मथुरा

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान मानते हैं कि कलाकार नहीं, कला महत्वपूर्ण है। शाहरुख ने निर्देशक समर खान द्वारा लिखित उनकी जीवनी के विमोचन के मौके पर कहा, ‘‘एक कलाकार पानी की तरह होता है...उसे रंग और आकार में ढल जाना चाहिए। मैं मानता हूं कि कला महत्वपूर्ण होती है, कलाकार नहीं। मुझे लगता है कि मैं उस शुद्धता को कायम रख सकता हूं। वह शुद्धता तभी कायम रहेगी, जब मैं यह मानूंगा कि मुझसे ज्यादा मेरी कला महत्वूपर्ण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने सभी प्रशंसकों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे वह बनाया जो आज मैं हूं। मैं साथ ही रॉयल स्टैग, मेगा म्यूजिक, समर और इस किताब से जुड़े सभी को धन्यवाद देता हूं।’’ किताब का शीर्षक ‘25 ईयर्स ऑफ ए लाइफ’ है। इसमें बॉलीवुड में शाहरुख की सफल यात्रा की रोचक घटनाओं को शामिल किया गया है। समर खान ने कहा, ‘‘यह किताब, मेरे लिए एक अलग अंदाज से शाहरुख की कहानी कहने का एक अच्छा मौका था। मैं इसमें सहयोग देने वाले सभी को धन्यवाद देता हूं।’’              साभार-khaskhabar.com  

Read More

राजकोट । भारत और इंग्लैंड के बीच यहां के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। अंतिम समाचार मिलने तक इंग्लैंड ने 149 ओवर में 510/8 रन बना लिए थे। बेन स्टोक्स (123) और जफर अंसारी (16) क्रीज पर हैं। आज मोईन अली (117), विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ (46), क्रिस वोक्स (4) व आदिल रशीद (5) आउट हुए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने तीन, रविचंद्रन अश्विन व मोहम्मद शमी ने 2-2 और उमेश यादव ने 1 विकेट लिया है। इंग्लैंड ने अपनी पारी सुबह 311/4 रन से आगे बढ़ाई। इंग्लैंड की ओर से पहले दिन के खेल के हीरो जोए रूट रहे थे। रूट ने 124 रन की अपनी पारी में 180 गेंदों का सामना किया, जिसमें 18 चौके के साथ एक छक्का भी शामिल रहा। रूट ने इस मैच में एशिया में किसी टेस्ट मैच की एक पारी में अपना सर्वोच्च स्कोर हासिल किया। इससे पहले उनका एशिया में सर्वाधिक स्कोर 88 रन था। इसके साथ ही उन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिए।                साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । केन्द्र सरकार ने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने के फैसले के बाद लोगों ने ब्लैक मनी को व्हाइट में तब्दिल करने का नया तरीका ढूंढ लिया है। गौरतलब है कि जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे, हवाई यात्रा के टिकटों पर 11 नवंबर तक 500 और 1000 रुपए के नोट देने पर छूट दी गई है। अब लोग सरकार की इस छूट का गलत फायदा उठा रहे हैं और अपनी ब्लैकमनी को व्हाइट करने में लगे हैं। रेलवे और हवाई यात्राओं की एडवांस बुंकिंग में लाखों रुपए के 500 और 1000 के खपाए जा रहे हैं। आम दिनों के मुकाबले रेलवे और हवाई यात्राओं की बुकिंग कई गुना बढ गई है। इससे सरकारी एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। साथ ही विजिलेंस ने इस बारे में सरकार को भी आगाह किया है। दरअसल सरकार ने रेलवे, बस ,हवाई यात्राओं और अस्पताल में 72 घंटों तक 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को चलन में रखने की छूट दी है। सरकार की इस छूट का फायदा उठाकर लोग लाखों रुपए की रेलवे और हवाई टिकटों की बुकिंग करवा रहे हैं। यहां तक कि वेटिंग में भी ये टिकट बुक कराए गए। वे लोग बाद में इन्हें कैंसिल करवा लेंगे और थोडे नुकसान के बाद उन्हें बाकि पैसा वापस मिल जाएगा और 500 और 1000 के पुराने नोटों से भी छुटकारा मिल जाएगा। ना ही उन्हें बडी रकम जमा कराने बैंक में जाना होगा और ना ही उन पैसों का हिसाब देना होगा। रेलवे ने इसके बाद 5000 से ज्यादा के टिकट पर पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया। इससे अगर कोई लाखों के टिकट बुक कराता है तो उसकी जानकारी भी टैक्स एजेंसियों को रहेगी और वे उस अकाउंट पर नजर रख सकेंगे। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि कई सारे यात्रियों ने नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम तक राजधानी का टिकट 1.75 लाख में बुक कराया। इतनी बडी बुकिंग आम दिनों से नहीं होती।                  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । बसपा प्रमुख मायावती ने केन्द्र सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बैन करने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। मायावती ने आज सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पीएम मोदी की नीयत साफ नहीं है। मायावती ने प्रेस कांफ्रेेस में कहा कि केन्द्र सरकार को ढाई साल के बाद कालेधन की याद क्यों आई। साथ ही मायावती ने कहा कि ढाई साल के बाद केन्द्र सरकार नेे नोट बंद करने का फैसला क्यों किया। साथ ही मायावती ने कहा कि केन्द्र सरकार का यह निर्णय स्वार्थ से परिपूर्ण है। मायावती ने आरोप लगाया कि इनके चाल, चरित्र और नीयत में कोई परिवर्तन नहीं आया हैद्ध मायावती ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के ढाई साल पूरे कर लिये हैं, लेकिन इतने समय में भी सरकार ने चुनाव से पूर्व किये गये अपने वादों में से एक चौथाई भी पूरा नहीं किया है। मायावती ने कहा कि पीएम मोदी ने देश में अघोषित आर्थिक इमरजेंसी लगा दी है। देश में लोग गरीबी और बेरोजगारी से परेशान हैं। सीमा पर देश के जवान शहीद हो रहे हैं। मायावती ने यह भी कहा कि आम लोगों में चर्चा है कि नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों की मदद करती है, उसे आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है।                   साभार-khaskhabar.com  

Read More

गोवर्धन। जब में पार्टी में ही नही तो में कुछ नही बोलूगा ये उदगार सपा के पूर्व राष्र्टीय महासचिव राजसभा सांसद राम गोपाल यादव ने कहे। गोपाष्टमी एवं गिरिराज तलहटी में गिरिराज महाराज के छप्पन भोग के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। यहां उनका सपा नेता प्रदीप चैधरी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंगलवार सुबह 10 बजे सांसद रामगोपाल यादव ने जहाज घर स्थित गिरिराज चरण सेवा समिती बैकुण्ठ बाटिका राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में विधी विधान से गिरिराज शिला का दुग्धभिषेक मंत्रोंउच्चारण के बीच किया। वही गोपाष्टमी पर गाय का पूजन किया। करीब एक घन्टे तक बैकुण्ठ बाटिका पर रहे सांसद राम गोपाल यादव ने सपा में चल रही उठा पटक व राजनीती पर बोलने से इन्कार किया।  उन्होंने कहा कि जब में पार्टी में हू ही नही तो कुछ भी नही बोलूगा। वही उन्होने कहा कि गिरिराज महाराज की पूजा करने से मन को शांती मिलती है। उनके साथ सपा से निष्काषित एमएलसी अरविन्द यादव, सिरसा गांज विधायक हरिओम यादव, फिरोजाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष तेज प्रताप यादव, संतोष यादव ,उनके साथ थे। वही आयोजक वीरेन्द्र कुमार बजाज, सपा प्रत्यासी ठा. किशोर सिंह, सपा नेता प्रदीप चैधरी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होने आयोजको को कार्यक्रम को सफल बनाने की शुभकामना दी। उससे पहले सांसद राम गोपाल यादव ने डीग रोड स्थित हनुमान बाग पहुचक संत सीयाराम दास से आर्शीबाद लिया। इस अवसर पर बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक मोहित गुप्ता, एडीएम वित्त, एसडीएम एम पी सिंह, अजय कुमार, एसएसआई अखिलेश तिवारी, सपा नेता शिव कुमार यादव, सपा सचिव कृष्ण मुरारी, डा. अशोक अग्रवाल, सपा नेता केके अग्रवाल, अंशु कौशिक, राजा बाबू, मुकुट, ठा. जीतू, चैधरी रोहन सिंह, ठा. अमित प्रताप, प्रधान सकीतरा, प्रधान नीमगांव आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा।  केआर डिग्री काॅलेज के मैदान चल रहा चतुर्वेदी समाज के युवाओं के क्रिकेट टूर्नामेंट में आज फाइनल मैच खेला गया जिसमें मथुरा रैड टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 95 रन बनाये। इसके जबाव में मथुरा ब्ल्यू की टीम ने बल्लेबाजी करते हुये 16 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और टूर्नामेंट जीत लिया। माथुर चतुर्वेद परिषद के संरक्षक महेश पाठक, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, वृन्दावन चेयरमैन मुकेश गौतम, कृष्णवीर सिंह, राकेश तिवारी आदि ने विजयी टीम को ट्राॅफी प्रदान की। इससे पूर्व कल खेले गये क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दो मुकाबले हुये। पहला सेमीफाइनल बम्बई व मथुरा रैड के मध्य हुआ जिसमें पहले खेलते हुये बम्बई की टीम ने 104 रन बनाये। इसके जबाव में मथुरा रैड ने 18 ओवर में छह विकेट खोकर इस लक्ष्य केा प्राप्त कर दिया। इस दौरान मैन आॅफ द मैच का पुरूस्कार मथुरा रैड टीम के संतोष पाठक को दिया गया। दूसरे सेमीफाइनल में मथुरा ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन बनाये जिसके जबाव में जयपुर टीम 116 रन ही बना सकी और मैच हार गयी।  मैन आॅफ द मैच का पुरूस्कार राका चतुर्वेदी को दिया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता अजय चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों मैचों के अम्पायर जेपी नोडियाल व प्रमोद यादव थे। मैच की स्कोरिंग व कमेंट्री राहुल, राजेश पाठक, बंसत चतुर्वेदी ने की।

Read More



Mediabharti