मथुरा

मथुरा। एसएसपी मोहित गुप्ता के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम प्रभारी हरीशवर्धन और मथुरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्रपाल सिंह यादव को कल शाम चैकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक टाटा सफारी, दो स्पलैण्डर बाइक से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से लगभग चार किलो चरस, अवैध असलाह बरामद हुये हैं। यह अपराधी चरस व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री कर उसके द्वारा कमाये गये पैसे से असलाह व कारतूस खरीदते हैं। पकड़े गये बदमाशों ने बताया कि हमारा पारस सोनीपत के नाम से रजिस्टर्ड गैंग है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी ने बताया पारस की पुलिस कस्टडी में मृत्यु होने के बाद गैंग की कमान विनोद उर्फ दादा निवासी झज्झर हरियाणा के हाथ में आ गयी। अपने गैंग को मजबूत करने के लिये विनोद दादा ने सोनभद्र के बाहुबलि अपराधी अविनाश यादव से मथुरा जेल में आकर हाथ मिला लिया। दोनों गैंग एक होकर फिरौती हेतु अपहरण, लूट, रंगदारी वसूलने, मर्डर व अन्य संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। वर्तमान में गैंग के निशाने पर मथुरा, आगरा के बड़े व्यापारी, बिल्डर्स, जनप्रतिनिधि, ठेकेदार व डाॅक्टर हैं। हाल में इस गैंग ने आगरा में सर्राफा कारोबारी धनकुमार जैन पर रंगदारी वसूलने हेतु जान से मारने की नीयत से हमला किया था, जिसमें उन्होंने अपनी गाड़ी भगाकर थाने में घुसकर जान बचाई थी। पकड़े गये बदमाशों में विनोद मुदगल उर्फ दादा पुत्र बलवीर मुदगल निवासी गोयलाकला सदर बहादुरगढ जिला झज्झर हरियाणा, बबलू शुक्ला उर्फ सर्वेश शुक्ला निवासी सालौरी थाना कर्नलगंज इलाहाबाद, पुष्पराज सिंह पुत्र बालेश्वर सिंह निवासी जमीनपटसरा थाना नगरा जिला बलिया, प्रभाकर सिंह पुत्र सियाराम सिंह निवासी सरिया थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर, अजीत कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी सहजदपुर थाना बरेसर जिला गाजीपुर और दिलीप कुमार पुत्र जगतनारायण निवासी सेहोवा डीह थाना बहरिया जिला इलाहाबाद हैं। इनके पास दो तमंचे, कारतूस मिले हैं। विनोद उर्फ दादा पर 16 मुकदमे हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती के हैं। प्रभाकर यादव पर चार मुकदमे रंगदारी और हत्या के, बबलू शुक्ला पर सात मुकदमे रंगदारी, हत्या लूट के, पुष्पराज पर छह मुकदमे फिरौती, हत्या लूट के और अजित पर बारह मुकदमे लूट व रंगदारी के हैं। गिरफ्तार करने वालों में मुनेश कुमार, सबलेन्द्र प्रताप, पुष्पेन्द्र कुमार, कोतवाली के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, शिववीर कुमार, एचसीपी तेजेन्द्र कुमार, रियाज खान, राजवी कुमार, विनय कुमार और सचिन कुमार शामिल थे।

Read More

मथुरा। निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण विशेष अभियान के दौरान गत दो दिनों में बूथों पर सभी बीएलओ ने उपस्थित रहकर सूचियों में नाम सम्मिलित कराने हेतु 8353 के फार्म-6 भरवाये जिनमें 3988 पुरूष एवं 4365 महिलायें तथा इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग वाले 2920 हैं जिनमें 1484 पुरूष व 1436 महिलायें शामिल हैं। अभियान के दौरान सर्वाधिक 3182 फार्म-6 मथुरा विधान सभा क्षेत्र और सबसे कम 833 मांट विधानसभा क्षेत्र से प्राप्त हुए। अन्य में छाता विधानसभा क्षेत्र के लिए 1492, गोवर्धन क्षेत्र के लिए 1785, बल्देव विधानसभा क्षेत्र के लिए 1061 फार्म प्राप्त हुए। जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन बंसल ने बताया कि मतदाता सूचियों में नाम शामिल कराने हेतु भरवाये गये फार्मों में छाता विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 को 1023 में 402 पुरूष व 621 महिलाओं, 13 नवम्बर को 469 में 252 पुरूष व 217 महिलाओं, मांट विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 को 516 में 310 पुरूष व 206 महिलाओं, 13 को 317 में 215 पुरूष 102 महिलाओं, गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 को 560 में 380 पुरूष व 180 महिलाओं, 13 को 1225 में 725 पुरूष व 500 महिलाओं, मथुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 को 1085 में 565 पुरूष व 520 महिलाओं, 13 को 2097 में 752 पुरूष व 1345 महिलाओं और बल्देव विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 को 314 में 138 पुरूष व 176 महिलाओं, 13 को 747 में 249 पुरूष व 298 महिलाओं के फार्म शामिल हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान नाम अपमार्जन संबंधी 3502 के फार्म-7 भरवाये गये जिनमें मांट विधानसभा क्षेत्र से 12 को 31 के, 13 को 18 के, गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से 12 को 80 के, 13 को 18 के, मथुरा विधानसभा क्षेत्र से 12 को 1347 के, 13 को 1667 के व बल्देव विधानसभा क्षेत्र से 12 को 131 और 13 को 184 के फार्म शामिल हैं। इनके अलावा नाम शुद्धकरण हेतु फार्म-8 भरवाने वालें 683 में 428 पुरूष व 255 महिलायें शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार अवस्थी के अनुसार अभियान के दौरान छाता विधानसभा क्षेत्र के 84 लोगों ने नाम-स्थान परिबर्तन हेतु फार्म-8 क पर आवेदन किया जिनमें 50 पुरूष एवं 34 महिलायें हैं। 

Read More

मथुरा। कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना के विश्राम घाट सहित प्रमुख घाटों पर अमर शहीदों की पावन स्मृति में विशाल दीप दान का आयोजन किया गया। तीर्थ पुरोहित महासंघ, धर्मयात्रा महासंघ द्वारा पुण्य विश्राम घाट से लेकर बंगाली घाट तक व स्वामी घाट तक 51 हजार दीपकों की एक विशाल श्रृंखला यमुना के घाटों पर लगायी गयी। कार्यक्रम में गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर पुरूषोत्तमलाल महाराज, महन्त फूलडोर बिहारी दास महाराज, नवलगिरी महाराज, स्वामी आदित्यानन्द महाराज, राजा बाबा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद हेमामालिनी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी थी। दीपदान महोत्सव में यमुना के सभी घाटों पर भारी हुजूम इस आयोजन को देखने को अपनी सहभागिता देने को उमड़ पड़ा। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, सोहनलाल शर्मा ‘कातिब’, रविकान्त गर्ग, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, कमलेश अरोड़ा, रमाकान्त गोस्वामी, दीपेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, जय प्रकाश शर्मा, ब्रजेन्द्र नागर, नन्दकिशोर गुसाई, अजय चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। इस आयोजन कमेटी के पदाधिकारीगण जो विभिन्न घाटों पर व्यवस्थाओं को देख रहे थे उनमें धर्मयात्रा महासंघ अक्षय भारद्वाज, राजेन्द्र सिंह होरा, डाॅ. जमुना शर्मा तरंग, तीर्थ पुरोहित महासंघ के जिला अध्यक्ष पं. देवदत्त देवो पंडित, लालजी भाई शास्त्री, संतोष बब्बू, राकेश तिवारी, अमित भारद्वाज, बालकृष्ण, विवेक उपाध्याय प्रेमी, मदन मोहन अग्रवाल पवन गोयल, राजकुमार चतुर्वेदी ‘कप्पू’, अरूण चतुर्वेदी, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, राजकुमार शर्मा, योगेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, त्रिलोकीनाथ बसंल, रामदास चतुर्वेदी आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, अजय चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया। 

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी छावनी मंडल की बैठक आगरा में आगामी 20 नवम्बर को होनेवाली प्रधानमंत्री मोदी की रैली के सम्बन्ध में बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सार्थक चतुर्वेदी ने कहा कि छावनी मंडल रैली में अपना शत प्रतिशत योगदान देकर प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने का हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि जन संपर्क के माध्यम से हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी के कालेधन पर सही निर्णय व अब तक की उनकी उपलब्धियों के बारे में बता कर आगरा की रैली में साथ चलने के लिए प्रेरित करेंगे। जिला महामंत्री सिद्दार्थ लोधी ने कार्यकर्ताओ को रैली की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। जिला मीडिया प्रमुख व मण्डल प्रभारी संजय शर्मा ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधुओं से भारी संख्या में रैली में अपना सहयोग प्रदान करनेका आह्वान किया। जिला मंत्री डाॅ. हीरा आतेंद्र ने सभी महिलाओं को अपने साथ ज्यादा से ज्यादा महिलायों को जोड़ने का कार्य व रैली में महिला शक्ति को भी रैली में चलने के लिऐ उत्साहित किया  इस मौके पर मुख्य रूप से जहरिया प्रसाद, तपेश भारद्वाज, ब्रिज मोहन वर्मा, सरोज वर्मा आदि मौजूद थे।

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म वीर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। लेकिन उन्हें सफलता कैरेक्टर ढीला है...गाने से मिली। हाल ही में जरीन ने एक आइटम सॉन्ग शूट किया जिसमे वो पोल डांस करते हुए नजर आई है। बता दें कि जरीन का ये गाना साल 2002 में आई फिल्म फिल्म कांटे का आइटम नंबर माही वे है, जिस पर मलाइका अरोड़ा ने हॉट पोल डांस कर लोगों को अपना दीवाना बनाया था। आपको बता दें कि जरीन का फिल्म वजह तुम हो में स्पेशल आइटम नंबर करना एक खास वजह है। इस फिल्म के निर्देशक विशाल पंड्या के साथ पुरानी दोस्ती की वजह से है क्योंकि जरीन ने विशाल की ही डायरेक्ट की हुई फिल्म हेट स्टोरी 3 में काम किया था। जरीन के इस आइटम सॉन्ग में नया टच देने की पूरी कोशिश की गई है। वजह तुम हो एक ऐसे मर्डर की कहानी है जिसका मर्डर टीवी पर लाइव होता है। इस फिल्म में शरमन जोशी, रजनीश दुग्ग्ल और गुरमीत चौधरी भी है। यह फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज होगी।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि इंग्लैंड के साथ विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को शामिल कर लिया गया है। बीसीसीआई ने बताया कि राहुल अपनी मांसपेशियों में खिंचाव से पूरी तरह उबर गए हैं और वापसी के लिए तैयार हैं। बोर्ड ने कहा कि राहुल मंगलवार को भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं।    राहुल घरेलू क्रिकेट प्रारूप में कर्नाटक की टीम से भी खेलते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 17 नवम्बर से खेला जाएगा। इससे पहले, भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा था। माना जा रहा है कि राहुल को पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे गौतम गंभीर की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा। गंभीर ने 29 और 0 रन की पारियां खेली थीं। राहुल को गत माह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान कानपुर में पहले टेस्ट में हैमस्ट्रिंग चोट लग गई थी जिसके बाद वे न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले दो और इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में नहीं खेल पाए। राहुल ने विजयनगरम में चल रहे कर्नाटक के लिए रणजी मैच में राजस्थान के खिलाफ 76 और 106 रन की पारियां खेली हैं। राहुल ने दूसरी पारी में 131 गेंदों पर 106 रन में 13 चौके और चार छक्के भी लगाए। कुंबले ने खुशी जताते हुए कहा कि राहुल अब फिट हैं और टीम में चयन के लिए उपलब्ध हैं। दाएं हाथ के ओपर 24 वर्षीय राहुल ने कहा कि मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं क्योंकि यदि आप जिम में समय भी बिताते हैं तब भी आपको पता नहीं होता कि आपका शरीर पूरी तरह से ठीक है या नहीं। लेकिन प्रथम श्रेणी मैच खेलने और उसमें शतक ने मेरे मनोबल को बढ़ाया है। राहुल 9 टेस्ट में तीन शतकों की मदद से 1020 रन बना चुके हैं। नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई एकदिवसीय सीरीज पिछले तीन साल में खेली गई द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखलाओं में टेलीविजन रेटिंग के लिहाज से सबसे लोकप्रिय रही। इस सीरीज के प्रसारक स्टार स्पोट्र्स ने यह जानकारी दी। न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली गई इस सीरीज की टीआरपी दर 7397 है, जो पिछले साल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई सीरीज की टीआरपी दर (6153) की तुलना में अधिक है। स्टार स्पोट्र्स ने इस टीआरपी दर को जानने के लिए एक अभियान की शुरुआत की थी, जिसके तहत यह निष्कर्ष निकला कि दर्शकों ने भारत-न्यूजीलैंड एकदिवसीय सीरीज को काफी पसंद किया है। स्टार स्पोट्र्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन कुकरेजा ने कहा, भारत-न्यूजीलैंड एकदिवसीय सीरीज को पिछले तीन साल में खेली गई द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखलाओं में सबसे अधिक पसंद किया गया है और इससे यह साफ पता चलता है कि इस देश में क्रिकेट की गुणवत्ता से बढक़र कुछ नहीं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More