मथुरा। शहर में बढ़ते यातायात को लेकर जिला प्रशासन खासा परेशान था। यातायात विभाग इसको लेकर कई दिनों से लोगों की राय एवं यातायात व्यवस्था को लेकर चिन्तित था। शहर की सड़कों पर बार बार होते जामों को लेकर परेशान था। इसी को लेकर यातायात विभाग ने आज शहर में नई यातायात व्यवस्था के संबंध में कड़े आदेश दिये है। जिसके अन्र्तगत भारी वाहनों के लिए नो एन्ट्री का समय सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक बताया गया है। भारी वाहन ट्रक, टैªक्टर, टेंकर बस आदि सुबह सात से रात्रि 10 बजे तक शहर में न हीं आ सकेंगे। वहीं नो एन्ट्री जोन, बनवे ट्रैफिक व्यवस्था की भी जानकारी दी है। जो आॅटो गोवर्धन चैराहे से जंक्शन रेलवे स्टेशन कचहरी आते हैं। वहीं सभी अमरनाथ स्कूल होते हुए किशोरी रमण तिराहे, स्टेट बैंक चैराहे होते हुए जायेंगे। जो आॅटो रेलवे स्टेशन से वृंदावन जायेंगे वह स्टेट बैंक चैराहे से नया बस स्टैण्ड भूतेश्वर तिराहे से गोवर्धन चैराहा जायेंगे। वृंदावन से जंक्शन आने वाले टैम्पो भी अमरनाथ स्कूल से हाते किशोरी रमण तिराहा, स्टेट बैंक चैराहा से जंक्शन रेलवे स्टेशन जा सकेंगे। इसी प्रकार व्यावसायिक वाहनों के लिए भी मार्गो को तय किया है। बड़ी स्कूल बसों का भी मार्ग बदला गया है। वहीं कई पुराने स्थानों से वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। व्यस्ततम मार्गो पर वनवे ट्रैफिक की योजना भी लागू की है।
Read More




