मथुरा। युवक कांग्रेंस के लोकसभा अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बच्चों को दी गई सलाह किताव व कम्प्यूटर व टीवी छोड़ कर खूब मस्ती करों के दिये गये वयान को छात्र छात्राओं के भविष्य पर दुष्प्रभाव पड़नें वाला बताया हैं। उन्होंने कहा कि विशाल भारत के उन गरीब, मजलुम शोषितों की बात प्रधानमंत्री क्यों नहीं करते, जो समय वह से शाम तक अपना पसीना वहाकर वड़ी मुश्किल से अपने परिवार का पालन करते है, ऐसे परिवार अपने बच्चों को किस प्रकार शिक्षित कर सकते है उन्हें पहलें, ऐसे परिवारों के विकास की बात करनी चाहिए। बयान की निन्दा करने वालों में जिलानी कादरी, संजय शर्मा, निमाई पंडित, हासिम खान, मुकेश धनगर, राजू फारूखी, अहमद आबिद, रिन्कू चैधरी, दीपक कुमार, आदि हैं।
Read More




