मथुरा

मथुरा। वृन्दावन नगर के प्रेम मंदिर क्षेत्र में एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीब और भिखारी किस्म का यह व्यक्ति था। जैसे ही इसकी सूचना वृन्दावन के समाजसेवी भगवानदास चैधरी को लगी तो वे रिक्शा लेकर पंहुच गये और मृतक के शव को रिक्शे में डालकर उसका अंतिम संस्कार करने चल दिये। उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। लोगों का कहना है कि बीमारी अथवा ठण्ड से उसकी मौत हो सकती है। 

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी एक बार सोशल मीडिया में काफी चर्चा बटोर रही है। अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही है। लेकिन इस टाइगर की गर्लफे्रड को-स्टार अमायरा दस्तूर को साथ अपने कोल्ड वॉर को लेकर चर्चा में है। एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं दिशा जल्द ही ऑस्कर विजेता जैकी चेन के साथ ‘कुंगफू-योगा मूवी में नजर आएंगी। भारत-चीन के सहयोग से बनी इस फिल्म में दिशा एक आर्कियोलोजिस्ट के रूप में इंडियन राजकुमारी की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में दिशा के साथ अमायरा भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि दिशा इन दिनों खुद को फिल्म की लीड अभिनेत्री बता रही है। ऐसे में उसका यह बयान अमायरा को रास नहीं आ रहा है। उधर, फिल्म के प्रोमो में भी दिशा ही नजर आ रही है। ऐसे में दोनों के बीच की अनबन को और हवा मिल गई है। आपको बता दे कि इस फिल्म जैकी चैन और सोनू सूद भी मुख्य भूमिका में है। उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह के साथ दिशा फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आई थी। दिशा की यह बॉलीवुड की पहली फिल्म थी।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी के बाद से नगदी की किल्लत के साथ ही देशभर में ऑनलाइन शॉपिंग और ट्रांजैक्शन में काफी इजाफा हुआ है। इससे जहां भारतीय बैंकों और ट्रेडर्स को फायदा हो रहा है, वहीं कई दूसरे देशों को भी इससे फायदा हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से कुछ देशों को सीधे या परोक्ष तौर पर फायदा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मोदी सरकार के पुराने 500 और 1000 के नोट को बंद करने के फैसले से चीन, अमेरिका, जापान, डेनमार्क समेत कई देशों को फायदा होगा। खासतौर पर उन लोगों को जो ऑनलाइन शॉपिंग और ट्रांजैक्शन के लिए किसी न किसी तरह जरिया बन रहे हैं। चीन को कैसे होगा फायदा देश के 2 लाख एटीएम में से सिर्फ 22,500 ही नए नोट दे पा रहे हैं। एटीएम में सॉफ्टवेयर और ट्रे आदि बदलने की जरूरत है। इन मशीनों में जो नए पाट्र्स लगाए जाने हैं वे चीन से ही खरीदा जाना है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि भी की और बताया कि चीन से इनकी खरीद हो चुकी है और पाट्र्स भारत लाए जा रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अध्यक्ष  अरुंधति भट्टाचार्य ने एक मीडिया संस्थान को बातचीत में यह भी बताया था कि मैग्नेटिक और हार्डवेयर, जिसे मैग्नेटिक स्पेसर और वेज के नाम से जाना जाता है, स्टॉक में नहीं है। जब ये आ जाएंगे तो सभी एटीएम काम करने लगेंगे।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की सीरीज के शेष तीन टेस्ट के लिए मंगलवार को टीम की घोषणा की। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हुई है। हालांकि अनुभवी सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की छुट्टी कर दी गई है। अब भारत के पास दो ही विशेषज्ञ ओपनर मुरली विजय व लोकेश राहुल हैं। राजकोट टेस्ट में फ्लॉप रहने के बाद गंभीर को विशाखापट्टनम टेस्ट के दौरान ही रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया था।    गंभीर आज मंगलवार को वायनाड में राजस्थान के खिलाफ दिल्ली की ओर से खेलते हुए पहली पारी में 10 रन पर ही आउट हो गए। एक और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे की चोट से उबर गए हैं और माना जा रहा था कि उनकी वापसी होगी। हालांकि वे भी दिल्ली के लिए सिर्फ 38 रन बना सके और उन्हें टीम में नहीं चुना गया। भुवनेश्वर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान पहली पारी में पांच विकेट लिए थे, लेकिन कमर में खिंचाव के कारण उन्हें तीसरे टेस्ट में जगह नहीं मिली थी। हालांकि वे इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिट हो गए थे, लेकिन चयनकर्ता चाहते थे कि टेस्ट क्रिकेट में लौटने से पहले वे घरेलू क्रिकेट में खेलकर अपनी फिटनेस साबित करें। ऐसे में भुवनेश्वर रणजी ट्रॉफी में उतरे। उन्होंने मैसूर में मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में उत्तर प्रदेश की ओर से दोनों पारियों में मिलाकर कुल 36 ओवर डालते हुए दो विकेट लिए। चूंकी तीसरा टेस्ट 26 नवंबर से मोहाली में खेला जाएगा और अगर पिच हमेशा की जैसे तेज गेंदबाजों को मदद देने वाला हुआ तो भुवनेश्वर को अंतिम एकादश में लिया जा सकता है। टीम : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, करुण नायर, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । संसद का शीतकालीन सत्र नोटबंदी के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ गई है। हंगामे के बाद लोकसभा गुरूवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। नोटबंदी के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष और सरकार के बीच घमासान जारी है। विपक्ष नोटबंदी के मुद्दे पर पीएम मोदी को सदन में बुलाने की मांग पर अड़ा हुआ है।  वहीं बीएसपी सुप्रीमो ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि अगर पीएम मोदी ने इतना अच्छा काम किया है तो वह घबरा क्यों रहे हैं? वहीं मायावती ने राज्य सभा के उप सभापति कुरियन से मांग करते हुए कहा कि पीएम मोदी को सदन में बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सदन के बाहर बयान दे रहे हैं। यह सदन का अपमान है। पीएम मोदी को इसके लिए माफी भी मांगनी चाहिए। नोटबंदी के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष का जमकर हंगामा किया और दोपहर 12 बजे तक के लिए कार्रवाई स्थगित कर दिया गया। इसके बाद सरकार को चौतरफा घेरने की कोशिश में बुधवार को ही कांग्रेस शाम 4 बजे अपने पार्टी मुख्यालय से प्रधानमंत्री आवास तक प्रदर्शन करेगी।  इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष इस बात पर एकजुट है कि पीएम मोदी संसद में नोटबंदी पर पूरी बहस के दौरान बैठें और नोटबंदी घोटाले की जेपीसी जांच हो। इधर नोटबंदी पर प्रदर्शन के बीच विपक्ष के नेताओं ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से भी मुलाकात की।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी से रबी फसलों की बुवाई को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहे किसानों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने अब जाकर कुछ राहत देने का ऐलान किया है। बुधवार को वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने किसानों को राहत दिए जाने वाले विभिन्न कदमों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने रबी की फसल बुवाई में आ रही समस्याओं के मद्देनजर किसानों को नाबार्ड के जरिए फंडिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सहकारी बैंकों को कैश दिया जाएगा। जिला सहकारी बैंकों को 21 हजार करोड़ मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि फसल लोन के लिए बैंकों को लिस्ट तैयार कर ली गई है।  वित्त सचिव ने नोटबंदी के चलते ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए भी कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि अब डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा। सरकार इसे हटा रही है। रुपे कार्ड का स्विचिंग चार्ज भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।दास ने बताया कि ई वॉलेट से भी सरकार स्विचिंग चार्ज हटा चुकी है और 31 दिसंबर तक ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग पर भी सर्विस चार्ज हटाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक फोन से पेमेंट पर चार्ज नहीं लगेगा। पेटीएम जैसे ई-वॉलेट के जरिए खर्च की सीमा दोगुनी कर दी गई है। अब ई-वॉलिट्स में 10 हजार से 20 हजार रुपये तक जमा कर सकेंगे। सरकार या सरकारी एजेंसियों द्वारा किसी भी प्राइवेट यूनिट को डिजिटल पेमेंट ही होंगे। दास ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और कुछ निजी बैंक 31 दिसंबर तक डेबिट कार्ड के प्रयोग पर सर्विस टैक्स हटाने को राजी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि फीचर फोनों से किए जाने वाले सभी डिजिटल लेन-देन 31 दिसंबर तक सर्विस टैक्स से मुक्त रहेंगे। वित्त सचिव ने यह भी कहा कि सभी सरकारी संगठनों, सार्वजनिक उपक्रमों और सरकारी एजेंसियों को सलाह दी गई है कि वेतन देने और अन्य खर्चों के लिए डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल करें। रिजर्व बैंक ने कैश वॉलेट की लिमिट भी दोगुनी कर अब 20 हजार रुपये कर दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के बारे में ये जानकारियां दी गईं...   यूपीआई को 20 बैंक लागू कर रहे हैं। -    कोई भी बैंकिंग कस्टमर अपना ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें। -    ई-मेल की तरह एक फाइनेंशल आईडी होगा। -    इससे पैसे भेचने के साथ-साथ पैसे मंगा भी सकते हैं। -    अब सिर्फ एक एसएमएस के जरिए पैसे मांगेंगे। -    इसमें पैसे का तुंरत ट्रांजेक्शन होगा। -    हरेक बैंक का अपना-अपना यूपीआई ऐप है।      अन्य राहतें -    अब बिग बाजार के स्टोर से 2,000 रुपये तक निकाल सकते हैं। -    शादी के लिए 2.5 लाख रुपये की निकासी की शर्त में ढील। 10 हजार रुपये से ज्यादा पेमेंट पर ही      डेक्लेरेशन      देना होगा। -    सेविंग्स बैंक कस्टमर्स को 30 दिसंबर तक एटीएम चार्ज नहीं देना होगा। मतलब, अब आप दूसरे बैंक      के            एटीएम से अब कितनी भी बार कैश निकालें, कोई चार्ज नहीं लगेगा।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आजकल अपनी लव लाइफ को लेकर सोशल मीडिया में छाई हुई है। सांवरिया गर्ल सोनम एक साल से दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट कर रही हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो तो कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रही है। हाल ही में सोनम ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपनी डिजाइनर ड्रेस के साथ एक जैकेट पहने नजर आ रही हैं। ये खूबसूरत जैकेट उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि आनंद ने तोहफे में दी है। इस बात की जानकारी खुद सोनम ने सोशल मीडिया पर दी है। दरअसल सोनम की दोस्त मसाबा गुप्ता ने उनसे कहा मुझे इस जैकेट की जरूरत है। इस पर सोनम ने यह जैकेट देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये जैकेट आनंद आहूजा ने गिफ्ट की है। अब सोनम के लिए ये जैकेट इतनी खास है तो भला वो इसे कैसे किसी और को दे सकती हैं। सोनम और आनंद की एक फोटो हाल ही में काफी चर्चा मे थी। इस फोटो में सोनम और उनके परिवार के साथ आनंद भी नजर आए। फोटो में सोनम ने आनंद का हाथ थामा हुआ था। बता दें सोनम, करीना कपूर के साथ फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

विशाखापट्टनम । इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का 26 नवंबर से मोहाली में भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल है। ब्रॉड ने कहा कि उन्हें दाएं पैर की चोट से उबरने के लिए समय की जरूरत है। यह टेस्ट काफी दर्द वाला रहा, मेरे दूसरे ओवर में मैंने गेंद के लिए डाइव किया और मेरा अंगूठा गलत तरीके से फिसल गया और मेरे टेंडन में चोट लग गई जो थोड़ा अजीब था। लेकिन अगर ऐसा दूसरे ओवर में हुआ है तो आपके पास खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।    हालांकि शनिवार को लगी इस चोट के बावजूद ब्रॉड ने अगले ही दिन 33 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से यह काफी मुश्किल टेस्ट मैच था लेकिन यह खेल का हिस्सा है। मेरा मानना है कि हर कोई चोट में अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है और मुझे देखना होगा कि मेरा शरीर कैसा रहता है। ब्रॉड ने कहा कि मुंबई मैच के लिए आपके पास 17 दिन है जो काफी लंबा समय है, लेकिन मोहाली में काफी कम समय है। अगले मैच के लिए फिट होने की कोशिश करूंगा लेकिन मुंबई के लिए निश्चित रूप से फिट रहूंगा। ब्रॉड ने कहा कि उन्होंने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से उपमहाद्वीप की पिचों पर अच्छे प्रदर्शन के लिए कुछ गुर सीखे हैं। ब्रॉड ने 4 साल पहले इंग्लैंड के पिछले दौरे पर जहीर से गेंदबाजी के गुर सीखे थे। ब्रॉड ने कहा, मुझे याद है कि जहीर इसमें माहिर थे। पहले रफ्तार कम करके, फिर इनस्विंगर से आपको हैरान कर देना। मैंने और जिम्मी ने इस पर बात की। जिम्मी ने पुजारा के साथ वही किया। टूटती पिच पर इससे मदद मिली। पिछले 3-4 साल से लेग कटर मेरे लिए शानदार गेंद हो गई है। पुरानी पिच पर इससे मदद मिलती है। मुझे लगा कि पिच टूट रही है तो मैंने इसका इस्तेमाल किया। इससे इनस्विंग और रिवर्स स्विंग और खतरनाक हो जाती है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । आज बीजेपी की संसदीय दल की बैठक हुई। बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी भावुक हो गए। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी को सर्जिकल स्ट्राइक ना कहें। वहीं बैठक में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि देश के ईमानदार आदमी नोटबंदी के साथ हैं। नोटबंदी का देशभर में स्वागत किया गया है।   नोटबंदी देशहित के लिए की गई है। अरूण जेटली ने कहा कि कैश के कारोबार से कालेधन को बढावा मिलता है। साथ ही उन्होनें कहा कि नोटबंदी से देश में गरीबी मिटाने में मदद मिलेगी। नोटबंदी से कच्चा पक्का का खेल रोकने में मदद मिलेगी। अरूण जेटली ने कहा कि 16 लाख करोड टैक्स से आता है। अभी सरकार को 4-5 लाख करोड उधार लेना पडता है। उन्होनें कहा कि ईमानदारी से टैक्स दें तो उधार लेने की जरूरत नहीं पडेगी। अरूण जेटली ने कहा कि नोटबंदी से ब्याज दरें घटना शुरू हो गई है। अरूण जेटली नेकहा कि आने वाले दिनों में गांवों के विकास पर ध्यान दिया जाएगा।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । देश के 6 राज्यों पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम, अरुणाचल प्रदेश व त्रिपुरा और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में 4 लोकसभा सीटों और विधानसभा की 8 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। ज्ञातव्य है कि पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले के बाद इन उपचुनावों के नतीजों को काफी अहम माना जा रहा है। उपचुनाव के शुरूआती नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं।    पुंडुचरी के नेल्लीथोपु सीट पर सीएम वी नारायणसामी ने जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि वी नारायणसामी कांग्रेस के नेता हैं। वहीं त्रिपुरा की दोनों सीटों पर सीपीआईएम ने कब्जा जमा लिया है।मध्य प्रदेश के नेपानगर विधानसभा सीट से कांग्रेस को पछाड़ बीजेपी उम्मीदवार मंजू दादू ने 43000 वोटों से जीत हासिल कर ली है।वहीं मध्य प्रदेश के शहडोल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार 10,800 वोटों से आगे हैं। तमिलनाडु के तंजावुर विधासभा सीट पर पहले चरण की गिनती खत्म हो गई। पहले चरण की गिनती में इस सीट पर एआईएडीएमके आगे चल रही है। नोटबंदी के बाद इस उपचुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि नोटबंदी के चलते कोलकाता, भोपाल और चेन्नई में बीजेपी को नुकसान उठाना पड सकता है। बीजेपी तीन राज्यों असम, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में अपनी सीट वापस हासिल करने की मशक्कत में जुटी है। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार और तमलुक में तृणमूल कांग्रेस अपनी सीट बचाने की लड़ाई लड रही है।     साभार-khaskhabar.com

Read More