यमुना को पूर्ण रूप से मुक्त व शुद्ध कराने के लिये यमुना रक्षक दल बड़े संघर्ष की तैयारी में है। आज दिनांक 6 फरवरी को गोविन्द मठ वृन्दावन में आचार्य प्रवर ए0एस0 विज्ञानाचार्यजी के सानिध्य में एवं यमुना रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास की अध्यक्षता में यमुना रक्षक दल की बैठक हुई। जिसमें आगामी 11 मार्च को निकलने वाली यमुना बचाओ की पदयात्रा के लिये योजना एवं रणनीति बनाई गयी। जिसमें बताया गया कि सभी कार्यकर्ताओं को हाई- अलर्ट कर 7 फरवरी से गाँव-गाँव जाकर जनसम्पर्क अभियान एवं प्रचार प्रसार शुरू कर दिया जायेगा। अधिक से अधिक लोगों को यमुना की इस पदयात्रा के लिये जोड़ा जायेगा। सभी जिले के ब्लाॅकों में एक बार फिर से जन सभायें की जायेगी। बैठक में सभी ने अपने सुझाव एवं विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसोदिया, राष्ट्रीय सचिव सीता अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव, प्रदेश महासचिव आशीश गोस्वामी, प्रदेश सचिव सुषमा अग्रवाल, अनीता थापा, प्रदेश प्रचार सविच लता अग्रवाल, डाॅ0 मोहिनी, नगर अध्यक्ष अरून चतुर्वेदी, मथुरा ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, विशन स्वरूप शर्मा, राधेश्याम सिसोदिया, सत्यपाल सिंह, हरि सिंह, सियाराम यादव, सी0एल0 यादव, संजय सिंह, राम दत्त, मान सिंह यादव, सुरेन्द्र बहादुर, मनोज गोस्वामी, श्याम सुन्दर सागर, हुकुम सिंह, रिंकू चैधरी, तेजप्रताप सिसोदिया आदि उपस्थित थे।
Read More