मथुरा

मथुरा। किराये पर रहने वाली एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट, गाली गलौज, छेड़खानी और विरोध पर जान से मारने की धमकी को लेकर लीना पत्नी मोहन प्रताप निवासी जहरखाना मौहल्ला सदर बाजार ने पंकज मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी लोहरा मार्ग बंगला नंबर 21 सदर आदि तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

राज्यपाल राम नाईक ने प्रदान किए मैरिट में पांच महिलाओं सहित दस को स्वर्ण और रजत पदक मथुरा। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक एवं पशुधन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने आज पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के छठे दीक्षांत समारोह में 70 स्नातक पशु चिकित्साधिकारियों को डिग्री वितरित करने के साथ मैरिट वालांे में 5 महिलाओं सहित 10 को स्वर्ण एवं रजत पदक प्रदान किये। प्रदेश के  राज्यपाल ने डिग्री पाले वाले पशु चिकित्साधिकारियों का आव्हान किया कि दीक्षा पूर्ण के उपरांत अब वे नये आयाम ढूंढे और कृषि प्रदान देश में जिस भांति उप्र उत्पादन में सबसे अग्रणी है उसी भांति प्रदेश की गायों का भी अन्य क्षेत्रों की तुलना में दुग्ध उत्पादन वृद्धि की ओर प्रयास करें। उन्होंने उप्र को ओर आगे बढाने की प्रतिज्ञा ले पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जिक्र के साथ रात में ही नहीं दिन में भी सपने देखने और कुछ नया करते रहने का आव्हान किया और कहा कि इसकी परिणति आनंद ही नहीं परमानंद के रूप में पायेंगे। राज्यपाल नाईक ने कामयाबी हेतु निरंतर प्रयास करने, खुश रहने, अच्छे कार्य करने वालों को सराहने, दूसरों पर अधिक विश्वास न करने और जो कार्य कर रहे हैं वो किस भांति बेहतर हो सकता है विचार करते हुए किये जाने का मंत्र दिया। प्रदेश के पशुधन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि यहां के युवा स्नातक तकनीकी, सूचना और विवेक से परिपूर्ण इस नये संसार का एक अभिन्न अंग हैं। वे जैसे ही इस संस्थान की दहलीज को पार कर वाहय दुनिया में प्रवेश करेंगे उनके साथ उनका कौशल होगा जिसके बल पर वे पशुओं, मनुष्यों की भलाई, उत्सुकता और क्षमता स्वयं की सोच व विविधता के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय प्रश्नों का उत्तर देते हुए एक स्वास्थ्य-एक संसार की तर्ज पर कार्य करें। पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के कुलपति डा. केएमएल पाठक ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये एवं रजिस्ट्रार पंकज शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन के प्रचीन कुण्ड मानसी गंगा में अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गये, करीब 13 बर्षीय बालक की गहरे पानी में डूवने से दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।  प्राप्त जानाकारी के अनुसार 13 बर्षीय बालक गोलू पुत्र नजरू निवासी गोवर्धन अपने दोस्तों के साथ मानसीगंगा में स्नान करने के लिये बुधवार को गया था। जहाॅ बालक गोलू जव रात्रि तक घर नही पहुॅचा तो माता पिता को चिंता हुई और आसपास काफी खोजवीन की लेकिन कोई पता नही चल सका। लेकिन गुरूवार की सुवह जव मृतक गोलू का शव मानसीगंगा में दिखाई दिया तो घर मे ंकोहराम मच गया। और लोगों की काफी भीड़ मानसीगंगा पर जमा हो गई। जहाॅ स्थानीय गोता खोरों की मद्द से मृतक बालक गोलू के शव को काफी मशक्त के बाद मानसी गंगा से बाहर निकाला गया। घटना से घर शौक का मातम छाया हुआ है।

Read More

मथुरा। कोतवाली वृन्दावन क्षेत्र के चैतन्य बिहार फेस 2 स्थित माधव विला में तीसरे मंजिल पर दो सशस्त्र बदमाशों ने एक फ्लैट में घुसकर बैग लूटने की कोशिश की लेकिन शोर मचाने और लोगों की घेराबंदी के चलते ये युवक बैग छोड़कर फायरिंग करते भाग गये। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने क्षेत्र में पुलिस चैकसी बढा दी है। बताया गया कि माधव विला में 14 फ्लैट हैं। बीती रात लगभग आठ और नौ बजे के मध्मध्य दो लड़के वहां पंहुचे। यहां तीसरी मंजिल पर संजय शर्मा का फ्लैट खुला था। मौका पाकर ये उसमें घुस गये और बैग ले जाने लगे तभी लोगों ने इन्हें घेर लिया। बैग छोड़कर फायरिंग करते युवक भाग गये। बैग में पांच हजार रूपये बताये जाते हैं।  

Read More

मथुरा। गुरूवार हाईवे पुलिस ने गांव उसफार से बैंक पर अराजकता का माहौल पैदा कर रहे दो सगे भाईयों को हिरासत में लिया है। पकड़े गये लोगों पर आरोप है कि वे बैंक मैनेजर को तमंचा व चाकू के बल पर धमकाते हुये कई दिन से सौ और पचास रूपये के नोट ले रहे थे और कमीशन पर जरूरतमंदों को बैंक के बाहर दे देते थे। गुरूवार ग्राम प्रधान चन्द्रपाल ने भी पकड़े गये दोनों आरोपी राजवीर व मानसिंह पुत्रगण बहादुर सिंह निवाीस उसफार के खिलाफ तहरीर दी है। बताया गया है कि बीते दिन बैंक मैनेजर अंकित द्वारा भी सौ नम्बर पर इनके विषय में सूचना दी गयी थी। वहीं मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों को गिरफ्त मंे ले लिया है। साथ ही आरोपी युवक इसे प्रधानी की रंजिश को लेकर बतायी गयी घटना बता रहे थे।  

Read More

नई दिल्ली । सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स (सियाम) ने कहा है कि आटोमोबाइल उद्योग का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.1 फीसदी योगदान है।    सियाम के कोषाध्यक्ष एवं मारुति सुजुकी इंडिया के सीईओ एवं प्रबन्ध निदेशक तथा सियाम के कोषाध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा, ‘‘ऑटोमोबाइल उद्योग देश के सकल घरेलू उत्पाद में 7.1 फीसदी का योगदान देता है। तकरीबन 3.2 करोड़ लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस उद्योग में काम कर रहे हैं।’’   सियाम के पहले सीएसआर सम्मलेन के उद्घाटन अवसर पर आयुकावा ने कहा, ‘‘उद्योग जगत के द्वारा किया गया कुल निवेश 35 अरब अमेरिकी डॉलर है। हमारा मानना है कि अगले एक दशक में भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग देश के सकल घरेलू उत्पाद में 12 फीसदी का योगदान दे और 2026 तक 6.5 करोड़ अतिरिक्त नौकरियां पैदा करे।’’   ‘बिल्डिंग द नेशन, रिस्पॉन्सिबली’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में एसआईएएम के प्रमुख सदस्यों ने हिस्सा लिया तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए समाज के समावेशी विकास पर चर्चा की।    सम्मेलन का उद्घाटन भारी उद्योग एवं सार्वजनिक मंत्रालय में भारी उद्योग विभाग के सचिव गिरीश शंकर ने किया। उन्होंने कहा, ‘‘2026 तक भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग दुनिया के सबसे बड़े तीन उद्योगों में से एक होगा। साथ ही देश के लोगों के लिए परिवहन के किफायती, सुरक्षित, प्रभावी एवं पर्यावरण के अनुकूल साधन और परिस्थितियां होंगी।’’   ऑटो उद्योग ने समावेशी सामाजिक विकास के चार मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करने का फैसला किया है -कौशल, स्वास्थ्य की देखभाल एवं स्वच्छता पर्यावरणी संरक्षण और सडक़ सुरक्षा। एसआईएएम इस दृष्टिकोण के साथ भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के स्थायी विकास को समर्थन प्रदान कर रही है कि भारत दुनिया भर में ऑटोमोबाइल के निर्माण एवं डिजाइनों की दृष्टि से पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरे।    साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti