मथुरा

मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार की अग्रशक्ति सदस्याऐं मथुरा स्वच्छता अभियान का प्रांरभ 16 दिसंबर को चुनरी मनोरथ में स्वच्छ मथुरा के संकल्प के साथ करेगी। इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के उददेश्य से शहर के विभिन्न स्कूलों व काॅलेजों में स्वच्छता व सपफाई व्यवस्था के संदर्भ में संगोष्ठी  का आयोजन भी किया जायेगा। स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में पूर्व अग्रशक्ति अध्यक्षा लक्ष्मी गर्ग ने बताया इस स्वच्छता अभियान के तहत अग्रवाल क्लब की अग्रशक्ति सदस्याऐं सफाई न होने से होन वाली बीमारी के बारे में लोगों को  जागरूक करेंगी। बैठक में अध्यक्षा राधा अग्रवाल ने बताया इस अभियान में सभी सदस्याऐं विभिन्न कालौनियों में जाकर स्थानीय महिलाओं को गंदगी व खराब सफाई व्यवस्था से होने वाली बीमारियों के साथ इसके दुष्परिणामों के बारे में भी बतायेगी। बैठक में सचिव प्रीति अग्रवाल ने बताया यमुना जी जब प्रदूषण मुक्ति होगीं तभी मथुरा भी स्वस्थ होगा। इसी लिए हम सब को मिलकर यमुना प्रदूषण मुक्ति का संकल्प लेकर यमुना शुद्विकरण में मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्व होना चाहिए।  इसी उददेश्य से 16 दिसंबर को यमुना महारानी का पूजन व यमुना मनोरथ का विशाल आयोजन यमुना तट पर आयोजित किया जायेगा। बैठक में होने वाले चुनरी मनोरथ की रूप रेखा पर सभी सदस्याओं ने चर्चा की। अध्यक्षा राधा अग्रवाल, सचिव प्रीति अग्रवाल, पूर्व अग्रशक्ति अध्यक्ष लक्ष्मी गर्ग, पारूल अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल, गरिमा सिंघल, राति अग्रवाल, कविता सिंघल, रितिका गर्ग, पूनम अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, सुहानी गोयल, अनुपमा गोयल आदि उपस्थित थी।  

Read More

मथुरा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है, कि अन्य विछड़े वर्ग की शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को डोयक से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों से ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाना है। अतः एतदद्वारा जनपद मथुरा, के रहने वाले अन्य पिछड़े वर्ग के इच्छुक बेरोजगार युवक युवतियों को सूचित किया जाता है कि यदि वे ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, तो अपना आवेदन पत्र समस्त प्रमाण पत्रों सहित शैक्षिक योग्यता, जाति एंव आय सहित दो प्रतियों में अपना आवेदन पत्र दिनांक 15 दिसम्बर  तक कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, राजीव भवन, मथुरा में उपलब्ध करा दें। इस प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडियट, आय 35 वर्ष से अधिक नहीं, बेरोजगार तथा अभिभावक की आय गरीबी रेखा से नीचे होनी चाहिये। आवेदन पत्र एंव अधिक जानकारी हेतु कार्यालय से सम्पर्क करें।

Read More

मथुरा। वही डीगगेट क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अभियान में जहां खोखे हटाये गये। वहीं नालों पर आवागमन के लिए लगाये पत्थर भी तोड़ दिये। दुकानदारों ने मकान व दुकानों पर प्रवेश हेतु इन्हें लगवाया था जबकि यह काम नगर पालिका व जलनिगम का था। एक तो नाला ही दुकान, मकानों के सामने नहीं होना चाहिए। अब उससे होकर लोग अपने घर और दुकान तो जायेंगी उस रस्सते पर लगे पत्थर भी तोड़ दिये है जो बिल्कुल अनुचित है। इस लापरवाही की होटल अशोक कुमार जिंदल व पूर्व सभासद अबरार हुसैन ने निंदा की। उन्होंने कहा कि वे अतिक्रमण हटाने के खिलाफ नहीं है लेकिन रास्तों व नालों पर लगे पत्थर तोड़ना नियम विरुद्ध है। हम लोगों के रास्ते में ये पत्थर न हो तो हम दुकान और मकान तक नहीं पहुंच सकते। भविष्य में इसका ध्यान रखा जाये।  

Read More

मुंबई। सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथी के उप्लक्छ में १४ दिसम्बर २०१४ को " रक्तदान शिबीर" का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी और भगवती हॉस्पिटल ब्लड बैंक द्वारा म्युनिसिपल स्कूल, दत्तपाड़ा रोड, बोरीवली(ईस्ट), मुंबई में सुबह ९.३० से शाम ४.०० बजे तक किया गया है। जहाँ पर मुख्य अतिथि सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दशरथभाई पारेख,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख, गांधी विचार मंच के अध्यक्ष श्री. मनमोहन गुप्ता, विनोद घोसालकर, नयन कदम, चेतन कदम, नरेश मारू, फिल्म अभिनेता महेश राज, गायक व अभिनेता महेंद्र सिंह इत्यादि है। सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख ने लोगों से अपील किया है कि वे " रक्तदान शिबीर" में आये और कार्यक्रम को सफल बनाये।          Sanjay Sharma Raj   (P.R.O.)  

Read More

मुंबई। सामाजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री. मनमोहन गुप्ता द्वारा मालाड (वेस्ट) में रेलवे ब्रिज के पास दस दिनों से टॉयलेट के लिए " हस्ताक्षर अभियान" शुरू किया है। और अब स्टेशन परिसर से ही "स्वक्छता अभियान" की शुरुवात किया है। जिसके तहत स्टेशन परिसर में डस्टबीन और गमले लगाये गये है। जिससे स्टेशन परिसर सुन्दर दिखे और स्वच्छ रहे। इस अवसर पर 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री. मनमोहन गुप्ता ने कहा,"हमे मुंबई को स्वच्छ, सुन्दर और गन्दगी मुक्त बनाना है। आज हर व्यक्ति झाड़ू लेकर फोटो खिंचवाकर कहता है कि "स्वक्छता अभियान" शुरू किया, जब की कोई भी इसपर ठोस कदम नहीं उठाता है।  बी. एम. सी. के लोग हो या रेलवे के लोग केवल बड़ी बड़ी बाते हैं। हर जगह जब डस्टबीन लगेगा तभी तो जनता कचरा डस्टबीन में डालेगी। क्या कोई कुछ खाकर एक किलोमीटर जाकर कचरा फेंकेगा? और जो लोग "स्वक्छता अभियान" के तहत फोटो खिंचवाते है, मैं उनसे निवेदन करूँगा  कि वे कम से कम अपने आस पास दो - तीन डस्टबीन जरूर लगवावे। जिससे उनका अभियान सफल हो और अपने आस पास कचरा इत्यादि देखे तो बी. एम. सी. में शिकायत दर्ज करायें या थोड़ा खर्च करके उसे साफ़ करायें। इससे हम और हमारा परिवार स्वस्थ और तंदरुस्त होगा तथा मुंबई स्वच्छ और गन्दगी मुक्त होगी।"      Sanjay Sharma Raj (P.R.O.)  

Read More

मथुरा। जनपद में शायद पहली बार ऐसा हुआ है कि जब किसी के खिलाफ मुकदमा लिखा गया हो और पुलिस कार्रवाई ही नही कर रही हो। जबकि अक्सर किसी पर कोई आरोप लगने के तुरन्त बाद पुलिस हरकत में आ जाती है और उस आरोपी व्यक्ति के पीछे हाथ धोकर पड़ जाती है। यहां तक कि उस व्यक्ति के घर परिवार वालों को भी परेशान करने से लेकर उसके घर पर रात में भी दविश देने की कार्रवाई करती है लेकिन इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की  'मेहरबानी'  के चलते अभी तक पुलिस हरकत में नहीं आई है। स्वयंभू पत्रकार कमलकांत उपमन्यु के मामले में यही हो रहा है। ऐसी ही पुलिसिया कार्रवाई का ताजा उदाहरण थाना राया में देखने को मिला जहां दो दिन से थाने में बैठी रही बलात्कार पीड़िता की रिपोर्ट भी दर्ज नही की गई लेकिन फिर भी पुलिस ने आरोपी बलात्कारी के पिता को घर से उठा लिया और तभी से उसे हिरासत में बिठा रखा है। एक तरफ साधारण व्यक्ति के साथ जब पुलिस ऐसा कर सकती है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस इस प्रभावशाली व्यक्ति के साथ बेइन्तहां नरमी बरत रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि जनपद के अधिकांश अधिकारी जब प्रभावशाली व्यक्ति के यहां कारण-अकारण हाजिरी बजाते रहे हों तो उसके खिलाफ कैसे कार्रवाई सम्भव है। अब इसमें अगर स्वयं जनपद की एसएसपी महोदया ही उसके यहां जाती रही हों और उसके साथ फोटो खिचाती हों तो उनसे न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है। सुत्रों से जानकारी हुई है कि सीओ रिफायनरी ने थाना हाईवे पहुंच कर एफआईआर रजिस्टर को ही अपने साथ यह कह कर ले गए कि कप्तान ने रजिस्टर अपने पास मंगा लिया है। 3 दिसम्बर से पीड़िता बराबर एसएसपी से मिलने का प्रयास करती रही लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही एसएसपी उससे मिलीं। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी किसी पत्रकार को उसकी प्रति नहीं दी गई। यहां तक कि उसके परिजनों को भी एफआईआर की प्रति नही दी गई। एक एमबीए की छात्रा के साथ यौनाचार करने के आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई छात्र संगठन ने इस प्रकरण पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। जनपद में तमाम सामाजिक संगठन के किसी भी व्यक्ति ने अपने विचार व्यक्त भी नही किए हैं। समाचारएक्सप्रेस.कॉम, मथुराएक्सप्रेस.कॉम और आगरा से प्रकाशित आज, अमर उजाला, अग्र भारत, पुष्प सवेरा, हिन्दुस्तान एक्सप्रेस सहित तमाम अखबारों ने हिम्मत दिखाई मगर आगरा से प्रकाशित कुछ अन्य प्रभावशाली अखबारों ने अभी तक कोई समाचार प्रकाशित नहीं किया है जबकि अन्य जनपदों से प्रकाशित समाचारों पत्रों की सुर्खियां यह खबर बनी रही। इसके अलावा लगभग 1 दिसम्बर से आज तक सोशल मीडिया में भी लोगों ने जबरदस्त प्रतिक्रियां दी है। पूरे दिन इस प्रकरण को जहां लोगों ने आपस में खबर का आदान-प्रदान किया। वहीं, मथुरा में बलात्कारी को बचाने के प्रयास में भी एक शिक्षण संस्था के स्वामी तथा एक उद्योगपति कुछ पत्रकार तथा दबंग भूमाफिया लोग भी एसएसपी पर दवाव बनाने के लिए उनसे मुलाकात की है। बलात्कारी के घर पर भी सुबह भारी संख्या में पुलिस बल गया था। पुलिस खाली हाथ ही लौट गई लेकिन बलात्कारी के घर से भागकर अन्य जनपद में छिपने की जानकारी हुई है।

Read More



Mediabharti