जुबली पार्क में आयोजित सभा में पाॅलिथिन विराधी शपथ दिलाते जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं अन्य पार्क में उपस्थित जनसमुदाय शपथ लेता हुआ बालक को पाॅलिथिन विरोधी कमान सौंपते डीएम रैली में प्रतिभाग करते एनसीसी के कैडेट्स मथुरा। पाॅलीथिन हटाओं, ब्रज बचाओ, जनजागरूकता रैली जिलाधिकारी राजेश कुमार ने भगत सिंह पार्क से आज प्रातः ‘‘हम संकल्प लेते है, कि आज से हम पाॅलीथिन का प्रयोग नहीं करेगें। घर हो या बाजार, दफ्तर हो या धार्मिक अनुष्ठान किसी भी रूप में पाॅलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे, कान्हा की गायों की जीवन की रक्षा करेगें, यमुना शुद्धिकरण अभियान में सहभागिता करेगे। पाॅलीथिन के बहिष्कार के लिये जन जागरण जैसे महायज्ञ में अपनी भागीदारी कर आहूति देंगे।‘‘ यह संकल्प दिला कर रैली को रवाना किया। उन्होंने जनपद के डिग्री व इण्टर काॅलेज के छात्र, छात्राओं, कर्मचारी संघ, लेखपाल संघ, पुलिस प्रशासन, यमुना मुक्ति अभियान, यमुना शुद्धि संगठन, एनसीसी, नागरिक सुरक्षा संगठन, नगर पालिका परिषद मथुरा, स्काउट, छावनी परिषद, ब्रज चिकित्सा संस्थान, नर्सिंग एसोसियेशन, गायत्री परिवार, डूडा, होटल एसो0, लोक कला संगठन, बाॅके बिहारी मंदिर, मान मंदिर बरसाना, पे्रम मंदिर वृन्दावन, कृष्ण जन्मभूमि, व्यापारी संगठन तथा रैली में उपस्थित सभी अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पाॅलीथिन का प्रयोग कैन्सर जैसी भयानक बीमारी को जन्म देता है पाॅलीथिन से नालियां चोक होने के कारण गन्दगी फैलने की सम्भावना रहती है जिससे अनेक बीमारिया होने का खतरा रहता है। मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि है इससे कृष्ण की प्रिय गऊ मातायें तथा अन्य जीव जानवरों को पाॅलीथिन के कारण उनकी मृत्यु होने का डर रहता है। जिलाधिकारी ने सभी छात्रों से कहा कि वे अपने परिवार में पाॅलीथिन का प्रयोग नहीं होने देगेें इस बात का संकल्प लें तभी यह पाॅलीथिन अभियान सफल होगा। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं ने अपने अपने हाथों में स्लोगन तथा बैनर लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से पाॅलीथिन उन्मूलन रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया कि वे किसी भी दशा में पाॅलीथिन का प्रयोग न करें जूट, कपड़ा, कागज के लिफाफे आदि का प्रयोग करें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं नोडल अधिकारी धीरेन्द्र सिंह सचान, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, नगर मजिस्टेªट हेम सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, कलेक्टेªट कर्मचारी संघ एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Read More




