुना की अविरल धारा को ब्रज में पुनः लाने के गाँव-गाँव जाकर लोगों से मिलें एवं प्रचार-प्रसार किया। वहीं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने नारायण पुर एवं परखम गाँव का दौरा किया। नारायण पुर गाँव में पाया गया कि वहाँ पानी के कारण 2 लोगों को कैंसर का रोग है एवं पूरे गाँव के लोगों को घुटने में दर्द इत्यादि है। ग्राम प्रमुख लोचन सिंह ने बताया कि इस गाँव में मुख्य समस्या पानी की है। दूषित जल के कारण लोगों में अनेकों रोग उत्पन्न हो रहे हैं।  आगामी 9 फरवरी को होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक यमुना रक्षक दल द्वारा गोविन्द मठ वृन्दावन में 9 फरवरी सोमवार को प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जायेगी। जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, नगर एवं ग्राम अध्यक्ष आदि उपस्थित होंगे।   

Read More

    श्री मान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा आगामी 15 मार्च को यमुना मुक्ति के लिये कोसी से दिल्ली तक की जाने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा का जैसे जैसे समय निकट आता जा रहा है वैसे वैसे अभियान के पदाधिकारियों ने आन्दोलन में तीव्रता लाते हुये प्रभावी रणनीतियाँ और रूपरेखा बनाना प्रारम्भ कर दिया है । इसी क्रम में आज अभियान के कैम्प कार्यालय वृन्दावन में अभियान की सम्भागीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें आन्दोलन की आगामी रणनीती और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। राष्ट्रीय सहसंयोजक सुनील सिंह जी ने बताया कि आगामी आन्दोलन को धार देने के लिये कोसी, होडल, पलवल, पृथला, वल्लभगढ आदि के आस-पास के सैकड़ो गांव में प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है एवं विशेष रणनीति को अपनाते हुये यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हाइवे के निकट के सभी गांवो से अधिक से अधिक संख्या में लोग इस पदयात्रा में बढचढ कर भाग लें। इसके लिये 7 फरवरी से हाइवे के निकट के गांवो को अलग - अलग ब्लाक में बाँटकर हर ब्लाक में प्रचार हेतु एक - एक गाडी भेजी जायेगी जो वहाॅ सभा कर प्रचार समाग्री वितरित करके पदयात्रियों का पंजीकरण करेगी। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री जी व  महासचिव हरेश ठेनुआ जी ने उपस्थित सदस्यों से अधिक से अधिक समाजिक संगठनो, महाविद्यालयों व धार्मिक को अभियान से जोड़ने की अपील की। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि आगामी पदयात्रा में भारी संख्या में लोग ब्रज से निकल कर इस पदयात्रा में सम्मिलित हों इसके लिये समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जोड़ने की मुहिम की रफ्तार में तेजी लानी होगी। बैठक में 15 मार्च से पूर्व आयोजित किये जाने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर चर्चा कर तिथियाँ तय की गई। बैठक में मुख्य रूप से श्री देवेन्द्र चैतन्य जी महाराज, पं उद्यन शर्मा, सत्यभान शर्मा, पंकज चतुर्वेदी, पं आचार्य रमेशकृष्ण शास्त्री ने अभियान को लेकर महत्वपूर्ण विचार रखे।  इस अवसर पर महेन्द्र राजपूत, ठा. जगदीश सिह, राघव भारद्वाज, मोहन सिंह, बनलाल भारद्वाज, लकी पंडित, ओमप्रकाश पचैरी, राजेन्द्र सक्सैना, आदि उपस्थित थे।    अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पर लोगो का लगा जमाबड़ा  अभियान के मुहिम रंग लाने लगी है धीरे - धीरे यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पर रौनक छाने लगी है और लोग यमुना को मुक्त कराने के लिये घरों से निकल अभियान में सहभागिता करने के लिये आ रहे है। दिनांक 5 फरवरी गुरूवार को केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पर लोगो का तांता लगने लगा है। अब दिन में सैकड़ो लोग घरों से बाहर निकल अभियान में जुड़ने के लिये अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पहुॅच रहे है और पदयात्रा में चलने के लिये पदयात्रियों में अपना नाम अंकित करा रहे। आगन्तुक यमुना भक्तों द्वारा अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पर लगी प्रदर्शनी को खूब सराहा जा रहा है और प्रदर्शनी में लगे पूर्व के आन्दोलन के चित्र देख उन अनुभवों को जीवन्त महसूस कर रहे है। सभी के द्वारा आन्दोलन में बढचढ कर भाग लेने का संकल्प लिया जा रहा है।  अभियान में जुडंे नये पदयाधिकारियों ने लिया यमुना आन्दोलन में बढचढ कर सहयोग का संकल्प  अभियान की आगामी पदयात्रा की तिथि नजदीक आते आते अभियान का संगठन मजबूती पकड़ता जा रहा है । अभियान से जुड़ने वाला हर नया यमुना भक्तों असीम उत्साह और उमंग लिये अभियान से जुड़ अभियान को तीव्रता देने के लिये दिन और रात एक कर कार्य कर रहा है । इसी क्रम में दिनांक 5 फरवरी को रासबिहारी अग्रवाल अभियान के प्रदेश सचिव, सुरेन्द्र प्रधान राष्ट्रिय सचिव ( युवा ), दीपक गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष ( युवा ), रमेश कृष्ण शास्त्री को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राज शर्मा को राष्ट्रीय सचिव, जगदीश को जिलाकार्यकारी महामंत्री मथुरा, सुशील कुमार तिवारी को जिलाध्यक्ष कानपुर देहात नियुक्त किया गया।  सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने यमुना आन्दोलन में पूर्ण मनोयोग के साथ आन्दोलन को धार देने के लिये कार्य करने का संकल्प लिया। 

Read More

    दो दिवसीय सूरदास संगीत समारोह कला, संगीत व साहित्य के मिलन के साथ सम्पन्न  सूरदास संगीत समारोह में पद गायन करते जयपुर से आये कलाकार पं0 विजय शर्मा सूरदास संगीत समारोह मे ओडि़सी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति के दौरान भाव भंगिमा में कलाकारों का दल गोवर्धन। भगवान कृष्ण की वात्सल्य लीलाओं के पद्य दिग्दर्शी महाकवि सूरदास जी की तपस्थली पारासौली में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय सूरदास संगीत समारोह का आज परम्परागत मयूर औैर दीपक नृत्य के बीच पदों के सुमधुर गायन के साथ समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि एवं कार्यक्रम के संयोजक पूरन प्रकाश कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। समारोह में स्थानीय कलाकारों के साथ साथ जयपुर, मुम्बई से आये कलाकारों ने अपनी अनूठी प्रस्तुतियां देकर न सिर्फ संगीत और साहित्य के पुरोधा सूरदास जी को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की बल्कि उपस्थित दर्शकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर गिरिराज तलहटी के चन्द्र सरोवर के तट की सुरम्य शोभा को पारलौकिक कर दिया।  भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और अलौकिक महारास की साक्षी रही पारासौली की पावन भूमि आज गद्य, पद्य की संगीतमय अनूठी प्रस्तुतियों से झंकृत हो उठी। श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के तत्वाधान में विगत रोज आरम्भ हुए इस विशाल आयोजन में आज जनपद की कई हस्तियों के साथ साथ नृत्य, संगीत और साहित्य के कई पुरोधा भी इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ बृज के प्रसिद्ध गायक कलाकार मनोहर लाल शर्मा कामा वाले के सुपुत्र विजय शर्मा ने सूरदास की के पद चरण कमल बन्दोहरि राई से किया। कार्यक्रम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सूरदास संगीत सम्मान व्यक्तिगत राधेश्याम शर्मा को पखावज बादन पर वहीं सूरदास संगीत सम्मान संस्थागत श्रीपुष्टिय मार्गीय चूडामणि दीपभागवत ट्रस्ट को दिया गया। गो सेवा के लिए सूरदास ब्रज गौरव सम्मान सूरश्याम सेवा संस्थान को दिया गया। जिन्होंने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर तलहटी के सुरम्य वातावरण को मनमोहक और मनोहारी बना दिया। जयुपर से यहां आये पं0 विजय शर्मा ने पद गायन कर सूरदास के पदों को अपना नमन अर्पित किया तो मूल रूप से गोवर्धन निवासी मृम्बई से पधारी अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार गीतांजलि शर्मा ने मयूर नृत्य की अलबेली प्रस्तुति से आभास कराया कि प्रथ्वी अभी भी कला और कलाकारो से सुसज्जित है। स्थानीय कलाकार पं0 राजेश शर्मा ने दीपक नृत्य की अदभुत प्रस्तुति से दर्शकों केा दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। इससे पूर्व भी वेणुनाद कला केन्द्र के देशी विदेशी कलाकारों ने ओड़सी नृत्य नाटिका के अभिनय से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। भारी संख्या में पहुंचे दर्शक और अतिथियों ने मुक्त कण्ठ से कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अगली बार पुनः इसके आयोजन की मांग रखी। वहीं कार्यक्रम संयोजक पूरन प्रकाश कौशिक ने प्रतिवर्ष वृहद स्तर पर इसका आयोजन कर दुनिया भर की संगीत और साहित्य की कलाओं के यहां प्रदर्शन के अपने प्रयासों को दोहराया। उन्होंने अपने अंधेरे नेत्रों से ही पद्य साहित्य में वात्सल्य के कोने कोने को झंकृत कर देने वाले सूरदास जी की साधना स्थली में उनके विशाल कृतित्व को चिरस्मृत बना देने की सहयोगी लोगों से अपील की। कार्यक्रम में संयोजक पूरन प्रकाश कौशिक ने सभी अतिथियों का माला दुपटटा उढ़ा कर भव्य स्वागत सत्कार किया और प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को स्मृति चिन्ह व पुरूष्कार भेंट कर सम्मानित किया। अन्त में कार्यक्रम के संयोजक पूरन प्रकाश कौशिक ने सभी आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधाकृष्ण कौशिक ने की। इस मौके पर सूरश्याम सेवा संस्थान के महामंत्री रमेश चन्द्र शर्मा, प्रबन्धक देवेन्द्र शर्मा, डा0 विकास मिश्रा, खगुल भारद्वाज, ब्रम्हदत्त तिवारी उर्फ दीपक, गिर्राज मिष्ठान भण्डार के संचालक चा0 भगवान सिंह सैनी हलवाई समाजसेवी, जगदीश सुपानियां, केपी सिंह, गणेश पहलवान, गिरिधारी सेठी, दाऊदयाल शर्मा, सियाराम शर्मा, हरीबाबू कौशिक, मोहन सिंह पूर्व प्रधान, महादेव पाण्डेय, पंकज वर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

वृन्दावन को ए ग्रेड नगर पालिका बनाने का भी रखा प्रस्ताव  मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता एवं विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट कर उनसे मथुरा वृन्दावन के विकास कार्यों के संदर्भ में चर्चा की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधायक श्री माथुर से कहा कि उनके सुझाव पर वृन्दावन को ए ग्रेड की नगर पालिका तथा मथुरा को नगर निगम बनाने पर सरकार गम्भीरता से विचार कर रही है और इस संदर्भ में उन्होंने स्थानीय प्रशासन से प्रस्ताव भी माॅगे है। विधायक माथुर ने मुख्यमंत्री से महोली रोड़ के चैड़ीकरण का स्थायी समाधान निकालने के लिये आयुक्त आगरा मण्डल की अध्यक्षता में एक हाई पावर कमेटी के गठन को प्रस्तावित किया है, जिसमंे जिलाधिकारी मथुरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा, उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मथुरा, क्षेत्रीय विधायक, नगर पालिका परिषद की चेयरमैन, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष तथा दो प्रतिनिधि महोली रोड़ संघर्ष समिति तथा दो प्रतिनिधि व्यापारी या दुकानदारों की ओर से सम्मिलित होंगे, इस पर मुख्यमंत्री ने अपने सचिव अमोद कुमार को आवश्यक निर्देश दिये। विधायक माथुर ने मुख्यमंत्री को नये बस स्टेण्ड को पराग डेरी परिसर मंे शिफ्ट करने की अनिर्णय की स्थिति से भी अवगत कराया तथा बताया कि प्रमुख सचिव परिवहन तथा प्रमुख सचिव दुग्ध विकास की बैठक प्राथमिकता के आधार पर बुलवाकर इसका निर्णय करवाया जाये जिससे इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत धनराशि 10 करोड़ रू0 व्यर्थ न जायें। विधायक माथुर ने मुख्यमंत्री से मथुरा की प्रमुख सड़के वृन्दावन पुल का सम्पर्क मार्ग, यमुना पार से एक्सप्रेस जाने के सड़क का चैड़ीकरण तथा यमुना पार से सादाबाद जाने वाली अधूरी सड़क तथा मथुरा गोवर्धन रोड़ के निर्माण के बारे में भी अवगत् कराया इस पर मुख्यमंत्री ने वहाॅ उपस्थित प्रमुख सचिव लोक निर्माण को मथुरा वृन्दावन की प्रमुख सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराने के लिये निर्देशित किया। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व मथुरा के प्रमुख मार्गाें के आगणन लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड एवं सीडी 1 द्वारा बनाकर लखनऊ भेजे जा चुके है और सारी कार्यवाहियाॅ प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग व प्रमुख सचिव द्वारा शिवपाल सिंह लोक निर्माण मंत्री के आदेश पर पूर्ण की जा चुकी है। विधायक प्रदीप माथुर ने मुख्यमंत्री से मथुरा एवं वृन्दावन में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत हाईटैक प्याऊ बनाने के आदेश भी पारित कराये।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थोें के साथ बैठक लेते एडीएम प्रशासन धीरेन्द्र सिंह सचान एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व घीरेन्द्र सिंह सचान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री संदर्भ, करकरेत्तर, राजस्व वसूली एवं शासन संदर्भित मामलो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री संदर्भ एवं स्टेट सर्विस डिलेवरी गेट वे, लोकायुक्त एवं अन्य आयोगो की ओर से प्राप्त संदभो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन अति महत्वपूर्ण संदर्भो को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करते हुए रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराये ताकि शासन को शिकायत निस्तारण की सूचना समय से भेजी जा सके, शिकायतें अधिक समय तक लंबित नहीं रहनी चाहिये अन्यथा की स्थिति में जबावदेही तय की जायेगी।  उन्होनंे राजस्व प्रशासन से संबंधित राजस्व वाद, प्रवर्तन एवं तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतो आदि की भी समीक्षा की। उन्होंने मनोरंजनकर, आवकारी, लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई की अच्छी वसूली तथा किये गये कार्यों पर संतोष जाहिर किया। खनिज , विद्युत विभाग, परिवहन, वाणिज्यकर, वन विभाग की वसूली की समीक्षा करते हुए अन्य विभागीय अधिकारियों को दिये गये लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली प्रत्येक दशा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करें आटो सहित अनधिकृत वाहनों को बन्द करें एवं कुछ विभागो द्वारा अच्छी राजस्व वसूली पर संतोष व्यक्त किया। आपूर्ति तथा राशन वितरण एवं बनाये जा रहे नवीन राशन कार्डो की समीक्षा की गयी, बाट मांप विभाग के भी अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि सघन अभियान चलाकर जांच कार्य पूर्ण कर राजस्व वसूली बढाये। मुख्यचिकित्साधिकारी से कहा गया कि जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ केन्द्रों पर चिकित्सों की समय से उपस्थिति तथा मरीजों का इलाज कराना सुनिचित करें। अपर जिलाधिकारी ने भू-तत्व खनिज (अवैध खनन) तथा अवैध शराब के निर्माण तथा विक्री पर कड़ा रूख अपनाते हुए अधिकारियों से कहा है कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी ऐसे अवैध कार्यों पर सतर्क निगाह रखें तथा कहीं पर भी अवैध कार्य होते पाये जायें तो प्रशासन को अवगत करायें ताकि ऐसे अराजक तत्वों पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जायें। सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, अधिशासी अधिकारियों सहित पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों सहित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में गश्त करके ऐसे अवैध ठिकानों को नष्ट करें तथा कार्य करने वालों को गिरफ्तार करें। उन्होनंे अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, नगर परिषदों व्दारा की जा रही गृहकर वसूली तथा उनपर कर निर्धारिण कर राजस्व वसूली की जाये, प्रत्येक दशा में सभी आवासीय भवनों को कर के दायरे में लाकर राजस्व वसूली की जाये। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये है कि अवैध रूप से बिकने वाली शराब को जब्त करे तथा बेचने वाले लोगो को विधिक कार्यवाही कर पावंद किया जाये तथा उनके वाहनो को सीज किया जाये। अवैध शराब तथा अन्य प्रदेशों से आने वाली शराब पर कडी निगरानी रखकर सख्त कार्यवाही की जाये। शहर तथा अन्य ग्रामीण इलाको में शराब की दुकानो की लगातार मानीटरिंग कर उनपर विशेष निगरानी रखी जाये तथा राजस्व वसूली में किसी प्रकार की गिरावट भी न आये। उन्होंने चकबंदी, खाद्य सुरक्षा, आपूर्ति खाद्य तथा औषधी, स्वास्थ्य, सामाजिक वानिकी, बैंको आदि विभागो की भी वसूली तथा कार्यो की समीक्षा की। उन्होने बैठक अनुपस्थित कई विभागीय अधिकारियो का स्पष्टीकरण मांगने तथा पूरी तैयारी करके बैठक में आने हेतु निर्देशित किया है आधी अधूरी सूचनाओ के साथ बैठक मे आने पर उन्होने कडी नाराजगी व्यक्त की है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था,सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) धीरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।  

Read More