मथुरा

मथुरा। हिन्दुस्तान समाचार पत्रा के छायाकार अनिल अग्रवाल निवास नई मण्डी चैराहा, सौंख रोड, महेन्द्र नगर की भाभी भावना अग्रवाल का शनिवार को दुखद निध्न होगया। उनके निध्न से परिवार व पत्राकार जगत में शोक की लहर व्याप्त हैं।  

Read More

तरौली में सीमेंट की दुकान से माल बरामद छाता। एक अक्टूबर को केडी मेडिकल कॉलेज अकबरपुर छाता से सुपरवाईजर, ट्रक चालक व एक बेलदार ने 700 बोरा सीमेंट गायब कर तरौली में आधी कीमत पर बेच दिया। कॉलेज के मेनेजर ने अमानत मे खयानत का मामला कोतवाली छाता में दर्ज कराया। पुलिस ने ट्रक चालक की निशान देही पर तरौली से एक सीमेंट की दुकान से सीमेंट बरामद कर लिया है तथा आरोपियों से बीस हजार रूपए व पाजेब बरामद कर आरोपी को जेल भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार एक अक्टूबर को मथुरा से 700 बोरा सीमेंट लेकर सुपरवाईजर तरूण शर्मा, ट्रक चालक जोहर सिंह व बेलदार शिव कुमार केडी मेडिकल कॉलेज में ला रहे थे रास्ते में गायब कर दिया। कोतवाली में अरूण अग्रवाल पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी राधापुरम कालौनी मथुरा ने तीनों के खिलाफ अमानत में खयानत मुकदमा दर्ज कराया है। एसआई छत्रपाल सिंह ने अभियुक्तो की निशान देही पर गुरूवार को तरौली में विजयपाल की दुकान से सीमेंट बरामद कर लिया है तथा अभियुक्तो के कब्जे से 22 हजार रूपए की नगदी व साढे“ नौ हजार रू. के पाजेब बरामद किया है।

Read More

कोसीकलां। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन चैकी के समीप डिवाइडर से टकरा कर एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है कि कोटवन निवासी जवर सिंह अपनी बाइक द्वारा गांव से कोसीकलां बाजार के लिए आ रहा था कि इसी दौरान तेज गति से पीछे से आ रहे ट्रक को देखकर उसकी बाइक अनियन्त्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। परिणाम स्वरूप बाइक सवार जवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्रित हुए राहगीरों ने घायल जवर को स्थानीय हॉस्पीटल में भर्ती कराया है।

Read More

यमुना के अविरल निर्मल स्वरूप को ब्रज में लाने हेतु यमुना रक्षक दल विगत कई वर्षो से प्रयासरत है। 1 मार्च के आन्दोलन के बाद केन्द्र सरकार द्वारा छले गये यमुना भक्तों ने आन्दोलन में पुनः जान फूॅकते हुये अब की बार आर- पार की लड़ाई का ऐलान करते हुये हथिनी कुण्ड पर 2 नबम्बर को अनिश्चित काल तक सत्याग्रह की घोषणा कर दी है। 2 नबम्बर से पूर्व जनप्रतिनिधियों व यमुना भक्तों की एक विचार-मंथन गोष्ठी 15 अक्टूबर को यमुना रक्षक दल द्वारा गोविन्द मठ वृन्दावन में आयोजित की जा रही है जिसमे दर्जन भर सांसद व विधायक सम्मिलित होगें। यमुना रक्षक द्वारा विचार गोष्ठी में भाग लेने के लिये ब्रजवासियों व यमुना  भक्तों को आमन्त्रित किया जा रहा है। 10 अक्टूबर शुक्रवार  को गोविन्द मठ में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई जिसमें 15 अक्टूबर यमुना विचार गोष्ठी व 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह की तैयारियों की समीक्षा की गई और साथ ही साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा विचार गोष्ठी व सत्याग्रह की तैयारियों को सूची बद्ध कर सभी पदाधिकारियों में कार्यभार सौंपा गया।  यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि इस बार का आन्दोलन आर-पार का आन्दोलन है और हमें इस बार सम्पूर्ण शक्ति के साथ हमें आन्दोलन को आगे बढाना होगा और सरकार का रूख भी यमुना के प्रति सकारात्मक है। यमुना रक्षक दल के प्रदेश  अध्यक्ष डाॅ अशोक अग्रवाल ने कहा कि यमुना नदी का जल वर्षो से उसके किनारे बसने वाले लोगो को अच्छा स्वास्थ व सम्पन्नता प्रदान करती रही है परन्तु जब से यमुना की प्राकृतिक धारा के साथ छेडछाड़ की गई है यमुना का जल  आज उसके किनारे बसने वाले लोगों के लिये परेशानियों का सबब बनता जा रहा है। वर्तमान में जितने मरीज हास्पीटलों में आते है उनमें से 70 प्रतिशत मरीज प्रदूषित पानी के कारण बीमार होते है। यमुना का प्रदूषित के कारण कैंसर, अपंगता, ब्रेन हेम्रेज, बीपी आदि जैसे असाध्य रोगों से लोग प्रभावित हो रहे है इसलिये यह अत्यन्त आवश्यक है कि यमुना में शुद्ध यमुना जल प्रवाहित हो। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया ने कहा कि प्रकृति ने इतने ग्रह बनाए हैं लेकिन सब अपनी-अपनी कक्षा में ही चलते हैं और अपना गंतव्य खोजते हैं कोई दूसरे की कक्षा में जाकर उसे रोकने का प्रयत्न नहीं करता यदि कभी कोई ग्रह अपनी कक्षा छोड़ता है तो सर्वनाश हो जाता है। लेकिन मनुष्य प्रकृति के नियम तोड़ कर स्वयं के सर्वनाश के आमन्त्रण दे रहा है। इसी प्रकार यमुनोत्री से इलाहाबाद संगम के लिये अपने उद्गम ये चली यमुना की प्राकृतिक धारा को बाधित कर हथिनी कुण्ड पर रोक लिया गया है और जिसके परिणाम स्वरूप दिल्ली से आगे उसके किनारे बसने वाले लोग कैंसर जैसे असाध्य रोग फैल रहे है और कृषि भी प्रदूषित होती जा रही है जो निकट भविष्य में आने वाली भयावह स्थिति की एक झलक है। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल की राष्ट्रीय सचिव सीता अग्रवाल, मथुरा ब्लाक अध्यक्ष राधा बल्लभ शर्मा, राजेन्द्र भगत जी , भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुषमा अग्रवाल, श्रीदास प्रजापति, प्रणव अग्रवाल, डाॅ उमेश शर्मा, राजू पेण्टर, अनिल चतुर्वेदी, त्रिलोकी व्यास, पवन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।   

Read More

डिनर के बाद खाने को मिली 'पारले मेलोडी' की दो टॉफियों में से एक, अपने साथ शाम को पार्क में घूमने वाले मित्र 'तौमर साब' को पकड़ाई तो 'रैपर' उतारते-उतारते याद आया कि हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने 'स्वच्छता अभियान' चलाया हुआ है और हमें यूं ही सड़क पर इन रैपर को नहीं छोड़ना चाहिए। आस-पास देखा तो कोई ऐसी जगह नहीं मिली जहां इन रैपर को डाला जाता। तौमर साब ने आइडिया दिया, 'जेब में रख लेते हैं, घर जाकर डस्टबिन में डाल देंगे'। तभी, एक पड़ोसी का डस्टबिन दिखाई दिया और हम दोनों ने टॉफी के वे दो रैपर उसमें डाल दिए। इसके साथ ही अपने मन में देश तथा समाज की सेवा कर लेने के अपने 'दायित्व' को पूरा करने का 'संतोष' भी जगा लिया।   गली से निकलकर पार्क में पहुंचे। पार्क में रोजाना की तरह बच्चे वैसे ही खेल रहे थे, कुछ बुजुर्ग वैसे ही 'ज्ञान-ध्यान' की बातें कर रहे थे, कुछ लड़कियां और लड़के अपने-अपने मोबाइल पर 'लगे' हुए थे और हम लोगों ने कुछ अन्य लोगों की तरह ट्रैक पर 'वॉकिंग' शुरू कर दी। एक चौथाई चक्कर ही लगा पाए थे कि तौमर साब ठिठके और बोले... 'अब कर लो अपना दायित्व पूरा...'। पार्क के उस बड़े हिस्से में चारों ओर प्लास्टिक के गिलास, बोतलें कागज-प्लास्टिक की झंडियां, फटे कार्टून, खाने की प्लेट और न जाने क्या-क्या बेतरतीब पड़े हुए थे। आदत के अनुसार, हमने अपना कैमरा निकाल लिया और लगे फोटोग्राफी करने... साथ घूम रहे अन्य लोगों से पता किया तो उन्होंने बताया कि यहां अभी-अभी क्षेत्रीय भाजपा प्रत्याशी ने सभा की है। उन्होंने लोगों से उन्हें वोट देने की अपील की है और हल्की-फुल्की दावत भी दी है।

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्रा के शहजादपुर सोनई टप्पा थाना जमुनापार से जितेन्द्र सिंह पुत्रा कालीचरन निवासी उपरोक्त अपने पडोसी रहमान सिंह पुत्रा नूर मोहम्मद की 17 वर्षीय पुत्राी को बहला पफुसला कर भगा ले गये। घटना की जानकारी होने परिजनों ने जब इसकी शिकायत जितेन्द्र के परिजनों से की तो परिजनों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वालिका को बरामद कराने के प्रयास शूुरू कर दिये हैं।

Read More



Mediabharti