मथुरा

कृष्णप्रिया कालिन्दी को प्रदूषण से निजाद दिलाने के लिये यमुना भक्तों ने आर या पार का मन बना आन्दोलन करने का एलान कर दिया है। यमुना रक्षक दल की नगर कार्यालय बंगालीघाट पर रविवार सांय को हुयी जिसमें 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह पर चर्चा हुयी। बैठक में यमुना भक्तों ने हुंकार भरी की इस बार का आन्दोलन निर्णायक आन्दोलन होगा अब सरकार के झूठे वादों के जाल में यमुना भक्त नहीं फसेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुये यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास द्वारा 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर सत्याग्रह की बात करते हुये कहा कि इस बार का आन्दोलन आर या पार वाला होगा। केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व में यमुना के साथ जो समझौता किया वो केवल छलावा सिद्ध हुआ उस समझौते के अनुसार जिस तेजी से यमुना की मुक्ति और शुद्धि का कार्य होना चाहिये था उस अनुसार कार्य नहीं हुआ परन्तु अब ब्रजवासियों और यमुना भक्तों का धैर्य जबाब दे चुका है और इस बार हथिनी कुण्ड पर यमुना रक्षक दल द्वारा किया जाने वाला सत्याग्रह निर्णायक होगा। यमुना भक्त सत्याग्रह तभी छोड़ेगे जब सरकार हथिनी कुण्ड से यमुना जल को छोड़ेगी। 2 नबम्बर की तैयारियों को लेकर संत जयकृष्ण दास ने बताया कि यमुनोत्री से इलाहाबाद के यमुना किनारे के यमुना भक्तों जाग्रत किया जायेगा और वे इस सत्याग्रह में भाग लेंगे। यमुना रक्षक दल द्वारा हथिनी कुण्ड पर किया जाने वाले सत्याग्रह में भारतीय किसान यूनियन राष्टवादी के कार्यकर्ता भी हजारों की संख्या में भाग लेगें। ब्रज में भी यमुना किनारे के लोगों को सजग कर आन्दोलन में भाग लेने की अपील की जायेगी। उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि 14 सितम्बर को शिकोहाबाद के पथवारी माता मन्दिर धर्मशाला में यमुना रक्षक दल के फिरोजाबाद जिले के कार्यकर्ताओं का एक दिवसिय प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा जिसमें जिले के सैकड़ो कार्यकर्ता भाग लेगें।  यमुना रक्षक दल के राष्टीय उपाध्यक्ष राकेश यादव और राष्टिय महासचिव रमेश सिसौदिया ने  2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले यमुना मुक्ति के लिये सत्याग्रह में सभी यमुना प्रेमी बढचढ कर भाग लेने की अपील की और कहा कि यमुना मुक्ति के प्रयास तेज कर दिये गये अब किसी छलावे में आये बगैर यमुना को मुक्त कराकर की सत्याग्रह छोड़ेगें। इसलिये सभी ब्रजवासियो एवं यमुना प्रेमीयों से दल यह अपील करता है कि अपनी पूरी शक्ति व सामर्थ के साथ इस आन्दोलन में भाग लें। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के प्रदेश सचिव हाशिम खान, नगर अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, मदन व्यास, गोलू पंडित, योगेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, सुरेश चतुर्वेदी, अवधबिहारी, देवेश चतुर्वेदी, छैल बिहारी, मथुरा दास, सुरेन्द्र चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। छत्तीसगढ राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, वाणिज्यकर, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री अमर अग्रवाल सपरिवार दिनांक 02 सितम्बर 2014 को सांय 5.00 बजे दिल्ली से कार द्वारा वृन्दावन पधारेंगे रात्रि 07.00 बजे शुभम् होटल में विश्राम करेंगे। दिनांक 03 सितम्बर को वृन्दावन में मुकाम, दिनांक 04 सितम्बर 2014 को 11.00 बजे प्रातः वृन्दावन से दिल्ली के लिये प्रस्थान कर जायेगे।

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं खण्ड पीठ लखनऊ के समक्ष योजित रिट याचिकाओं के संबंध में एक बैठक राजीव भवन स्थित उनके कार्यालय में सम्पन्न हुयी।  मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विभागों से संबंधित वादों पर विस्तार से चर्चा की जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक की प्रगति शून्य पाये जाने पर स्पष्टीकरण मांगने को कहा गया तथा अन्य विभागों को भी सचेत किया कि सभी वादों को समय से पूर्ण करा कर निस्तारित करायें। उन्होंने पेयजल परियोजना के संबंध में अवगत कराया कि जो पेयजल परियोजनाएं शुरू की गयी है उनको भी फीड कराया जाये एवं हैण्डपम्पों को एम0आई0एस0 के अन्तर्गत जो 19 अगस्त से शुरू की गयी है, उन्हें 30 सितम्बर तक पूर्ण कराया जाये, जिसकी साप्ताहिक समीक्षा उनके व्दारा की जायेगी। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी के कक्ष में दिनांक 8 सितम्बर को दोपहर 12ः30 बजे बैठक रखी गयी है।    

Read More

राया। राया के ग्राम नगला भीमा मे स्थित प्राथमिक के खिलाफ कई दिन से शिकायतें मिल रहीं थी। जिस पर शुक्रवार की सुबह मीडिया कर्मियों की टीम वहां पहुँची तो बच्चे सुबह स्कूल मे झाड़ू लगते मिले और स्कूल के प्रधानाचार्य भी सुबह 8ः00 बजे करीब विद्यालय आयीं। ग्रामीणों से पूछने पर उन्होंने बताया कि स्कूल तो समय से खुलता है और प्रधानाचार्य इसी समय पर आते हैं। इसकी जानकारी जब प्रधानाध्यापक से ली गयी तो उन्होंने अपनी शिक्षामित्र की कमी बताते हुए अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते नजर आये। उन्होंने बताया सफाई कर्मचारी न आने के कारण बच्चों से झाड़ू लगवा दी गयी। मौजूद लोगों मे पवन, मनोहर लाल, बाबूलाल, बबलू, नौहवत, ननुआ आदि लोग समय पर मौजूद थे।

Read More

मथुरा। जनपद में ठगी के मामले खूब सुने व देखे जा रहे है फिर भी लोग इन ठगो से सबक नहीं ले रहे और एक मेड की तरह इन जाल साजों के जाल में फंसकर अपनी मेहनत की गाड़ी कमाई चंद मिनटों में वार्ता पर भरोसा पाते हुए जेब कटा बैठते है। इस तरह के मामले सुनने के बाद भी लोग इनसे सबक नहीं ले रहे।  इसी तरह की ठगी का एक शिकार कोतवाली पुलिस के चक्कर काटता देखा गया। मानो कोतवाली पुलिस ने उसे पैसा लिया हो। इस दौरान ठगी से पीडि़त पदम चंद जैन पुत्र सुरेशचंद जैन निवासी श्यामसुंदर काॅलोनी नया पुल मथुरा ने बताया कि उसके पास फोन काॅल आया कि आपके यहां रिलाइंस कंपनी का मोबाइल टावर लगवा दिया जायेगा बार-बार इस काॅलर ने वृद्ध जैन को अपने जाल में ऐसा फांस लिया कि पंजाब नेशनल बैंक होलीगेट में बताए एकाउंट पर माह जून से 9 किस्तो में एक लाख 56 हजार 550 रुपये की धनराशि जमा करा ली व आहरण भी कर लिया। अब डेढ़ लाख की ठगी होने के बाद पीडि़त जैन कोतवाली पुलिस के चक्कर लगा रहा है। कोतवाली पुलिस ने पीडि़त की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन क्या ये फर्जी तरीके से ठगी करने वाला ठग पुलिस के हत्थे चढ़ पायेगा। ये बड़ी कामयाबी की बात होगी।

Read More

यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिये आर पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लेते यमुना रक्षक दल के पदाधिकारी मथुरा। कृष्ण प्रिया कालिन्दी को प्रदूषण से निजाद दिलाने के लिये यमुना भक्तों ने आर या पार का मन बना आन्दोलन करने का एलान कर दिया है। यमुना रक्षक दल की नगर कार्यालय बंगालीघाट पर रविवार सांय को हुयी जिसमें 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह पर चर्चा हुयी। बैठक में यमुना भक्तों ने हुंकार भरी की इस बार का आन्दोलन निर्णायक आन्दोलन होगा अब सरकार के झूठे वादों के जाल में यमुना भक्त नहीं फसेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुये यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास द्वारा 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर सत्याग्रह की बात करते हुये कहा कि इस बार का आन्दोलन आर या पार वाला होगा। केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व में यमुना के साथ जो समझौता किया वो केवल छलावा सिद्ध हुआ उस समझौते के अनुसार जिस तेजी से यमुना की मुक्ति और शुद्धि का कार्य होना चाहिये था उस अनुसार कार्य नहीं हुआ परन्तु अब ब्रजवासियों और यमुना भक्तों का धैर्य जबाब दे चुका है और इस बार हथिनी कुण्ड पर यमुना रक्षक दल द्वारा किया जाने वाला सत्याग्रह निर्णायक होगा। यमुना भक्त सत्याग्रह तभी छोड़ेगे जब सरकार हथिनी कुण्ड से यमुना जल को छोड़ेगी। 2 नबम्बर की तैयारियों को लेकर संत जयकृष्ण दास ने बताया कि यमुनोत्री से इलाहाबाद के यमुना किनारे के यमुना भक्तों जाग्रत किया जायेगा और वे इस सत्याग्रह में भाग लेंगे। यमुना रक्षक दल द्वारा हथिनी कुण्ड पर किया जाने वाले सत्याग्रह में भारतीय किसान यूनियन राष्टवादी के कार्यकर्ता भी हजारों की संख्या में भाग लेगें। ब्रज में भी यमुना किनारे के लोगों को सजग कर आन्दोलन में भाग लेने की अपील की जायेगी। उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि 14 सितम्बर को शिकोहाबाद के पथवारी माता मन्दिर धर्मशाला में यमुना रक्षक दल के फिरोजाबाद जिले के कार्यकर्ताओं का एक दिवसिय प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा जिसमें जिले के सैकड़ो कार्यकर्ता भाग लेगें। यमुना रक्षक दल के राष्टीय उपाध्यक्ष राकेश यादव और राष्टिय महासचिव रमेश सिसौदिया ने  2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले यमुना मुक्ति के लिये सत्याग्रह में सभी यमुना प्रेमी बढचढ कर भाग लेने की अपील की और कहा कि यमुना मुक्ति के प्रयास तेज कर दिये गये अब किसी छलावे में आये बगैर यमुना को मुक्त कराकर की सत्याग्रह छोड़ेगें। इसलिये सभी ब्रजवासियो एवं यमुना प्रेमीयों से दल यह अपील करता है कि अपनी पूरी शक्ति व सामर्थ के साथ इस आन्दोलन में भाग लें। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के प्रदेश सचिव हाशिम खान, नगर अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, मदन व्यास, गोलू पंडित, योगेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, सुरेश चतुर्वेदी, अवधबिहारी, देवेश चतुर्वेदी, छैल बिहारी, मथुरा दास, सुरेन्द्र चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। सामाजिक संस्था चेतना द्वारा बच्चों के उत्थान हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में संस्था द्वारा जुलाई माह अन्तर्गत शहर के कान्ति देवी पाठशाला, ब्लेकस्टोन इन्टर कालेज, राष्ट्रीय कन्या जूनियर हाईस्कूल, इस्लामिया इन्टर कालेज, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मी नगर विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्राथमिक विद्यालय, गुलाव राय बेसिक पाठशाला, आदि विद्यालयों में ऐसे 250 बच्चों का प्रवेश कराया गया। जो की अभी तक विद्यालय जाने वंचित थे। इसे लेकर संस्था के प्रतिनिधियों ने विभिन्न अभिभावकों से सम्पर्क कर उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अपने बच्चों का स्कूल में जाना तय करने के लिए प्रेरित किया। संसथा के निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि शिक्षा मनुूष्य को न सिर्फ साक्षर बनाती है बल्कि उसके सोचनें व समझने के नजरिये को भी विकसित करती हैं। संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक सड़क एवं कामकाजी बच्चों को साक्षार बनाकर उनका भविष्य उज्जल किया जा सकें।

Read More

जतीपुरा में बैैठक कर सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पूरन कौशिक का स्वागत करते समाज के लोग मथुरा। पूरन चन्द्र कौशिक के सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष बनने पर प्रथम बार श्री गिर्राज मुखर बिन्द जतीपुरा पहुंचे। जहां जतीपुरा के ब्राम्हण समाज ने पूरे उत्साह से स्वागत किया। पूरन कौशिक पैदल ही बाजार में होते हुए श्री गिर्राज जी के दर्शन को गए। रास्ते में सभी दुकानदारों और ग्रामीणो ने उनका दुपटटा व माला पहना कर स्वागत किया। मंदिर के सेवायतों ने प्रसादी दुपट्टा पहना कर आशीर्वाद दिया। इसके बाद गिर्राज बाग में पं0 दाऊ दयाल शर्मा ने आपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक बैठक आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता पं0 राधेश्याम नेताजी ने की और संचालन लक्ष्मी नारायण कौशिक ने किया बैठक में जिला अध्यक्ष का बुजुर्ग व युवाओं ने दुपट्टा, माला व पगड़ी पहना कर स्वागत किया। सर्व ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता खगोल भरद्वाज, युवा इकाई के जिला आध्यक्ष यतेन्द्र मुकदम का भी समाज ने स्वागत किया। खगोल भारद्वाज ने कहा की पूरन कौशिक को सैकड़ों की सूची में से चुना गया है। हमने उन के द्वारा किये जा रहे समाज हित के कार्यों को देख कर ही इनको समाज की जिम्मेदारी दी है। ओम प्रकाश शर्मा ने कहा राजनैतिक पार्टियां अपने हित साध कर ब्राह्मणो को अलग थलग छोड़ देती है हमें अपने आपसी मतभेद भुला कर ब्राम्हण हित में कार्य करना चाहिए। राम प्रोहित ने कहा ब्राम्हण के बिना कोई राजा राज्य नहीं कर सकता। इसका इतिहास गवाह है। श्याम सुन्दर शर्मा ने कहा हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ब्राम्हण एकता के लिए प्रयास करने चाहिए। यतेन्द्र मुकद्दम, भारत कटारा, राकेश शर्मा आदि लोगों ने भी विचार व्यक्त किये। अन्त में जिला आध्यक्ष पूरन कौशिक ने कहा अपनो के द्वारा किये गए  अभिनन्दन का अर्थ है कि दुनिया में चाहे तुम कितना भी ऊँचा स्थान प्राप्त कर लो लेकिन यहाँ अभी तुम नंदन हो अर्थात बालक हो तो में आपका बालक हूँ अगर में कर्म और वचन से ब्राम्हणत्व से भटकता नजर आऊ तो आप मेरा कान पकड़ कर निकाल देना में ब्राम्हण समाज के द्वारा दी गयी इस जिम्मेदारी का कर्म, वचन और तन, मन, धन से निर्वाह करूँगा इसके लिए मुझे आपके सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है। इसके साथ ही समस्त समाज ने हाथ उठाकर ध्वनि मत से समर्थन का अश्वासन दिया कार्यक्रम के समापन पर राधेश्याम नेताजी ने सभी को धन्यवाद दिया इस अवशर पर दाऊदयाल शर्मा, हरी बाबू कटारा, दिलीप कौशिक, सोनू, गणेश पहलवान, गोकुल प्रोहित, विष्णु, मुकेश, योगेश गोविन्द कौशिक बटुक कौशिक, भारत कौशिक आदि विप्र बंधू उपस्थित थे। ------------------------------------------

Read More

मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल ने मेरठ में स्पीड जोन स्केटिंग वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग में भाग लिया। जिसमें जिले के आधार पर 20 स्कूलों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कोच छत्रपाल और टीम प्रभारी शिवानी गुप्ता के निर्देशन में 16 सदस्यों की स्केटिंग टीम ने अनेक पदक प्राप्त किए। टीम का वर्गीकरण आयु वर्ग के आधार पर चार वर्गों में किया गया। प्रथम आयु वर्ग में कार्तिकेय शर्मा ने 200 तथा 300 मीटर रेस में कांस्य तथा रजत पदक प्राप्त किया। द्वितीय आयु वर्ग में हेमंत कृष्ण शर्मा ने 300 मीटर रेस में कांस्य पदक तथा लड़कियों में निधि जैन ने 300 मीटर तथा 500 मीटर रेस में रजत तथा कांस्य पदक अर्जित किया। लड़कों की क्वाडर्स स्पर्धा में पार्थ कृष्ण गौतम ने 500 मीटर रेस में कांस्य पदक तथा विनायक गुप्ता ने 300 मीटर रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया। तृतीय आयु वर्ग में आदित्य शर्मा ने 300 मीटर रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया। चतुर्थ आयु वर्ग में क्वाडर्स में हरित वाष्र्णेय ने 100 मीटर रेस में कांस्य पदक अर्जित किया। टीम के अन्य खिलाड़ी रिद्वि भारद्वाज, श्रेयश अग्रवाल, राघव रोहिला, गौरव शर्मा, जहान वर्मा, आदित्य शर्मा, हार्दिक पाण्डे, अंकुश निगम, शिवांग गोस्वामी  ने सराहनीय प्रदर्शन किया। आरके एजुकेशन हब के चेयरमैन डाॅ0 रामकिशोर अग्रवाल ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, ऐसी प्रतिभा के धनी बच्चे स्कूल का नाम रोशन करते हैं। हमारे विद्यालय का मुख्य उद्देश्य छात्रों में छिपी प्रतिभा को उजागर कर देश के सम्मुख लाना है जिससे इनका भविष्य स्वर्णिम बने। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की तथा बधाई देते हुए कहा कि लगन और मेहनत इंसान को बुलंदियों तक पहुँचा सकती है। सच्ची लगन हमें जीत तो प्राप्त कराती है, साथ ही साथ हमारा मनोबल भी बढ़ाती है। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती नन्दिता ढींगरा जी ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की तथा बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से हमारे अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है तथा हमारी प्रतिभा का भी विकास होता है जो हमारे जीवन के लिए एक सुनहरा भविष्य निश्चित करता है।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ अवस्थापना निधि के विकास कार्यो विषयक बैठक लेती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता मे अवस्थापना निधि से किये जाने वाले विकास तथा अन्य कार्यों के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक कलक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने अवस्थापना निधि से कराये जाने वाले विकास तथा अन्य कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहर की सफाई व्यवस्था सर्वोपरि है। शहर की सफाई व्यवघ्स्था में अपना घर समझ कर अपना सहयोग करें। कूड़ा तथा गन्दगी नालियों में न डालें। उन्होंने स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये आवश्यकतानुसार पेयजल टंकिया, पेयजल टेंकर, जनरेटर, सफाई व्यवस्था के लिये टेªक्टर, ट्रालियां, कूड़ेदान, हाथ ठेला तथा अन्य उपकरण खरीदने के लिये भी कहा है। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार खरीदे जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता तथा दर मानक के अनूुसार होनी चाहिये। पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारी आदि लगाये जाने चाहिये।   

Read More