मथुरा

कलैक्ट्रेट में नकल विहीन परीक्षा को जिला प्रशासन के साथ बैठक करते प्रमुख सचिव उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा डा0 सूर्य प्रताप सिंह एवं अन्य मथुरा। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा एवं लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव डा0 सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलैक्टेªट सभाकक्ष में जनपद के माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों के साथ नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने एवं शिक्षा में गुणात्मक सुधार सम्बन्धी एक बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने बैठक में प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य से नकल विहीन बोर्ड परीक्षा करवाने में आने वाली समस्याओं और उनसे सम्बन्धित सुझाव माॅगे। जिस पर प्रधानाचार्यों ने बोर्ड की परीक्षाओं में आने वाली समस्याओ से अवगत कराते हुए बताया कि विद्यालयों में अध्यापकों की कमी की वजह से पठन पाठन के कार्य में कमी, नकल माफियाओं के चंगुल में फसा विद्यालय प्रशासन, बोर्ड परीक्षाओं के समय पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल का उपलब्ध न होना, परीक्षा केन्द्र निर्धारण में पारदर्शिता की कमी, गल्र्स काॅलेज की प्रधानाचार्यों द्वारा बताया गया कि गल्र्स काॅलेज में छात्रों का सेन्टर पड़ने से महिला शिक्षिकाओं द्वारा तलाशी लेने में काफी परेशानी आती है।  उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को आश्वस्त किया कि आप द्वारा दिये गये सुझावों पर गम्भीरता से विचार कर नियमों में आमूल चूल परिवर्तन किया जायेगा जिससे की शिक्षा के स्तर को मानक तक पहुॅचाया जा सके तथा नकलविहीन बोर्ड परीक्षा  शांति पूर्वक हो सके। उन्होंने बताया कि कक्ष निरीक्षकों का पहचान पत्र अब इलाहाबाद बोर्ड से ही प्रिन्ट होकर आयेग और परीक्षा से एक दिन पहले ही सभी कक्ष निरीक्षक अपने-अपने केन्द्रों पर पहुॅच जायें। काॅपी बदलने की बात पर उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक काॅपी पर बोर्ड द्वारा ही क्रम संख्या अंकित होकर आयेगी तथा विद्यालय का सेन्टर दूसरे विद्यालय में जायेगा तो उस विद्यालय के अध्यापक की ड्यूटी उस केन्द्र पर नहीं लगायी जायेगी। शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से विद्यालयों में रिक्त पदों को जल्द ही चयन बोर्ड द्वारा भरा जायेगा। उन्होंने बताया कि किसी विद्यालय के बच्चे बार-बार मेरिट में आते है तो उस विद्यालय की जाॅच उच्च स्तर से करायी जायेगी। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आश्वस्त किया कि हम नकलविहीन परीक्षा के लिये तहसील स्तर पर व्यवस्था करायेगे तथा समय-समय पर बैठकें होती रहेगी। अगर किसी भी प्रधानाचार्य के साथ किसी भी प्रकार की घटना होती है तो वह मुझसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकत कर अपनी बात कह सकता है। एस0पी0 क्राइम ने बोर्ड परीक्षा के समय पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा सभी जनपदीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित थे।

Read More

आगरा से विजयी होकर लौटे प्रतिभागियों के साथ तकनीकी निदेशक अरूण कुमार सिंह आर्य, कोच सिद्द कुरैशी आदि    मथुरा। जनपद के खिलाडि़यों ने डा0 आर0एन0 साहब ग्लोबल स्कूल के तत्वाधान में जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग पर पदक जीते। अण्डर 14 वर्ष छात्राओं ने 800 एवं 100 मी0 में कुं0 डौली चैधरी ने स्वर्ण पदक, 400 मी0 में गुलशन ने स्वर्ण पदक हासिल किया एवं 800 मी0 में मन्तसा ने रजत पदक हासिल किया। अण्डर 17 वर्ष छात्राओं में 800मी0 में मीनाक्षी ने स्वर्ण, निकिता ने रजत, भारती ने कांस्य पदक, 400 एवं 100 मी0 में सुचित्रा ने कांस्य पदक, राखी ने 400मी0 में कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक जीतकर बालिकाओं ने अपनी दाबेदारी ठोंकी। वहीं अन्य कराटें खिलाडि़यों ने आगरा में मोहित सिंह, चेतन चैहान, योगेश ने अपने भार वर्ग में रजत पदक हासिल किये। खिलाडि़यों को पदक जीतनें पर कृष्णापुरी ब्लैक स्टोन गल्र्स इन्टर कालेज के परिसर में सम्मानित किया गया। इस मौके पर संयुक्त रूप से स्पोर्टस मार्शल एकेडमी के पदाधिकारी उपस्थित रहें। विजयी छात्र छात्राओं की आगामी बाल दिवस के मौके पर संस्था प्रभारीगण व प्रधानाचार्य रश्मि सिंह द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया जायेगा। इस मौके पर तकनीकी निदेशक अरूण कुमार सिंह आर्य, कोच सिद्द कुरैशी, सचिव वेद प्रकाश पांडेय, महिला कोच संध्या चटर्जी, एवं अन्य प्रतिभागी खिलाड़ी जिनमें फैजान, शिवम, गजेन्द्र, अरूण कुमार शर्मा, गोबिन्द सिंह, शिशुपाल सिंह, नरेन्द्र कुमार सिंह, रवि कुमार, भरत सिंह, दिनेश सिंह, कुशलपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, दीपक चैधरी, विपिन सिंह व बालिकाओं में अवलीन, रूचि, नेहा, सोनू, नीलम, गुलशन, भारती, शिवानी, निखिता, रितु मीनाक्षी आदि उपस्थित थी। सभी खेल संस्थानों ने जीत की शुभाकामनाएं देते हुए मंगल भविष्य की मनोकामना करते हुए क्रीड़ा में परचम लहराने का आशीर्वाद दिया। ------------------------------------------

Read More

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के कस्वा सुरीर में कर्ज में डूबें किसान ने पहलें पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी फिर स्वयं को फंासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होते ही कस्वें में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार आमीन पुत्र बुन्द्वा खाॅ निवासी जयपुर वाला कस्वा सुरीर अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहा था। लेकिन काम धन्धा ठीक नहीं होने के चलते आमीन धीरे धीरे कर्ज में डूब गया। जब वह कर्ज चुकाने में असमर्थ रहनें लगा तो कर्जदारों ने उस पर दवाव बनाना शुरू कर दिया। इसी से प्रीडि़त होकर आमीन ने विगत रात्रि पहलें अपनी पत्नी बहीदन की गला रेत कर हत्या की उसके बाद स्वयं ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी प्रातः काल होने पर कस्वें में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर क्षेत्राीय लोगों का हुजुम लग गया। सूचना पर आमीन के परिजन भी आ गये। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची गई पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर फांसी पर लटके आमीन के शव को नीचें उतरवाया तथा दोनो के शवों को कब्जें में कर पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना के सन्दर्भ में थाना प्रभारी ने बताया कि दम्पत्ति की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते दोनो ने योजना बनाकर आत्महत्या की हैं। पुलिस फिर भी मामलें की जाॅच कर रही हैं।

Read More

बाल दिवस के मौके पर राजकीय शिशुु सदन के बच्चों को दुलारते डीएम राजेश कुमार  मथुरा। आज बाल दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने राजकीय बालगृह शिशु सदन में बच्चों को प्यार दुलार बाॅटा तथा गर्म वस्त्र भी शिशुओ को वितरण किये एवं उनके पालन पोषण के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य तथा चिकित्सीय परीक्षण हेतु डाक्टरर्स को सदन में बुलाने के आदेश भी दिये एवं एक शिशु की सर्जरी कराने के लिये भी कहा। इस अवसर पर बच्चों ने मनभावन नृत्य भी किया जिसे देखकर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी भावविभोर हो गये। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चे को गोद में उठाकर माॅ का प्यार भी दिया। जिलाधिकारी ने शिशु सदन के अधिकारी एवं कर्मचारियों से शिशुओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की कमी न रहने को भी कहा।

Read More

चैमुहां। देवोत्थान एकादशी से गांव तरौली में प्रारम्भ हुआ स्वामी बाबा का लक्खी मेला कार्तिक पूर्णिमा को सम्पन्न हो गया। मेला के दौरान एक लाख से अधिक लोगों ने कुंड में स्नान कर स्वामी बाबा के दर्शन किए। आस पास के गांवों के लोगों ने घर ग्रहस्थी का सामान खरीदा। बड़ी संख्या में लोगों ने बड़े चरखों, नौटंकी, अन्य खेल तमाशों का आनन्द लिया। दंगल के आयोजन में यमुना रक्षक दल के रमेश सिंह सिसौदिया का विशेष सहयोग रहा।

Read More

गोवर्धन। कस्वा राधाकुण्ड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कैशियर ने फोन पर व्यस्त होने के कारण एक बैंक उपभोक्ता की नगदी जमा करने से इन्कार कर दिया और बाद में उपभोक्ता से पैसा लेकर काउन्टर पर रख दिया और उपभोक्ता को कैशियर ने बैक से बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया। मथुरा जिले की स्टेट बैंक की कस्वा राधाकुण्ड शाखा में आये दिन उपभोक्ता बैंक कर्मियों द्वारा जलील कर प्रताडित किये जाते है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सामने आया जहाॅ उपभोक्ता कमल शर्मा पुत्र कृष्ण गोपाल पचैरी निवासी राधाकुण्ड का कस्वा राधाकुण्ड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कई साल पुराना खाता है। जिस खाते में कमल शर्मा सुबह करीव 10ः15 बजे पैसे जमा करने के लिये गया। जहाॅ कैश काउन्टर पर बैठे कैशियर फोन पर बाते करने मेें मशगूल थे वही उपभोक्ता कमल शर्मा ने कई बार कैशियर साहब से आग्रह किया बताया कि साहब मेरे खाते में 65500 रू0 जमा कर लीजिये लेकिन साहब पर फोन पर बात करने से फुर्सत नही मिली और कैशियर साहब एक हाथ से पैसे लेकर काउन्टर रख दिये और फोन पर बात करते कैस काउन्टर छोडकर दूसरे काउन्टर की तरफ चल दिये तो उपभोक्ता ने कैशियर से कहा कि साहब काउन्टर से पैसा उठा कर कोई ले जाता तो आप मुझसे कहते इतना कहने में ही कैशियर भडक उठा और उपभोक्ता कमल शर्मा से अभद्र व्यवहार कर बैंक से बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया। जिस घटना की शिकायत पीडित उपभोक्ता ने स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक राधाकुण्ड से लिखित रूप में की है।  

Read More



Mediabharti