मथुरा

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के गाॅव माथीनगर बाजना से नामजद युवक सोरन पुत्र दयानन्द निवासी बाजना नौहझील गाॅव की ही एक नाबालिग युवती को बहला फुसला कर भगा ले गया। घटना की रिपोर्ट पीडि़ता के पिता असगर पुत्र सिव्वा खाॅ निवासी गान्धी नगर बाजना ने नामजद युवक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल द्वारा डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अन्र्तगत वर्ष 2014-15 के लिए चयनित विकास खण्ड बल्देव के लोहिया ग्राम हवीवपुर का आज सघन निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम को जोड़नें वाले सम्पर्क मार्ग की अत्यन्त दयनीय स्थिति पर गहरा असंतोष जाहिर किया पूछताछ करने पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड द्वारा बताया गया कि सम्पर्क मार्ग मरम्मत हेतु जिला योजना के अन्र्तगत प्रस्ताव बना करे प्रेषित किया जा चुका है, धनराशि उपलब्ध होते ही कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। उन्होंने गाॅंव में विद्युत,सी0सी0 रोड़ स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजल, सोलर लाइटें की स्थिति एंव समाजवादी पेंशन आदि के कार्यो की उपस्थित जनों तथा अधिकारियों से बिन्दुवार जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें अवगत कराया है कि धनराशि प्राप्त हेतु हुए ही कार्य कराये जायेंगे। जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया हे कि स्वच्छ शौचालय एंव सी0सी0 रोड के कार्य माह दिसम्बर में शुरू करा दिये जायेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को अवगत कराया है कि शासन द्वारा स्वच्छ शौचालय की धनराशि अब 12 हजार रूपये प्रति शौचालय कर दी गई। अब इसमें लाभार्थी को कोई भी अंश नहीं देना होगा। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव एंव सहायक विकास अधिकारी पंचयात को निर्देश दिये हैं कि हनुमान टीला पर रोपित किये गये पौधों को सुरक्षित रखने हेतु उनका निरीक्षण करतें रहे एंव शेष पौधों को भी शीघ्र रोपित करें। उन्होंने यह भी कहा कि पौधों को जीवित रखने के लिए मनरेगा योजना के अन्र्तगत श्रमिक का प्रावधन किया जाये ताकि वह जिम्मेदारी से नियमित पौधों की देखभाल कर सके। उन्होंने गाॅव में लगी टी0टी0एस0पी0 के बारे में जानकारी की तो ग्रामीणों द्वारा उन्हे बताया गया कि जब से यह टंकी बनी है तब से आज तक यह चालू नही हो सकी है। इसके लिए उन्होने सहायक अभियंता एम0पी0 सिंह को निर्देशित किया है कि वे स्थलीय निरीक्षण कर इसके संबंध में निरीक्षण रिपोर्ट कल तक उन्हें उपलब्ध करायें। निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, अधिशासी अभिंयता, विद्युत तथा खण्ड विकास अधिकारी बल्देव एंव अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय के सचिव ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में अधिकतम वादों के निस्तारण पर विचार विमर्श प्रचार प्रसार एंव राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कानूनी जानकारी हेतु एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कल दिनांक 17 नवम्बर 2014 दिन सोमवार को तहसील सदर के ब्लाॅक सभागार में किया गया। इस विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा दिनेश कुमार सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर दिनेश कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायाधीश ओमवीर सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राजकुमार सिंह, यादव, तहसीलदार सदर, डा0 एके वाजपेयी, परियोजना निदेशक एवं प्रभारी ब्लाॅक प्रमुख, चै0 हाकिम सिंह, एड0 अध्यक्ष तहसील सदर बार एसोसिशन सहित आॅंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियां व आस पास के गाॅंवों से आये ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। विधिक साक्षरता शिविर का संचालन राजकुमार सिंह यादव, तहसीलदार सदर द्वारा करते हुए उपस्थित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया गया तथा इस विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन का महत्व बताया गया। उपस्थित ग्राम प्रधानों, आॅंगनबाड़ी महिलाओं, आशाओं व जनसामान्य को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 6 दिसम्बर 2014 के संबंध में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा गया है, कि वे अपने अपने क्षेत्रों से संबंधित अधिक से अधिक वादों का निस्तारण लोक अदालतों में करायें, ताकि लम्बित वादों की संख्या कम की जाये। सभी ग्राम प्रधानों से विचार विमर्श किया उनके क्षेत्रों से संबंधित वादों के बारे में पूछा तथा लोक अदालत में प्रस्तुत किये जाने वाले विभिन्न वादों से संबंधित शंकाओं का निवारण किया गया। उन्होेंने सभी प्रकार के वादोे का निस्तारण ईमानदारी तथा निष्पक्ष रूप से करने की चेतावनी दी। ओमवीर सिंह व दिनेश सिंह ने बताया कि लोक अदालत को आयोजित करने का उद्देश्य है कि आंलम्बित वादों की संख्या कम हो ताकि पीडि़त को शीघ्र सुलभ व सस्ता न्याय मिल सके। दिनेश सिंह द्वारा इस प्रकार के विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन क्यों किया जाता है, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के पात्र कौन-कौन हैं, महिलाओं के क्या-क्या अधिकार है, भरणपोषण विधि, दहेज कानून आदि से विस्तार पूर्वक अवगत कराते हुए हेल्प लाईन नम्बर 1090 तथा 100 के सम्बन्ध में बताया गया। यदि पुलिस किसी घटना की एफ,आई,आर नहीं लिखती है तो वह न्यायालय के माध्यम से अपनी एफ.आई.आर दर्ज करा सकता है। ओमवीर सिंह द्वारा वेटी वचाओ तथा बाल विवाह अधिनियम के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया गया। दिनेश कुमार सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश, द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद अधिनियम के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायााधीश द्वारा जनसमूह से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जानें हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने को कहा गया है। अन्त में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत 6 दिसम्बर हेतु मुद्रित कराई गई प्रचार-प्रसार सामग्री को उपस्थित जनसमूह को वितरित कराया गया तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु मुद्रित कराये स्टीकर्स को प्रचार-प्रसार हेतु तहसील सदर ब्लाॅक में विभिन्न स्थानों पर चस्पा कराया गया।  

Read More

मथुरा। पूण्य तीर्थ समिति विश्राम घाट के सह संयोजक बादाम चतुर्वेदी एवं विवेक चतुर्वेदी ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी को दिये पत्र में विश्राम घाट पर मोबाइल टाॅयलेट बनाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि पुण्य तीर्थ विश्राम घाट के दक्षिण द्वार पर यात्रियों की सुविधा हेतु एक शौचालय स्थापित है। जर्जर होने के कारण वर्तमान में प्रशासन इसकी मरम्मत करा रहा है स्थिति यह है कि मरम्मत के कारण तीर्थ यात्रियों व स्थानीय व व्यापारियों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमने नगर पालिका से सम्पर्क साधा तो उसने बताया कि यहां पहले से मोबाइल टाॅयलेट लगवाया गया है जबकि वास्तविकता यह है कि वहां मोबाइल टाॅयलेट नामकी कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तत्काल प्रभाव से मोबाइल टाॅयलेट लगवाई जाये। जहां तक इसके बनने की बात है तो इसमें गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये। अभी स्थिति यह है कि इसका सिराव बंद नहीं है। अतः यह पानी खुलेआम यमुना में जा रहा इससे यमुना घोर प्रदूषित हो रही है।  

Read More

मथुरा। उप कृषि निदेशक राकेश बाबू ने अवगत कराया है, कि उ0प्र0 शासन एंव जिलाधिकारी निर्देशानुसार जनपद के कृषकों की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु प्रत्येक माह की भांति इस माह भी कल दिनांक 19 नवम्बर 2014 दिन बुधवार को किसान दिवस का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से विकास खण्ड मथुरा के सभागार में किया जायेगा। जनपद के समस्त सम्मानित कृषक भाईयों एंव सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों अनुरोध किया है कि कल दिनांक 19 नवम्बर 2014 को प्रातः 10ः00 बजे विकास खण्ड मथुरा के सभागार में आयोजित किसान दिवस में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।  

Read More

मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 अरूण कुमार दुबे ने सभी माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यो को अवगत कराया है कि शासन के आदेशानुसार विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रारंभ होने के समय में परिवर्तित किया जाना है। इसी क्रम में अगस्त से मार्च तक 5 घंटें 20 मिनट और गर्मियों में विद्यालय प्रातः काल का होता है जिसमें 4 घंटें 35 मिनट शिक्षण कार्य कराया जायेगा। अगर किसी संस्थान में शिक्षण कार्य 10 बजे प्रारंभ होता है। 1 अप्रेल से 30 सितम्बर तक प्रातः 7ः.30 बजे से 12ः30 बजे तक तथा 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रातः 8ः50 बजे से अपरान्ह 2ः50 तक शिक्षण कार्य का समय रहेगा।

Read More



Mediabharti