मथुरा

उपचुनाव में सपा को मिली जोरदार जीत के बाद होली गेट चैराहे पर खुशी व्यक्त करते सपाई मथुरा। प्रदेश में हुए उप चुनाव में सपा की शानदार जीत पर सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा के नेतृत्व में होलीगेट पर सपा के समर्थन में जोशीलें नारे लगाते हुए आतिशवाजी की तथा मिष्ठान वितरण कर एक दूसरें व आम जनता को बधाई दी। प्रदेश में 11 में से 8 सीट तथा लोकसभा उपचुनाव में तीन में से दो सीटों पर हुई सपा की शानदार जीत पर सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ता होलीगेट पर एकत्रित हुए जहाॅ गुरूदेव शर्मा के नेंतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा के समर्थन में जमकर जोशीलें नारे लगाये वहीं आतिशवाजी का प्रदर्शन कर जीत की खुुशी का इजहार किया वहीं आम जनता व कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की मात्र 100 दिन में पोल खुल गई हैं। भाजपा सरकार ने अपने सौ दिन के कार्यकाल में ही जनता को महंगाई की मार के बोझ तलें दवा दिया, चुनाव से पहलें भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी दिखायें गये सपनें से जनता अब रूबरू हो चुका हैं। जिसका परिणाम रहा कि उपचुनाव में सपा को जनता ने अपार समर्थन देकर भाजपा की केन्द्र सरकार को नकार दिया हैं और सपा में अपनी आस्था व्यक्त की हैं। आतिशवाजी व मिष्ठान वितरण करने वालों में सपा नेता दीपक गुप्ता, डा0 अशोक अग्रवाल, रविकान्त गोयल, सहित दर्जनों सपा नेता उपस्थित थें।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में नागरिक सुरक्षा संगठन की बैठक लेते आईजी अमिताभ ठाकुर, स्वयंसेवक एवं अन्य मथुरा। पुलिस महानिरीक्षक एवं संयुक्त निदेशक नागरिक सुरक्षा अभिताभ ठाकुर ने आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में नागरिक सुरक्षा संगठन के सभी चीफ वार्डेन, डिप्टी चीफ वार्डेन, डिवीजन वार्डेन, डिप्टी डिवीजन वार्डेन तथा समस्त स्टाफ आफीसर, आई0सी0ओ0, पोस्ट वार्डेन, डिप्टी पोस्ट वार्डनों के साथ बैठक कर उनके सुझाव एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने निदेशालय स्तर पर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को निस्तारण कराने का भी आश्वासन दिया तथा संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये इस संगठन में युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया। इस संगठन के कार्यों एवं उदद्ेश्यों की विस्तार से जानकारी भी दी।  उन्होंने बताया कि नागरिक सुरक्षा संगठन का किसी भी जगह दुर्घटना होने पर वहॅा आपात कालीन समय में बचाव एवं राहत पहुॅचाने की बहुत बड़ी भूमिका रहती है। इसलिये इस संगठन को पुलिस विभाग के साथ जनपद में अनेक धार्मिक आयोजनों, एवं त्यौहारों जैसे मुडि़या पूर्णिमा मेला, कृष्ण जन्माष्टमी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, यमद्वितीय स्नान आदि में उनकी भागीदारी पुलिस प्रशासन के साथ महत्पर्ण होती है। उन्होंने इस संगठन में कार्य कर रहे कर्मियों को मानदेय की राशि बढ़वाने का भी आश्वासन दिया है तथा प्रशिक्षण दिलाने की बात भी कहीं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी इस विभाग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये विभाग में उपकरणों एवं विभाग की पहचान के लिये कर्मियों को डेªस उपलब्ध कराने को कहा। नगर मजिस्टेªट डा0 राजेश प्रजापति ने बताया कि नागरिक सुरक्षा संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय करने के लिये निदेशालय से विशेष सहयोग लेने लिये पत्राचार भी किया जायेगा जिससे कि संगठन में गुणात्मक सुधार आ सके। इस मौक पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्टेªट डा0 राजेश प्रजापति तथा पुलिस विभाग के अधिकारी, मीडिया कर्मी आदि उपस्थित थे।

Read More

गिरिराज धाम गोवर्धन में जन समस्याओं को जानने एवं कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंची भाजपा संासद एवं सिने तारिका हेमा मलिनी जगह जगह लोगों ने जोरदार स्वागत सत्कार किया। इस दौरान सांसद भ्रमण कर जन समस्याओं का निरीक्षण कम कर सकी बल्कि लोगों के स्वागत सत्कार और कार्यकर्ताओं के फोटो खिंचवाओं अभियान में ज्यादा व्यस्त रही। भ्रमण के पूरे समय सांसद के चारों ओर कैमरों का जाल सा बिछा रहा। वहीं स्वागत सत्कार करने वालों एवं उनकी झलक पाने वालों की भीड़ ज्यादा रही। इससे अनेकों जन समस्याऐं सांसद की नजरों में आ ही नहीं सकी।   

Read More

मथुरा। कुख्यात अपराधी ब्रजेश मावी की हत्या को लेकर खड़े हो रहे सवालों के बीच जो ठोस जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक मथुरा से हाथरस पहुंचने के बाद के पूरे घटनाक्रम से यदि कोई पर्दा उठा सकता है तो वह है हाथरस पुलिस। हाथरस पुलिस के अलावा ब्रजेश मावी के साथ गये उसके साथी प्रमोद चैधरी तथा गोपाल यादव भी सच्चाई से भलीभांति परिचित हैं किंतु मथुरा पुलिस न तो हाथरस पुलिस से कुछ निकलवा पा रही और न प्रमोद चैधरी व गोपाल यादव से। हाथरस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश टोंटा ने ब्रजेश को ठिकाने लगाने की पूरी तैयारी उसके वहां पहुंचने से पहले ही कर ली थी। यहां तक कि हत्या के बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने से लेकर इलाका पुलिस से सेटिंग करने और मौका-ए-वारदात से सारे सबूत नष्ट करने का इंतजाम भी पहले से कर रखा था। चूंकि ब्रजेश की नजर में राजेश टोंटा उसका एक शागिर्द और सेवक था इसलिए वह बिना किसी तैयारी के वहां जा पहुंचा और इसलिए टोंटा को उसे ठिकाने लगाने में कोई विशेष परेशानी नहीं हुई। बताया जाता है कि शहर की घनी आबादी के बीच बने टोंटा के मकान से गोलियां चलने और कत्ल होने की जानकारी इलाका पुलिस सहित तमाम क्षेत्रीय नागरिकों को अच्छी तरह है लेकिन इलाका पुलिस टोंटा से सेंटिंग के चलते मथुरा पुलिस को सहयोग नहीं कर रही और क्षेत्रीय नागरिक टोंटा के खिलाफ मुंह खोलने की हिमाकत कर नहीं सकते। जहां तक सवाल ब्रजेश मावी की अब तक लाश भी न मिलने का है तो टोंटा को जानने वाले जरायम की दुनिया के उसके साथियों का कहना है कि ऐसा कारनामा करना उसके बांए हाथ का खेल है। पहले भी उसने जितनी हत्याओं को अंजाम दिया है, उनमें से किसी की लाश नहीं मिली और ना कोई ठोस सुराग पुलिस के लिए छोड़ा। यही कारण रहा कि अनेक जघन्य वारदातें करने के बावजूद आज तक वह हाथरस में आराम से पुलिस की नाक के नीचे रह रहा था। बताया जाता है कि पुलिस से उसके मधुर संबंध हमेशा रहे हैं और ब्रजेश मावी की हत्या के मामले में भी इलाका पुलिस ने उसे सुरक्षित भाग निकलने का पूरा मौका उपलब्ध कराया। राजेश टोंटा कितना शातिर है इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि ब्रजेश मावी को भी उसने तब इस्तेमाल कर लिया था जब उसकी अपनी कोई पहचान अपराधियों के बीच खास नहीं थी जबकि ब्रजेश मावी का टैरर कायम हो चुका था। ब्रजेश मावी से उसने हाथरस में 18 जून 2002 को एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह का मर्डर करवाया था। भूपेन्द्र सिंह की हत्या दिन दहाड़े हाथरस कचहरी में मावी और उसके साथियों ने की थी। इस हत्या में टोंटा व एक अन्य व्यक्ति नामजद हुआ था जबकि मावी सहित दो के नाम बाद में पुलिस ने शामिल किये थे। टोंटा उसमें साफ बच निकला। इसके बाद ब्रजेश मावी गिरफ्तार कर लिया गया और वह फिर लंबे समय तक जेल में रहा। इसी बीच राजेश टोंटा ने कई संगीन वारदातों को अंजाम देकर अपराध की दुनिया में अपना कद काफी बढ़ा लिया और लोगों के बीच खासी दहशत पैदा कर दी। इधर लंबे समय बाद जेल से रहा होकर आया ब्रजेश मावी अब तक यही समझता रहा कि कभी उससे मदद मांगने वाला राजेश टोंटा उसका शागिर्द और सेवक है तथा उसका अहसान मानता है। मावी की यही गलतफहमी उसके मारे जाने की सबसे बड़ी वजह बनी।  जहां तक सवाल मावी द्वारा खुद को किसी साजिश के तहत गायब किये जाने की चर्चाओं का है तो वह इसलिए बेबुनियाद नजर आती हैं क्योंकि वह बाकायदा जमानत पर रिहा हुआ था और उसके खिलाफ दर्ज अधिकांश बड़े केस निपट चुके थे। मथुरा में भी अब उसके खिलाफ कोई बड़ा केस लंबित नहीं था और बबलू गौतम की हत्या का सच भी पुलिस के सामने आ चुका था। सन् 2011 के बाद से उसके खिलाफ कोई नया केस रजिस्टर्ड नहीं हुआ और इसीलिए उसने अब खुद को जमीनों की खरीद फरोख्त के कारोबार से जोड़ लिया था। मथुरा में उसके साथियों की मानें तो वह बाकी मामलों के निपटने का इंतजार कर रहा था ताकि बाकी जिंदगी आराम से काट सके। ऐसे में उसके द्वारा खुद किसी साजिश के तहत गायब होने की कहानी आसानी से गले नहीं उतरती। रही बात अब तक मथुरा पुलिस के हाथ किसी ठोस सुराग के न लग पाने की तो उसमें हाथरस पुलिस के अलावा मथुरा पुलिस के भी कुछ लोगों की बड़ी भूमिका है और उन्होंने पहले दिन से इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया था। ऐसे में आला पुलिस अफसर यदि हाथरस और मथुरा के अपने ही विभाग में मौजूद अपराधियों के सहयोगी पुलिसजनों से सच्चाई उगलवा सकें तो सच्चाई भी शीघ्र सामने आ सकती है वर्ना जैसे-जैसे समय व्यतीत होगा, ब्रजेश मावी का मर्डर भी मिस्ट्री बनकर रह जायेगा। साथ ही कुछ समय बाद राजेश टोंटा फिर किसी संगीन वारदात को अंजाम देने के लिए इत्मीनान के साथ अपने घर आकर रहने लगेगा।  

Read More

मथुरा। थाना हाईवें पुलिस व पूर्ति विभाग की टीम ने मुखविर की सूचना पर सौख रोड से एक ट्रक में राशन का चाल काला बाजारी को ले जाते समय चावल के 200 कट्टे जब्त कर लियें लेकिन ट्रक चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। वहीं चावल के कट्टों पर सोख रोड के राशन विक्रेता की दुकान की मोहर लगी हुई थी। घटना के बाद राशन डीलर भी फरार हैं  

Read More

मथुरा। दहेज लोभी ससुरालीजनों से पीडि़त विवाहिता ने अपने पति सहित अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व दहेज के लिए प्रताडि़त कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार रैनू गौतम पुत्री रातनिवास गौतम निवासी ग्राम मैदुआ बल्देव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति राहुल पुत्र रमेशचन्द्र गौतम निवासी प्रभु नगर हाईवें ने अपने चार अन्य परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं करने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।

Read More



Mediabharti