मथुरा। जनपद की मथुरा रिफाइनरी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गान्धी के जन्म दिवस पर कौमी एकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ देश की एकता के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की एकता, अखण्डता, शान्ति सद्भाव, बनाये रखनें में सहयोग करने तथा हिंसा व आतंकवाद का डट कर विरोध करने, मानव जीवन मूल्यों को नुकसान पहुंचाने वाली शक्तियों से लड़नें की शपथ दिलाई।
Read More




