मथुरा

सरे सांय अपहरण की सूचना पर मचा था हड़कम्प मथुरा। मथुरा से राया लौट रहे मुनीव को अज्ञात लोगों ने मांट ब्रांच गंग नहर के पास से टैम्पो से उतार कर ले गए और कागजातों पर हस्ताक्षर कराने के बाद छोड़ दिया। मुनीव के अपहरण की सूचना से अफरा तफरी मच गयी। घटना की सूचना थाना राया पुलिस को दे दी है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है। राया के गांव थना अमर सिंह निवासी देवेन्द्र कुमार सिंह रविवार रात को मथुरा से टैम्पों बैठ कर घर लौट रहा था तभी मांट ब्रांच गंग नहर के समीप अज्ञात लोगों ने कार को सामने लगा कर टैम्पो को रूकवा लिया और देवेन्द्र को टैम्पो से उतार कर अलग ले गए सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया और मौके पर थाना प्रभारी संजीव चैहान मयफोर्स के साथ पहुंच गए। बताया गया कि देवेन्द्र से उक्त लोगों ने कई कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए है। देवेन्द्र राया निवासी बालकिशन अग्रवाल के यहां पर कार्य करता है। उक्त लोगों को शक था कि टैम्पों में बैठ कर बालकिशन का लडका विशाल आ रहा है तो उसकों उठाने की योजना थी लेकिन जब टैम्पो में विशाल नहीं मिला तो वह देवेन्द्र को उठा कर ले गए। घटना के संबंध में बालकिशन अग्रवाल ने बताया कि उक्त लोग धमकी दे गए कि दो चार दिन में घटना का अंजाम भुगतना होगा। इस प्रकरण में सत्ता पार्टी के नेता का भी हाथ माना जा रहा है। घटना के संबंध में पुलिस को अवगत करा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी आवश्यक होगा कानूनी कार्यवाही की जायेगी।  

Read More

मथुरा। विगत रोज मथुरा में निकली गयी पाॅलिथिन विरोधी रैली में आने वाले कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने शिक्षक विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे छोटे छोटे बच्चों को रैली में शामिल न करें। क्योंकि यह रैली करीब पांच किलो मीटर के दायरे में होकर निकलेगी और इसमें चलने वाले छोटे छोटे बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस बच्चों को विस्कुट आदि वितरण कर यही से लौटा दिया जाये जिससे बच्चों को परेशानी न हो। जिस पर छोटे बच्चों को रैली से पूर्व ही वापिस लौटा दिया गया। वहीं जिलाधिकारी के इस कदम कदम की लोगों में काफी चर्चा देखी गयी और लोग जिलाधिकारी राजेश कुमार को जिम्मेदार व गम्भीर जिलाधिकारी जैसी संज्ञाऐं दे रहे थे।  

Read More

मथुरा। गोकुल बैराज डूब क्षेत्र के प्रभावित किसानों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए रविवार देर शाम को गांव दामोदरपुरा से औरंगाबाद तक मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल महिला पुरुषों ने जेल में बंद 11 किसानों की रिहाई तथा अन्य किसानों पर लगे झूठे मुकदमों को खत्म करने व सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा प्रदान करने की मांग की। इधर, गांव दामोदरपुरा में किसान यूनियन के नेता हरपाल चैधरी ने कहा कि वह हमेशा किसानों के साथ हैं। किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। अमर बघेल, रूपकिशोर बघेल, डम्बर, उदय सिंह, मोतीलाल, हरीश चंद, कमल, भंवर बघेल, राजवती, मीरा निषाद, गुड्डी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। धरना की अध्यक्षता रामकरन नेता तथा संचालन रूपकिशोर बघेल ने किया। जबकि क्रमिक अनशन पर भगवती, रमन निषाद बैठे। इधर, मशाल जुलूस में वीरी सिंह, आदित्य कुमार, वीरेंद्र, हीरालाल, प्रेमी निषाद, गौरीशंकर, नरेना, गुलाब चंद, तारा, श्यामा, अनुराग यादव, राजू सैनी, मान सिंह यादव, राजवती यादव, अजय, राजो, बीरमती, राधारानी, हिम्मतदेवी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मशाल जुलूस का नेतृत्व राधा चैधरी ने किया।

Read More

महिला कांग्रेस की महिलाओं ने दिया एसएसपी को ज्ञापन मथुरा। जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक पत्र देकर अवगत कराया है कि महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, छेड़छाड़ के मामलों के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके निष्पक्ष एवं त्वरित कार्यवाही की जाये। न्याय में कोई भेदभाव नहीं किया जाये। चाहे अपराधी कितना भी धन एवं पहुंच या रसूख वाला क्यों न हो। वह न्याय करते समय अपराधी ही दिखना चाहिए। क्योंकि अपराधी तो अपराधी ही होता है। बालिका इंजीनियर कालेज एवं डिग्री कालेजों के आवागमन करने वाली बालिका एवं महिला के साथ छेड़छाड़ आदि की घटनाओं को रोकने हेतु रास्ते में पड़ने वाले चैराहों या गली के नुक्कड़ों पर पुलिस दस्ता तैनात किया जाये। महिलाओं के खिलाफ होने वाली छेड़छाड़ एवं अभद्रता करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु त्वरित मुस्तैद रहे। डैम्पीयर पार्क में सुबह शाम भ्रमण करने आने वालो की सुरक्षा हेतु सुबह शाम पुलिस गश्ती लगाई जाये। जिससे वहां जाने वाली महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सके एवं डैम्पीयर पार्क में अपराधियों द्वारा जुआ एवं शराब पीना बंद कराया जाये।

Read More

मथुरा। मथुरा-ग्वालियर के बीच ट्रेनों में चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहा शातिर लुटेरा अपने साथी के संग रविवार को ब्रज नगर परिक्रमा मार्ग मोड़ से कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह छद्म नाम से सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव दामोदरपुरा में शरण लिए हुए था। आरोपी से एक लैपटॉप और चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। रविवार देरसायं भरतपुरगेट पुलिस चैकी प्रभारी महेंद्र सिंह चाहर और उपनिरीक्षक ऋषिपाल गश्त पर थे। ब्रज नगर मोड़ पर हरेंद्र अपने साथी रिंकी वाल्मीकि निवासी वाल्मीकि बस्ती भरतपुरगेट पुलिस के सामने आ गए। पुलिस चैकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पुलिस को देखकर परिक्रमा मार्ग की तरफ भाग निकले। शक पर दोनों को पकड़ कर पूछताछ की गई। पूछताछ में हरेंद्र ने पुलिस के सामने पिछले साल अलीगढ़ में भोले बाबा डेयरी से 16 लाख, थाना क्षेत्र सूरजपुर गौतमबुद्ध नगर में वाहन लूट और जट्टारी में भी लूटपाट की वारदात कुबूल कीं। हरेंद्र और उसके साथी ने मथुरा-ग्वालियर के बीच ट्रेन से सामान चुराने और यात्रियों के गहने व पर्स लूटने की वारदातें भी कुबूल की हैं। हरेंद्र पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए दामोदरपुरा निवासी अरुण कुमार के मकान में किराए पर रह रहा था। उसने मकान मालिक को बताया कि वह पुलिसकर्मी है और एक एनकाउंटर के मामले में निलंबित हो गया है। उसने अपना नाम अभिनाश निवासी गांव कटैलिया थाना नौहझील बताकर किराए पर कमरा लिया था।  

Read More

मथुरा। नोएडा में पुलिस की भर्ती देखकर घर लौट रहे दो युवकों से बाइक और नगदी लूट ली घटना की सूचना पर राया पुलिस सक्रिय हो गयी और शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। लूट की घटना शीघ्र खुलने की उम्मीद है। देशराज उर्फ नीटू निवासी गांव गजू थाना राया गतदिन नोएडा में पुलिस की भर्ती देखने गया था बताया गया कि जब लौट कर राया आया तो अपने भाई केशवीर को मोबाइल पर फोन पर दिया वह बाइक लेकर राया आ गया और अपने भाई को साथ लेकर गांव चलने लगा और जैसे ही बिरहना वाले बम्बा पर पहुंचा तभी दो अज्ञात बदमाशों ने डंडा मार कर बाइक को रूकवा ली और मोटर साइकिल दो मोबाइल नगदी लूट कर ले गए घटना की सूचना तत्काल थाना प्रभारी को दी सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी और चारों तरफ बाइक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को पकड़ लिया है जिन्होंने अपना नाम रविन्द्र और नरेन्द्र उर्फ टारजन निवासी गजू बताया है। थाना प्रभारी संजीव चैहान ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है शीघ्र ही पुलिस को अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है।  

Read More



Mediabharti