मथुरा। मशहूर गीतकार संतोश आनंद के बेटे संकल्प आनन्द एवं उनकी पत्नी नरेश नंदिनी आनन्द की आत्महत्या के मामले की जाॅच सीबीआई से कराये जाने का रास्ता अब साफ हो गया है। अब इस आत्म हत्या की गुत्थी सुलझाने के मामले की जाॅच सीबीआई करेगी। इस बारे में एसएसपी मंजिल सैनी ने भी जानकारी देते हुए बताया कि संकल्प आनन्द दम्पत्ति सुसाईड मामले की जाॅच सीबीआई से कराने के लिये मिनिस्ट्री आफॅ होम अफेयर्स को पत्र लिखा गया है। विदित हो कि विगत दिनों पूर्व मथुरा के कोसीकलां में संकल्प आनन्द एवं उनकी पत्नी नरेश नंदिनी आनन्द ने मथुरा के कोसीकलाॅ इलाके मे रेलवे ट्रेक पर आत्म हत्या कर ली थी। राज्य सरकार द्वारा संकल्प आनन्द की मौत के मामले की जाॅच के लिये मिनिस्टर््ी आफॅ होम अफेयर्स को पत्र लिखा गया था जिसमे जाॅच सी बी आई से कराये जाने की सिफारिष की गयी थी। संकल्प आनन्द की आत्म हत्या के मौत के मामले मे मिले सुसाईड नोट मे 38 प्रमुख लोगो पर उन्हे घोटाले मे फॅसाने का आरोप लगाया गया था। जिसके चलते संकल्प आनन्द एवं उनकी पतनी नरेष नंदिनी आनन्द ने मथुरा के कोसीकलाॅ इलाके मे रेलवे ट्रेक पर आत्म हत्या की थी। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि संकल्प आनन्द दम्पत्ति सुसाईड मामले की जाॅच सीबीआई से कराने के लिये मिनिस्ट्री आफॅ होम अफेयर्स को पत्र लिखा गया है।
Read More




