कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक लेते डीएम राजेश कुमार मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने स्टाम्प, आवकारी, परिवहन, वाणिज्यकर, तथा कुछ अन्य विभागो की कम राजस्व वसूली तथा लक्ष्य से पिछडने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मनोरंजन, सिंचाई, लोक निर्माण, खनिज तथा वन विभाग में ठीक वसूली पायी तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को दिये गये लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली प्रत्येक दशा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है। परिवहन, उपनिबन्धन, वाणिज्यकर, प्रवर्तन अधिकारियों की कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिक मेहनत करके राजस्व वसूली बढ़ाने के कड़े निर्देश दिये गये है। कई विभागो को लक्ष्य से पिछड़ने पर उन्हें चेतावनी देते हुए कार्य में सुधार करके राजस्व वसूली बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया है। मनोरंजन कर अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं के सड़कों के पोलों पर कविल तारों के जालों को तत्काल प्रभाव से हटाये जिससे शहर की छबि खराब न हों। परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये गये है ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करें आटो सहित अनधिकृत वाहनों को बन्द करें तथा सही स्थान पर खड़ा करायें। जिलाधिकारी ने वन विभाग द्वारा अच्छी राजस्व वसूली पर संतोष व्यक्त किया। सिंचाई में भी अच्छा कार्य हुआ है। खनिज विभाग द्वारा राजस्व वसूली तथा अन्य सभी कार्य अच्छी तरीके से पूर्ण किये जाने पर उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व टीम तथा उनके साथ लगी पुलिस टीम को बधाई दी है। लोक निर्माण विभाग की कार्य भी अच्छा पाया गया। आपूर्ति तथा राशन वितरण एवं बनाये जा रहे नवीन राशन कार्डो की समीक्षा की गयी, बाट मांप विभाग के भी अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि सघन अभियान चलाकर जांच कार्य पूर्ण कर राजस्व वसूली बढाये। खाद्य सुरक्षा तथा औषधि विभाग के अधिकारियो को भी निर्देशित किया गया है कि वे लगातार खाद्य वस्तुओ का निरीक्षण करे मिलावटी खाद्य पदार्थ किसी भी दशा में बाजार में न बिके, दूध तथा खोया तथा उससे निर्मित खाद्य पदार्थो की लगातार जांच कर उनकी सैम्पिलिंग का कार्य करे एवं नकली खाद्य पदार्थो को नष्ट करवाकर उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाये। मुख्यचिकित्साधिकारी से कहा गया कि जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ केन्द्रों पर चिकित्सों की समय से उपस्थिति तथा मरीजों का इलाज कराना सुनिचित करें। उन्होनंे अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, नगर परिषदों व्दारा की जा रही गृहकर वसूली तथा उनपर कर निर्धारिण कर राजस्व वसूली की जाये, प्रत्येक दशा में सभी आवासीय भवनों को कर के दायरे में लाकर राजस्व वसूली की जाये। उन्होांने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये है कि अवैध रूप से बिकने वाली शराब को जब्त करे तथा बेचने वाले लोगो को विधिक कार्यवाही कर पावंद किया जाये तथा उनके वाहनो को सीज किया जाये। अवैध शराब तथा अन्य प्रदेशों से आने वाली शराब पर कडी निगरानी रखकर सख्त काय्रवाही की जाये। शहर तथा अन्य ग्रामीण इलाको में शराब की दुकानो की लगातार मानीटरिंग कर उनपर विशेष निगरानी रखी जाये तथा राजस्व वसूली में किसी प्रकार की गिरावट भी न आये। उन्होंने चकबंदी, खाद्य सुरक्षा, आपूर्ति खाद्य तथा औषधी, स्वास्थ्य, सामाजिक वानिकी, बैंको आदि विभागो की भी वसूली तथा कार्यो की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री संदर्भ एवं स्टेट सर्विस डिलेवरी गेट वे की भी समीक्षा तथा राजस्व प्रशासन से संबंधित राजस्व वाद, प्रवर्तन एवं तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतो आदि की भी समीक्षा की। उन्होने सभी अधिकारियो से कहा कि अपने विभाग से संबंधित शिकायतो को वेबसाइट पर जाकर उसको देखे तथा निस्तारण में त्वरित कार्यवाही कर उसका निस्तारण करे। जिलाधिकारी ने जनपद की समस्त तहसीलों की भी समीक्षा में पाया कि दिये गये लक्ष्यों को सभी ने शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया है इसके लिये सभी की प्रशंसा की तहसील कर्मियों द्वारा की गयी मेहनत की भी उन्होंने सराहना की। विधिक देयों की समीक्षा में उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक सप्ताह वसूली की समीक्षा की जायें तथा समीक्षा रिपोर्ट से जिला प्रशाासन को अवगत कराया जायें। लापरवाह कर्मिर्यों एवं अमीनों पर भी उन्होंने कड़ी कार्यवाही करने तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। नगर तथा तहसीलों में विद्युत की कम वसूली पर भी नाराजगी जतायी तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के विशेष कार्य करने के निर्देश दिये। ग्राम सभा हर्जाना में भी उन्होंने सभी तहसीलदारों को इस माह सभी वसूली पूर्ण कर कार्य समाप्त करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Read More




