मथुरा

संघर्ष समिति के साथ क्षेत्र के हजारों लोग करेगे गिरिराज जी का दुग्द्याभिषेक गोवर्धन तहसील बनाओं संघर्ष समिति के कार्यकर्ता कस्बे के सौंख अडडा पर आतिशबाजी करते हुए  गोवर्धन। प्रदेश की सपा सरकार द्वार आज गोवर्धन क्षेत्र मंे तहसील मुख्यालय की स्थापना की घोषणा होते ही स्थानीय लोगों के साथ किसानों के चेहरे खिल उठे है। वहीं गोवर्धन को तहसील बनाने की मांग को लेकर लम्बे समय से संघर्ष मंे जुटी चली आ रही गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति और श्री राधाकृष्ण सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा पर जमकर खुशिया मनायी। कार्यकर्ताओं ने कस्बे के सौंख अडडा पर जमकर आतिशबाजी की और मिठाईयों बांट कर ये खुशी एक दूसरे से साझा की। श्री कौशिक ने बताया कि गिरिराज महाराज की कृपा से मिली इस सफलता पर आज गिरिराज जी का भव्य दुग्धाभिषेक और मानसी गंगा की परिक्रमा का भव्य कार्यक्रम कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया जायेगा। गोवर्धन को तहसील बनाने की मांग को लेकर संघर्ष करते चले आ रहे गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति और श्री राधाकृष्ण सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर कस्बे के सौंख अडडा पर जमकर आतिशबाजी की। समिति के अध्यक्ष पूरन कौशिक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने तहसील की इस स्थापना के लिये लम्बा संघर्ष किया है। उन्होंने क्षेत्र के हजारों लोगों के साथ मिलकर रैली प्रदर्शन पोस्टकार्ड अभियान अनेकों ज्ञापन और दर दर की ठोकरें खायी है। भगवान गिरिराज महाराज की कृपा और क्षेत्र के हजारों लाखों लोगों की दुआओं से आज शासन ने उनके संघर्ष को सफल साबित कर दिया। श्री कौशिक ने शासन की इस घोषणा पर सपा सरकार को लाख लाख साधुवाद देने के साथ साथ क्षेत्र के लोगों की ओर अनेकों दुआऐं भी दी है। श्री कौशिक ने इस घोषणा को भगवान गिरिराज महाराज की कृपा मानकर आज मंगलवार को तहसील बनाओं संघर्ष समिति एवं श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, कई गाॅवों के प्रधान और अन्य लोगों के साथ एक जुट होकर श्री गिर्राज दनघाटी मंदिर पर गिरिराज प्रभु का भव्य दुग्धाभिषेक करने का निर्णय लिया है। साथ ही इस दौरान वे क्षेत्र के सभी लोगों के साथ मानसी गंगा की परिक्रमा भी करेगें। इसके बाद सभी लोग मिलकर एक साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करेगें। इस कार्यक्रम की जानकारी डा0 संजीव कौशल ने दी। इस मौके पर गिरिधारी सेठी, मोहन सिंह पूर्व प्रधान, निबौरी काका, सन्टी सेठ, दीपक शर्मा, रामबाबू सैनी आदि मौजूद रहे।  

Read More

हादसा टला, विधुत अधिकारी नही ले रहे सुधि, ग्रामीणांे में आक्रोश मुखराई गांव के ट्रांसफार्म में लगती आग और उससे हुई विधुत आपूर्ति हुई ठप्प राधाकुण्ड। बृज की ठकुराइन श्री राधारानी की ननिहाल एंव पर्यटन गांव मुखराई में रविवार को अचानक ट्रांसफार्म में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। मुखराई गांव के मैजूद लोगों ने समय रहते ट्रांसफार्म में आगने की सूचना देकर विधुत आपूर्ती बन्द करा कर दिया। और लगी आग पर काबू पा लिया। मुखराई गांव के कौशल किशोर घर के निकट लगा 250 के.बी का ट्रांसफार्म पिछले 5-6 दिन से खराब चल रहा था। ट्रांसफार्म खराब होने की जानकारी गांव के लोगों ने कई बार विधुत अधिकारयिों को दी लेकिन कोई सुध नही ली। गांव के लोगों द्वारा अधिक सिकायत करने पर विधुत कर्मचारियों ने ट्रांसफार्म की खराबी को देखा तो था लेकिन उसे गम्भीर रूप से न लेकर आॅइल डाल कर चले गये। रविवार को सांय करीब 8 बजे बिजली आने साथ ही ट्रांसफार्म में भीषण आग लग गई। ऊॅची-ऊॅची लपटों से आस-पास के घरों में हडकम्प मच गया। गांव के सैक्ड़ों लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाने के बाद राहत की सांस ली। लेकिन गांव की विधुत आपूर्ति ठप्प हो गई। जिसे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मुखराई निवासी पूर्व प्रधान भगवत स्वारूप ने बताया कि इस ट्रांसफार्म को बदने की कार्यवाही सन् 2007 से चल रही है। विधुत अधिकारियों एंव जिला प्रशासन तक इस समस्या से अबगत करा दिया गया है। घरों के पास लगा ट्रांसफार्म को बम्बा के निकट ग्राम समाज की जमीन में रखने के लिए एव अन्य कार्य के लिए लगभग दो लाख सतासी हजार स्वकृत भी हो चुका है लेकिन विधतु अधिकारी कर्मचारी कोई भी सुध नही ले रहा है।  मुखराई प्रधान मानपाल चैधरी ने बताया कि मुखराई गांव की विधुत लाईन ,पोल करीब 15 साल से क्षतिग्रस्त है। इस समस्या से विधुत अधिकारियों, एसडीएम, डीएम, विधायक सांसद आदि को अबगत करा दिया है। लेकिन अभी तक किसी ने सुध नही ली है।   

Read More

मथुरा। कान्हा की नगरी मथुरा में चोरो का आतंग इतना बढ़ गया है की अब चोर भगवान के घर में भी चोरी करने में भी नही घबराते और न ही इन्हे कोई डर है ऐसा ही एक मामला सामने आया है मथुरा के गोकुल गांव में जहां भगवान श्री कृष्ण का बचपन गुजरा। यहां चोरों ने एक साथ 4 प्राचीन मन्दिरों में चोरी कर लाखों रूपये की नगदी व जेवरात आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया और साफ बच निकल भागे। वहीं पुलिस सिर्फ हाथ पांव मारती रह गयी। मिली जानकारी के अनुसार मथुरा के भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थली गोकुल गांव में बीती रात अज्ञात चोरों दुस्साहस का परिचय देते हुए एक साथ यहां के 4 प्राचीन मंदिरों पर धावा बोल दिया। चोर मन्दिरों से चोरी कर लाखों रूपये की नगदी, श्रृंगार आदि के आभूषण व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर यहां से साफ बच निकल भागे। चोरों ने यहां के प्रमुख नांदघाट स्थित मन्दिर (यमुना जी का आरती स्थल), ठकुरानी घाट मंदिर, गोसाई की प्रथम बैठक और महाप्रभु की बैठक जैसे पवित्र स्थानों को अपना निशाना बनाया। हालांकि चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है लेकिन पुलिस चोरों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। अब देखना ये है की माखन चोर भगवान श्री कृष्ण के भी पवित्र मन्दिर में हुई चोरी को करने वाले चोर कब तक पुलिस की पकड़ से दूर रह पायेंगे क्या पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पायेगी।  

Read More

राया। अग्रवाल धर्माथ चिकित्सालय का वार्षिक उत्सव श्रीमती प्रेमलता डिग्री कालेज में कम्बल वितरण कर व अन्य वितरण कर मनाया जायेगा। इस अवसर पर मथुरा के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका व एसडीएम महावन व मांट बसेरा ग्रुप के रामकिशन अग्रवाल  आरजी अग्रवाल आगरा  गरीबों व असहायों को कम्बल व अन्य वितरण करेंगें। इसकी जानकारी अग्रवाल सभा के महामंत्री हरीमोहन अग्रवाल ने दी।  

Read More

राया। थाना राया क्षेत्र में बीती रात्रि बदमाशों ने अपनी अर्टिका कार संख्या यूपी 85 एएन 9596 से अपने घर कासगंज जा रहे अबदेश अग्रवाल व उनकी पत्नी कृष्णा अग्रवाल को सोनई व बिचपुरी के मध्य टाटा सफारी व इन्नोवा सवार बदमाशों ने गाडी ओवरटेक कर रोक ली और अवधेश अग्रवाल की पत्नी से लाखों रू0 के गहने व 45000 रू0 करीब लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार अवधेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस घन्टों बाद पंहुची। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इनोवा कार को भी मथुरा गोवर्धन रोड से लूटा था। वृन्दावन में लूट की सूचना पर भी राया पुलिस सक्रिय क्यों नही हुयी। वृन्दावन से बदमाश कार लूटकर राया क्षेत्र में होकर गुजरी थी। थाना क्षेत्र में जीप बोलेरो और पिकैट में कई ओटो व मोटरसाइकिल लगी होती हैं। इस घटना को लेकर व्यापारियों व जनता में भारी आक्रोष हैै।

Read More

मथुरा। पालिका द्वारा शहर की आधुनिक तरीके सो सफाई कराये जाने के लिए खरीदी गई वैक्यूम स्वीपिंग मशीन एवं पाॅच पानी के टैकरों का विधिवत् उद्घाटन जिलाधिकारी ने नारियण तोड़ कर किया। इस पर पालिका की अध्यक्षा मनीषा गुप्ता व अधिशासी अधिकारी केपी सिंह भी मौजूद रहें। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि पालिका द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था और अधिक बेहतर करने के लिए मंगाई गई आधुनिक मशीन की प्रशासन करते हुए पालिकाध्यक्षा के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि आज से ही जनहित में शहर के मुख्य मार्गो की सफाई कार्य रोस्टर बनाकर कराये जाने हेतु मुख्य सफाई निरीक्षक नरेश बाबू एवं गैराज इन्चार्ज राजेश कुमार यादव को जिम्मेदारी दी गई है। पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने बताया कि पालिका द्वारा यह आधुनिक वाॅक्यूम स्वीपिंग मशीन की लागत 45 लाख रूपये की आई है तथा इसके साथ ही पालिका ने पाॅच पानी के टेैंकर भी खरीदें गये है जिसके एक टैंकर की कीमत करीब 2 लाख 58 हजार है जिसकी क्षमता 4 हजार लीटर पानी की हैं। पालिकाध्यक्षा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा से शहर को अधिक से अधिक स्वच्छ बनाने की है इसमें उन्हें शहरवासियों का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी उन्हें इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर पर नगर मजिस्टैंªट हेम सिह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ब्रजेश खन्ना, हरेन्द्र कुमार शर्मा, अवर अभियन्ता जलकल केआर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक नरेश बाबू, गैराज प्रभारी राजेश कुमार यादव, अपवर अभियन्ता सोमेश कुमार, राजपाल सिंह, सफाई निरीक्षक मुकेश कुमूार, लेखाकार विकास गर्ग, दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी, नाजिर नगर पालिका विनोद कुमार शर्मा उर्फ लाले, एवं सभासद गब्बर कुरैशी, चीना कुरैशी, राजेश कुमार, विजय प्रकाश, नईम के अतिरिक्त क्षेत्रीय सेनेट्री सुपरवाइजर जगदीश प्रसाद, राजेश चैहान, बुन्दू खाॅ, रक्षपाल सिंह, ओमवीर सिंह, दीपचन्द्र, कोमल प्रसाद सैनी, भूपेन्द्र सिंह, मेघेेन्द्र, उदयवीर सिंह, सोहन सिंह, ओमप्रकाश सैनी, गोपाल प्रसाद सैनी, आदि लोग उपस्थित रहें।  

Read More

वृन्दावन। श्री मान मन्दिर, श्रीमद् पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन (भानू) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना का शुद्ध अविरल प्रवाह पुनः ब्रज में आये इस पावन संकल्प के साथ यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा निरन्तर प्रयासरत है। दिनांक 11 जनवरी रविवार को लीगल वेलफेयर एडवोकेट सोसायटी के पधाधिकारी अधिवक्ता गण यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पहुॅचे और उन्होने श्री यमुना महारानी की मुक्ति के लिये चल रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान समर्थन दिया। सोसायटी के संयुक्त सचिव एड. रितेश शाह ने कहा कि यमुना की वर्तमान स्थिति किसी भी व्यक्ति के लिये असहनीय है। हम सभी अधिवक्ता गण अभियान के साथ है। उन्होने घोषणा की कि 19 जनवरी को अधिवक्ता गणों द्वारा न्यायालय परिसर में 1 दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जायेगा एवं मथुरा जिलाधिकारी को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम यमुना मुक्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा।

Read More

मथुरा। प्रदेश में बढ़ती ठंड के चलते प्रदेश के सभी कक्षा तक के विद्यालयों को बन्द कर दिया गया हैं। इस सन्दर्भ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरपाल सिंह यादव ने बताया है कि सचिव बेसिक शिक्षा संजय सिन्हा के निर्देश पर जनपद में कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को 14 जनवरी तक बन्द कर दिया गया है तथा 15 जनवरी को मकर सक्रान्ति का अवकाश होने के कारण अब सभी विद्यालय 16 जनवरी को यथावत खोले जायेगे।

Read More

आगरा में शमसाबाद रोड पर यमुना मुक्तिकरण अभियान के क्षेत्रिय कैम्प कार्यालय का उद्घाटन श्री मानमन्दिर, श्रीमद् पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा यमुना आन्दोलन को गति देने व आगामी पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिये क्षेत्रिय कार्यालय खोले जा रहे जिसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगो तक यमुना मुक्ति का आवह्न पहुॅचाया जा सके। इसी क्रम में अभियान द्वारा आगरा महानगर में आन्दोलन को धार देने के लिये आगरा में शमसाबाद रोड स्थित राजेश्वर मन्दिर में अभियान के क्षेत्रिय कैम्प कार्यालय का उद्घाटन 12 जनवरी सोमवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में अभियान के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आगरा के सैकड़ो नगरवासी भी उपस्थित रहे। कार्यालय का उद्घाटन प्रख्यात कथावाचक श्री विष्णु चैतन्य हरि जी एवं राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक सुनील सिंह व राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुअ ने कहा आगरा में विश्व के अजूबों में गिना जाने ताजमहल स्थित है जिसके उत्तरी भाग में यमुना जी प्रवाहित होती है आज बिना स्वच्छ यमुना के ताजमहल की भी सुन्दरता अधूरी है। यमुना में बह रहे जल के कारण आगरा में पेय जल और किसानों की कृषि को हानि पहॅुच रही है। इसलिये हम सभी को संगठित हो 15 मार्च के पदयात्रा में अभूतपूर्व संख्या में यमुना जी को लान के लिये दिल्ली चलना है। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय कथाव्यास केशव देव शास्त्री, सुनील शास्त्री, देवेन्द्र शास्त्री, बबलू भण्डारी, सज्जन शर्मा, मोन्टी, सोनू रावत, अवधेश शुक्ला, ऋषि दुबे ने उपस्थित होकर अपने विचार रखते हुये अभियान को हर संभव तरीके से सफल बनाने का संकल्प लिया।  मथुरा में नगर ईकाई द्वारा किया गया जनसंपर्क, नगर ईकाई में जोड़े नये पदाधिकारी यमुना मुक्तिकरण अभियान की मथुरा नगर ईकाई द्वारा नगर अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी के नेतृत्व में अभियान के लगभग 20 कार्यकर्ताओं द्वरीर औरंगाबाद, नरसिंह, जनरलगंज और आचार्यनगर क्षेत्र के सैकड़ो लोगो से जनसंपर्क कर 15 मार्च 2015 को होने वाली पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया गया। अभियान के नगरअध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी द्वारा नगर ईकाई में नये पदाधिकारियों को सौंपा गया जिनमें संजय सारस्वत को शहर मंत्री, रामबाबू वर्मा को शहर सचिव, मोहित यादव को शहर मंत्री और रिंकू चैहान को शहर सचिव बनाया गया। इस अवसर पर भाकियू भानू के शहर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, गोविन्दा पंडित, राजेन्द्र सक्सैना, राज शर्मा आदि उपस्थित रहे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार डी.पी चतुर्वेदी द्वारा 17 जनवरी को अभियान द्वारा निकाले जा रहे मशाल जूलूस में समस्त शहर वासियों से भाग लेने का आवह्न किया गया।  प्रख्यात कथाव्यासाचार्य श्री विष्णु चैतन्य से मिले यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारी           श्रीमद् भागवत कथा के प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता श्री विष्णु चैतन्य जी महाराज से यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक, सहसंयोजक और महासचिव द्वारा भेंट की गई और अभियान द्वारा 15 मार्च की आगामी यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के विषय में अवगत कराया गया। उन्होने अभियान को हर प्रकार समर्थन देने का विश्वास जताते हुये आश्वस्त किया कि उनके आवह्न पर हजारों वैष्णव इस ऐतिहासिक पदयात्रा में निश्चित तौर पर भाग लेगे। 

Read More

गोवर्धन। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत विगत रात्रि सकरवा रोड पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के अज्ञात चालक ने बाइक सवार भाई बहिन को रौंद डाला जिससे बहिन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि भाई को गम्भीर अवस्था में निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतका के शव को पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं इस घटना से आक्रोशित मृतकों के परिजन भारी संख्या में थाने पर पहंुच गये और पुलिस पर आरोपी को तत्काल पकड़े जाने की मांग की।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव सकरवा रोड पर बीते रोज रात्रि करीब 6ः30 बजे अपनी बाइक से ग्राम देवसैरस निवासी रिंकू पुत्र कमल सिंह अपनी बहिन पिस्ता देवी उम्र करीब 20 बर्ष के साथ अडींग अपनी बडी वहन से मिलने गये थे। ये दोनो शायं को मोटर साइकिल से अपने घर वापिस लौट रहे थे। रास्ते में मलसराय बम्बा के समीप पहुंचे ही थे की सामने से तेज गति से आते एक ट्रेक्टर ने उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिससे पिस्ता देवी बुरी तरह से घायल हो गई। पिस्ता देवी को उपचार के लिए स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पिस्ता देवी की मौत हो गई।

Read More