कस्बा राया में हादसों को निमन्त्रण देता टेढ़ा विद्युत खम्बा राया। कस्बे में विद्युत विभाग के कई खम्बे गिरासू हालात में रखे हैं जिसके लिए लोगों ने कई बार विभाग को अवगत कराया गया लेकिन विभाग है कि गहरी नींद सोया हुआ है तो वहीँ चेकिंग के नाम पर वसूली तो की जाती है लेकिन इन विद्युत पोलों को सही कराने की बात आती है तो विभाग पल्ला झाड़ता नजर आता है। कस्बे के सादाबाद रोड स्थित बस स्टैंड पर लगा खंबा तो इतना तिरछा हो चला है कि कभी भी गिर सकता है। तो वहीँ नगर के गणेश बाग स्थित हाबुड़ा कालोनी में लगा खम्बा तो टुटा पड़ा है। नजदीक में मकान के चबूतरे से सटा पड़ा है जिससे मकान स्वामी को भी खतरा बना रहता है। शिकायत करते हुए बोबेन्द्र गिरी बताया कि विभाग की अनदेखी का शिकार कभी भी हो सकते हैं। जहाँ विद्युत तार जमीन से कुछ ही ऊपर होकर निकल रहे हैं इन तारों को भी ऊँचा कराया जाय और इन पोलों को भी बदलवाया जाये। विजय सिंह ने भी कुछ शिकायत की।
Read More




