मथुरा

मथुरा।  राया थाना क्षेत्रा अंतर्गत ग्राम खरवा निवासी विनोद कुमार पुत्रा रामरत सिंह के पास पिछले माह तीन युवक आए थे, जिन्होंने राया में स्टेट इण्डिया का डिस्ट्रीब्यूटर बताया था और खाद की दुकान खुलवाने के नाम पर दो बार में तीन लाख रूपये ले गए। बताया कि गया पहले वह आयराखेड़ा रोड पर रहते थे लेकिन पैसा लेने के बाद अपना सामान समेट कर वहां से गायब हो गये। घटना की वास्तविकता की जानकारी होने पर पीडिघ्त विनोद कुमार ने उन्हें काफी तलाशा लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पीडित ने थाना राया में विनोद कुमार अवस्थी पुत्रा काशीनाथ निवासी काकराबाद जिला लखनऊ, सुनील कुमार व शिवम के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज करायी है। 

Read More

मथुरा। स्वच्छता रेल मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत मथुरा छावनी रेल स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए अमित कुमार मण्डल वाणिज्य निरीक्षक ने कहा कि साफ -सफाई हमारे लिए काफी आवश्यक है। कुछ स्थानों पर लोग साफ -सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं, जो बाद में बीमारी का कारण बन जाती है। रेलवे स्टेशन सार्वजनिक स्थल के रूप में है, जहां पर हर प्रकार के लोगों का आना-जाना बना रहता है। ऐसे स्थानों पर सफाई आवश्यक है। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के व्यवस्था दिवाकर राय, राजीव रंजन झा, ब्रजेश कुमार, मनोज गुप्ता, अशोक मिश्रा, भूकेश कुमार, आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। 

Read More

  मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्रा अंतर्गत गांव तरौली एक दरिंदे पिता ने अपनी ही पुत्राी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश करते करते उसके ऊपर जानवरों से व्यवहार करते हुए शनिवार उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर उसे जिन्दा जला दिया। खुद घर से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस गंभीरावस्था में पीड़ित पुत्राी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां रविवार को उसने दमतोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार छाता कोतवाली क्षेत्रा के गांव तरौली स्थित बड़ा मुहल्ला निवासी बंगाली के दो बेटे और चार बेटियां रहती हैं। पत्नी की हत्या के बाद वह दो साल तक फरार रहा और इसके बाद एक साल तक जेल काटकर जमानत पर छूट आया। बेटा शिवम, विष्णु व 17 साल की बेटी गुड़िया ने बताया कि जेल से छूटने के बाद पिता ने घर में सभी का जीना मुश्किल कर दिया था। वह बेटियों के चरित्रा पर शक करके आए दिन जानवरों की तरह पीटता था। तीन दिन पहले बड़ी बहन सपना और छोटी राध को बुरी तरह पीटा। इसके बाद सपना ससुराल चली गई। शनिवार अचानक उसका पिता बंगाली फिर दरिन्दा बन गया और बच्चों की पिटाई शुरू कर दी। 15 साल की राध को बेरहमी से पीटने के बाद वह उसे खींचकर कमरे में ले गया। बंगाली ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी। करीब बीस मिनट तक वह आग की लपटों में घिरी रही और बचाव के लिए चीखती-चिल्लाती रही। राध की चीख शांत होने के बाद बंगाली भाग निकला, पीछे दौड़े ग्रामीणों ने उसे दबोचकर पीटा और पुलिस को सूचना दे दी। पड़ोसियों ने 95 फीसद झुलसी हालत में राध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी रविवार को मौत हो गई। बहन की मौत के बाद गुड़िया ने पिता पर संगीन आरोप लगाए। उसका कहना था कि वह राध को हवस का शिकार बनाना चाहता था। इसमें कामयाब न होने पर उसे जिंदा जला डाला। छाता इंस्पेक्टर गिरीश चंद तिवारी का कहना है कि पड़ोसी राधकिशन ने बंगाली के खिलाफ छाता कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी बंगाली को गिरफ्तार कर लिया गया है और कमरे से मिट्टी के तेल की कट्टी बरामद कर ली गई है। बेटी के आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आज राध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Read More

मथुरा। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी कर भाग रहे दो अभियुक्तों को भूतेश्वर तिराहे से पकड़ा है। इनके पास से चार बाइक बरामद हुयी हैं। आज इसकी जानकारी देते हुये एसपी सिटी अशोक कुमार और क्षेत्राधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी सुरेन्द्रपाल सिंह और कृष्णानगर चौकी प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने बैंक ऑफ इण्डिया के सामने से चोरी कर भाग रहे विनोद पुत्र श्रीराम ठाकुर निवासी अकबरपुर छाता और करन सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी अकबरपुरा छाता को भूतेश्वर तिराहे से गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी पुलिस ने बरामद की हैं। इनके पास से हीरो होण्डा डीलक्स संख्या यूपी 85 एस 3498, सीडी डीलक्स संख्या यूपी 85 ए 638, स्पलैण्डर प्लस और टीवीएस अपाचे बरामद की है। 

Read More

मथुरा। विकास खण्ड बल्देव के अंतर्गत हाल ही में दो स्कूटी सवार शिक्षिकाओं के साथ हुई लूट की घटना व न्यू स्कूल में हुई चोरी का खुलासा न होने पर शिक्षक संगठनों में रोष व्याप्त है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत, शिक्षक नेता देवेन्द्र सारस्वत, सुजीत वर्मा, राजेंद्र सिंह छौंकर, अरविंद सारस्वत, शशिकांत शर्मा, डा. जगदीश पाठक, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि ने एसएसपी मोहित गुप्ता से घटनाओं के खुलासे की मांग की है तथा जनहित में पुलिस गश्त बढ़ाने का आग्रह किया है। 

Read More

मथुरा। उप्र कांग्रेस विधनमण्डल दल के नेता प्रदीप माथुर ने आज पत्राकारों से बातचीत करते हुये कहा कि प्रधनमंत्राी नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के तुगलकी फरमान के बाद देश का हर आम नागरिक इससे आहत है। काले ध्न रखने वाले चैन की नींद सो रहे हैं और आम आदमी सुबह से शाम तक बैंक और एटीएम की कतारों में लगा हुआ है। मोदी एक अच्छे कार्टूनिस्ट हैं और वे गाजीपुर और गोवा में पंहुचकर जनता को गुमराह करने में लगे हुये थे, उनके पास संसद में विपक्ष के सवालों का जबाव देने के लिये समय नहीं है। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को लाभ पंहुचाने के लिये उन्होंने इस तरह का फैसला लेकर आम जनता को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। किसान क

Read More

मथुरा। जनपद भर में डाकघरों में पीएलआई की किश्त पुराने नोटों से जमा नहीं की जा रही है। जिससे पीएलआई पॉलिसी धरकों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। डाक कर्मियों द्वारा पीएलआई किश्त जमा करने के नाम पर नए नोट मांगे जा रहे हैं जबकि सेविंग एकाउंट, आरडी खातों में पुराने नोटों से ही ध्नराशि जमा की जा रही है। जिससे सरकारी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।   

Read More

नई दिल्ली। नोटबंदी का आज 13वां दिन है। अभी भी एटीएम और बैंकों के बाहर लाइनें लगी हुई हैं, हांलांकि लाइनें पहले की अपेक्षा छोटी जरूर हुई हैं लेकिन अभी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सुबह-सुबह एटीएम पहुंचे और लाइन में लगे लोगों से बातचीत की। राहुल गांधी सोमवार तडके सुबह दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पहुचें।    वहां राहुल गांधी ने एटीएम की लाइन में लगे लोगों से बातचीत की और उनकी परेशानियां पूछी। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह बात समझ नहीं आएगी कि केंद्र सरकार के इस कदम के कारण लोगों को कितनी तकलीफों का सामना करना पड रहा है। ज्ञातव्य है कि राहुल गांधी इससे पहले भी बैंक और एटीएम में लाइन लगाकर खडे लोगों के बीच पहुंच चुके हैं। इससे पहले राहुल गांधी संसद मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में नोट बदलवाने पहुंचे थे। राहुल गांधी ने आम लोगों की तरह लाइन में लगकर अपने 500 और 1000 के पुराने नोट बदलवाए थे। संसद मार्ग के बाद राहुल गांधी मुंबई के वकोला में एक एटीएम के बाहर पहुंचे थे और लाइनों में लगे बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानी पूछी थी।  साभार-khaskhabar.com

Read More

कानपुर। इंदौर-राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस दुघर्टना में मृतकों की संख्या 133 के पार चली गई है। गौरतलब है कि रविवार सुबह इंदौर से पटना जा रही इंदौर-राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस कानपुर के पास पुखरयां में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि 14 डिब्बे पटरी से उतर गए और कई डिब्बे एक दूसरे पर चढ गए।   हादसे में एसी के 5, स्लीपर के 6, जनरल के दो और लगैज के एक डब्बे को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान एस-2 बोगी को हुआ। हादसे में मरने वालों की संख्या बढकर 133 के पार चली गई है। जबकि घायलों की संख्या 200 है।    प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी कई लोग ट्रेन के अंदर फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने का काम जारी है। रातभर बचाव और राहत अभियान चला। हालांकि रात में किसी भी यात्री के जिंदा निकाले जाने की खबर नहीं थी। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार शाम को घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिये है। हादसे के शुरूआती आंकलन में इस डिरेलमेंट की वजह ट्रैक फ्रैक्चर को माना जा रहा है, जिसको पहले डिटेक्ट नहीं किया जा सका। जानकारी के अनुसार सर्दियों में अक्सर इस तरह की शिकायतें आती है। हांलांकि कमिश्नर रेलवे सेफ्टी की जाँच रिपोर्ट के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी।    स्पेशन ट्रेन पहुंची पटना: इंदौर पटना एक्सप्रेस हादसे के बाद कल देर रात स्पेशल ट्रेन घायलों और बाकी दूसरे यात्रियों को लेकर पटना पहुंची। करीब साढे तीन सौ यात्री पटना जंक्शन पर स्पेशल ट्रेन के जरिए पहुंचे।मुआवजे का ऐलान:  रेल मंत्रालय ने दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों के लिए 3.5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 50 हजार और साधारण रूप से घायलों के लिए 20 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम राहत कोष से भी इस हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रुप ये घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

रात के समय में चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं। इस टोटके को कुछ दिनों तक रोज करें। यह उपाय आपको धन से मालामाल कर देगा। पैसों की कमी भी नहीं रहेगी। जब हजार कोशिशों के बाद भी काम नहीं बनते हैं तो एैसे में कपूर आपकी किस्मत के ताले को खोल सकता है।   शनिवार के दिन कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें और फिर इस पानी से रोज स्नान करें। यह टोटका आपकी बंद किस्मत को खोलता है। और आपको बीमारियों से भी बचाता है। दुर्घटना कभी भी हो सकती है। एैसे में बचाव बहुत ही जरूरी है। आप रात के समय में कपूर को जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस अचूक टोटके से इंसान किसी भी तरह की प्राकृतिक व अप्राकृतिक दुर्घटना से बचता रहता है। आपके कई काम इसलिए नहीं बनते हैं क्योंकि इसके पीछे वास्तुदोष होता है। वास्तुदोष को खत्म करने के लिए घर में कपूर की दो गोली रखें। और जब यह गल जाएं फिर दो गोलियां रख दें। एैसा आप समय समय पर करते रहें या बदलते रहें। इससे वास्तुदोष खत्म हो जाएगा। यदि आपके घर में परेशानी रहती हो तो कपूर को घी में भिगाएं और सुबह और शाम के समय में इसे जलाएं। इससे निकलने वाली उर्जा से घर के अंदर सकारात्मक उर्जा आती है जिससे घर में शांति बनी रहती है।  यदि विवाह में किसी भी तरह की समस्या आ रही हो तो आप 6 कपूर के टुकडे और 36 लौंग के टुकडे लें। अब इसमें चावल और हल्दी को मिला लें। इसके पश्चात आप देवी दुर्गा को इससे आहुति दें। इस टोटके से शादी जल्दी होती है। साभार-khaskhabar.com

Read More