मथुरा

यमुना मुक्तिकरण को लेकर बैठक करते यमुना भक्त मथुरा। आज को आचार्य ए0एस0 विज्ञानाचार्य के सानिध्य में गोविन्द मठ वृन्दावन में यमुना शुद्धिकरण व 11 मार्च 2015 को होने वाली यमुना बचाओ की पदयात्रा को मजबूत बनाने के लिये विशाल हवन का आयोजन किया गया है। हवन के उपरान्त यमुना रक्षक दल द्वारा बैठक की गयी। जिसमें कई जिले के जिलाध्यक्ष व ब्लाॅक अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में पदयात्रा की रणनीति योजनाबद्ध तरीके से बनाई गयी। साथ ही बताया गया कि यमुना सफाई के लिये आगामी एक फरवरी को जन्तर मंतर पर होने वाले एकदिवसीय धरना दिया जायेगा जिसमें हजारों की संख्या में मथुरा व वृन्दावन से लोग पहुँचेंगे। बैठक में यमुना आन्दोलन को मजबूत बनाने के लिये कई नये पदाधिकारी व कार्यकर्ता बनाये गये जिनमें मुकेश सिंह बुलन्द शहर निवासी को यमुना रक्षक दल का राष्ट्रीय सचिव, मदन लाल गौतम दिल्ली एन0सी0आर0 प्रभारी, डाॅ0 राजवीर सिंह जिला प्रभारी, रमेश सिसोदिया यात्रा प्रभारी, शेलेन्द्र सिंह ब्लाॅक अध्यक्ष चैमुहां, ओमन पंडित जिला महासचिव, राधेश्याम सिसोदिया प्रदेश प्रचार मंत्री, विजय कुमार जादौन विकलांग संघ को जिलाप्रभारी बनाया गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि 21 जनवरी से हर ब्लाॅक में यमुना रक्षक दल का कार्यालय खोला जायेगा तथा 25 जनवरी से वाहन द्वारा प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसेदिया, राष्ट्रीय प्रचार सचिव विष्णुप्रिया, राष्ट्रीय सचिव अजय शर्मा, राष्ट्रीय सचिव कुँवर राजेश सिंह, राम कथा वाचक देवमुरारी बापू, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, विशन स्वरूप, चैमुँहा ब्लाॅक अध्यक्ष राधेश्याम सिसोदिया, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, जानकी शर्मा, अशोक यादव, सियाराम यादव, गिरिवर सिंह, लोचन सिंह, विवके महाजन, श्यामसुन्दर सागर, राजेन्द्र प्रताप सिंह,डाॅ0 राजवीर सिंह, मुनेन्द्र यादव भज्जू, मदन लाल गौतम, हरी सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

जतीपुरा में पत्रकारों को बिकास कार्याें की जानकारी देती सांसद हेमा मालिनी व भाजपा कार्यकर्ता गोवर्धन। विकास खण्ड गोवर्धन के गाॅव अड़ीग में भाजपा सांसद हेमा मालिनी को पं0 मनोज शास्त्री द्वारा विधि विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना करा इण्टर लाॅकिंग सड़क का शिलान्यास कराया। गोवर्धन के गाॅव अंडी़ग में भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने 100 मीटर लम्बी इण्टर लाॅकिंग सडक का शिलान्यास किया। तत्पश्चात सिने स्टार भाजपा सांसद हेमा मालिनी अपने काफिले के साथ गिर्राज तलहटी स्थित गाॅव जतीपुरा पहुॅची जहाॅ पार्टी कार्यकर्ताओं सहित विमला देवी ने सांसद का पुष्प वर्षा व शाॅल उढ़ाकर जोशीला स्वागत किया। वही सांसद ने जतीपुरा की कोठारी गैस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि गोवर्धन के गाॅव अड़ीग में 100 मीटर इण्टर लाॅकिंग सड़क का कार्य कराया जा रहा है। और गोवर्धन में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये जल्द ही केन्द्र सरकार ओवर ब्रिज बनवाने जा रही है। जिसका कार्य करीव दो तीन माह के अन्तराल में शुरू होने जा रहा है। वही भाजपा के महामंत्री श्याम सुन्दर उपाध्याय ने सांसद हेमा मालिनी को जतीपुरा से गाॅठोली जाने वाले सडक मार्ग की मरम्मत कराने के लिये कहा। जहाॅ सांसद ने जल्द ही मार्ग की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर श्याम सुन्दर उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, ज्ञानेन्द्र सिंह राणा समाज सेवी, दीपक शर्मा, रघुवीर काका, प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, सत्तों ठाकुर, लालो प्रोहित, बाल मुकुन्द शर्मा, भगवान दास प्रोहित, हरेकृष्ण सैनी, सोनू ठाकुर ,जुगनू ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, सुनील बडोतिया पिच्चू बडोतिया आदि थे।

Read More

पुलिस बल के साथ क्षेत्रवार बाॅटी गई जिम्मेदारी कलैक्ट्रेट सभागार में विद्युत अधिकारियों के साथ पत्रकार वार्ता करते डीएम राजेश कुमार मथुरा। प्रदेश की सपा सरकार ने पूरे प्रदेश में 24 घंटें विद्यूत सप्लाई दिये जाने से पूर्व प्रदेश में विद्युत चोरी रोकनें के लिए वृहद स्तर पर चैकिग अभियान चलाया जायेगा। उक्त चैकिग अभियान में अलग अलग क्षेत्रवार जिम्मेदारी बाटतें हुए क्षेत्रीय पुलिस भी तैनात किया गया हैं। इस सन्दर्भ में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कलेक्टैªट स्थित सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में 24 घंटें सप्लाई दिये जाने की योजना के तहत कदम दर कदम आगें बढ़ रही है इसी क्रम में प्रदेश में विद्यूत चोरी रोकनें के उद्देश्य से सभी जनपदों में विद्युत चैकिग अभियान शुरू किया जा रहा हैं। इसके लिए शहर क्षेत्र में छह टीम व देहात क्षेत्र में 21 टीमें गठित की गई हैं। उक्त टीमों के साथ क्षेत्रीय कोतवाली व थाना प्रभारी के साथ साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। उक्त अभियान 12 जनवरी से 28 पफरवरी तक निरन्तर जारी रहेगा। चैकिग के दौरान विद्युत बकायेदारों से वसूली करने तथा वसूली नहीं करने पर विद्युत विच्छेदन करने, अथवा इसके बाद पुनः जोड़नें पर उनके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इसके अलावा चैकिग के दौरान ही मौके पर विद्युत कनैक्शन जारी भी किये जायेगे तथा कटिया डालकर विद्युत उपयोग करने वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की जायेगी तथा मीटर से छेड़छाड़ पाये जाने पर 2003 व 2005 के तहत कार्यवाही कर रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त अभियान के तहत पुराने मीटर को हटाकर नये मीटर घर के वाहर लगाये जायेगे तथा स्वीकृत भार से अधिक विद्युत उपयोग पाये जाने पर विभागीय नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जनपद वासियों से विद्युत चैकिग अभियान में जनता से सहयोग करने की अपील की हैं। इस अवसर पर विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।

Read More

बलभद्र शक्ति पीठ पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज बल्देव। ब्रज क्षेत्र में मांस अंडा की बिक्री पर रोक लगाने, ब्रज 84 कोस परिक्रमा का सौंदर्यीकरण तथा यमुना शुद्धिकरण की मांग को लेकर बलभद्र शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फैक्स के द्वारा पत्र भेजकर उक्त मांगों पर विचार कर कार्यवाही करने की मांग की है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजे गए पत्र में आचार्य विष्णु महाराज ने मांग की है कि ब्रज क्षेत्र में हजारों श्रृद्धालु प्रतिदिन दर्शनार्थ भ्रमणार्थ आते हैं, ऐसे में यहां खुलेआम चल रही मांस अंडा की बिक्री से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। वहीं यमुना को प्रदूषित देखकर भी उनकी भावनाएं आहत होती हैं। इसके साथ ही ब्रज चैरासी कोस परिक्रमा मार्ग का स्वरूप भी अपने अस्तित्व को खोता जा रहा है, उसका विकास भी पौराणिक महत्व को देखते हुए कराना आवश्यक है।  

Read More

गणेश मन्दिरों में हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन मथुरा। संकट चतुर्थ के पुण्य अवसर पर आज भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में जगह जगह गणेश मन्दिरों में पूजा अर्चना की गई। जिसकी वजह से गणेश मन्दिरों में श्रद्धालओं का तांता लगा रहा। वहीं घर घर में महिलाओं ने तिल व  गजक रेवड़ी का भोग लगाकर गणेश जी का पूजा अर्चना की तथा अपने बच्चों की लम्बी आयु की कामना की। कृष्ण की नगरी में गणेश मन्दिर में प्रमुख मन्दिर चैबिया पाड़ा स्थित दसमुखी गणेश मन्दिर पर भव्य फूल बंगला सजाया गया जहाॅ सांय 4 बजे से भक्तों के दर्शनार्थ मन्दिर खुलतें ही भक्तों की भीड़ उमड़नें लगी जो देर रात्रि तक अनवरत जारी रही। इसके अलावा शहर के जयसिंह पुरा स्थित गणेश टीले स्थित गणेश मन्दिर में भी भव्य सजावट की गई तथा मन्दिर में मेले जैसे माहौल बना हुआ था। जहाॅ बच्चे बूढ़ें नौजवान एवं महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही एवं असकुण्डा स्थित गणेश मन्दिर पर अखंड रामायाण पाठ के साथ साथ कीर्तन कर भक्तों ने पुण्य लाभ अर्जित किया वृन्दावन के लोई बाजार स्थित मोटा गणेश मन्दिर में भक्तों ने विशाल तिल के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। यहा भी दिनभर भक्तों का ताता लगा रहा। 

Read More

किसानों को भण्डारण में  30 प्रतिशत की छूट प्रदान की जायेगी- शिवपाल सिंह यादव उ0प्र0 राज्य भण्डारण निगम की वार्षिक बैठक लेते सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव लखनऊ। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई एवं सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम की वर्ष 2011-12 के सम्परीक्षित लेखों के सम्बन्ध में वार्षिक सामान्य बैठक (ए0जी0एम0) आयोजित की गयी। सहकारिता मंत्री के निर्देश पर निगम के संचालक मण्डल द्वारा इस वर्ष के लिये अपने दोनों अंशधारियों-राज्य सरकार तथा केन्द्रीय भण्डारण निगम को 20 प्रतिशत की दर से लाभांश घोषित किया गया। निगम के कार्मिकों को बोनस एक्ट की अधिकतम सीमा 20 प्रतिशत की दर से बोनस का भुगतान भी किया गया है। श्री यादव नंे कहा कि वर्तमान में निगम के भण्डारगृहों पर प्रदेश भर में कुल   35.22 लाख मै0टन भण्डारण क्षमता के गोदाम है जिनमें भारतीय खाद्य निगम, उर्वरक संस्थाओं, किसानों तथा विभिन्न प्रकार के अन्य जमाकर्ताओं के खाद्यान्न, उर्वरक, चीनी, सीमेन्ट आदि के सुरक्षित भण्डारण, परिवहन आदि की सुविधायें दी जा रही हैं। उन्होंनें कहा कि किसानों को भण्डारण शुल्क में 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। बैठक में प्रदेश के प्रमुख सचिव, सहकारिता श्री शैलेष कृष्ण एवं प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम श्री कृपा शंकर यादव एवं संचालक मण्डल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। शिक्षा जगत में लैपटाॅप का क्या महत्व है यह आज आप हर उस विद्यार्थियों देख कर महसूस कर सकते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए लैपटाॅप का आज ग्रामीण क्षेत्र, शहर के अधिकांश जगह मनोरंजन का साधन बन कर रह गया है। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा में महारथ हासिल करने के लिए दिए लैपटाॅप दुर्दशा का शिकार हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई लिखाई के बजाय लैपटाॅप मनोरंजन का साधन और खिलौना बन गए हैं। सरकार के तकनीकी शिक्षा देने के सपने की सरे बाजार बिक्री हो रही है और कुछ व्यवसायिक वेबसाइट पर लैपटाॅप खुले आम बेचे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इंटर पास कर उच्च शिक्षा जारी रखने वाले विद्यार्थियों को लैपटाॅप दिए थे। प्रदेश में लैपटाॅप वितरण मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मानी गयी। सरकार की मंशा थी कि लैपटाॅप का उपयोग कर छात्र छात्राएं तकनीकी शिक्षा में महारथ हासिल करेंगे, लेकिन सरकार का यह सपना साकार होने से पहले ही टूटने लगा। ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थियों को मिले सरकारी लैपटाॅप मनोरंजन का साधन बन गए हैं। इनसे पढ़ाई लिखाई के बजाय मोबाइल डाउन लोडिंग होने लगी है। आज हालत यह है कि 50 फीसदी लैपटाॅप का फिल्म देखने एवं गाने सुनने में उपयोग हो रहा है। देखरेख के अभाव में 30 फीसद से ज्यादा खराब हो गए अथवा बेच दिए गए हैं।

Read More

गोवर्धन। क्षेत्र के एक दैनिक समाचार पत्र के प्रबुद्ध संवाददाता को मिले खाली लिफाफे ने आज जमकर हड़कंप मचाया। मथुरा के एक एडवोकेट द्वारा पत्रकार को भेजे लिफाफे में जब कुछ भी नजर नहीं आया तो उसे लिफाफे में बंद साजिश की बू आने लगी और लिफाफा खुलने से पहले ही मामला थाने जा पहुंचा। लिफाफा थाने में पहुंच कर सभी पत्रकारों, कुछ प्रबुद्धजनों और थानाध्यक्ष के सामने खोला गया तब जाकर लिफाफे का मजमून समझ में आ पाया। मामला समझ कर थाना प्रभारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार विगत शनिवार दोपहर को एक दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता ब्रज बिहारी कौशिक को रजिस्टर्ड डाक द्वारा एक लिफाफा मिला। लिफाफे के प्रेषक में श्याम सिंह सिसौदिया एडवोकेट लिखा था। साजिश की संभावना से ग्रस्त ब्रज बिहारी कौशिक लिफाफे को लेकर गोवर्धन थाना पहुंचे। बृज बिहारी ने थाना प्रभारी राजा सिंह, पबुद्धजनों एवं अन्य मीडियाकर्मियों के समक्ष लिफाफा खोला गया तो उसमें सिर्फ दो खाली कागज निकले। उनमें से एक कागज पूरी तरह खाली था तो दूसरे कागज के एक कोने पर रूपीज फोर थाउजेण्ड फाइव हन्ड्रैड ओनली लिखा हुआ था। ये माजरा देख कर संवाददाता की सिट्टी पिट्टी गुम हो गयी और उसे बेहोशी छाने लगी। उन्हें उपचार के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। ब्रज बिहारी कौशिक ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। लिफाफे में रखे सादा कागज देख उन्हें घबराहट के कारण बेचैनी हो गयी। वही इसकी कई अधिवक्ताओं को फोन कर जानकारी की लेकिन कोई जानकारी नही हो सकी कि ये कौन अधिवक्ता है। खाली कागज के इस मजमून को देखकर संवाददाता की तबियत खराब हो गई है और उनका उपचार चल रहा है।  

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के ग्राम परसुआ पैट्रोल पम्प के पास कार ने वाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पिरसुआ के पैट्रोल पम्प के सामने कार संख्या यूपी 80 एएक्स 1599 के अज्ञात चालक ने कार को तेजी व लापरवाही से चलातें हुए सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ उपचार के दौरान जितेन्द्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजा हैं।  

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में विकास कार्यों की माह दिसम्बर 2014 तक की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होने कार्यों की समीक्षा में राम नोहर लोहिया ग्रामो का संतृप्तीकरण, ग्रामीण विद्युतीकरण, आन्तरिक गलियों में सी0सी0 रोड, समग्र ग्रामों में स्वच्छ पेयजल, आॅगनवाड़ी केन्द्रों हेतु भवन निर्माण, स्वच्छ शौचालय, निःशुल्क बोरिंग, कौशल विकास योजना, वृद्वावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति, समग्र ग्रामों को सम्पर्क मागों से जोड़ने, महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, इन्दिरा आवास योजना, पेंयजल हेतु हैन्डपम्पों के रिबोर तथा नये की स्थापना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा निर्मल धारा योजना में किये गये तथा किये जा रहे विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा में अच्छे कार्यों पर संतोश जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छूटे हुए शेष सभी विकास कार्य शीध्र से शीध्र पूर्ण करें ताकि शासन द्वारा जनहित किये जा रहे कार्यों का लाभ आमजन को मिल सके। उन्होने ग्रामीण अवस्थापना विकास निधि से वित्तपोषित परियोजनाओ की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा में कस्तूरबा गाॅधी बालिका विद्यालय, राजकीय हाईस्कूलों के भवन निर्माण, माॅडल स्कूल, भण्डार गृहों के निर्माण, राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज के भवन निर्माण को शीघ्र्र पूर्ण करके हस्तगत कराने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिये है। उन्होने मिड डे मील वितरण, समाजवादी पेंशन, छात्रवृत्ति, कृषि उपकरण वितरण आदि की भी समीक्षा की गयी। इस अवसर पर बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी तथा परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 बाजेपेई ने किया तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।  

Read More