29वीं अखिल भारतीय प्राइजनी इन्दिरा मैराथन में विजयी हुए स्पोर्टस मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रतिभागी 30वीं पुणे अन्तर्राष्ट्रीय मैराथन हेतु चयनित हुए धावकों के साथ कोच मथुरा। आगामी 07 दिसम्बर 2014 को पुणे महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली 30 वीं पुणे अन्तर्राष्ट्रीय मैराथन में जिला मथुरा के अन्तर्राष्ट्रीय मैराथन धावक अरूण कुमार सिंह आर्य के प्रतिनिधित्व में मैराथन में अरूण कुमार शर्मा, अर्ध मैराथन में श्रीमती अंजनि मल्लाह, सतोष कुमार, 10 किमी0 दौड़ प्रतियोगिता में राजकुमार, नरेन्द्र सिंह, रवि चाहर, अनिल कुमार, अरूण कुमार सिंह आर्य एवं अनुमोदित कम उम्र के धावक कर्मवीर सिंह, दीपू सिंह, रोहित कुमार, प्रतिभाग करेगें। ये टीम ब्लैक स्टोन गल्र्स इण्टर काॅलेज सदर मथुरा से गन्तव्य हेतु अपरान्ह 03ः00 (15ः00) बजे रवाना होगी। इससे पहले 19 नवम्बर 2014 को इलाहाबाद में 29 वें अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन का आयोजन किया गया था। वरिष्ठ अन्तर्राष्ट्रीय धावक अरूण कुमार सिंह आर्य एवं स्पोर्टस मार्सल आर्टस एकेडमी के तत्वाधान में मैराथन में प्रतिभाग, अरूण कुमार शर्मा ने प्रतिभाग, वरिष्ठ धावक अरूण कुमार सिंह आर्य, चिकित्सक आर0एस0 शर्मा, राजेश यादव, मोहन यादव, मैराथन में प्रतिभाग हेतु सांत्वना देकर सम्मानित किया गया है। मैराथन में महिला धावक कुमारी साइना खातून 12 वें स्थान पर रहीं, उन्हें प्रमाण पत्र, मैडल, साल एवं नगद पुरस्कार रू0 6000 से सम्मानित किया गया। अंजलि मल्लाह ने मैराथन में प्रतिभाग किया। 8 किमी में मोहित रंजन सिंह यादव ने प्रतिभाग किया एवं 8 किमी वरिष्ठ धावक दौड प्रतियोगिता में गिरीश चन्द्र ने प्रथम स्थान, प्रमाण पत्र, मैडल, साल एवं रू0 5000 नगद पुरस्कार, योगेन्द्र प्रताप यादव द्वितीय स्थान को प्रमाण पत्र, मैडल, साल एवं रू0 3000 का नगद पुरस्कार, नवल किशोर को तृतीय स्थान को प्रमाण पत्र, मैडल, साल एवं रू0 2000 का नगद पुरस्कार, नरेन्द्र कुमार पाॅचवे स्थान को प्रमाण पत्र, मैडल, पटुका एवं रू0 1000 का नगद पुरस्कार से सम्मानित किया, रामोतार राजभर को छटवाॅ स्थान को प्रमाण पत्र, मैडल, पटुका एवं रू0 1000 को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। कुमारी ज्योति गुप्ता ने 4 किमी0 में प्रतिभाग किया इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग माननीय रामकरन आर्य, क्रीड़ा निर्देशक आर0पी0 सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती भावना सिंह, पी0के0 सिंह, रूस्तम खाॅन एवं हेम्मर थ्रो के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी चन्द्रोदय नारायण सिंह विशिष्ठ खिलाड़ी, अतिथि इत्यादि मौजूद थे। विशिष्ठ उपलब्धियों को देखतेे हुए ब्लैक स्टोन की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि सिंह ने वरिष्ठ धावक अरूण कुमार सिंह आर्य को क्रीडा उपकरण स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं स्कूल की छात्रा कु0 अंजलि, लक्ष्मी, शैफाली को खेल के प्रति रूचि को देखते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करांटे कोच सिद्धू कुरैशी, एसएमएएके कृते सचिव हरिओम विश्नोई, कार्यकालीन शारीरिक शिक्षक श्रीमती रजनी सिंह, श्रीमती अरूणा हरबर्ट, सह0 महिला कोच संध्या चटर्जी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सभी खेल संस्थानों ने जीत की शुभकामऐं देते हुए उज्जवल भविष्य की मनोकामना की।
Read More




