ग्राम राम नगरिया से सशस्त्र बदमाशों ने कल लूटा था धान भरा कैंटर
माल सहित अवैध असलाह भी बरामद, पहलें भी कई घटनाओं को दे चुके है अन्जाम, बदमाशों पर गैगस्टर की होगी कार्यवाही
मथुरा। जनपद में बढ़ती लूट की घटनाओं और विगत दिवस धान से लदें कैंटर को अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट लिये जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संघन अभियान चलाकर लूटें गये कैंटर को माल सहित कब्जें में लेकर घटना को अन्जाम देने वाले पाॅच बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को जहाॅ पुरस्कृत करने की घोषणा की है वहीं पकड़ें गये बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्यवाही किये जाने की बात कहीं हैं। इस सम्बन्ध में पुलिस लाइन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि 18 नवम्बर की रात्रि स्कार्पियो संख्या यूपी 81 ए ई 0494 में सवार आधा दर्जन अज्ञात बदमाश सुधाकर यादव पुत्र ऐवरन सिंह निवासी ग्राम बरसामई थाना हसायन हाथरस से अज्ञात बदमाश थाना बलदेव के ग्राहमण घाट रोड ग्राम राम नगरिया के पास से असलाह के बल पर कैटर संख्या यूपी 81 ए एफ 6764 को ओवरटेक कर रूकवा लिया और असलाह के बल पर धान से भरे कैटर को लूट कर भाग गये। तथा कैन्टर में सवार किसान मनीष से तंमचा लगाकर एक मोवाइल व दस हजार रूपयें की भी लूट ले गये। पीडि़त किसान ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर बदमाशों की तलाश में टीम गठित कर बदमाशों की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पुलिस ने थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोकुल वैराज मोड़ पर लूटें गये केंटर व बदमाशों की घेराबन्द कर दवोचा लेकिन दो बदमाश पुलिस को चंकमा देकर भाग जाने में सफल रहें जबकि पाॅच बदमाश देवेन्द्र उर्फ डब्बू पुत्र मुकुन्दी लाल निवासी लालपुर थाना इगलास जिला अलीगढ, लक्ष्मण पुत्र गिर्राज निवासी कारस बैलोट थाना इगलास जिला अलीगढ, नीरज पुत्र साहब सिंह निवासी कारस बैलोट थाना इगलास जिला अलीगढ, गजेन्द्र पुत्र पन्ना लाल निवासी मुकुन्द पुर थाना मडराक जिला अलीगढ, राज कुमार पुत्र देवकरण निवासी मुकुन्द पुर थाना मडराॅक अलीगढ़, को गिरफ्तार कर उसनके कब्जें से तीन तंमचें, 6 कारतूस, दो छुरी, 5 हजार रूपयें की नगदी, दो कैटर, यूपी 85 86 927, कैन्टर यूपी 81 ए एफ 6764 मय माल बरामद किया तथा एक टैक्टर मैसी नम्बर यूपी 85 डब्लू 9654 लिखा हुआ जिसका रंग लालमय ट्ाली, जो बल्देव थाना क्षेत्र से ही लूटा हुआ था। को भी बरामद किया हैं। पंकड़ें गये बदमाशों पर जनपद में लूट, जैसे घटनाओं के विभिन्न मामलें दर्ज हैं। पकडें गये बदमाशों ने भागे हुए अपने साथियों के नाम सोरव पुत्र जग मोहन निवासी लालपुर इगलास अलीगढ़, बन्टी पुत्र नामालूम निवासी हबूड़ा थाना इगलास जिला अलीगढ़ बताया। पुलिस भागे हुए बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ें वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है वहीं पकड़ें गये बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्यवाही किये जाने की बात कहीं हैं।
Read More