मथुरा। थाना कोसी पुलिस ने क्षेत्र के सिरथला तिराहे से अवैध रूप से देशी शराब के साथ भीम पुत्र गोपाल निवासी नगला उटावर थाना कोसी मथुरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से 50 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किये हैं।
Read More
मथुरा। थाना कोसी पुलिस ने क्षेत्र के सिरथला तिराहे से अवैध रूप से देशी शराब के साथ भीम पुत्र गोपाल निवासी नगला उटावर थाना कोसी मथुरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से 50 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किये हैं।
Read More
मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस ने क्षेत्र में भय व आतंक फैला कर अवैध रूप से धन अर्जित करने वालें दीपक पुत्र उत्तम चन्द्र निवासी भदनपुरा रिफाइनरी सहित दस अन्य को गुन्डा एक्ट में पावन्द किया हैं।
Read More
मथुरा। फरह के नगला चन्द्रभान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय में तीन दिवसीय मेला 20 से 22 सितम्बर तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें कई केन्द्रीय मंत्रियों के भाग लेने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। उक्त जानकारी प्रदीप गोस्वामी ने दी हैं।
Read More
नई दिल्ली : सरकार ने फैसला किया है कि प्रधान मंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खाताधारकों को उपलब्ध निम्नलिखित सुविधाएं मौजूदा खाताधारकों को भी मुहैया कराई जाएंगी जिसके लिए उन्हें संबंधित बैंक शाखा को आवेदन देना होगा : 1. एक लाख रुपये के दुर्घटना बीमा कवर वाला रुपे डेबिट कार्ड जारी करना। 2. कुछ समय तक खाते के संतोषजनक परिचालन के बाद 5000 रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा देना। प्रधानमंत्री जन धन योजना का उद्देश्य सभी लोगों की पहुंच बैंकिंग सुविधाओं तक सुनिश्चित करना है। इसके तहत देशभर में फैले सभी छह लाख गांवों को मानचित्र में चिह्नित करने के बाद उन्हें 1000-1500 परिवारों के उप सेवा क्षेत्रों में संगठित किया जाएगा और फिर उन्हें बैंकों के सुपुर्द कर दिया जाएगा ताकि वे या तो एक शाखा अथवा एक बिजनेस कॉरस्पोंडेंट के रूप में कम-से-कम एक बैंकिंग आउटलेट सुलभ करा सकें। इस योजना के तहत हर परिवार का कम-से-कम एक बेसिक बैंक खाता खोला जाएगा। इस योजना के तहत 26 जनवरी, 2015 तक खाता खोलने वालों को 30,000 रुपये का अतिरिक्त जीवन बीमा कवर भी दिया जाएगा जिसके लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है। सरकार ने बैंकों से केवल एक सदस्य खासकर परिवार की महिला को 5,000 रुपये की उपर्युक्त ओवरड्राफ्ट सुविधा देने को कहा है।
Read More
मंगलवार 16 सितम्बर को यमुना रक्षक दल का शिष्ट मंडल का मथुरा के सांसद हेमा मालिनी से राधा अशोक में मिला। शिष्ट मंडल ने सांसद महोदया से यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने व यमुना के सामानान्तर नाला निर्माण ज्ञापन सौंपा व साथ ही इन मांगो को लेकर दल द्वारा 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर किये जाने वाले सत्याग्रह में सम्मलित होने के लिये जिस पर उन्होने शिष्ट मंडल को सत्याग्रह में सम्मिलित होने का आश्वासन दिया। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष सन्त जयकृष्ण दास ने सांसद महोदया से कहा कि मथुरा के ब्रजवासियों को यमुना के मुक्तिकरण और शुद्धिकरण के लिये आप से आशा है दल आप से उम्मीद करता है कि आप यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करायें। आज ब्रजवासी भंयकर बिमारियों एवं असाध्य रोगो से ग्रस्त है। किसानों की फसल भी यमुना के प्रदूषित जल से हानि पहॅुच रही हैं। हमारा दल यह चाहता है कि यमुना भक्तों व किसानों द्वारा 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह में सम्मिलित हो। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मैं यमुना के प्रति गम्भीर हूॅ और माननिय जलसंसाधन मंत्री जी ने मथुरा आकर यमुना का निरीक्षण कर यह दिखाया है कि हम और हमारी सरकार यमुना को गम्भीरता से ले रही है। मैं आपकी बात प्रधानमंत्री तक पहुॅचायुॅगी एवं आपके दल द्वारा किये जाने वाले सत्याग्रह में मैं भी सम्मलित होउॅगी। यमुना रक्षक दल के शिष्ट मंडल में यमुना रक्षक दल के राष्टिय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्टीय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्टीय सचिव अब्दुल जब्बार, श्री दास प्रजापति, महेन्द्र गौतम, दिलीप श्रीवास्तव, राधावल्लभ शर्मा, कृष्णकान्त अवस्थी सम्मलित थे। यह जानकारी यमुना रक्षक दल की राष्टीय प्रचार सचिव भागवताचार्य विष्णुप्रिया जी ने दी और 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर किये जाने वाले सत्याग्रह में भाग लेने की ब्रजवासियों से अपील की।
Read More
हथिनी कुण्ड से यमुना को मुक्त कराने व समानान्तर नाला निर्माण की मांग को लेकर यमुना रक्षक दल व भारतीय किसान यूनियन ’राष्टवादी’ द्वारा संयुक्त रूप से हथिनी कुण्ड पर 2 नबम्बर से सत्याग्रह किया जायेगा। भारतीय किसान यूनियन ’राष्टवादी’ द्वारा 2 अक्टूबर को वृन्दावन से प्रदेश भर में निकाली जाने वाली रथयात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने भाकियू ’राष्टवादी’ के राष्टीय अध्यक्ष सी.पी सिंह, राष्टीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र द्विवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह वृन्दावन गोविन्द मठ पहुॅचे एवं रथयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। भाकियू ’राष्टवादी’ के राष्टीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह ने कहा कि हथिनी कुण्ड बैराज से 1200 किमी. नीचे भी यमुना किनारे किसान भाई रहते है जिन्हे यमुना के स्वच्छ जल की आवश्यकता है। ये कहाॅ का न्याय है कि यमुना का सम्पूर्ण जल एक ही स्थान पर रोक कर उसकी धारा को मुख्य धारा से अलग कर दूसरी तरफ मोड़ दिया जाये । हम यह अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते है क्योकि यमुना के प्रदूषित जल से किसानों की फसल के साथ साथ उनके स्वास्थ को भी हानि पहुॅच रहीं है। भाकियू ’ राष्टवादी’ यमुना रक्षक दल के साथ मिलकर आर- पार की लड़ाई लडेगी और हमारे किसान कार्यकर्ता तब तक हथिनी कुण्ड नहीं छोड़ेगे जब तक हथिनी कुण्ड से शुद्ध यमुना जल नहीं छोड़ा जायेगा। भाकियू ’राष्टवादी’ के राष्टीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र द्विवेदी ने कहा ंवर्तमान में औद्योगिक क्रान्ति के चलते भारत की अधिकांश नदिया भंयकर प्रदूषण से जूझ रहंी है जिनमें यमुना शीर्ष पर है यमुना पट्टी के किसान भाई आज उसके प्रदूषित जल के कारण समस्याओं से जूझ रहे है इसलिये किसान भाई हथिनी कुण्ड पर किये जा रहे सत्याग्रह में हजारों की संख्या में भाग लेगें और तब तक डटें रहेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है । भाकियू ’राष्टवादी’ के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर को वृन्दावन गोविन्द मठ से सन्त विज्ञानाचार्य जी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर भाकियू की रथयात्रा को प्रचार के लिये प्रदेश भर में रवाना किया जायेगा जिससे किसान भाइयों को जाग्रत किया जायेगा और 30 अक्टूबर को प्रदेश भर से हजारों की संख्या में किसाना सहारनपुर पहुॅचेगें एवं वहां से पैदल मार्च कर 2 नबम्बर को हजारों किसान हथिनी कुण्ड पहुॅचेगें। इस अवसर पर सन्त विज्ञानाचार्य जी महाराज, यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, मथुरा ब्लाक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, स्वामी सहजानन्द, साध्वी सियानन्द, मुनीन्द्र कुमार यादव, महेश गिरी जी महाराज, स्वामी भक्तानन्द, स्वामी लोचनदास जी, स्वामी द्वारिकानन्द, स्वामी यमुनानन्द, स्वामी महानन्द, महन्त श्री ब्रजबिहारी दास जी महाराज, स्वामी प्रेमानन्द, स्वामी रामचैतन्य, आदि उपस्थित थे।
Read More