मथुरा

मथुरा । कोतवाली वृन्दावन क्षेत्र अंतर्गत जैंत रिपोर्टिंग चैकी के पास से फर्जी बहती (स्टेट टैक्स) बनवाकर साढे सोलह लाख रूपये का परचून का सामान ले जा रहे एक ट्रक को बुधवार को सहायक कमिश्नर वाणिज्य कर सचल दल सुभाष यादव ने पकड़ा है। उस पर भारी जुर्माना लगाया गया है। सहायक कमिश्नर वाणिज्य कर सचल दल को जानकारी मिली, जिसके आधार पर बुधवार को दिल्ली से मध्यप्रदेश जा रहे ट्रक संख्या आरजे 11 जीए 7513 जो न्यू सिद्धू फ्रैट कैरियर ग्वालियर को थाना जैंत के पास एक सूचना के आधार पर रोका जिसमें लगभग साढे सोलह लाख रूपये का परचून का सामान भरा था। यह फर्जी बहती बनाकर ले जा रहा था तभी इसे दबोचा गया। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया, ट्रक को जैंत पुलिस चैकी पर खड़ा करा दिया गया है।

Read More

मथुरा । बैंक के मैनेजर भी खूब नकली नोट जमा कर रहे हैं। इस संबंध में कानपुर के सीडब्ल्यूआई के प्रबंधक सत्य कुमार ने होलीगेट की सिंडिकेट बैंक शाखा के प्रबंधक के खिलाफ दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि उनकी बैंक शाखा के द्वारा सौ-सौ के 23 नोट व पांच सौ का एक जाली नोट रिजर्व बैंक कानपुर मंे जमा किया गया है। 

Read More

मथुरा । गत बारह जुलाई को नारायणपुरी धौलीप्याऊ निवासी एक महिला के साथ बलात्कार की घटना का मामला न्यायालय के आदेश पर कल दर्ज हुआ है। नारायणपुरी धौलीप्याऊ निवासी गोविंद शर्मा की पत्नी ने नटवर नगर निवासी तांत्रिक महेशचन्द्र के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया है। 

Read More

मथुरा । बरसाना के गांव बढोकर में एक नामजद ने किसान के बुर्जी-बिटौरा में आग लगा दी। इस संबंध में बढोकर निवासी राजपाल पुत्र भंभोला ने गांव के ही हंसा पुत्र धरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा । छाता थाना क्षेत्र के स्थानीय बरसाना चैराहा से उपनिरीक्षक राजवीर सिंह ने अप्पन पुत्र धीनू निवासी मौहल्ला नकासा कोसीकलां को एक चाकू सहित गिरफ्तार किया है।

Read More

मथुरा । थाना बरसाना पुलिस ने बीतीरात गश्त के दौरान अवैध शराब सहित एक युवक को दबोच लिया। उसके पास से 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गई है। थाना बरसाना में तैनात कांस्टेबिल सतेंद्र सिंह मंगलवार रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान ऊंचागांव रोड से उन्होंने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी में पकडे गये युवक के पास से 18 पौव्वा अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम परमवीर पुत्र निरंजन सिंह निवासी बरसाना बताया।

Read More