मथुरा

आज दिनांक 3 फरवरी को सुख धाम आश्रम में महन्त बलराम दास जी की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें 11 मार्च को होने वाली यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण की पदयात्रा का आह्वान किया गया। बैठक में वृन्दावन के अनेकों आश्रमों से आये साधु-सन्त उपस्थित थे। सभी सन्तों ने यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास को अपना समर्थन देते हुये कहा कि सभी संत समाज यमुना मैया को मुक्त करने के लिये 11 मार्च की पदयात्रा में अवश्य भाग लेंगे।  यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास कहा कि आज लोग पीने  के पानी के लिये तरस रहें है। यमुना किनारे के गाँव एवं शहरों  में यमुना के प्रदूषित जल से बीमारियां फैल रही है। यमुना के इस पुण्य कार्य में संत-समाज का होना परम आवश्यक है। महन्त बलराम दास ने कहा कि यमुना के इस आन्दोलन के लिये हमारा पूर्ण रूप सेे समर्थन है।  इस अवसर पर कल्यानान्द जी, महेश गिरि, राम दास, महन्त शम्भू दास, मुनेन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव, मुकेश शर्मा, गोपाल कुमार आदि उपिस्थत थे।  

Read More

     विश्व हिन्दु परिषद की स्वर्ण जयंती पर विशाल हिन्दु सम्मेलन में भरी हुंकार संगठित हिंदु सशक्त भारत के लगे नारे  गोवर्धन में डीएवी इंटर कालेज पर आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मुख्यातिथि भाजपा नेता डॉ0 सुब्रमण्यम स्वामी का स्वागत करते कार्यकर्ता  हिन्दू सम्मेलन को सम्बोधित करती हेमलता शास्त्री एवं मंचासीन अतिथिगण गोवर्धन। विश्व हिन्दु परिषद के स्वर्ण जयंती के अवसर पर डीएवी इंटर कालेज के समीप मैदान में आयोजित विशाल हिन्दु महासम्मेलन में मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भारत देश की आबादी की अस्सी प्रतिशत संख्या हिन्दु है लेकिन इस देश का हिन्दु संगठित नहीं है। राजनेता मुसलमानों की वोटों की खातिर आपस में बंट गये हैं। हिन्दु विभाजित हो गया है। यही कारण है कि इस देश के मुसलमानों के लिए अलग से कानून है जबकि विश्व के अन्य राष्ट्रों में मुसलमानों के एक जैसा कानून है। भारत देश में जहां मुसलमानों की तादाद ज्यादा है, वहीं हिन्दुओं को परेशान कर रखा है। कश्मीर में मुसलमानों ने पांच लाख कश्मीरी पंडितों को घाटी से बेदखल कर दिया जो कि आज वे रिफ्यूजी की तरह रह रहे हैं। केरल में एक जिले मेें मुसलमानों के चलते हिन्दु परेशान हैं। हमारे देश की पुरातन संस्कृति व इतिहास में आज की नई पीढिय़ों को अंग्रेजों के द्वारा लिखे इतिहास को पढ़ाया जा रहा है। अब केन्द्र में सरकार बहुमत से आई है जल्द पाठ्यक्रम को बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि 1948 में भारत से पाकिस्तान इस शर्त पर अलग हो गया कि मुसलमान जो हिन्दुओं के साथ नहीं रहना चाहते हैं, वह अलग होकर देश पाकिस्तान में जायें। लेकिन पाकिस्तान के दूसरे देश बांग्लादेश की एक तिहाई आबादी भारत में आ गई। उन्होंने बताया कि मुसलमानों ने भारत में आठ सौ साल राज किया और हिन्दुओं के करीब चालीस हजार मंदिरों को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अब समय अयोध्या में राम मंदिर बनाने का आ गया है। जल्द ही सरकार को अयोध्या के साथ साथ मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर और काशी विश्वनाथ के मंदिरों को दोबारा भव्यता प्रदान करनी चाहिए। मुसलमानों की मस्जिदों को वहां सेे हटा देना चाहिए। मस्जिद धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि यह एक नवाज पढऩे की जगह है। हिन्दुओं ने इस्लाम को रोका है नहीं तो यह इस्लाम जापान तक पहुंच जाता। अब समय हिन्दुओं को एकजुट होने का है। इस मौके पर वक्ता हेमलता शास्त्री ने कहा कि हमारी मातृ भूमि शेरा वाली नहीं बल्कि शेर पैदा करती है। यहां कमजोर पैदा नहीं होते हैं बल्कि कमजोर बन जाते हैं। मातृ शक्ति के साथ बलात्कार होते जायें लेकिन हिन्दु चुप हैं। यह हमारी संस्कृति नहीं हैं। उन्होंने वतन पर मरने वाले मौत को दुल्हन समझते हैं के गायन में जोश भर दिया। हिन्दु सम्मेलन के शुभारंभ पर गाय की पूजा विधि विधान से की गई। हजारों लोगों ने सामुहिक रूप से गाय की पूजा व उसके पंचदृव्य से बने उत्पादों को प्रयोग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ठा0 बच्चू सिंह, सियाराम शर्मा आदि ने मुख्य अतिथि स्वामी का स्वागत किया। इस मौके पर सुरेश सिंह, ठा0 ओमप्रकाश सिंह, संत आनंद बाबा, नारायण दास बाबा, चै0 गोविंद सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

     प्रो0 रामगोपाल यादव ने भण्डारे में पहुंच लिया सियाराम दास जी से आशीर्वाद गोवर्धन के डीग रोड स्थित हनुमान बाग आश्रम पर संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव  हनुमान बाग आश्रम के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब प्रसाद ग्रहण करते हुए भक्त  गोवधन। डीग मार्ग स्थित हनुमान बाग आश्रम पर हनुमान जी के तीन दिवसीय भंडारे के शुभारंभ पर रविवार को आस्था उमड़ पड़ी। भंडारे का शुभारंभ संत सियाराम दास महाराज निर्देशन में साधु संतों का स्वागत व हनुमान जी की पूजा अर्चना के बीच किया गया। इसके बाद प्रसाद पाने वाले भक्तों की लाइन लग गई। दूर दराज से टैक्टर ट्रॉली में आये ग्रामीणों के साथ साथ माघ पूर्णिमा मेला में परिक्रमा करने आये श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव में वीआईपी में राज्यसभा सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव ने पहुंचकर हनुमान जी का प्रसाद लेकर संत सियाराम महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में सपा शासन काल में विकास की चहुंमुखी गंगा बह रही है। ब्रज के विकास के लिए तदैव तत्पर हैं। गोवर्धन को तहसील का दर्जा देना भी इसी का उदाहरण हैं। पत्रकार वार्ता में दिल्ली के लिए सीएम उम्मीदवार में किरन वेदी व केजरीवाल में उन्होंने अरविंद केजरीवाल को ही बेहतर बताया। यहां वे सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आये हैं। इस मौके पर एडीएम धीरेन्द्र सिंह सचान, एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी सिटी मनोज सोंनकर, सपा के विधान सभा अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार, राधा चरन कौशिक, चै0 भगवान सिंह सैनी हलवाई, गिरधारी सेठी, अंशू कौशिक, समाज सेवी पंकज ठाकुर, मेघ श्याम आदि थे।

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली की कृष्णा नगर चैकी क्षेत्र के माल गोदाम रोड पर युवती की हत्या कर शव को झाडियों में फैके जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। सूचना पर पहुंची पुूलिस ने युवती के शव को बरामद कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार शहर के माल गोदाम रोड पर झाडि़यों में एक युवती का शव पड़ा देख आसपास के क्षेत्र सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों का हुजुम लग गया। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में कर मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती के शव को देखकर कर ऐसा प्रतीत होता है कि युवती के साथ सामूहिक दुराचार करने के बाद उसकी हत्या कर शव को यहाॅ झांडियों में फैंक कर भाग गये। हैं। पुलिस भी इस तरह की घटना से इन्कार नहीं कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही ज्ञात हो सकेगा की युवती की हत्या कैसे हुई हैं।  

Read More

मथुरा। बेरीवाला सेवा ट्रस्ट कोलकत्ता के सौजन्य से कल्याणं करोति द्वारा सचल चिकित्सा वाहन से जनवरी माह में विभिन्न मौसमी बीमारियों को लेकर नियमित उपचार किया गया। उक्त चिकित्सा वाहन सेवा में प्रोजेक्ट आॅफीसर वीके शुक्ला ने शेरगढ़ करहारी आदि गाॅवों में उपचार केन्द्रों के आसपास 3066 लोगों को उपचार दिया। कार्यक्रम में डा0 सतेन्द्र सिंह वर्मा, फार्मासिस्ट तरूण अग्रवाल, व सुनील सिंह का योगदान रहा।

Read More

मथुरा। कल्याणं करोंति द्वारा एक फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति फरह में विकलांग भाईयों को निःशुल्क कृत्रिम अंग हेतु चयन किया जायेगा। तथा 10 फरवरी को वितरण होगा। उक्त जानकारी आरके वर्मा ने दी हैं।

Read More



Mediabharti