मथुरा

गोवर्धन। थाना क्षेत्र में टटलू गैंग के बढ़ते आतंक के बीच ही आज पुलिस ने हरदोई के तीन लोगों का टटलू कटने से बचा लिया। वहीं बांदा के भी दो लोग इनका शिकार बनने से बाल बाल बच गये। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सौंख अडडा के एक होटल पर हरदोई जिले के तीन लोग अमित, सुधीर व सर्वेश आकर नाश्ता करके किसी का इन्तजार कर रहे थे तभी होटल संचालक को शक होने पर उसने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने तीनों लोगों से पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि वे यहां के युवकों से सोने की ईंट का नमूना ले गये थे और आज उसे खरीदने आये है और उन्हें बुलाने एक युवक आ रहा है। पुलिस ने घेराबन्दी कर सफेद रंग की टीवीएस बाइक पर आये युवक रवि पुत्र राधेश्याम निवासी अड़ीग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आज बांदा जिले के दो युवक सुल्तान एवं दशरथ भी उनसे सोने की ईंट का नमूना लेने आये थे। पुलिस ने लागों को सकुशल वापिस भेज दिया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया हैै।  

Read More

बच्चों के अनुकूल विश्व के बढते कदम् मथुरा। जस्टिस फाॅर चिल्ड्रन उ0प्र0 संयोजक सतीश चन्द्र शर्मा ने इस वर्ष का शान्ति नोवल पुरस्कार बाल अधिकार कार्यकत्र्ताओं को दिये जाने को बच्चों के अनुकूल विश्व के बढते कदम् के रूप में स्वागत किया है। यह पुरस्कार बाल अधिकार कार्यकत्र्ताओं के लिए विशेष है क्योंकि इस वर्ष का शान्ति पुरस्कार बाल अधिकारों के लिए कार्य करने वाले कैलाश सत्यार्थी एवं मलाला युसुफ जई को दिया गया है। भारतीय बाल अधिकार कार्यकत्र्ता कैलाश सत्यार्थी को शान्ति के नोवल पुरूस्कार के लिए चुना गया था जिन्हें अन्र्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसम्बर पर ओसलोसिटी हाॅल नार्वे में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें बाल श्रम एवं बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए दिया गया। यह पुरस्कार सभी बच्चों के दमन के खिलाफ किये गये उनके संघर्ष के लिए दिया गया। ये जरूरी है कि बच्चों का आर्थिक मानसिक शोषण न हो। 6 जून 2014 को नोर्दन इण्डिया राउन्ड टेबिल कान्फ्रेंस बाल श्रम देहरादून में मुलाकात के दौरान बाल अधिकार कार्यकत्र्ता सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा मथुरा जनपद में जस्टिस फाॅर चिल्ड्रन संयोजक एवं बाल कल्याण समिति सदस्य के रूप में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराने पर कैलाश सत्यार्थी द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। सहज एवं सरल स्वभाव के कैलाश सत्यार्थी को बाल अधिकारों के कार्य करने के लिए अनेक राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं बाल अधिकार कार्यकत्र्ता सतीश चन्द्र शर्मा देश के विभिन्न प्रदेशों में आयोजित बाल अधिकारों की बैठकों, सैमीनारों एवं कार्यशालाओं में भाग लिया जा रहा है। जस्टिस फाॅर चिल्ड्रन उ0प्र0 संयोजक एवं बाल कल्याण समिति न्यायपीठ सदस्य सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा बाल अधिकारों के लिए सतत् रूप से संर्घष किया जा रहा जिसमें बाल श्रम बाल भिक्षा वृति, बाल विवाह, कन्या भू्रण हत्या जैसे मुद्दो पर आम जनता को जागरूक करने के लिए सत्त रूप से चलाये जा रहे हैं। स्कूलों में भयमुक्त शिक्षा अभियान स्ट्रीट चिल्ड्रन को शिक्षा से जोडने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मथुरा को बालश्रम मुक्त करने हेतु विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं प्रतिष्ठान मालिकों से बाल श्रमिक नियुक्त न करने के संकल्प पत्र भरवाये जा रहे हैं। समाज के सहयोग से ही बचपन को बचाया जाना सम्भव है। जस्टिस फाॅर चिल्ड्रन उ0प्र0 संयोजक सतीष चन्द्र शर्मा ने कहा कि बच्चों के अधिकारों का हनन हो रहा है जिसे रोके जाना सरकार एवं समाज दोनो की सामूहिक जिम्मेदारी है अनाथ बे सहारा बच्चों के लिए आवासीय प्रशिक्षण संस्थान बनाये जायें ऐसे बच्चों को शिक्षा एवं नौकरियों में आरक्षण दिया जाए। बाल अधिकारों के हनन को रोकने के लिए प्रभावी निगरानी तंत्र स्थापित किया जाए तथा बच्चों के उत्पीडन करने वालों को सख्त एवं त्वरित कार्यवाही किये जाने की व्यवस्था की जाए शारीरिक एवं मानसिक विकलांग बच्चों के लिए विशेष संस्थान बनाये जायें। गरीब परिवारों को सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाये जाना सुनिश्चत किया जाये जिससे बाल मजदूरी को कम किया जा सके।  

Read More

मथुरा। कस्बा सौंख में विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बिजली चोरी बदस्तूर जारी है। लेकिन कर्मचारियों को इससे कोई सारोकार नहीं है। लोगों का कहना है कि गत माह चले विद्युत चोरी अभियान के बावजूद कस्बा में अभी तक प्रभावशाली उपभोक्ताओं के पुराने मीटर नहीं बदले गये है। जबकि विभाग द्वारा इलेक्ट्रानिक मीटर मान्य किये जा रहे है। लेकिन कर्मचारियों के वरदहस्त के चलते प्रभावशाली लोग अभी तक पुराने मीटरों से काम चला रहे है। बताया जाता है कि पुराने मीटर में कम रीडिंग बनती है इसी कारण से ये उपभोक्ता कर्मचारियों से मिली भगत करके इन मीटरों को नहीं बदलने देते हैं।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी तथा अध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जन धन योजनान्तर्गत वित्त मंत्रालय भारत सरकार ने सभी वाणिज्यक बैंको की अपने वार्डो तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण करने के उपरान्त उन घरों का बैंक खाता खोलने के निर्देश दिये है जिन्होंने अभी तक बैंक खाता नही खोला है। मथुरा जनपद प्रशासन ने जन धन योजना को लागू करने में पूरा सहयोग दिया है जिससे कि यह योजना सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो सके। सरकार विभिन्न प्रचार माध्यमों से जनमानक को इस योजना के महत्व की जानकारी दे रही है ताकि सब लोग इस योजना के अन्तर्गत खाता खोल सके। मथुरा जनपद प्रशासन अपने जनपद को दिसम्बर के त्रितीय सप्ताह में जन धन योजनान्तर्गत 100 प्रतिशत बैंक खाता युक्त होने की घोषणा करने का विचार कर रहा है। बैंको तथा सरकार द्वारा व्यापक प्रचार करने के उपरान्त भी यदि कोई घर इस योजनान्तर्गत खाता खोलने से वंचित रह गया है तो उनसे अपने क्षेत्र के बैंक की निकटतम शाखा में जाकर इस घोषणा के जारी करने के 10 दिन के अन्दर अपना खाता खोलने की अपेक्षा की जाती है, उन्होंने सब से अपील की है कि प्रत्येक घर में कम से कम एक बैंक खाता खुलवा कर अपने जनपद को 100 प्रतिशत बैंक खातायुक्त घोषित करने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला औद्योगिक मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय किसान मेला गोष्ठी का आयोजन दिनांक 23 व 24 दिसम्बर, 2014 को उप कृषि निदेशक प्रसार कार्यालय परिसर मथुरा में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। उक्त मेले में जनपदीय अधिकारी एवं योजना से जुडे विभाग एवं विभिन्न घटक तथा कृषक भाग लेंगे। साथ ही दिनांक 22 दिसम्बर 2014 को सांय तक अपने विभाग की स्टाल स्वयं अपनी देखरेख में लगवाना सुनिश्चित करे।

Read More

जिला ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों की बैठक मंे लिया अहम फैसला मथुरा। जिला ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक अमरनाथ विद्याश्रम के खेल परिसर में डा0 डीपी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला ओलम्पिक संघ के सचिव महेन्द्र सिंह राजपूत ने सभी आमन्त्रित खेल पदाधिकारियों का स्वागत किया एवं परिचय दिया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि कक्षा 12 के छात्र छात्राओं हेतु ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल अप्रैल 2015 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किये जायेंगे। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने मथुरा जनपद में विभिन्न खेलों के स्तर पर चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने सीबीएसई तथा यूपी बोर्ड के विद्यालयों की सहभागिता पर बल दिया गया। महेन्द्र सिंह राजपूत ने सभी पदाधिकारियों ने को सम्बोधित करते हुये कहा कि ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में कराये जायें ताकि विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं को खेलों में भागीदारी का पूरा मौका दिया जाये। उनका मानना था कि हर विद्यालय में विद्यार्थियों को खेलकूद आवश्यक रूप से कराये जायें तथा उनकी अंतर्विद्यालय स्तर पर प्रतियोगितायें आयोजित कराई जाये। जिमनास्टिक के जिला महासचिव सीपी शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिये विद्यालय में इण्डोर गेम्स तथा एथलेटिक्स भी कराये जाने सुनिश्चित हों साथ ही मैदानी खेलों का भी आयोजन क्रमबद्व तरीके से आयोजित हों। डा0 दलवीर सिंह, बलवीर सिंह एवं दिनेश चतुर्वेदी ने भी समय समय पर विद्यालय स्तरीय प्रतियोगितायें आयोजित कराये जाने पर बल दिया। पद्म सिंह, प्रेमशंकर, राकेश गुप्ता, जेएस पाॅल, जय प्रकाश, सीमा शर्मा पुष्पेन्द्र सिंह, सीताराम, दिनेश कुमार, राकेश शर्मा, नरेन्द्र सिंह, असलम खान, सुरेश शर्मा, संजू शर्मा, दिव्या, पवन कुमार, सीपी सारस्वत, राजेश शुक्ला, अमित सिंह, सोनू सिंह, सुनील सिंह, योगेश यादव राजेन्द्र शर्मा, पवन राघव, मुकेश कुमार, वर्षा, गोकुल सिंह, मोहन श्याम, भूपेन्द्र कुमार, राजेन्द्र वशिष्ठ, सुनीता अग्रवाल, सुनील तिवारी, राजेन्द्र गोला, पंकज कालरा, गौरव कमार ने अप्रैल माह में ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल कराये जाने को लेकर उत्साह व्यक्त किया। जिला ओलम्पिक संघ के मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बैठक में पधारे सभी खेल अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

Read More



Mediabharti