मथुरा

यमुना रक्षक दल द्वारा कमेटी का गठन किया गया यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता हरियाण में जनसम्पर्क के दौरान मथुरा। 12 जनवरी को बल्लभगढ, फरीदाबाद तथा दिल्ली में मयूर विहार, साउथ एवेन्यू सहित कई शहरों में यमुना रक्षक दल द्वारा जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। साथ ही सभी जिलें के सांसदों एवं महन्तों से भेंटकर उनके सामने यमुना का मुद्दा रखा गया। 11 मार्च 2015 की होने वाली मथुरा से दिल्ली तक यमुना शुद्धिकरण पदयात्रा के लिये पूरे शहर में जन जागृति की गयी। इसके साथ साथ ही आगामी एक फरवरी को यमुना सफाई के लिये जन्तर मन्तर पर एक दिवसीय धरना दिया जायेगा धरने के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी जायेगी। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना का जल अत्याधिक दूषित एवं विषैला हो चुका है जिससे अनेको पशु पक्षी मर रहें हैं। लोगों में में कैंसर जैसी बिमारिया फैल रही है। हथिनी कुण्ड पर यमुना को कैद कर रखा है जिसके कारण ब्रज में यमुना को अस्तित्व समाप्त हो रहा है। यमुुना की अविरल धारा बनाने के लिये तथा हथिनी कुण्ड से जल छोड़ने के लिये 11 मार्च 2015 को मथुरा से दिल्ली की पदयात्रा में सबको एकसाथ चलना होगा। जानकारी देते हुये बताया गया कि आगामी एक फरवरी को जन्तर मंतर पर धरने की तैयार के लिये 14 जनवरी को कालिका मन्दिर दिल्ली में सभी कार्यकर्ता सहित बैठक होगी। इस अवसर पर बल्लभगढ से दुर्गेश शर्मा, बाँकेविहारी, गौरव शर्मा, अंकुर यादव, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा तथा दिल्ली से आर0के0 जिन्दल, मिथलेश कुमार, राजेश यादव, टिल्लन रिक्षारिया, हरदयाल कुशवाह, राजा मंशूरी, मदन लाल गौतम, गिरिवर सिंह, उदय नारायण आदि उपस्थित थे।    

Read More

राधाकुण्ड। मुखराई गांव में विधुत विभाग की लापरवही से 14 अप्रैल 2013 को सात मकानों में भीषण आग लग चुकी है। जिसमें प्रेमसिंह, शेरसिंह, रामजीलाल, विनोद मूली,रामदास,भगवान आदि के मकानों में भीषण आग लगने से 60 मन गेंहू, 8 भूसा से भरी बुर्जी, 10 विटोरा, 3 भैंस 1 बकरी, 2 बुग्गी हजारोें नगदी के साथ ही अन्य लाखों रूपयों का समान जलकर राख हो गया था लेकिन विधुत विभाग ने इस घटना से भी सबक नही लिया है। अगर लोगों की जरासी भी चूक हो जाती तो रविवार को लगी ट्रांसफार्म में आग दर्जनों घरों को अपनी चपेट में ले ली। गनीमत बड़ा हादसा होेने से टल गया।

Read More

गोवर्धन के श्रीराधा बल्लभ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा समापन पर व्यासपीठ का स्वागत करते यजमान व अन्य गोवर्धन। चक्लेश्वर स्थित श्रीराधा बल्लभ मंदिर में सौभरि ब्राह्मण संघ के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हवन यज्ञ एवं धार्मिक कार्यक्रमों के बीच सोमवार को हुआ। समापन मौके पर व्यासपीठ का सौभरि ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने स्वागत किया। महोत्सव में व्यास दीपक कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा अमृत के समान है। इस अमृत महोत्सव में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया है वे पुण्य के भागी हैं। साक्षात् गिरिराज जी की तलहटी में कथा बैठकर सुनना सबसे बड़े पुण्य की बात है। इस मौके पर महामंत्री शोभाराम शर्मा, महावीर शर्मा, वेदराम शर्मा, राममूर्ति, यूके वर्मा, भगवत प्रसाद, महादेव पांडेय, गंगाराम, ब्रह्मानंद  आदि थे।  

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र की रिपोर्टिग चैकी विचपुरी पुलिस ने क्षेत्र के पीके इन्स्टीट्यूट के पास से अवैध रूप से 41 वोतल अग्रेंजी शराब ले जाते नन्नें पुत्र नूरी निवासी जरैलिया थाना राया सहित तीन अन्य को गिरफ्तार किया हैं।  

Read More

मथुरा। थाना कोसी पुलिस ने क्षेत्र के टैम्पू तिराहा राष्ट्रीय राजमार्ग से बगीचा पुत्र जान मुहम्मद निवासी नगला गढ़ थाना सासनी हाथरस को आधा ब्लेड के टंुकड़े के साथ बन्दी बनाया हैं।ं

Read More

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के गाॅव रैपुराजाट के राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन की टक्कर से पिता पुत्र घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने  घायलों र्को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या एचआर 38 एस 3788 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सडक किनारे खड़ें पिता चन्द्रभान व पुत्र धर्मवीर में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। घटना की रिपोर्ट घायल चन्द्रभान पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी 96 सारस्वत पाड़ा कस्वा थाना फरह ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।  

Read More

मथुरा। जनपद की एसएसपी मंजिल सैनी ने कार्य में लापरवाही बरतनें तथा आदेशों की अवेहलना करने पर थाना सुरीर प्रभारी मुनीश चन्द्र को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है तथा उनके स्थान पर सलीम खाॅ को कोतवाली प्रभारी सुनील बनाया हैं।

Read More

मथुरा। अधिशासी अभियन्ता एवं सचिव सिंचाई ने अवगत कराया है कि जनपद मथुरा के सिंचाई बन्धु की मासिक बैठक दिनांक 14 जनवरी 2015 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभागार में  होगी।      

Read More

सेना दिवस पर रक्तदान करते सैनिक मथुरा। आज जिला चिकित्सालय मथुरा में कमाण्डेंट सैनिक अस्पताल मथुरा तथा बिग्रेडियर मैडिकल के सौजन्य से सेवारत सैनिकों द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में मथुरा छावनी के सैनिकों ने बढचढ ़कर भागीदारी दी। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की मौजूदगी में इस अवसर पर कमाण्डेंट सैनिक अस्पताल मथुरा तथा ब्रिग्रेडियर मेडीकल एवं अन्य सैन्य चिकित्साधिकारी ने रक्तदान करने वाले सैनिकों को धन्यवाद देते हुए प्रोत्साहित किया। फोटो संख्या 8566 रक्तदान करते हुए फील्ड अस्पताल के मेजर राजन गुप्ता, फोटो संख्या 8553 रक्तदान करने वाले सैनिकों को प्रोत्साहित करते हुए कमाण्डेंट सैनिक अस्पताल मथुरा।  

Read More

विधान सभा में रिंग रोड की रखी मांग गोवर्धन में वार्ता में बोलते विधायक राजकुमार रावत गोवर्धन। सूबे की राजधानी लखनऊ से केबिनेट स्तर पर गोवर्धन को तहसील बनाये जाने की गई घोषणा पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार रावत ने कहा है कि विधान सभा में बार बार प्रश्न उठाये जाने पर मुख्यमंत्री द्वारा उनकी मांग पूरी कर ली गई। यह क्षेत्र की जनता के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पूर्व में एक चुनावी सभा में गोवर्धन की जनता से वायदा करके गये थे कि सरकार आयी तो तहसील का दर्जा दिया जाएगा। उनकी इस घोषणा की याद सदन में उनके पुत्र सीएम अखिलेश यादव को दिलाई। कई बार विधान सभा में मांग की गई। प्रस्ताव की मंजूरी पर क्षेत्र की जनता को तहसील मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बताया कि उन्होंने गोवर्धन में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विधान में गोवर्धन व राधाकुंड में रिंग रोड की मांग की है। तीर्थ स्थली गोवर्धन को 24 घंटे बिजली दिलाई जाएगी। मथुरा जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित करा दिया है। इससे सूखा की चपेट में आये किसानों को राहत मुआवजा मिल रहा है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि वंटू रावत, राम अवतार कौशिक, वनवारी लाल आदि थे।  

Read More