मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेंस वे पर चार माह पूर्व हुए सड़क हादसें में हुई एक बच्चा सहित तीन लोगों की उपचार के दौरान हुई मौत के मामलें में परिजनों ने चार माह बाद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश चन्द निवासी 37 फ्लोर पार्क 22 जशीला नई दिल्ली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 16 अगस्त 2014 को उसके साला शेखर गोयल व उसकी पत्नी मीना गोयल और उसका 8 वर्षीय पुत्र अथर्व अपनी कार संख्या डीएल 7 सीजे 5058 से आगरा जा रहें थे की प्रातः 8 बजे मैक्स व बुलेरों के मध्य हुई भिड़न्त में कार सवार शेखर व उसकी पत्नी और 8 वर्षीय पुत्र भी इसकी चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाॅ तीनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम भी कराया था। पुलिस ने उक्त घटना में अब प्रदीप की तहरीर पर मैक्स व वुलेरों के अज्ञात चालकों के विरूद्व लापरवाही से वारहन चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाॅच शुरू करा दी हैं।
Read More




