मथुरा

विशाखापट्टनम । भारत ने डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पारी शुरू करने का फैसला किया। चायकाल तक भारत ने 56.2 ओवर में 210/2 रन बना लिए थे। चेतेश्वर पुजारा (97) व कप्तान विराट कोहली (91) क्रीज पर हैं। लोकेश राहुल (0) व मुरली विजय (20) पैवेलियन लौट गए। पांच मैचों की श्रृंखला में राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट ड्रा रहा था।भारत दो बदलाव के साथ इस मैच में उतरा है। जयंत यादव को पदार्पण का मौका देने का फैसला किया है। वे अमित मिश्रा की जगह शामिल किए गए हैं। वहीं चोट से उबरकर और रणजी ट्रॉफी में अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करके लोकेश राहुल ने राष्ट्रीय टीम में वापसी की है। वे उन्होंने गौतम गंभीर की जगह ली। कोहली और इंग्लैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज जोए रूट के करियर का यह 50वां टेस्ट मैच है।    भारत : मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।   इंग्लैंड : एलेस्टर कुक, हसीब हमीद, जोए रूट, बेन डकेट, मोईन अली, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टॉ, जफर अंसारी, आदिल रशीद, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । केन्द्र सरकार ने नोटबंदी के फैसले से लोगों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए आज और राहत दी है। सरकार ने किसानों और शादी वाले घरों में हो रही परेशानी को दूर करने के लिएभी कदम उठाए हैं। वित्त मामलों के सचिव शक्तिकांत ने आज प्रेस कांफ्रेस कर इस बारे में जानकारी दी। शक्तिकांत ने बताया कि किसानों और शादी वाले घरों में नोटबंदी से हो रही परेशान को दूर करने के लिए सरकार ने बडे कदम उठाए हैं। किसान और शादी वाले घरों में अब लोग बैंक से ज्यादा कैश निकाल सकते हैं। वहीं कल तक जो 4500 तक की कीमत के पुराने नोट बैंक में बदले जा रहे थे, उनकी सीमा घटाकर 2000 रुपए कर दी गई है। अब सिर्फ 2000 के पुराने नोट ही बैंक से बदलाए जा सकते हैं।    अब 2000 के नोट ही बदला सकेंगे: सरकार ने आज बैंकों में पुराने नोट बदलाने की सीमा घटा दी है। कल से अब 2000 रुपए की कीेमत के पुराने नोट ही बदलाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि शुरू में 4000 रुपए की कीमत के बडे नोट बदला सकते थे। बाद में सरकार ने यह सीमा बढाकर 4500 रुपए कर दी थी लेकिन अब सरकार ने यह सीमा घटाकर 2000 रुपए कर दी है। अब कल से लोग 2000 रुपए के ही पुराने नोट बदला सकते हैं।  किसानों को बडी राहत:  वित्त मामलों के सचिव शक्तिकांत ने बताया कि किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने निर्णय किया है कि अब खाद-बीज के लिए किसान हर सप्ताह 25 हजार रुपए निकाल सकते हैं। गौरतलब है कि अभी तक सरकार ने बैंक से प्रति सप्ताह नगदी निकालने की सीमा 24 हजार रुपए रख रखी थी। अन्य लोगों के लिए नगदी निकासी की सीमा अभी भी 24 हजार रुपए प्रति सप्ताह है, लेकिन किसानों के लिए यह सीमा बढाकर 25 हजार रुपए कर दी गई है। वहीं मंडी व्यापारी 50 हजार रुपए तक निकाल सकते हैं।  शादी वाले घरों को भी राहत: सरकार ने नोटबंदी के फैसले से शादी वाले घरों में हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए राहत दी है। अब जिनके घर में शादी है, वे बैंक से ढाई लाख रुपए निकाल सकते हैं। इसके लिए बैंक में शादी का कार्ड दिखाना होगा। गौरतलब है कि अभी शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में पैसे नहीं होने से शादी वाले घरों में काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। ऐसे में सरकार का यह कदम उनको बडी राहत देगा।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । समाजवादी परिवार में पिछले कुछ समय से चल रहा झगडा आखिरकार सुलझ ही गया है। रामगोपाल वर्मा की पार्टी में वापसी हो गई है। रामगोपाल यादव का समाजवादी पार्टी से निष्काषन रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह के परिवार में चल रहे झगडे के बीच अखिलेश के करीबी रामगोपाल को पार्टी व पद से बर्खास्त कर दिया था।    रामगोपाल को मुलायम सिंह ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया था। अब उनके निलंबन को वापस ले लिया गया है और उन्हें पार्टी में शामिल करने के साथ ही उन्हें सम्मान उनका महासचिव पद भी लौटा दिया गया है।    ज्ञातव्य है कि कल राज्यसभा में रामगोपाल यादव ने सदन के समक्ष नोटबंदी पर समाजवादी पार्टी का पक्ष भी रखा था। जब रामगोपाल से उनके निष्काषन और पार्टी में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होनें कहा कि छोटों(शिवपाल) से गलती हो जाती है, उन्हें माफ कर देना चाहिए।  क्या था मामला:  ज्ञातव्य है कि समाजवादी पार्टी में पिछले कुछ समय से झगडा चल रहा था। ऐसे में मुलायम सिंह परिवार में दो धड हो गए थे। एक ग्रुप में मुलायम, शिवपाल और अमर सिंह थे तो दूसरे ग्रुप में अखिलेश और चाचा रामगोपाल। रामगोपाल ने अखिलेश के समर्थन में चिट्ठी लिखी थी, जिससे नाराज होकर मुलायम सिंह ने रामगोपाल को पार्टी से निष्काषित कर दिया था। तो अखिलेश ने भी शिवपाल को पद से बर्खास्त कर दिया था लेकिन रामगोपाल की वापसी से अब सब ठीक होता दिख रहा है।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

प्रदेश के राज्यपाल कल छात्रों को उपाधियां करेंगे प्रदान मथुरा। जिले के पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ-अनुसंधान संस्थान का षष्ठम दीक्षांत समारोह 17 नवम्बर कल गुरूवार को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। इस समारोह में शिरकत करने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक पधारेंगे। जो उपाधि प्राप्त छात्रों को दीक्षा देते हुए उपाधियां प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेशचन्द्र दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करेंगे। इस समारोह के विशिष्ठ अतिथि पशुपालन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी होंगे।  इस दीक्षांत समारोह में 10 छात्रों को डीएससी मानद उपाधि, 23 छात्रों को एमवीएससी, 40 छात्रों को बीवीएससी एण्ड एएच तथा 4 छात्रों को बायोटैक्नोलाॅजी एमएससी उपाधियां दी जाएगी। बीवीएससी एण्ड एएच में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किया जायेगा तथा फार्माकोलोजी तथा क्लीनिकल विषयों में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमशः आईएसवीपीटी पदक तथा पं. जानकी नाथ मदान पदक प्रदान किया जायेगा। 

Read More

मथुरा। सरकार और बैंकों के बीच समन्वय न होने के कारण जहां लाइन में लगे लोगों को धक्के खाने पड़ रहे हैं वहीं बैंकों की शाखाएं दो और चार हजार रूपये देकर लोगों को परेशान कर रही हैं। सरकार के आदेशों का कहीं कोई पालन नहीं हो रहा। स्थिति यह है कि व्यापारियों को चालू खाते से दस हजार रूपये के सापेक्ष दो हजार रूपये लेने को मजबूर किया जाता है। इण्डियन ओवरसीज बैंक की वेटरनरि बैंक शाखा में यह मामला कई चालू खाता ग्राहकों के साथ सामने आये हैं। वहीं बैंक कई स्थानों पर नोट नहीं बदल रहे। वे नोट जमा करने की बात कहते हैं और यह कहर ग्राहक को लौटा देते हैं कि कैश खत्म हो गया है, अगले दिन आईये। इस सब से ग्राहकांे में अफरा तफरी मची हुयी है। बैंकों के बाहर लंबी-लंबी कतारें अभी तक जारी हैं। आये दिन मारपीट, झगड़े हो रहे हैं। सरकारी इंतजाम नाकाफी होने के कारण लोगों को भटकना पड़ रहा है। कैश की भारी किल्लत बैंकों में नजर आ रही है। चाहे सरकार कितने भी लंबे-चैड़े दावे करे लेकिन बैंकों में नोटों की उपलब्धता सीमित मात्रा में रह गयी है जिससे कारोबार, धंधे प्रभावित हो रहे हैं। थोड़े ही देर में बैंक कैश खत्म होने की घोषणा कर देती हैं जिससे लाइनों में लगे लोग निराश होकर रोजाना बैंकों से लौट रहे हैं। आज सुबह से ही बैंकों में फिर लाइनें देखी गयीं। पुलिस कहां तक इनको नियंत्रित करे? उसकी भी परेशानियां बढ रही हैं। 

Read More

मथुरा। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने मंगलवार को कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। नौहझील थाना प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर यादव को हाईवे का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक सुरेश सिंह को अपराध शाखा से थाना मगोर्रा का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक धनुष कुमारी को पुलिस लाइन से प्रभारी थाना महिला बाया गया है। वहीं निरीक्षक तसनीम अहमद को पुलिस लाइन से प्रभारी थाना सदर बाजार बनाया गया है। निरीक्षक उदय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी बरसाना और निरीक्षक रघुराज सिंह भाटी को मगोर्रा थाना प्रभारी से अपराध शाखा भेजा गया है। निरीक्षक नरेन्द्री सैनी को प्रभारी महिला थाना से प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ बनाया गया है। उपनिरीक्षक जितेन्द्र दीक्षित थानाध्यक्ष बरसाना से एसएसआई नौहझील बनाया गया है, जबकि सदर बाजार थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार को अपराध शाखा भेजा गया है।  

Read More



Mediabharti